FIFA World Cup 2026: France vs Norway puts Kylian Mbappe, Erling Haaland in Golden Boot spotlight

FIFA World Cup 2026: France vs Norway puts Kylian Mbappe, Erling Haaland in Golden Boot spotlight


The 2026 FIFA World Cup is set to witness its most explosive group-stage encounter as France and Norway lock horns at the Boston Stadium in Foxborough. While both European powerhouses have already punched their tickets to the Round of 32, the high-stakes Group I contest between France and Norway will determine who finishes top of the group.  

The Golden Boot Race Ignites

Both talismanic forwards – Kylian Mbappé and Erling Haaland – have treated North America like their personal playground over the opening fortnight, entering the final group match with identical, blistering stats.  

Haaland (Norway): 4 goals in 2 matches (back-to-back braces against Iraq and Senegal)  Kylian

Mbappé (France): 4 goals in 2 matches (orchestrating comfortable victories for Les Bleus)

For Haaland, playing in his maiden FIFA World Cup, the tournament has been a masterclass in penalty-box lethalness. His four goals have fueled Norway’s most successful World Cup group stage in history.

For Mbappé, this tournament is about cementing legendary status. At just 27 years old, the Real Madrid superstar has racked up an astonishing 16 goals in 16 career World Cup matches, putting him within striking distance of the tournament’s all-time scoring records.  

Tactical Outlook For France vs Norway

France enters the match holding a slight psychological edge. Having swatted aside Senegal and Iraq with a more commanding goal difference, Didier Deschamps’ men need only a draw to secure the top spot in Group I.  

The French approach relies heavily on midfield stability via Aurélien Tchouameni, allowing Ousmane Dembele and Bradley Barcola to stretch the pitch. This creates the necessary pockets of space for Mbappe to exploit with his terrifying acceleration.

On the other hand, Norway will look to play on the counter. The key to unlocking France’s disciplined backline lies squarely on the shoulders of captain Martin Ødegaard. His vision and precise vertical passing will be vital in feeding Haaland before the French defense can reset.

With top spot offering a theoretically smoother pathway through the knockout stages, neither side will want to blink first in Boston. Whether it is decided by tactical chess or a moment of individual magic from the world’s two best strikers, football fans are in for a generational spectacle. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत

भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत


26 जून (शुक्रवार) की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद काले अक्षरों से लिखी जाए. इस दिन टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 34 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. यह क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था कि जब आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया को शिकस्त दी. 

इस हार के साथ टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ बादशाहत खत्म हो गई. अब सवाल यह उठ रहा है कि सितारों से सजी मजबूत टीम इंडिया को आखिर आयरलैंड की उस टीम के खिलाफ क्यों हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 6 मुख्य खिलाड़ी इंजरी के चलते नहीं खेल रहे थे? आयरिश टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी भी थे, जो अपना पहला यानी डेब्यू मैच खेल रहे थे. तो आइए जानते हैं कि मैच में भारत की हार के 3 बड़े कारण क्या रहे. 

1- टॉस जीतकर गेंदबाजी करना 

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल अनुकूल थी, जिस पर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा सकती थी. इतना बड़ा टोटल चेज करना आयरलैंड के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कप्तान अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 182 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा दिया, जिसका पीछा करते हुए मेन इन ब्लू 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. 

2- प्रसिद्ध कृष्णा से पूरे 4 ओवर करवाना 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा शुरुआत से ही खराब लय में दिखे. उन्होंने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए. प्रसिद्ध के महंगे ओवर के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर भरोसा जताया और पूरे चार ओवर करवाए. तीन ओवर में प्रसिद्ध ने बिना कोई विकेट लिए 10 की इकॉनमी से 30 रन लुटा दिए थे. इसके बाद भी उन्हें चौथा ओवर दिया गया, जिसमें उन्होंने 27 रन खर्चे, जबकि श्रेयस के पास बाकी गेंदबाजों का विकल्प मौजूद था. उन्होंने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 57 रन दिए. 

3- बल्लेबाजों का जल्दबाजी में खेलना 

चेज करते हुए भारतीय बल्लेबाज जल्दबाजी में दिखे. शुरुआत तो फिर भी ठीक रही. टीम ने 60 रन पर तीसरा विकेट गंवाया, जब श्रेयस अय्यर आउट हुए. फिर चौथा विकेट 80 रन पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा फिफ्टी बनाकर पवेलियन लौटे. चार विकेट गिर जाने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने आक्राम रवैया अपनाया, जिससे जल्दी-जल्दी विकेट गिरे. मिडिल ओवर में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी, जो भारत के लिए हार का बड़ा कारण रहा. 

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने



Source link

आयरलैंड से पहली बार हारा भारत, श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत; 17 साल का दबदबा खत्म

आयरलैंड से पहली बार हारा भारत, श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत; 17 साल का दबदबा खत्म


आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हरा दिया है. यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की बहुत खराब शुरुआत हुई है, क्योंकि वो पहली बार टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. आयरलैंड द्वारा मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रनों पर सिमट गई. पिछले 17 साल में आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी20 मैच में हराया है. 

भारतीय टीम की यह हार इसलिए भी शर्मनाक है क्योंकि वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई. भारतीय टीम 7 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए केवल अभिषेक शर्मा ही बड़ी पारी खेल पाए, जिन्होंने 20 गेंद में 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक ने इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए.

17 साल में पहली जीत

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और आयरलैंड का सबसे पहला मैच 2009 में हुआ था. उसके बाद पिछले 17 साल में दोनों टीम 8 बार भिड़ चुकी थीं, लेकिन हर बार टीम इंडिया एकतरफा अंदाज में जीतती आ रही थी. मगर 26 जून 2025 की तारीख आयरलैंड टीम हमेशा याद रखेगी, क्योंकि इसी दिन टी20 में उसका भारत के खिलाफ हार का सूखा समाप्त हुआ. 

श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत

टी20 फॉर्मेट में अब तक एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के फुल-टाइम कप्तान रहे हैं. श्रेयस अय्यर टी20 टीम के पांचवें फुल-टाइम कप्तान बने हैं, लेकिन उनके कप्तानी करियर की शुरुआत बहुत खराब रही.

पहले ही मैच में उस भारतीय टीम को हार मिली, जो कुछ महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही है. अय्यर व्यक्तिगत रूप से भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 7 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण



Source link

अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले

अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले


अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने 19 गेंद में पचास रन पूरे किए. अभिषेक दुनिया में ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक पूरा किया है. पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हो गए. यह उनके टी20 करियर का 11वां अर्धशतक है.

अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक लगाया है. अभिषेक शर्मा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 4 बार भी ऐसा नहीं कर पाया है. यानी आयरलैंड के खिलाफ 19 गेंद में पचासा ठोक अभिषेक ने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है. किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है.

अभिषेक ने कब-कब लगाई 20 से कम गेंद में फिफ्टी

  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
  • 17 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
  • 18 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
  • 19 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम आयरलैंड)
  • 20 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)

अभिषेक शर्मा के अलावा युवराज सिंह, शिवम दुबे, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 20 या उससे कम गेंद में टी20 फिफ्टी लगा चुके हैं. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड पिछले 19 साल से युवराज सिंह के नाम है. युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंद में पचासा जड़ दिया था.

यह भी पढ़ें:

Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण

Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस ‘भारतीय’ क्रिकेटर की कहानी



Source link

सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण

सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं. इसी बीच ग्रुप ए में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. कहने को टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन दूसरी टीमों पर निर्भर है. टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच हारने पर भी टीम इंडिया विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है.

ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है. वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों के 6 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया आगे है. तीनों टीमों का ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच बचा है और ऐसी स्थिति पनप सकती है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका 8 अंकों के साथ बराबरी पर आ जाएं. ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा.

सिर्फ एक मैच हारा भारत, फिर भी होगा बाहर

दरअसल कहानी यह है कि भारत का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से है, जो 28 जून को खेला जाएगा. सामने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हो, तो टीम इंडिया का सिर दर्द वैसे ही बढ़ चुका होगा. वहीं दक्षिण अफ्रीका का आखिरी मैच बांग्लादेश के साथ है, जिसे देख भारतीय टीम का सिर दर्द दोगुना हो जाएगा.

28 जून को ग्रुप ए के 2 मैच खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश पर जीत मिलती है, तो अफ्रीका के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे. इस स्थिति में टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल का एक ही रास्ता बचा होगा, वह है हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना. अगर दक्षिण अफ्रीका 8 अंकों तक पहुंच गया, तो ऑस्ट्रेलिया से हारते ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.

एक पहलू यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया को बिना हराए भी भारत सेमीफाइनल में जा सकता है. लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका को हार मिले.

यह भी पढ़ें:

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल

वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब



Source link

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, आयरलैंड था जीत के करीब; फिर अंतिम 3 गेंद में ऐसे पलटी बाजी

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, आयरलैंड था जीत के करीब; फिर अंतिम 3 गेंद में ऐसे पलटी बाजी


भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले जा चुके हैं. 9वां मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. अभी तक भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए सबसे रोमांचक मैच की बात करें तो वो 2022 में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ चार रन से जीता था. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में एक समय आयरलैंड को लास्ट तीन गेंद में जीत के लिए सिर्फ आठ रन बनाने थे. ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड मैच जीत लेगा. लेकिन लास्ट तीन गेंद पर आयरलैंड से आठ रन नहीं बने. दोनों सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद रहे, लेकिन उमरान मलिक ने भारत को जीत दिला दी. 

अंतिम 6 गेंद का रोमांच, लास्ट तीन बॉल पर आयरलैंड को बनाने थे 8 रन

आखिरी ओवर में आयरैंड को जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद स्पीड स्टार उमरान मलिक को सौंपी. पहली गेंद डॉट हुई. यानी कोई रन नहीं बना. अब पांच गेंद में 17 रन बनाने थे. दूसरी गेंद भी डॉट रही, लेकिन इस बार ट्विस्ट था. यह गेंद नो बॉल थी. अब पांच गेंद में 16 रन बनाने थे, और फ्री हिट भी थी. फ्री हिट पर चौका लगा. अब आयरलैंड को चार गेंद में 12 रन बनाने थे. तीसरी गेंद पर भी चौका लग गया. अब आयरलैंड को तीन गेंद में आठ रन बनाने थे. फिर अगली तीन गेंद पर तीन रन बने, और भारत ने चार रनों से मैच जीत लिया.  

रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी

28 जून, 2022 को खेले गए इस मैच में  टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में 221 रन बना डाले. टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर जीत नसीब हुई. यह कहना गलत नहीं होगा कि आयरलैंड ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए थे. भारत के लिए संजू सैमसन ने 77 और दीपक हुड्डा ने 104 रनों की पारी खेली. 

इसके बाद आयरलैंड की टीम बैटिंग करने उतरी. शुरुआत में लगा मैच एकतरफा रहेगा, क्योंकि भारत ने आयरिश टीम को 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन आयरलैंड ने तूफानी शुरुआत की. पहले दोनों ओपनर्स ने जमकर पीटा. पावरप्ले में ही आयरलैंड का स्कोर 70 के पार हो गया. पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40 और ए बलबर्नी ने 37 गेंद में 60 रन बनाए. इसके बाद हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अंत में जॉर्ज डॉकरेल 16 गेंद में 34 और मार्क अडायर 12 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. निर्धारित ओवरों में आयरलैंड की टीम 221 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. भारत ने चार रन से यह मैच जीत लिया. 

यह भी पढ़ें-

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में बारिश को लेकर क्या है नियम? मैच रद्द होने पर कैसे होगा विजेता का फैसला





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp