केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत, T20I में आंकड़ों की जंग में कौन है आगे?

केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत, T20I में आंकड़ों की जंग में कौन है आगे?



KL Rahul vs Rishabh Pant: टीम इंडिया के दो स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत जब मैदान पर उतरते हैं तो दर्शकों के बीच हमेशा एक दिलचस्प तुलना शुरू हो जाती है. दोनों का स्टाइल बिल्कुल अलग है. राहुल जहां अपनी क्लासिक टाइमिंग और एंकर रोल के लिए जाने जाते हैं. वहीं पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और निडर एप्रोच से मैच का रुख पलट देते हैं. आइए नजर डालते हैं दोनों खिलाड़ियों के T20I में आमने-सामने के आंकड़ों पर और समझते हैं कि आंकड़ों की इस जंग में कौन बाजी मारता है.

केएल राहुल, स्थिरता और क्लास का मेल

केएल राहुल ने अब तक 72 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं. उनका औसत रहा है 37.75, जो उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद T20 बल्लेबाजों में शामिल करता है.  राहुल ने 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 139.12 का रहा है. यानी वे न सिर्फ स्थिरता बल्कि आक्रामकता का भी सही संतुलन रखते हैं.

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 नॉट आउट रहा है. राहुल ने अपने करियर में 191 चौके और 99 छक्के लगाए हैं, जो यह साबित करता है कि वे पावर और प्रिसीजन दोनों में माहिर हैं.

ऋषभ पंत, निडर बल्लेबाजी का दूसरा नाम

दूसरी ओर, ऋषभ पंत ने 76 मैचों में 66 पारियों में 1209 रन बनाए हैं. उनका औसत है 23.25, जबकि स्ट्राइक रेट 127.26 का है. हालांकि उनके पास अभी तक कोई शतक नही है, लेकिन उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 65 नॉट आउट रहा है. पंत ने 111 चौके और 44 छक्के जमाए हैं. यानी वे जब टिकते हैं, तो गेंदबाजों पर कहर बरपाते हैं. उनकी बल्लेबाजी की खासियत है जोखिम लेने की क्षमता और मैच को अचानक अपने पक्ष में मोड़ देने की ताकत.

कौन है आगे?

अगर बात केवल आंकड़ों की करें तो केएल राहुल इस मुकाबले में आगे हैं, चाहे वह औसत हो, रन हो या शतक-अर्धशतक की संख्या. वहीं पंत का फायदा उनकी बाईं हाथ की बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता है, जो टीम को अलग बैलेंस देती है. राहुल टीम में स्थिरता लाते हैं, पंत आक्रामकता और यही दोनों की सबसे बड़ी पहचान है. 



Source link

टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी शर्मनाक हार! जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम

टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी शर्मनाक हार! जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम



टीम इंडिया को दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीमों में गिना जाता है. वहीं कई बार ऐसा भी हुआ है जब उसके स्टार बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम साबित हुए. भारतीय टीम ने अपने टी20 इतिहास में कई यादगार जीतें दर्ज की हैं, लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे जिनमें भारत का स्कोर 100 रन तक भी नही पहुंच पाया. आइए जानते हैं टीम इंडिया के टी20 इंटरनेशनल में अब तक के पांच सबसे कम स्कोर और उन शर्मनाक मैचों की कहानी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न, 2008)

भारत का टी20 इतिहास का सबसे कम स्कोर रहा है 74 रन, जो उसने 1 फरवरी 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. उस मैच में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए. केवल इरफान पठान (26 रन) ही थोड़ी देर टिक पाए. टीम 17.3 ओवर में ही सिमट गई और मुकाबला बुरी तरह हार गई.

भारत  बनाम न्यूजीलैंड (नागपुर, 2016)

टी20 विश्व कप 2016 के शुरुआती मैच में भारत से ऐसी हार की किसी ने उम्मीद नहीं की थी. नागपुर में न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को नचाकर रख दिया. मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी की फिरकी के सामने पूरी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई. नतीजा, भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

भारत बनाम श्रीलंका (कोलंबो, 2021)

कोविड के दौर में खेले गए इस मैच में भारत की टीम अधूरी थी, क्योंकि कई खिलाड़ी आइसोलेशन में थे. युवाओं से सजी टीम श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने जूझती रही और 20 ओवर में सिर्फ 81 रन ही बना सकी.  यह मैच भारत के टी20 इतिहास की सबसे कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शनों में से एक रहा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कटक, 2015)

कटक में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला. दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और पूरी टीम 17.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर सिमट गई. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह वही टीम इंडिया है जिसने कुछ समय पहले ही कई बड़ी जीतें दर्ज की थीं.

भारत बनाम श्रीलंका (पुणे, 2016)

पुणे में खेले गए इस मुकाबले में भारत की स्टार बल्लेबाजी लाइन-अप एक बार फिर बुरी तरह बिखर गई. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कसुन रजिता ने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट चटकाकर भारत को झकझोर दिया. पूरी टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 101 रन बना सकी और मैच गंवा दिया. 



Source link

Suryakumar Yadav’s Cheeky 6-Word Dig At Trophy Chor Mohsin Naqvis Asia Cup Controversy After Australia Series Triumph Win Hearts

Suryakumar Yadav’s Cheeky 6-Word Dig At Trophy Chor Mohsin Naqvis Asia Cup Controversy After Australia Series Triumph Win Hearts


India’s T20I captain Suryakumar Yadav made a lighthearted remark about the Asia Cup trophy row after India clinched the five-match T20I series against Australia. The series ended 2-1 in India’s favor after the rain-abandoned fifth match in Brisbane on November 8. With this result, India extended their unbeaten T20I series streak in Australia to 13 years. During the post-match interaction, Suryakumar was asked how it felt to lift a trophy again. The captain responded with a subtle reference to the Asia Cup controversy, where the Indian team did not physically receive the trophy despite winning the tournament.

“It feels great to finally get to touch the trophy. Felt it in my hands when I was handed over the trophy for the series victory. A few days back another trophy arrived in India, our women’s team has won the World Cup. That trophy has also arrived back home. It feels great and getting to touching this trophy as well feels good,” Suryakumar said in the post-match press conference.

ALSO READ – Meet Jay Shah: Home Minister’s Son Who Revolutionized Indian Women’s Cricket; From Rs 1,000 A Match To Rs 15,00,000 And A World Cup Triumph

Add Zee News as a Preferred Source


The comments were seen as a playful jab at Pakistan Cricket Board chairman Mohsin Naqvi, who did not hand over the Asia Cup trophy after India’s title win. As a result, the trophy has remained at the Asian Cricket Council headquarters in Dubai.

BCCI secretary on meeting

Meanwhile, BCCI Secretary Devajit Saikia confirmed that discussions between the BCCI and PCB have progressed positively after a face-to-face meeting in Dubai, marking the first direct communication since the dispute began.

Saikia explained that the Asia Cup issue was not officially part of the ICC meeting agenda, but the ICC facilitated an informal discussion.

“It was really good to start the process of negotiation. Both sides cordially participated in the meeting, which took place on the sidelines of the ICC board meeting. Definitely, in the coming times, if things go in a positive way, the issue will be sorted at the earliest,” Saikia told PTI.

The Asia Cup trophy continues to remain at the ACC office in Dubai, as Mohsin Naqvi reportedly instructed staff not to move it without his direct approval. He had earlier insisted that the Indian players must receive the trophy from him, something Suryakumar and the Indian team declined.



Source link

India Led By Dinesh Karthik Eliminated From Hong Kong Sixes Following Back-To-Back Losses To Kuwait, UAE And Nepal

India Led By Dinesh Karthik Eliminated From Hong Kong Sixes Following Back-To-Back Losses To Kuwait, UAE And Nepal


The Indian cricket team, led by veteran wicketkeeper-batter Dinesh Karthik, endured a tough day at the Hong Kong Sixes 2025 tournament as they suffered three defeats in succession. These losses came against Kuwait, UAE and Nepal on the same day, ultimately resulting in India’s exit from the 12-team competition. The downfall was particularly disappointing considering the side had earlier registered a narrow 3-run win over Pakistan via the DLS method on Friday, which initially raised hopes of a stronger run.

India’s struggles began in the group stage itself, where they finished at the bottom of their pool, pushing them into the consolation Bowl category. The turning point came during their clash against Kuwait. While chasing a target of 107, India faltered badly and were restricted to just 79 for 6. The defeat highlighted the lack of big-hitting capability and consistency in India’s batting order throughout the tournament. Kuwait’s disciplined bowling prevented India from building momentum, and this result had a direct impact on their placement in the tournament.

ALSO READ – Meet Jay Shah: Home Minister’s Son Who Revolutionized Indian Women’s Cricket; From Rs 1,000 A Match To Rs 15,00,000 And A World Cup Triumph

Add Zee News as a Preferred Source


The Bowl Stage

In the Bowl stage, the situation failed to improve. Against the UAE, India managed to post a respectable total of 108, courtesy of attacking efforts from Dinesh Karthik and Abhimanyu Mithun. However, the bowling unit could not defend the target, allowing UAE to chase it down comfortably. The inability to stop boundary flow and maintain pressure cost India another opportunity to regain footing in the competition.

The final match of the day, against Nepal, proved to be the most one-sided game of India’s campaign. Nepal produced a stunning display of clean hitting, smashing 15 sixes in just 36 deliveries to post a monumental score of 137 without losing a wicket. India’s batting response crumbled under pressure, and the team was bowled out for a mere 45, resulting in a crushing 92-run defeat. The loss effectively confirmed India’s exit and placed them at the bottom of the standings, with only a final Bowl-stage match left against Sri Lanka. Given their current form and significantly damaged net run rate, a rise from the bottom appears highly unlikely.

Meanwhile, in the top tier of the tournament, Pakistan booked their place in the semifinals in dramatic fashion. Abdul Samad played a breathtaking knock, smashing 50 off just 10 balls to chase down 103 against South Africa. Australia also secured progression and is set to play Pakistan, while England and Kuwait will face off in the second semifinal.



Source link

लाइव टीवी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की घनघोर बेइज्जती, एडम गिलक्रिस्ट के सवाल से हैरान मिशेल मार्श

लाइव टीवी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की घनघोर बेइज्जती, एडम गिलक्रिस्ट के सवाल से हैरान मिशेल मार्श



मिशेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ घर पर टी20 सीरीज हार गई. शनिवार को हुआ सीरीज का 5वां मैच रद्द हो गया, इसी के साथ सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच रद्द होने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. मैच के बाद एडम गिलक्रिस्ट ने मिशेल मार्श से ऐसा सवाल कर डाला, जिस पर कप्तान भी हैरान रह गए.

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिशेल मार्श ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कमान संभाली और भारत को सीरीज में 2-1 से हराया. इसके बाद मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-2 से हार गया. हालांकि मार्श का खुद का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन उनकी कप्तानी को लेकर चर्चा हो रही थी क्योंकि फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप होना है.

ऐसे में 5वें टी20 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने सीधे मिशेल मार्श से ही ये सवाल पूछ लिया कि पैट कमिंस अगर फिट हो जाते हैं तो आप वर्ल्ड कप में कप्तान रहोगे या नहीं? इस पर मार्श ने भी साफ जवाब दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा कप्तान?

एडम गिलक्रिस्ट द्वारा टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल पर मिशेल मार्श भी हैरान रह गए. उन्होंने पूछा कि “अगर पैट कमिंस फिट हो जाते हैं तो क्या वह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे या आप ही कप्तान रहेंगे?”

इस पर मिशेल मार्श ने कहा, “यह अच्छा सवाल है, मुझे लगता है टी20 वर्ल्ड कप में मैं ही कप्तान रहूंगा. इसके बाद गिलक्रिस्ट ने फिर पूछा कि, “तो आप आधिकारिक टी20 कप्तान हैं? पैट कमिंस टी20 टीम में आ गए तो वह आपकी कप्तानी में खेलेंगे? इस पर मार्श ने कहा, “हां, मुझे ऐसा ही लगता है.”

इस पर गिलक्रिस्ट ने कहा, “स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद, इसी बारे में कुछ सवाल पूछे जा रहे थे.” टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया का कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल नहीं है, इसलिए बिग बैश लीग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है. हालांकि मार्श को ऐसा नहीं लगता.

मार्श ने कहा, “हमारी टीम, पूरी क्षमता के साथ, एक व्यवस्थित टीम है. बिग बैश लीग खिलाड़ियों के लिए है और उम्मीद है कि स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) टीम जीतेगी.”



Source link

ऑस्ट्रेलिया टू कोलकाता फ्लाइट पकड़ेगी टीम इंडिया, बिना आराम अगली सीरीज खेलने पहुंचेंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया टू कोलकाता फ्लाइट पकड़ेगी टीम इंडिया, बिना आराम अगली सीरीज खेलने पहुंचेंगे खिलाड़ी



शनिवार, 8 नवंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से विजयी रही, लेकिन इस जीत की खुशी मनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को एक दिन का भी समय नहीं मिला. खबर है कि रविवार को कप्तान शुभमन गिल सहित 4 भारतीय खिलाड़ी कोलकाता पहुंचने वाले हैं. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ब्रिसबेन से सीधे कोलकाता की फ्लाइट पकड़ेंगे. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी रविवार को कोलकाता पहुंचेगी. वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग जत्थों में सोमवार को कोलकाता पहुंचेंगे. भारतीय टीम मंगलवार से अगली टेस्ट सीरीज का अभ्यास शुरू करेगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है, जो पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ करवाते हुए भारतीय दौरे पर आ रही है.

दूसरी ओर भारतीय टीम ने WTC 2025-27 के चक्र में अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-2 से ड्रॉ पर रोका था.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें 16 बार टीम इंडिया विजयी रही है, लेकिन जीत के मामले में दक्षिण अफ्रीका आगे है क्योंकि उसने 18 मौकों पर भारत को टेस्ट मैचों में हराया है. उनके 10 मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछले चार टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने 3 बार भारत को हराया है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट टीम को मिला एक और DSP, सिराज और दीप्ति शर्मा के बाद ये क्रिकेटर पुलिस वर्दी में आएगा नजर



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp