5 किलो वजन घटा लिया! रोहित शर्मा का नया अवतार देख दंग रह जाएंगे आप; तस्वीर हुई वायरल

5 किलो वजन घटा लिया! रोहित शर्मा का नया अवतार देख दंग रह जाएंगे आप; तस्वीर हुई वायरल



रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है. साउथ अफ्रीका भारत दौरे पर पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके बाद 30 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. अभ्यास करते हुए रोहित का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो वायरल होने का कारण रोहित की फिटनेस है, जिसमें वह पहले से पतले नजर आ रहे हैं.

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरान शानदार रहा था, उन्होंने अंतिम 2 वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी. तीन मैचों में 202 रन बनाने वाले रोहित को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिला था. अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि उनका लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप खेलना है.

रोहित शर्मा ने घटाया 5 किलो वजन?

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रोहित शर्मा जैसे ही अभ्यास करने आए, सभी का ध्यान उनकी फिटनेस पर गया. लग रहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्होंने अपना वजन घटाया है. रोहित के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

एक फैन ने लिखा, “लगता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने 5 किलो वजन कम कर लिया है.” एक अन्य फैन ने लिखा, “”ये शख्स उतनी ही आसानी से वज़न कम कर रहा है जितनी आसानी से RCB आईपीएल ट्रॉफ़ी हार जाती थी. रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में भी ये कर के दिखा रहे हैं. आप जीनियस हैं!”

रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्होंने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इस साल उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कहा.





Source link

टीम इंडिया को मिला एक और DSP, सिराज और दीप्ति के बाद ये क्रिकेटर पुलिस वर्दी में आएगा नजर

टीम इंडिया को मिला एक और DSP, सिराज और दीप्ति के बाद ये क्रिकेटर पुलिस वर्दी में आएगा नजर



भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया DSP मिल गया है. भारत की महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP का पद मिला है. शनिवार, 8 नवंबर को ईडन गार्डन्स में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने हाथों से रिचा घोष को नियुक्ति पत्र सौंपा. साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें बांगा भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने रिचा घोष को गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल से नवाजा. साथ ही उन्हें 34 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला. आपको याद दिला दें कि रिचा ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बहुत महत्वपूर्ण मौके पर 24 गेंद में 34 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी. साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की तरफ से सोने की चेन भी भेंट की.

शनिवार को ईडन गार्डन्स में आयोजित इस सम्मान समारोह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रिचा घोष के माता-पिता को भी सम्मानित किया. रिचा घोष से पहले दीप्ति शर्मा, मोहमंद सिराज, जोगिंदर शर्मा जैसे नामी क्रिकेटर DSP पद पर विराजमान हैं.

रिचा घोष ने साल 2020 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था, उसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार लाया है. रिचा पूरे विश्व कप टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभाती हुई दिखीं. रिचा के लिए यह दूसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रही, क्योंकि साल 2023 में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहते वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

रिचा घोष ने वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 235 रन बनाए. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर रहीं. लीग स्टेज मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों की यादगार पारी खेली थी. वहीं फाइनल में उनकी 34 रनों की पारी ने भारत को फाइनल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें:

भारत की जगह पक्की! लेकिन ओलंपिक में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान, ICC मीटिंग से आया हैरतअंगेज अपडेट



Source link

भारत की जगह पक्की! लेकिन ओलंपिक में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान, ICC मीटिंग से आया हैरतअंगेज अपडेट

भारत की जगह पक्की! लेकिन ओलंपिक में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान, ICC मीटिंग से आया हैरतअंगेज अपडेट



क्रिकेट की सबसे बड़ी और चर्चित राइवलरी में से एक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला है, लेकिन ये दोनों टीमें अब आईसीसी इवेंट या मल्टी टीम टूर्नामेंट में ही आमने सामने होती हैं. इन दोनों टीमों के बीच किसी भी फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती. आखिरी बार दोनों टीमें एशिया कप 2025 फाइनल में आमने सामने थीं, जहां भारत जीतकर चैंपियन बना था. महिला टीम हाल ही में सम्पन्न हुए वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, यहां भी भारत जीता था. अब पुरुष क्रिकेट में दोनों टीमें अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने होंगी, लेकिन ओलंपिक 2028 को लेकर भी चर्चा तेज है. यहां शायद भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को न मिले.

शुक्रवार को दुबई में अपनी हालिया बोर्ड बैठक के दौरान आईसीसी ने पुष्टि की कि पुरुष और महिला केटेगरी से 6-6 टीमें लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भाग लेंगी. मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि 2028 के ओलंपिक में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होगा.

टूर्नामेंट का रोडमैप तैयार

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन करने के बजाय, प्रत्येक क्षेत्र/महाद्वीप की शीर्ष टीमें क्वालीफाई करेंगी. एक वैश्विक क्वालीफायर के माध्यम से छठी टीम का फैसला होगा. टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बात करें तो भारत सबसे छोटे प्रारूप में नंबर एक टीम बना हुआ है.

मौजूद रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारतीय टीम, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड, अफ्रीका से साउथ अफ्रीका टीम क्वालीफाई करेगी. ये देखना होगा कि क्या मेजबान देश होने के चलते यूएसए की टीम इसमें शामिल होगी या वेस्टइंडीज टीम खेलेगी. बता दें कि ओलंपिक में क्रिकेट इससे पहले सिर्फ एक बार शामिल किया गया था. 1990 पेरिस ओलंपिक में सिर्फ फ्रांस और ब्रिटेन की टीम खेली थी, इनके बीच सीधे फाइनल हुआ था. इसमें ब्रिटेन ने जीत दर्ज की थी.

इसका मतलब है कि लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होगा. ग्लोबल क्वालीफायर की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी करेगा. टूर्नामेंट का रोडमैप लगभग तैयार हो चुका है.



Source link

फ्लॉप खिलाड़ियों के किंग बाबर आजम, फिर नहीं चला बल्ला, पाकिस्तान ने =अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा

फ्लॉप खिलाड़ियों के किंग बाबर आजम, फिर नहीं चला बल्ला, पाकिस्तान ने =अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा



पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से रौंद दिया है. पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से जीत ली है. फैसलाबाद में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 143 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में पाकिस्तान टीम ने 26वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते आसानी से मैच जीता. बाबर आजम इस पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे, जहां उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा.

दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बैटिंग करने आई, तो उसने एक समय बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए थे. लुआन ड्री प्रिटोरियस और क्विंटन डी कॉक करीब 6 के रन रेट से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. जैसे ही 71 के स्कोर पर प्रिटोरियस का विकेट गिरा, वैसे ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

72 पर एक, 87 रन पर दो और देखते ही देखते दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 117 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे. अगले 26 रनों के भीतर दक्षिण अफ्रीका ने अपने बाकी 5 विकेट भी गंवा दिए. अफ्रीकी टीम के सर्वोच्च स्कोरर क्विंटन डी कॉक रहे, जिन्होंने 53 रन बनाए. प्रिटोरियस ने 39 रनों का योगदान दिया.

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने भी अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया था. फखर जमान बिना खाता खोले आउट हो गए. सैम अय्यूब पाक टीम की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. मोहम्मद रिजवान 32 रन बनाकर नाबाद लौटे.

बाबर आजम फिर फ्लॉप

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी ODI सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा. तीसरे मैच में वो सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे वनडे में उन्होंने सिर्फ 11 और पहले ODI मैच में सिर्फ 7 रन बनाए थे. बाबर पूरी सीरीज में 3 मैच खेलकर सिर्फ 45 रन बना पाए.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कस दिया तंज!



Source link

क्या ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को प्राइज मनी मिली? जानें इसे लेकर ICC का नि

क्या ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को प्राइज मनी मिली? जानें इसे लेकर ICC का नि



भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुछ दिन पहले ही ODI वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है. इसके लिए उसे लगभग 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. इसके अलावा BCCI ने टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये का तोहफा दिया और खिलाड़ियों को अपने-अपने राज्य से व्यक्तिगत उपहार भी मिले हैं. इसी बीच भारतीय पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टी20 सीरीज में 2-1 से धूल चटाई है. क्या यह सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी मिली है? जानिए इसे लेकर क्या है ICC का नियम.

क्या टीम इंडिया को मिली प्राइज मनी?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं मिली है. नियमानुसार किसी द्विपक्षीय सीरीज में जीतने पर प्राइज मनी का प्रावधान नहीं है. चूंकि द्विपक्षीय शृंखलाओं का आयोजन ICC या ACC जैसा वैश्विक शासी निकाय नहीं करता है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने किया था. 

अगर किसी सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है, तो मेजबानी की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड होगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया जाकर टी20 सीरीज नहीं जीती है. ICC ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि द्विपक्षीय सीरीज में प्राइज मनी हो.

खिलाड़ियों को मिलती है मैच फीस

कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाती है. प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी दी जाती है. कुछ सीरीज और डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले प्लेयर को और प्लेयर ऑफ द मैच को भी इनामी राशि दी जाती है. मगर यह जरूरी नहीं कि दुनिया में खेली जा रही हर एक सीरीज में ऐसा हो. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में जीतने वाली टीम को प्राइज मनी दिए जाने का कोई नियम नहीं है.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कस दिया तंज!



Source link

ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कसा तंज

ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कसा तंज



ब्रिस्बेन में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया, इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त हुए सूर्यकुमार यादव ने लगातार 5 टी20 सीरीज जीती है. इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सूर्या ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा, जो टीम इंडिया की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे.

सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में अभिषेक शर्मा के साथ आए थे, जो इस सीरीज के प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए. सूर्या से पूछा गया कि ट्रॉफी को छूकर कैसा लगा? तो उन्होंने भी चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रॉफी को हाथ में लेकर अच्छा लगा. ये मोहसिन नकवी पर एक कटाक्ष था. दरअसल भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन मोहसिन नकवी ओछी हरकत करते हुए वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. इतिहास में शायद पहली बार हुआ जब किसी विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई.

सूर्यकुमार यादव ने कसा मोहसिन नकवी पर तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आखिरकार ट्रॉफी को छूकर बहुत अच्छा लग रहा है. जब मुझे सीरीज़ जीत की ट्रॉफी सौंपी गई, तो मैंने इसे अपने हाथों में महसूस किया. कुछ दिन पहले ही एक और ट्रॉफी भारत आई है, हमारी महिला टीम ने विश्व कप जीता है. वह ट्रॉफी भी घर वापस आ गई है. यह बहुत अच्छा लग रहा है और इस ट्रॉफी को छूकर भी अच्छा लग रहा है.”

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात हुई. एशिया कप ट्रॉफी ऑफिशियल मीटिंग का एजेंडा नहीं था, इसलिए आईसीसी ने नकवी के साथ मीटिंग की अलग से व्यवस्था की. हम आईसीसी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया. दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण बात हुई और दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मसले का हल चाहते हैं.”

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp