कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, अफ्रीका की जीत

कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, अफ्रीका की जीत



दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया को जल्दी पारी घोषित करने का भुगतान करना पड़ा. बेंगलुरु में खेले गए इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया A ने दक्षिण अफ्रीका A के सामने 417 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 5 विकेट खो कर इस टारगेट को हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की. जॉर्डन हरमन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली.

इंडिया A को पहली पारी में 34 रनों की बढ़त मिली थी. वहीं दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल के नाबाद 127 रन, ऋषभ पंत और हर्ष दुबे के अर्धशतकों के दम पर भारतीय टीम ने 382 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. पंत ने 65 रन और हर्ष दुबे ने 84 रनों का योगदान दिया था. पारी घोषित करना टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ा.

कप्तान ऋषभ पंत का फैसला पड़ा भारी

पारी घोषित करने का फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट का होता है. इंडिया A टीम ने तीसरा दिन खत्म होने से पहले 382 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी. ध्रुव जुरेल सेट हो चुके थे, 127 रन बना चुके थे. उनके दम पर भारतीय टीम आसानी से दक्षिण अफ्रीका A के सामने 450 या फिर 500 रनों का टारगेट भी रख सकती थी. मगर अतिआत्मविश्वास टीम इंडिया पर भारी पड़ा.

भारतीय टीम के लिए इस मैच की दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया. पहली पारी में उन्होंने नाबाद 132 रन और दूसरी पारी में 127 रन बनाकर नाबाद लौटे. जुरेल सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में कुल 259 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज पर कब्जा जमाया. पहला अनऑफिशियल टेस्ट इंडिया A ने 3 विकेट के करीबी अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें:

…बदले में चाहिए जडेजा और बेबी डिविलियर्स, राजस्थान रॉयल्स की डिमांड से CSK हैरान! जानें पूरा मामला



Source link

…बदले में चाहिए जडेजा और बेबी डिविलियर्स, राजस्थान रॉयल्स की डिमांड से CSK हैरान!

…बदले में चाहिए जडेजा और बेबी डिविलियर्स, राजस्थान रॉयल्स की डिमांड से CSK हैरान!



संजू सैमसन IPL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सैमसन के ट्रेड को लेकर डील लगभग पक्की हो गई थी. सैमसन की जगह रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किए जाने की अटकलों ने पिछले दिनों खूब जोर पकड़ा था. अब खबर है कि RR मैनेजमेंट सैमसन की जगह सिर्फ एक खिलाड़ी को ट्रेड करने से खुश नहीं है.

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को पिछले सीजन क्रमशः राजस्थान और चेन्नई ने 18 करोड़ वाले स्लॉट में रिटेन किया था. अब तक डील पक्की हो जानी चाहिए थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट डायरेक्ट खिलाड़ियों को स्वैप करने के लिए तैयार नहीं है. राजस्थान टीम चाहती है कि उसे सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा के साथ-साथ CSK एक और खिलाड़ी सौंपे.

राजस्थान मैनेजमेंट चाहता है कि उसे संजू सैमसन के ट्रेड के बदले रवींद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस मिल जाएं. दक्षिण अफ्रीका के खूंखार बल्लेबाज ब्रेविस ने पिछले साल ही चेन्नई सुपर किंग्स को जॉइन किया था. दूसरी ओर CSK के अधिकारी सिर्फ जडेजा को ट्रेड करना चाहते हैं, और जहां तक जडेजा के साथ दूसरे खिलाड़ी को ट्रेड करने की बात है, खासतौर पर CSK ब्रेविस को बिल्कुल ट्रेड नहीं करना चाहती है.

रिपोर्ट अनुसार RR फ्रैंचाइजी के अधिकारियों ने कुछ अन्य टीमों से भी संपर्क साधा है. ये टीम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा को छोड़ने को तैयार है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा स्वैप होगा. जडेजा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक हैं. जडेजा ने अपने IPL करियर में 3,260 रन बनाने के अलावा 170 विकेट भी लिए हैं.

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने संजू सैमसन में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई है, क्योंकि SRH के पास पहले से ओपनिंग बल्लेबाजी के 3 बढ़िया विकल्प मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:

Fastest Fifty: टूट गया युवराज सिंह का रिकॉर्ड! इस भारतीय बल्लेबाज ने 11 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास



Source link

टूट गया युवराज सिंह का रिकॉर्ड! इस भारतीय बल्लेबाज ने 11 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास

टूट गया युवराज सिंह का रिकॉर्ड! इस भारतीय बल्लेबाज ने 11 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास



रणजी ट्रॉफी में कमाल हो गया है, आकाश कुमार चौधरी ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया है. रणजी ट्रॉफी में मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश मैच खेला जा रहा है, जिसमें आकाश कुमार ने मात्र 11 गेंद में फिफ्टी पूरी कर इतिहास रचा. मेघालय के लिए खेलते हुए आकाश ने यह कारनामा किया है.

आकाश ने इंग्लैंड के वेन वाईट का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 में लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था. आकाश की इस तूफानी पारी ने ना केवल रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने साथ-साथ मैदान में मौजूद दर्शकों को स्त्बध कर दिया था. आकाश नंबर-8 पर बैटिंग करने आए, जिन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह भारत के लिए 12 गेंद में फिफ्टी लगा चुके हैं, लेकिन यह अर्धशतक रेड बॉल क्रिकेट (फर्स्ट-क्लास) में आया है.

पहली पारी में बनाए 628 रन

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मेघालय ने पहली पारी 628/8 पर घोषित कर दी. अर्पित भाटेवाड़ा ने दोहरा शतक लगाते हुए 207 रनों की पारी खेली. कप्तान किशन लिंगडोह ने 119 रन और राहुल दलाल ने 144 रनों की पारी खेली. अजय दूहन ने 53 और आकाश कुमार ने 50 रन बनाए. इस बीच किशन लिंगडोह और अर्पित भाटेवाड़ा के बीच 289 रनों की पार्टनरशिप हुई.

बताते चलें कि यह सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही नहीं, विश्व में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनदीप सिंह के नाम था, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए 15 गेंद में अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 2015-16 रणजी सीजन में ऐसा किया था. मगर अब 9 साल के बाद आकाश ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

11 गेंद – आकाश कुमार चौधरी – भारत

12 गेंद – वेन वाईट – इंग्लैंड

13 गेंद – माइकल वैन वुरेन – दक्षिण अफ्रीका

14 गेंद – नेड एकरस्ली – इंग्लैंड

15 गेंद –  खलीद महमूद – पाकिस्तान

15 गेंद – बनदीप सिंह – भारत

यह भी पढ़ें:

टॉप 5 क्रिकेटर जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड्स, भारत के दो दिग्गज टॉप 2 में शामिल



Source link

Pick And Choose Your Moments: Irfan Pathan’s Advice To Abhishek Sharma Ahead Of T20 World Cup

Pick And Choose Your Moments: Irfan Pathan’s Advice To Abhishek Sharma Ahead Of T20 World Cup


Former Indian all-rounder Irfan Pathan has issued a word of caution for India’s star opener Abhishek Sharma, urging the young batter to be more judicious with his trademark attacking stroke play. Pathan’s remarks come after India clinched a hard-fought T20I series against Australia, with Abhishek once again standing out as one of the team’s top performers.

Abhishek Sharma’s Dominance With the Bat

In 2025, Abhishek Sharma has established himself as a key figure at the top of India’s T20I batting order. Known for his fearless and attacking style, the left-hander has been instrumental in India’s recent run of success, including their unbeaten Asia Cup campaign earlier this year, where he finished as the tournament’s leading run-scorer.

Add Zee News as a Preferred Source


The 25-year-old carried that momentum into the T20I series against Australia, scoring 163 runs at an average of 40.75. His consistent power-hitting and ability to take on pace bowlers earned him the Player of the Series award.

Pathan’s Tactical Warning

Speaking on his YouTube channel, Irfan Pathan praised Abhishek’s fearless attitude but also highlighted the risks of being overly predictable. “Abhishek won the Man of the Series, but in the World Cup, teams will come prepared. If he continues to step out every time, bowlers will plan against it. He needs to pick and choose his moments. You can’t attack every bowler from ball one; there should be a plan behind aggression,” Pathan said.

Pathan was referring to Abhishek’s trademark move, stepping out of his crease early in the innings and lofting deliveries over the infield, a shot that has brought him plenty of runs but also moments of vulnerability.

Lessons From the Australia Series

In the rain-affected final T20I in Brisbane, Abhishek appeared to struggle against Australia’s seamers Nathan Ellis and Ben Dwarshuis, both known for their slower-ball variations. On two occasions, Abhishek miscued his signature shot, only to be saved by missed chances in the field.

Pathan noted that opposition teams would likely take note of this pattern, especially ahead of the T20 World Cup 2026, which will be held in India.

“Abhishek struggled a bit against Nathan Ellis. Teams will definitely use bowlers with variations during the power play. I’m sure the team management and even his mentor, Yuvraj Singh, will be looking into it. If bowlers change the pace, Abhishek tends to get late on his shots, that’s something he can work on,” Pathan added.



Source link

14 साल बाद पाकिस्तान बना चैंपियन, अफरीदी ने 11 गेंद में फिफ्टी ठोक मचाई तबाही

14 साल बाद पाकिस्तान बना चैंपियन, अफरीदी ने 11 गेंद में फिफ्टी ठोक मचाई तबाही



पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को 43 रनों से हराकर हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2025 का खिताब जीत लिया है. 9 नवंबर को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले खेलते हुए 135 रन बनाए थे. पिछले मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले अब्बास अफरीदी ने 11 गेंद में 52 रन बनाए. जवाब में कुवैत की टीम 92 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. अफरीदी के अलावा अब्दुल समद ने भी 13 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2011 में यह टूर्नामेंट जीता था.

पाकिस्तान बना चैंपियन

पाकिस्तान टीम ने 6 ओवरों में 135 रन बना डाले थे. पाक बल्लेबाजों ने इस पारी में कुल 15 छक्के और 8 चौके लगाए. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 122 रन तो बाउंड्री से ही बना डाले. अब्दुल समद ने 13 गेंद में 42 रन और उनके सलामी जोड़ीदार ख्वाजा नफाय ने सिर्फ 6 गेंद खेलीं, लेकिन 22 रन ठोक दिए. अफरीदी ने तूफानी पारी खेलते हुए 11 गेंद में 52 रन बनाए, जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए. अंतिम ओवर में पाकिस्तान ने 28 रन बटोरे थे. अब्बास अफरीदी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाई. इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में भारत के युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. 

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुवैत ने शुरुआत तो बढ़िया की क्योंकि 9 गेंद में ही टीम कास कोर 33 हो चुका था. मगर पहला विकेट गिरने के बाद कुवैत की रन गति धीमी पड़ गई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. अंततः टीम ने 92 के स्कोर पर अपने सभी 6 विकेट गंवा दिए.

भारतीय टीम की बात करें तो उसे पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीत नसीब हुई. दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पूल सी के मैच में पाकिस्तान को DLS पद्धति से 2 रनों से हराया था. इसके अलावा भारतीय टीम कुवैत, नेपाल और श्रीलंका से भी हार गई थी. ये कुल छठी बार है जब पाकिस्तान हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट जीता है.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट के मैदान पर ही खत्म हो गई इन 7 खिलाड़ियों की जिंदगी, ये है सबसे दर्दनाक पल



Source link

Lionel Messi Magic Propels Inter Miami To MLS Playoff Second Round With 4-0 Win Over Nashville

Lionel Messi Magic Propels Inter Miami To MLS Playoff Second Round With 4-0 Win Over Nashville


Lionel Messi produced another masterclass, scoring twice and assisting two more as Inter Miami thrashed Nashville 4-0 on Saturday to storm into the second round of the MLS Cup playoffs. The Argentine legend, alongside fellow countryman Tadeo Allende, dismantled Nashville’s defense to help Miami win the best-of-three Eastern Conference first-round series 2-1.

The victory ensured Miami avoided a third first-round elimination in four seasons, following early exits in 2022 and 2023. They will now face FC Cincinnati in the next round after Cincinnati defeated Columbus 2-1 in their own series decider.

Messi Dominates Early, Inspires Miami’s Commanding Win

Add Zee News as a Preferred Source


The 38-year-old eight-time Ballon d’Or winner opened the scoring in the 10th minute with a precise left-footed strike into the bottom corner after collecting a deflected ball near the edge of the box. Messi doubled the lead in the 39th minute, finishing coolly from outside the area following a smart assist from 19-year-old Argentine striker Mateo Silvetti.

Despite missing star forward Luis Suarez, who was suspended for one game due to violent conduct in the previous match, Inter Miami showed complete control with Messi leading the charge.

Allende Completes the Rout With a Second-Half Brace

In the second half, Messi turned provider, setting up compatriot Tadeo Allende for two quick goals in the 73rd and 76th minutes. The first came from a fine build-up involving Jordi Alba, while the second saw Allende chip over the goalkeeper after latching onto Messi’s long pass.

The partnership between Messi and Allende proved unstoppable, as the pair combined for all four goals in Miami’s most dominant playoff display to date.

Cincinnati Awaits After Beating Columbus

At Cincinnati, Brazilian striker Brenner Souza scored twice in the 67th and 86th minutes to overturn a 1-0 deficit and lead FC Cincinnati to a 2-1 win over Columbus. Canadian forward Jacen Russell-Rowe had earlier given Columbus the lead in the 61st minute.

The win sets up a high-voltage clash between Messi’s Inter Miami and Cincinnati in the second round of the Eastern Conference playoffs.

Minnesota Stun Seattle in Dramatic Penalty Shootout

In the Western Conference, Minnesota United pulled off a remarkable upset, eliminating Seattle Sounders 7-6 on penalties after a thrilling 3-3 draw. The match saw dramatic twists, with Seattle’s Jordan Morris equalizing in the 88th minute to force the shootout.

Minnesota played with 10 men for more than half the game after Joseph Rosales was sent off in the 41st minute. Despite that, Jefferson Diaz and Anthony Markanich scored in the 62nd and 71st minutes to put United ahead before Seattle struck back late.

Goalkeeper St. Clair Becomes Hero in Shootout

The penalty shootout went to 10 rounds before Minnesota goalkeeper and MLS Goalkeeper of the Year Dayne St. Clair sealed victory by scoring his own penalty and then watching Seattle’s Andrew Thomas hit the crossbar.

Thomas, brought in specifically for the shootout after regular keeper Stefan Frei was substituted, had earlier injured his hand but stayed on. Despite making two saves, Seattle failed to capitalize on their chances, missing twice in sudden death.

With the dramatic win, Minnesota advanced to the second round, where they will face the winner of Sunday’s clash between Portland and top-seeded San Diego.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp