रवींद्र जडेजा और दूसरा कौन? संजू सैमसन के बदले CSK को देने होंगे 2 खिलाड़ी; ट्रेड डील पर अपडेट

रवींद्र जडेजा और दूसरा कौन? संजू सैमसन के बदले CSK को देने होंगे 2 खिलाड़ी; ट्रेड डील पर अपडेट



संजू सैमसन के ट्रेड की खबरों ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. सैमसन का IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना लगभग तय लग रहा है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि संजू सैमसन के बदले CSK रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन के रूप में दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को RR के साथ ट्रेड कर सकती है. अगर यह ट्रेड सफल रहता है तो जडेजा 17 साल बाद RR टीम में वापसी कर रहे होंगे.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के अधिकारियों ने रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन और सैम कर्रन से भी इस संबंध में बात की है. डील लगभग पक्की लग रही है, लेकिन किसी भी फ्रैंचाइजी ने ट्रेड को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है.

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स यदि इस ट्रेड को ऑफिशियल करना चाहते हैं, तो उन्हें तीनों खिलाड़ियों के बारे में IPL की गर्वनिंग काउंसिल की जानकारी देनी होगी. ट्रेडिंग के नियमानुसार एक बार खिलाड़ियों की तरफ से लिखित सहमति मिलने के बाद फ्रैंचाइजी फाइनल एग्रीमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती हैं.

सैमसन और जडेजा लंबे समय से क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और CSK से जुड़े रहे हैं. सैमसन ने राजस्थान टीम में 11 साल बिताए हैं, जबकि जडेजा 12 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं. सैमसन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वो राजस्थान रॉयल्स टीम छोड़ना चाहते हैं.

जडेजा ने अपने विशाल IPL करियर में 254 मैच खेले हैं. वो सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में सिर्फ विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक से पीछे हैं. CSK के लिए उन्होंने 143 विकेट लिए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं. उन्हें IPL 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन सीजन में टीम की खराब शुरुआत के बाद उन्होंने कप्तानी वापस धोनी के हाथों में सौंप दी थी.

यह भी पढ़ें:

बुमराह से ज्यादा अहमियत रखता है ये भारतीय खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप



Source link

23 साल के भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

23 साल के भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम



भारत की नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर जूली यादव की लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जूली पिछले दिनों एक अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की देखरेख की तैयारी में जुटी थीं. वो एलडीए कॉलोनी स्थित एलपीएस स्कूल में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. यह घटना पारा पुलिस थाना क्षेत्र में मौदा मोड़ के पास घटित हुई.

23 वर्षीय जूली जल्दी स्कूल आ गई थीं, लेकिन बाद में आभास हुआ कि वो अपना फोन घर पर भूल गई हैं. फोन वापस लेने के लिए वो अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर वापस घर के लिए निकली थीं. घर वापस लौटते समय गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक ने जूली की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक का पहिया रुकने से पहले जूली के शरीर पर चढ़ चुका था. चश्मदीद ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया. सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इस खबर ने जूली यादव के परिवार और सगे संबंधियों को झकझोर कर रख दिया. खबर सुनकर पिता अजय यादव और मां गमगीन हो गए. करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि जूली को उनके मदद करने वाले स्वभाव के लिए बहुत प्यार मिलता था और उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा.

जूली ने इसी साल अप्रैल में एलपीएस स्कूल को खेल शिक्षिका के रूप में जॉइन किया था. स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने कहा कि जूली रविवार को होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों में जुटी थीं. इस टूर्नामेंट में एलपीएस स्कूल की 8 शाखाओं के विद्यार्थी भाग लेने वाले थे.

पारा पुलिस थाना जूली के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज करेगा. ट्रक से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें:

अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! जानें शेड्यूल पर ताजा अपडेट



Source link

Meghalayas Akash Choudhary Creates History, Blasts 6,6,6,6,6,6,6,6 In A Row To Score Fastest First-Class Fifty

Meghalayas Akash Choudhary Creates History, Blasts 6,6,6,6,6,6,6,6 In A Row To Score Fastest First-Class Fifty


Meghalaya’s Akash Choudhary created history on Sunday, becoming only the third player in first-class cricket to smash six sixes in an over and scoring the fastest fifty in the format. Akash achieved the milestone by hitting an unprecedented eight sixes in a row, during his 11-ball fifty on the second day of the Ranji Trophy Plate Group match against Arunachal Pradesh in Surat.  

Coming in at No. 8 with Meghalaya 576 for 6, he began his innings with a dot and two singles before smashing six sixes off left-arm spinner Limar Dabi in the 126th over of the innings.

Walking in at No. 8 with Meghalaya on 576 for 6, Akash started his innings cautiously with a dot ball and a couple of singles, before unleashing a barrage of six sixes off left-arm spinner Limar Dabi in the 126th over. After hitting six sixes in a row, the Meghalaya cricketer joined legendary Garry Sobers and Ravi Shastri in an elite list.

Add Zee News as a Preferred Source


Choudhary carried on his assault in the next over as well, smashing off-spinner TNR Mohith for two back-to-back sixes to bring up his fifty in just 11 balls.

ALSO READ: 5 Players Rajasthan Royals Might Trade Or Release Before IPL 2026 Auction: Sanju Samson, Shimron Hetmyer And…

Akash Choudhary Breaks Wayne White’s Record

As per ESPNcricinfo report, Akash Choudhary broke the previous record – off 12 balls by Leicestershire’s Wayne White against Essex in 2012 – by one ball.

Notably, Choudhary’s fifty was also the second-fastest in first-class cricket in terms of time taken (where data is available), coming in just nine minutes. However, the record still belongs to Clive Inman, who reached his 13-ball half-century for Leicestershire against Nottinghamshire in only eight minutes back in 1965.  

Choudhary remained unbeaten on 50 off just 14 deliveries after playing dots in the last three balls as Meghalaya declared their innings at 628 for 6. In reply, Arunachal Pradesh were bundled out for 73, with Choudhary claiming one wicket.

Enforcing the follow-on, Meghalaya saw Choudhary strike twice more to reduce the opposition to 29 for 3 at stumps.  

Akash Choudhary’s Record In First-Class Match

The 25-year-old Choudhary was featuring in his 31st first-class match. Prior to this game, he had scored 503 runs at an average of 14.37, including two fifties. He has also represented his side in 28 List-A matches and 30 T20s. In the previous fixture against Bihar, he had struck an unbeaten 60 off 62 balls, which included four sixes.

With the ball, he has picked up 87 wickets in first-class cricket at an average of 29.97, 37 in List A matches at 29.24, and 28 in T20s at 26.25. 



Source link

अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! शेड्यूल पर अपडेट

अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! शेड्यूल पर अपडेट



2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल, फाइनल और शुरुआती मैच को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. द इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक विश्व कप का पहला मैच और आखिरी यानी फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं एक सेमीफाइनल मैच की मेजबानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को मिलेगी. बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने इससे पहले 2023 ODI वर्ल्ड कप के पहले और फाइनल मैच को होस्ट किया था. द इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार यदि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाता है, तो उसे कोलंबो में करवाया जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा.

श्रीलंका वर्ल्ड कप सह-मेजबान है और दोनों देशों के कुल 7 मैदानों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. भारत में होने वाले मैच चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जा सकते हैं. वहीं श्रीलंका में होने वाले मैचों के लिए 3 मैदानों पर मुहर लग सकती है. रिपोर्ट अनुसार प्रेमदासा स्टेडियम, पल्लेकेले, वहीं डाम्बुला और हम्बनटोटा में से कोई एक मैदान चुना जा सकता है.

वॉर्म-अप मैचों के वेन्यू को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. संभावनाएं हैं कि बेंगलुरु को कुछ वॉर्म-अप मुकाबलों की मेजबानी दी जा सकती है. भारतीय टीम के मैच बड़े शहरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में करवाए जा सकते हैं. ICC अगले कुछ दिनों में वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर सकता है.

इसी रिपोर्ट अनुसार BCCI के कुछ उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि 2023 ODI वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार विश्व कप के मैचों का आयोजन कम शहरों में करवाया जाए. टी20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक मैदान को 6 मैच मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें:

बुमराह से ज्यादा अहमियत रखता है ये भारतीय खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप



Source link

बुमराह से ज्यादा अहमियत रखता है ये भारतीय खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप

बुमराह से ज्यादा अहमियत रखता है ये भारतीय खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहे जाते हैं. उनकी लाइन और लेंथ में सटीकता उन्हें तीनों फॉर्मेट में एक घातक गेंदबाज सिद्ध करती है. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दावा किया है कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब टीम इंडिया में बुमराह से भी अधिक अहमियत रखते हैं. चक्रवर्ती हाल ही में संपन्न हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर चर्चा के दौरान सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा, “आंकड़े बताते हैं कि वरुण चक्रवर्ती क्यों दुनिया में नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं. वो इस समय बुमराह से भी अधिक अहमियत रखते हैं. जब भी पावरप्ले में ज्यादा रन बन रहे हों, या फिर 18वें ओवर में बॉलिंग करनी हो. वरुण आपके काम के गेंदबाज हैं.”

34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती वाकई में टी20 मैचों में बेहद प्रभावी गेंदबाज साबित हुए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव अक्सर उन्हें पावरप्ले में लेकर आते हैं और अहम मौकों पर विकेट भी लेते रहे हैं.

2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

वरुण चक्रवर्ती साल 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस साल अब तक उन्होंने 14 पारियों में 26 विकेट चटकाए हैं. आंकड़े बताते हैं कि वो प्रत्येक मैच में लगभग 2 विकेट ले रहे हैं. साल 2024 में टीम इंडिया में वापसी के बाद वरुण 23 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं.

टी20 में दुनिया के नंबर-वन गेंदबाज

भारतीय टीम में वापसी के बाद निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने का उन्हें तोहफा भी मिला है. वो कुछ हफ्तों पहले ही टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हैं. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का कहना है कि वरुण चक्रवर्ती 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका की जीत



Source link

कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, अफ्रीका की जीत

कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, अफ्रीका की जीत



दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया को जल्दी पारी घोषित करने का भुगतान करना पड़ा. बेंगलुरु में खेले गए इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया A ने दक्षिण अफ्रीका A के सामने 417 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 5 विकेट खो कर इस टारगेट को हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की. जॉर्डन हरमन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली.

इंडिया A को पहली पारी में 34 रनों की बढ़त मिली थी. वहीं दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल के नाबाद 127 रन, ऋषभ पंत और हर्ष दुबे के अर्धशतकों के दम पर भारतीय टीम ने 382 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. पंत ने 65 रन और हर्ष दुबे ने 84 रनों का योगदान दिया था. पारी घोषित करना टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ा.

कप्तान ऋषभ पंत का फैसला पड़ा भारी

पारी घोषित करने का फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट का होता है. इंडिया A टीम ने तीसरा दिन खत्म होने से पहले 382 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी. ध्रुव जुरेल सेट हो चुके थे, 127 रन बना चुके थे. उनके दम पर भारतीय टीम आसानी से दक्षिण अफ्रीका A के सामने 450 या फिर 500 रनों का टारगेट भी रख सकती थी. मगर अतिआत्मविश्वास टीम इंडिया पर भारी पड़ा.

भारतीय टीम के लिए इस मैच की दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया. पहली पारी में उन्होंने नाबाद 132 रन और दूसरी पारी में 127 रन बनाकर नाबाद लौटे. जुरेल सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में कुल 259 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज पर कब्जा जमाया. पहला अनऑफिशियल टेस्ट इंडिया A ने 3 विकेट के करीबी अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें:

…बदले में चाहिए जडेजा और बेबी डिविलियर्स, राजस्थान रॉयल्स की डिमांड से CSK हैरान! जानें पूरा मामला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp