ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कसा तंज

ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कसा तंज



ब्रिस्बेन में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया, इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त हुए सूर्यकुमार यादव ने लगातार 5 टी20 सीरीज जीती है. इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सूर्या ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा, जो टीम इंडिया की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे.

सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में अभिषेक शर्मा के साथ आए थे, जो इस सीरीज के प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए. सूर्या से पूछा गया कि ट्रॉफी को छूकर कैसा लगा? तो उन्होंने भी चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रॉफी को हाथ में लेकर अच्छा लगा. ये मोहसिन नकवी पर एक कटाक्ष था. दरअसल भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन मोहसिन नकवी ओछी हरकत करते हुए वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. इतिहास में शायद पहली बार हुआ जब किसी विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई.

सूर्यकुमार यादव ने कसा मोहसिन नकवी पर तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आखिरकार ट्रॉफी को छूकर बहुत अच्छा लग रहा है. जब मुझे सीरीज़ जीत की ट्रॉफी सौंपी गई, तो मैंने इसे अपने हाथों में महसूस किया. कुछ दिन पहले ही एक और ट्रॉफी भारत आई है, हमारी महिला टीम ने विश्व कप जीता है. वह ट्रॉफी भी घर वापस आ गई है. यह बहुत अच्छा लग रहा है और इस ट्रॉफी को छूकर भी अच्छा लग रहा है.”

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात हुई. एशिया कप ट्रॉफी ऑफिशियल मीटिंग का एजेंडा नहीं था, इसलिए आईसीसी ने नकवी के साथ मीटिंग की अलग से व्यवस्था की. हम आईसीसी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया. दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण बात हुई और दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मसले का हल चाहते हैं.”

 



Source link

ऋषभ पंत के 65, जुरेल का एक ही मैच में दूसरा शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 417 का लक्ष्य

ऋषभ पंत के 65, जुरेल का एक ही मैच में दूसरा शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 417 का लक्ष्य



भारतीय टीम ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के सामने 417 रनों का लक्ष्य रखा है. बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन इंडिया A ने 382 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की. पहली पारी में 34 रनों की बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका A को 417 रनों का लक्ष्य दिया है. ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया, वहीं ध्रुव जुरेल ने इसी मैच में दूसरा नाबाद शतक लगाया. जुरेल ने इस मैच में 259 रन बनाए और एक बार भी आउट नहीं हुए.

भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे दिन 78/3 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. दिन शुरू हुए कुछ ही मिनट हुए थे, तभी केएल राहुल 27 रन बनाकर आउट हो गए. कुलदीप यादव को दूसरे दिन नाइट वॉचमैन के रूप में उतारा गया था, उन्होंने 16 रन बनाए. कुलदीप के आउट होने के समय भारत ने 116 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया था. उसकी बढ़त अभी सिर्फ 150 रनों की हुई थी.

पंत की फिफ्टी, जुरेल का शतक

पांचवां विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे ने जिम्मा संभाला. दोनों के बीच 184 रनों की विशालकाय साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया ने 300 रनों का आंकड़ा छुआ. उसके बाद ऋषभ पंत ने जुरेल के साथ मिलकर 82 रन जोड़े. ऋषभ पंत ने 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

ध्रुव जुरेल दूसरी पारी में 127 रन बनाकर नाबाद लौटे. जुरेल ने पहली पारी में भी नाबाद शतकीय पारी खेली थी. जुरेल ने पहली पारी में नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी. जुरेल ने पूरे मैच में 259 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका को 417 का लक्ष्य

तीसरे दिन भारत ने 382/7 के स्कोर पर दूसरी पारी घोषित की. भारत ने उसके सामने 417 रनों का लक्ष्य रखा है. चौथे दिन स्टंप्स तक 11 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं. चौथे और आखिरी दिन उसे जीत के लिए 392 रन और बनाने होंगे. आपको याद दिला दें कि पहले अनऑफिशियल टेस्ट इंडिया A ने 3 विकेट से जीता था.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: ब्रिसबेन में पांचवां टी20 मैच रद्द, लेकिन गौतम गंभीर के लिए खुशी का पल, जानें क्या है वजह



Source link

रोहित और विराट की जगह कोई भी…, 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर दिग्गज की तीखी प्रतिक्रिया

रोहित और विराट की जगह कोई भी…, 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर दिग्गज की तीखी प्रतिक्रिया



विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि मौजूदा क्रिकेट में ऐसा कोई प्लेयर नहीं है, जिसकी जगह कोई दूसरा ना ले सके. रोहित और विराट, 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, यह अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी के लिए भी चुनौतीपूर्ण विषय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में दमदार बैटिंग करते हुए दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने 2 साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का दावा ठोका है.

एक भारतीय पत्रकार से वार्ता के दौरान स्टीव वॉ ने कहा, “खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी और समझना होगा कि कोई भी खिलाड़ी इस गेम से बड़ा नहीं है. आप खुद को गेम से बड़ा नहीं मान सकते. कोई भी आपकी जगह ले सकता है. मेरा मानना है कि कोई भी खिलाड़ी गेम को अपने हिसाब से नहीं चला सकता. अंत में चयन समिति के चेयरमैन को टीम की बेहतरी के लिए फैसला लेना होता है.”

अजीत अगरकर कह चुके हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ट्रायल पर नहीं रखा जा सकता है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बीसीसीआई अधिकारियों का कहना है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 202 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी मिला. दूसरी ओर विराट कोहली ने आखिरी वनडे मैच में 74 रनों की पारी खेल फॉर्म में वापस आने के संकेत दिए थे. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने वर्ल्ड कप में जगह के लिए दावा ठोका है.

स्टीव वॉ ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि अजीत अगरकर के साथ खिलाड़ियों का रिलेशन अच्छा होगा, लेकिन साथ ही उन्हें खिलाड़ियों से उचित दूरी भी बनानी होगी. अनुभवी खिलाड़ियों के साथ तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा, आप क्या सोच रहे हैं?”

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Retention: इस तारीख तक टीमों को जमा करनी होगी रिटेंशन लिस्ट, IPL 2026 ऑक्शन से पहले जानिए सभी डिटेल्स



Source link

इस तारीख तक टीमों को जमा करनी होगी रिटेंशन लिस्ट, IPL 2026 ऑक्शन से पहले जानिए सभी डिटेल्स

इस तारीख तक टीमों को जमा करनी होगी रिटेंशन लिस्ट, IPL 2026 ऑक्शन से पहले जानिए सभी डिटेल्स



इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण (IPL 2026) से पहले एक मिनी ऑक्शन होगा, जो दिसंबर में होना है. उससे पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज़ प्लेयर्स का चयन करेगी और उसे बीसीसीआई को सौंपेगी. किस टीम ने किसे अपने साथ रखा और किसका साथ छोड़ा, इसकी लिस्ट अगले हफ्ते जारी होगी. इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा हो गई है. रिटेंशन का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी, जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी.

कब सार्वजानिक होगी रिटेंशन लिस्ट?

आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के लिए अपने रिटेन किए गए और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने की डेडलाइन 15 नवंबर है. इसी दिन (शनिवार, 15 नवंबर) ये लिस्ट सार्वजानिक भी होगी, फैंस इसे लाइव देख सकेंगे.

एक टीम कितने प्लेयर्स रिटेन कर सकती है?

पिछले संस्करण (2025) के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों को 3 साल के चक्र के लिए टीमें बनाने का मौका मिला था. अब होने वाला ऑक्शन मिनी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर कोई सीमा नहीं है कि कौन सी टीम अधिकतम कितने प्लेयर्स रिटेन कर सकती हैं.

IPL रिटेंशन का लाइव प्रसारण कहां होगा?

स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर आईपीएल रिटेंशन का लाइव प्रसारण होगा.

IPL रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

आईपीएल रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

एक दिन का होगा IPL ऑक्शन

आईपीएल 2026 से पहले अगले महीने, दिसंबर में ऑक्शन होगा. संभावना है कि ये तीसरे हफ्ते में हो सकता है. ये मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए ये एक दिन का ही हो सकता है. बीसीसीआई इसके आयोजन को भारत से बाहर कराने पर विचार कर रहा है, यूएई का नाम सामने आ रहा है जहां ऑक्शन हो सकता है.

आईपीएल 2026 की 10 टीमें

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • पंजाब किंग्स
  • दिल्ली कैपिटल्स 
  • गुजरात टाइटंस
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • राजस्थान रॉयल्स



Source link

ब्रिसबेन में पांचवां टी20 मैच रद्द, लेकिन गौतम गंभीर के लिए खुशी का पल, जानें क्या है वजह

ब्रिसबेन में पांचवां टी20 मैच रद्द, लेकिन गौतम गंभीर के लिए खुशी का पल, जानें क्या है वजह



ब्रिस्बेन में खेला गया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की. गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने लगातार 5वीं टी20 सीरीज जीत ली है, ये पूरे भारत के लिए खुशी का पल है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच नियुक्त हुए थे. वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भी टी20 से रिटायरमेंट ले ली थी, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया था. दोनों की जोड़ी इस फॉर्मेट में हिट रही. कोच रहते गंभीर और कप्तान रहते हुए सूर्या ने पहली टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी, जिसे 3-0 से अपने नाम किया था.

सूर्या-गंभीर की जोड़ी ने जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज 

  • श्रीलंका को 3-0 से हराया (2024)
  • बांग्लादेश को 3-0 से हराया (2024)
  • साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया (2024)
  • इंग्लैंड को 4-1 से हराया (2025)
  • ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया (2025)



Source link

क्या संजू सैमसन होंगे टीम इंडिया से बाहर? भारतीय बैटिंग पर सूर्यकुमार यादव कह गए बड़ी बात

क्या संजू सैमसन होंगे टीम इंडिया से बाहर? भारतीय बैटिंग पर सूर्यकुमार यादव कह गए बड़ी बात



भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया कि संजू सैमसन की टी20 टीम से छुट्टी हो गई है. कैफ की बातें सच साबित होती दिख रही हैं, क्योंकि चौथे मैच के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 (IND vs AUS 5th T20) मैच में भी मौका नहीं मिला है. दरअसल मेलबर्न में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सैमसन को नंबर-3 पर मौका दिया गया था, लेकिन वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. उसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि सैमसन का टी20 टीम से पत्ता साफ हो सकता है.

संजू सैमसन बतौर ओपनर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल की टीम में वापसी के बाद सैमसन का बल्लेबाजी क्रम बार-बार बदला है. बतौर ओपनर सैमसन ने टी20 में तीन शतक भी लगाए थे.

सैमसन पिछले साल बांग्लादेश सीरीज से ओपनिंग कर रहे थे. उसके बाद उन्होंने 12 पारियों में 417 रन बना लिए थे, इसी दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए. वहीं एशिया कप में उन्हें ओमान के खिलाफ नंबर-3 पर मौका मिला तो उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद उनका बल्लेबाजी क्रम बदल कर उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा गया, जिसके बाद उनकी लय बिगड़ी हुई नजर आई. सैमसन टेस्ट और वनडे टीम में लंबे अरसे से नहीं आए हैं, ऐसे में टी20 टीम से बाहर होना उनका करियर खत्म होने जैसा होगा.

बल्लेबाजी लाइन-अप पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव

ब्रिसबेन में खेले गए पांचवें टी20 मैच में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “सभी बल्लेबाजों को यह समझना होगा कि यह 200 रन वाली पिच नहीं है. पिछले मैच में हमारे लिए सब अच्छा रहा और द्विपक्षीय सीरीज जीतना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है. यह भी ध्यान रखना होता है कि आप अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहते हैं. यह ऐसा फॉर्मेट है जहां ओपनिंग बल्लेबाजों के अलावा सभी खिलाड़ियों को बैटिंग पोजीशन में लचीलापन दिखाना होगा.”

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं कर पाएंगे कमबैक?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp