भारत के चैंपियन बनने के बाद ICC ने लिया बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव

भारत के चैंपियन बनने के बाद ICC ने लिया बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव



आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता. फाइनल खत्म होने के एक हफ्ते के अंदर आईसीसी ने अगले संस्करण में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है.

शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग में आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने पर आधिकारिक मुहर लगाई. आईसीसी ने भारत और श्रीलंका में आयोजित हुए वर्ल्ड कप की सफलता को भी इसका श्रेय दिया.

अब वीमेंस वर्ल्ड कप में खेलेंगी 10 टीमें

आईसीसी ने प्रेस रिलीज़ में कहा, “आईसीसी बोर्ड, इस आयोजन की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है, और टूर्नामेंट के अगले संस्करण को 10 टीमों तक विस्तारित करने पर सहमत हो गया है.” बता दें कि 2025 में टीमों की संख्या 8 थी.

बयान में आगे कहा गया, “लगभग 3 लाख लोगों ने इस आयोजन को स्टेडियम से देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है. दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ऑन-स्क्रीन दर्शकों ने भी नए रिकॉर्ड स्थापित किए.”

व्यूअरशिप के मामले में बनाया रिकॉर्ड

वीमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 ने दर्शकों की संख्या और प्रसारण में नए रिकॉर्ड बनाए. बता दें कि टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने की थी, पाकिस्तान ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. पाकिस्तान लीग स्टेज से ही बाहर हो गया था, इसलिए दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी भारत में आयोजित हुआ.

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल को जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ दर्शकों ने देखा, ये पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बराबर है. पूरे टूर्नामेंट को 44.6 करोड़ लोगों ने देखा, खिताबी मुकाबले को 2.1 करोड़ लोगों ने एकसाथ देखा.

महिला ओडीआई वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2029 में होगा, लेकिन अभी इसके होस्ट का एलान नहीं हुआ है. लेकिन अधिक टीमों के साथ इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट में थोड़ा और बदलाव हो सकता है. 2025 में वर्ल्ड कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था, इसमें प्रत्येक टीम ने अन्य 7 टीमों से एक-एक मैच खेला. अंक तालिका में टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल हुआ था. 

भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम थी, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई और खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता.



Source link

भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 मैच में बारिश, तो टीम इंडिया को फायदा; कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम?

भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 मैच में बारिश, तो टीम इंडिया को फायदा; कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम?



भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच कल ब्रिसबेन में खेला जाएगा. अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है, तो वह सीरीज 3-1 से जीत जाएगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करके सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाना चाहेगी. यह मैच ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया को पिछले 19 साल में सिर्फ एक टी20 मैच में हार मिली है. भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 मैच से पहले जान लीजिए कल ब्रिसबेन का मौसम कैसा रहेगा?

वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम पांचवें टी20 मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. मैदान के आसपास के क्षेत्र में शाम के समय तूफान और आसमान में बिजली कड़कने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया में शाम 5-7 बजे लगभग 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. खासतौर पर रात 9-10 बजे के बीच भारी बारिश की संभावना है. संभावनाएं हैं कि मैच बार-बार बारिश के कारण रोका जा सकता है.

मैदान का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. टॉस के समय बारिश आ सकती है, इसलिए टॉस देरी से संभव है. भारी बारिश के कारण ओवरों में कटौती या फिर मैच का पूरी तरह रद्द होने भी संभव है.

सीरीज जीतना चाहेगा भारत

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. यह सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रहने वाला है, क्योंकि सीरीज अब ज्यादा से ज्यादा 2-2 पर ड्रॉ रह सकती है. भारत सीरीज हार नहीं सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज जीत टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही होगी. वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?

एमएस धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं? CSK के सीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा



Source link

‘शादी से पहले और अब…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया शादी के बाद कैसे बदल गए विराट कोहली

‘शादी से पहले और अब…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया शादी के बाद कैसे बदल गए विराट कोहली



पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि अनुष्का शर्मा से शादी के बाद विराट कोहली में काफी बदलाव आए हैं. विराट और अनुष्का ने दिसंबर, 2017 में शादी की थी और अभी उनके दो बच्चे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो विराट अब अनुष्का और अपने बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं.

इनसाइडस्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के शादी के बाद के प्रभाव पर बात की. उन्होंने एक प्रशंसक के सवाल का जवाब दिया कि पिछले कुछ वर्षों में विराट कैसे बदल गए हैं? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कैफ ने बताया कि कोहली अपनी शादी के बाद काफी शांत हो गए, साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज से जुड़ी एक घटना को भी याद किया.

कैफ ने कहा, “विराट कोहली अब थोड़े शांत हो गए हैं. वह एक पिता हैं, शादी से पहले और शादी के बाद उनके व्यवहार में बहुत अंतर आ गया है. जब मैं उन्हें अब खेलते हुए देखता हूं. मैं उनसे पंजाब किंग्स के खिलाफ एक आईपीएल मैच के दौरान मिला था, शायद उन्होंने अर्धशतक लगाकर मैच जिताया था. पिच सीमिंग थी, हमारी अच्छी बातचीत हुई. वह बहुत शांत थे. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैंने शुरुआत में रबाडा पर आक्रमण नहीं किया होता, तो वह मुझे खेलने नहीं देते.”

विराट कोहली टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वह अब सिर्फ ओडीआई में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में वह ‘डक’ आउट हुए थे. हालांकि तीसरे टी20 में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जो 30 नवंबर से शुरू होगी.

37 वर्षीय विराट कोहली को फैंस 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने देखना चाहते हैं, लेकिन उनका खेलना या नहीं खेलना उनके फॉर्म पर निर्भर करेगा. कोहली को लेकर खबर है कि वह अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं, हालांकि एबीपी इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोहली और अनुष्का के 2 बच्चे हैं, वामिका कोहली और अकाय कोहली.



Source link

सुरेश रैना और शिखर धवन पर भड़के पुलिस कमिश्नर, बोले- हजारों लोगों की जान जाने का जिम्मेदार…

सुरेश रैना और शिखर धवन पर भड़के पुलिस कमिश्नर, बोले- हजारों लोगों की जान जाने का जिम्मेदार…



अवैध सटेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी. अब हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने रैना और धवन की खेल जगत में आदर्श स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आईपीएस अफसर सज्जनार बेटिंग एप्स के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. ईडी द्वारा की गई कार्यवाई के बाद हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने दोनों क्रिकेटरों की आलोचना की है.

हजारों लोगों की जान गई…

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए हैदराबाद पुलिस के कमिश्नर वीसी सज्जनार ने लिखा, “ये लोग कैसे सेलिब्रिटी हैं? सट्टेबाजी की लत के कारण अनगिनत लोग अपने ही हाथों से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. हजारों लोगों ने आत्महत्या कर ली है. क्या यही क्रिकेटर इस सबकी वजह नहीं हैं, जिन्होंने बेटिंग एप को प्रमोट किया, जो समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं.”

उन्होंने आगे यह भी कहा, “समाज के अच्छे के लिए कुछ अच्छे शब्द कहिए, जिससे आज का युवा सफलता की नई ऊंचाइयों को छू पाए. उन लोगों को दिशा से भटकाने का काम मत कीजिए, जो आपको अपना आदर्श मानते हैं.”

रैना और धवन की संपत्ति जब्त

अवैध सट्टेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना के 6.64 करोड़ का म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट और धवन की 4.5 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर ली थी. 1xBet ऑनलाइन बेटिंग एप और इसके सहयोगी ब्रांड्स के खिलाफ दर्ज हुई कई FIR के आधार पर ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी. ईडी ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने इस बेटिंग एप के नकारात्मक प्रभावों को जानते हुए भी उन्हें प्रमोट किया था. बताते चलें कि इस मामले में ईडी ने पूर्व युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें:

कल गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच, बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

गाबा में IND-AUS 5वां टी20, बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें पिच रिपोर्ट, प्रिडिक्शन

गाबा में IND-AUS 5वां टी20, बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें पिच रिपोर्ट, प्रिडिक्शन



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कल, शनिवार को गाबा स्टेडियम में होगा. चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हार का स्वाद चखाकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है. अगर 5वां मैच बारिश की वजह से रद्द भी होता है तो भारत सीरीज जीतेगा. जानिए यहां मौसम रिपोर्ट क्या कहती है? पिच पर किसे मदद मिलने की संभावना है और क्या भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव होगा.

तिलक वर्मा का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में सबसे चिंता का विषय रहा है, जो इससे पहले अच्छी लय में थे लेकिन इस सीरीज में प्रभाव नहीं डाल सके. उनके बल्लेबाजी क्रम का सवाल भी बड़ा है, क्योंकि तीसरे नंबर पर शिवम दुबे और चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को आजमाया जा रहा है. पहले मैच को छोड़ दें तो सूर्या तीनों मैच में फ्लॉप रहे. 4 पारियों में उन्होंने कुल 84 रन ही बनाए हैं.

5वें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

तिलक वर्मा आखिरी मैच में अपनी लय ढूंढने की कोशिश करेंगे. बल्ले से शिवम दुबे प्रभाव न डाल पाए हों लेकिन गेंदबाजी में गेम चेंजर साबित हो रहे हैं, पिछले मैच में भी उन्होंने मार्श और टिम डेविड का महत्वपूर्ण विकेट लेकर पासा पलट दिया था. भारत नहीं चाहेगा कि विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई बदलाव हो.

संभावित XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 की पिच रिपोर्ट

गाबा स्टेडियम की पिच पर उछाल रहने की संभावना है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा कैरी मिलता है और अगर मौसम अनुकूल हो तो गेंद भी मूव कर सकती है. दूसरी ओर, बैकफुट पर अच्छा खेलने वाले बल्लेबाज़ों को यहां मदद मिल सकती है, क्योंकि विकेट पर उछाल उनके लिए भी मददगार हो सकता है.

यहां स्पिनरों के लिए ज़्यादा टर्न या ग्रिप नहीं होगी, हालाँकि लाइन-लेंथ और उछाल भरी पिचों पर रफ़्तार के साथ स्पिनर भी यहां मदद पा सकते हैं. पिछले रिकार्ड्स की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड मजबूत है. यहां खेले गए 11 टी20 में से 8 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 159 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 138 रन है.

मैच प्रिडिक्शन

अभिषेक शर्मा इस सीरीज में अपना काम बखूबी कर रहे हैं, वह तेज तर्रार शुरुआत दिला रहे हैं. अगर वह शनिवार को 8-10 ओवर तक टिक गए तो कुल स्कोर 200 पार भी आसानी से पहुंच सकता है, सूर्यकुमार से उम्मीद है कि वह मिडिल आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे. भारत के बल्लेबाजों को नेथन एलिस से संभलकर रहने की जरुरत है, वह खतरनाक साबित हो सकते हैं.

मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम में हैं, इनमे से कोई भी चला तो ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि मैच भारत का पक्ष में अधिक है, भारत के जीतने की संभावना 55 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना 45 प्रतिशत है.

कैसा रहेगा मौसम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 में बारिश की संभावना है. शनिवार को रात के समय बारिश की संभावना 50 प्रतिशत तक बढ़ रही है. हालांकि बारिश ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है क्योंकि अगर ये मैच रद्द हुआ तो भारत सीरीज 2-1 से जीत जाएगा.

कहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारत के समयनुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, टॉस 1:15 पर होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.



Source link

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?



IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ने RR फ्रैंचाइजी से खुद को रिलीज किए जाने की मांग कर दी थी. बताया जा रहा है कि सैमसन के राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के साथ संबंध तभी से खराब हैं, जब 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान टीम ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था. इस बीच CSK ऐसी पहली टीम थी, जिसने सैमसन को ट्रेड करने के प्रति दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाद में इस रेस से बाहर हो गई थी.

संजू सैमसन को ट्रेड करेगी CSK?

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार अब CSK दोबारा से संजू सैमसन को ट्रेड करने की दौड़ में शामिल हो गई है. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि कर दी है कि एमएस धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक टीम को ऑक्शन से पहले 15 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति है.

रिपोर्ट में बताया गया कि CSK की रिटेंशन लिस्ट बनाने में धोनी अपना योगदान दे रहे हैं. वो बहुत जल्द चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात कर सकते हैं. 10 और 11 नवंबर को उनकी बैठक हो सकती है, जिसमें रिटेंशन को लेकर अंतिम फैसला आना संभव है. उस समय तक फ्रैंचाइजी संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर चुकी होगी.

सैमसन के लिए चार टीम दौड़ में!

क्रिकबज अनुसार RR और CSK मैनेजमेंट के बीच संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बातचीत हुई हैं. यह भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी कि सैमसन की जगह कोई टॉप CSK प्लेयर ट्रेड किया जाता है. राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक मनोज बडाले हाल ही में लंदन से मुंबई लौटे हैं. वो सैमसन को ट्रेड करने के सभी विकल्पों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और CSK मैनेजमेंट के साथ भी संपर्क में आए हैं.

CSK और RR मैनेजमेंट के बीच बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने अपने एक टॉप प्लेयर को नोटिस भी भेजा है. उससे पूछा गया है कि उसे राजस्थान रॉयल्स में जाने में कोई आपत्ति है या नहीं. अगले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह साफ होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें:

ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp