क्या संजू सैमसन होंगे टीम इंडिया से बाहर? भारतीय बैटिंग पर सूर्यकुमार यादव कह गए बड़ी बात

क्या संजू सैमसन होंगे टीम इंडिया से बाहर? भारतीय बैटिंग पर सूर्यकुमार यादव कह गए बड़ी बात



भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया कि संजू सैमसन की टी20 टीम से छुट्टी हो गई है. कैफ की बातें सच साबित होती दिख रही हैं, क्योंकि चौथे मैच के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 (IND vs AUS 5th T20) मैच में भी मौका नहीं मिला है. दरअसल मेलबर्न में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सैमसन को नंबर-3 पर मौका दिया गया था, लेकिन वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. उसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि सैमसन का टी20 टीम से पत्ता साफ हो सकता है.

संजू सैमसन बतौर ओपनर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल की टीम में वापसी के बाद सैमसन का बल्लेबाजी क्रम बार-बार बदला है. बतौर ओपनर सैमसन ने टी20 में तीन शतक भी लगाए थे.

सैमसन पिछले साल बांग्लादेश सीरीज से ओपनिंग कर रहे थे. उसके बाद उन्होंने 12 पारियों में 417 रन बना लिए थे, इसी दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए. वहीं एशिया कप में उन्हें ओमान के खिलाफ नंबर-3 पर मौका मिला तो उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद उनका बल्लेबाजी क्रम बदल कर उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा गया, जिसके बाद उनकी लय बिगड़ी हुई नजर आई. सैमसन टेस्ट और वनडे टीम में लंबे अरसे से नहीं आए हैं, ऐसे में टी20 टीम से बाहर होना उनका करियर खत्म होने जैसा होगा.

बल्लेबाजी लाइन-अप पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव

ब्रिसबेन में खेले गए पांचवें टी20 मैच में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “सभी बल्लेबाजों को यह समझना होगा कि यह 200 रन वाली पिच नहीं है. पिछले मैच में हमारे लिए सब अच्छा रहा और द्विपक्षीय सीरीज जीतना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है. यह भी ध्यान रखना होता है कि आप अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहते हैं. यह ऐसा फॉर्मेट है जहां ओपनिंग बल्लेबाजों के अलावा सभी खिलाड़ियों को बैटिंग पोजीशन में लचीलापन दिखाना होगा.”

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं कर पाएंगे कमबैक?



Source link

अभिषेक ने टी20 में सबसे तेज 1000 रन का बनाया महारिकॉर्ड, सूर्या-विराट सबको पीछे छोड़ा

अभिषेक ने टी20 में सबसे तेज 1000 रन का बनाया महारिकॉर्ड, सूर्या-विराट सबको पीछे छोड़ा



ब्रिस्बेन में अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, पहले इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव थे. हालांकि फिर भी सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के मामले में वह विराट कोहली से पीछे रह गए.

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

पिछले साल जुलाई में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने एक साल में बहुत कुछ हासिल किया है, वह टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं. शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 में भी उन्होंने विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की और सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया. अभिषेक ने अपने टी20आई रन 528 गेंदों में पूरे किए, जबकि अब पहले से दूसरे स्थान पर आए सूर्या ने 573 गेंदों में 1000 रन बनाए थे. लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के फिल साल्ट और चौथे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं. बता दें कि विराट कोहली ने 655 गेंदों में अपने 1000 T20I रन पूरे किए थे.

सबसे कम गेंदों पर 1000 T20I रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा (भारत)- 528 गेंदों में
  • सूर्यकुमार यादव (भारत)- 573 गेंदों में
  • फिल साल्ट (न्यूजीलैंड)- 599 गेंदों में
  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 604 गेंदों में
  • आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), फिन एलन (न्यूजीलैंड)- 609 गेंदों में

इस मामले में रह गए विराट कोहली से पीछे

अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों के आधार पर 1000 टी20आई रन बनाने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, कोहली अभी सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. कोहली ने 27 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था, अभिषेक ने 28 पारियों में ऐसा किया.

इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को जरूर पीछे छोड़ा है. लोकेश राहुल ने टी20आई में 1000 रन 29वीं पारी में बनाए थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं, जिन्होंने अपनी 24वीं टी20आई पारी में 1000 रन पूरे किए थे. ये रिकॉर्ड उन्होंने भारत के खिलाफ खेलते हुए ही बनाया था.



Source link

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 में बारिश ने बिगाड़ा खेल, तब कौन जीतेगा T20 सीरीज?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 में बारिश ने बिगाड़ा खेल, तब कौन जीतेगा T20 सीरीज?



IND vs AUS 5th T20 Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा था, लेकिन मौसम के बिगड़ने से मैच को रोक दिया गया है. पांचवें टी20 मैच के शुरू होने से पहले ही आज ब्रिस्बेन में भारी बारिश की आशंका थी. वहीं केवल 4.5 ओवर के खेल के बाद ही खराब मौसम के चलते मैच रुक गया. इसके बाद मैच में बारिश भी शुरू हो गई. इसी के साथ ये सवाल खड़ा होता है कि अगर ये मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तब ये टी20 सीरीज कौन जीतेगा.

कौन जीतेगा टी20 सीरीज?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला जा रहा ये पांचवां टी20 मैच है. इस सीरीज का पहला मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. वहीं तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. चौथे टी20 मैच में भी भारत ने ही जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली. अगर पहले मुकाबले की तरह आज पांचवां टी20 मैच भी बारिश में धुल जाता है, तब भारतीय टीम 2-1 से ये टी20 सीरीज जीत जाएगी.

भारत ने 5 ओवर पहले किया 50 का आंकड़ा पार

पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम की तरफ से उपकप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. भारत के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने आक्रामक रुख दिखाया. मैच रुकने से पहले 4.5 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय बल्लेबाजों ने 52 रन भी बना दिए हैं.

अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बना चुके हैं, वहीं शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन पर खेल रहे हैं. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने तेजी के साथ रन बनाए. इन 29 रनों में गिल ने 6 चौके जड़ दिए हैं.

यह भी पढ़ें

भारत के चैंपियन बनने के बाद ICC ने लिया बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव



Source link

Live: खराब मौसम की वजह से मैच रुका, अभिषेक-गिल की जोड़ी ने किया 50 का आंकड़ा पार

Live: खराब मौसम की वजह से मैच रुका, अभिषेक-गिल की जोड़ी ने किया 50 का आंकड़ा पार


IND vs AUS 5th T20 Match Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच आज शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. भारतीय टीम इस पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से चल रही है. वहीं पांचवां टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम 3-1 से सीरीज जीतना चाहेगी. अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत जाती है, तब ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंगल इलेवन

मिच मार्श (कप्तान), मैट शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन/जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा और महली बियर्डमैन/बेन ड्वार्शियस.

गाबा की पिच रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जाएगा. गाबा की पिच बेहतर बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. लेकिन पिच पर घास के मौजूद होने से शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. लेकिन एक बार बल्लेबाजों के सेट होने पर इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.

पांचवें टी20 में बारिश की आशंका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था, वहीं आखिरी मुकाबले में भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते ये मैच भी धुल सकता है.

सूर्यकुमार की कप्तानी में टी20 सीरीज नहीं हारा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. वहीं आज के मैच के बाद या तो ये सीरीज भी भारत जीतेगा या भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज ड्रॉ हो जाएगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया जीती. इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरे और चौथे मैच में जीत हासिल की.



Source link

ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं कर पाएंगे कमबैक?

ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं कर पाएंगे कमबैक?



Rishabh Pant Injured Again Against South Africa: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंजरी के बाद वापसी कर रहे थे. लेकिन साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने के दौरान पंत फिर एक बार चोटिल हो गए हैं. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन चोटिल होने के बाद पंत मैदान के बाहर चले गए. बता दें कि टीम इंडिया को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है.

ऋषभ पंत फिर एक बार चोटिल

बेंगलुरू के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने के बाद पंत को शेपो मोरेकी की गेंद पर तीन बार चोट लगी. दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज की गेंद पंत के हेलमेट पर भी लगी. ऋषभ पंत के शरीर पर तीन बार गेंद लगने की वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा. मैच के दौरान पंत बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन कोच हृषिकेश कानितकर और फिजियो ने पंत को रिटायर होने के लिए कहा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे पंत?

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था. इस चोट से उबरने के बाद करीब 3.5 महीने बाद पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज क हिस्सा हैं. भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अभी वक्त है, तब तक ब्रेक लेकर पंत टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का खुलासा मैच के दौरान ही होगा.

  • पहला टेस्ट- 14-18 नवंबर, कोलकाता
  • दूसरा टेस्ट- 22-26 नवंबर, गुवाहाटी

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्काड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप.

यह भी पढ़ें

भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 मैच में बारिश, तो टीम इंडिया को इस तरह होगा फायदा; जानें कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम?



Source link

पांचवें टी20 मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन? क्या रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा

पांचवें टी20 मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन? क्या रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा



IND vs AUS 5th T20 Playing Eleven: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 8 नवंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. भारत इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. अगर आज पांचवां टी20 मैच टीम इंडिया जीत जाती है, तब भारत ये सीरीज 3-1 से जीत जाएगा. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 में भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तब ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी. पांचवें टी20 में टीम इंडिया कई बड़े बदलाव के साथ खेल सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है.

रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा मौका?

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत के टी20 स्क्वाड में केवल दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले चार मैचों में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी चारों मैचों में मैदान के बाहर बैठे हैं. वहीं पांचवें टी20 में हेच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने का मौका दे सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है.

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री के अलावा बाकी पूरी टीम चौथे टी20 की तरह ही रह सकती है. भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा, इसके लिए टीम इंडिया मेन बॉलिंग लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. भारतीय टीम अपने तीन मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के साथ उतर सकती है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच में तीसरे नंबर पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन अब पांचवें टी20 में तिलक वर्मा वन-डाउन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

‘शादी से पहले और अब…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया शादी के बाद कैसे बदल गए विराट कोहली



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp