IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?



IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ने RR फ्रैंचाइजी से खुद को रिलीज किए जाने की मांग कर दी थी. बताया जा रहा है कि सैमसन के राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के साथ संबंध तभी से खराब हैं, जब 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान टीम ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था. इस बीच CSK ऐसी पहली टीम थी, जिसने सैमसन को ट्रेड करने के प्रति दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाद में इस रेस से बाहर हो गई थी.

संजू सैमसन को ट्रेड करेगी CSK?

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार अब CSK दोबारा से संजू सैमसन को ट्रेड करने की दौड़ में शामिल हो गई है. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि कर दी है कि एमएस धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक टीम को ऑक्शन से पहले 15 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति है.

रिपोर्ट में बताया गया कि CSK की रिटेंशन लिस्ट बनाने में धोनी अपना योगदान दे रहे हैं. वो बहुत जल्द चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात कर सकते हैं. 10 और 11 नवंबर को उनकी बैठक हो सकती है, जिसमें रिटेंशन को लेकर अंतिम फैसला आना संभव है. उस समय तक फ्रैंचाइजी संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर चुकी होगी.

सैमसन के लिए चार टीम दौड़ में!

क्रिकबज अनुसार RR और CSK मैनेजमेंट के बीच संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बातचीत हुई हैं. यह भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी कि सैमसन की जगह कोई टॉप CSK प्लेयर ट्रेड किया जाता है. राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक मनोज बडाले हाल ही में लंदन से मुंबई लौटे हैं. वो सैमसन को ट्रेड करने के सभी विकल्पों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और CSK मैनेजमेंट के साथ भी संपर्क में आए हैं.

CSK और RR मैनेजमेंट के बीच बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने अपने एक टॉप प्लेयर को नोटिस भी भेजा है. उससे पूछा गया है कि उसे राजस्थान रॉयल्स में जाने में कोई आपत्ति है या नहीं. अगले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह साफ होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें:

ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी



Source link

पाकिस्तानी प्लेयर्स की घनघोर बेइज्जती, टीम इंडिया ने फिर नहीं मिलाया हाथ; जानें पूरा मामला

पाकिस्तानी प्लेयर्स की घनघोर बेइज्जती, टीम इंडिया ने फिर नहीं मिलाया हाथ; जानें पूरा मामला



एशिया कप 2025 से शुरू हुआ, फिर महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी जारी रहा और अब भारतीय खिलाड़ियों ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 7 नवंबर को खेला गया, जिसमें DLS पद्धति से टीम इंडिया 2 रनों से जीती. मैच के बाद भारतीय टीम, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आगे नहीं आई.

बारिश से प्रभावित ये मैच जब खत्म हुआ, तब दोनों टीमों के खिलाड़ी बाहर आए ही नहीं. दोनों टीमों के प्लेयर्स अपनी-अपनी जगह खड़े रहे. एशिया कप के बाद महिला वर्ल्ड कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाक प्लेयर्स के साथ हाथ ना मिलाने की नीति बरकरार रखी थी.

भारत बनाम पाकिस्तान हैंडशेक विवाद एशिया कप में शुरू हुआ था. 14 सितंबर को भारत-पाक मैच से पहले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया था. मैच समाप्त होने के बाद भी टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई थी.

जब 28 सितंबर को फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, उसके बाद टीम इंडिया ने PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. एशिया कप ट्रॉफी विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है. ट्रॉफी अब भी नकवी के पास है.

भारत 2 रन से जीता

हॉन्ग कॉन्ग टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 7 नवंबर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेला. रॉबिन उथप्पा की 28 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 6 ओवरों में 86 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान टीम 3 ओवरों में 41 रन बना चुकी थी, तभी बारिश आ गई. बारिश नहीं रुकी, जिसके बाद भारत को DLS पद्धति से 2 रनों से विजेता घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें:

ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी



Source link

ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी

ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी



भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीते रविवार को अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था, जिसके बाद से सभी प्लेयर्स के लिए उनकी राज्य सरकार भी पुरस्कार राशि का एलान कर रही है. इस कड़ी में अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी श्री चरणी के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है. पुरस्कार राशि के साथ चरणी को जमीन और सरकारी नौकरी भी मिलेगी.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता है. आईसीसी से इनामी राशि के रूप में टीम को 40 करोड़ रुपये मिले, बीसीसीआई ने अलग से प्लेयर्स और स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की. प्रदेश सरकार अपने-अपने स्टेट के खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि की घोषणा कर रही है. श्री चरणी को भी आंध्र प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया और उनके लिए इनामी राशि घोषित की.

नगद राशि, जमीन के साथ श्री चरणी को मिली सरकारी नौकरी

सीएमओ आंध्र प्रदेश के आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसका एलान किया गया. इसमें बताया गया, “मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप, 2025 में अनुकरणीय प्रदर्शन के सम्मान में सुश्री श्री चरणी के लिए 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, 1,000 वर्ग गज का घर और ग्रुप-I सरकारी नौकरी की घोषणा की है.”

वर्ल्ड कप में श्री चरणी ने किया प्रभावित

श्री चरणी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की थी, उन्होंने महत्वपूर्ण पलों में रनों पर अंकुश लगाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया था. चरणी ने फाइनल में 9 ओवरों में 48 रन देकर ऐनी बॉश के रूप में एक बड़ा विकेट लिया था. 

वर्ल्ड कप के प्रदर्शन की बात करें तो श्री चरणी ने टूर्नामेंट में सभी 9 मैच खेले, इसमें उन्होंने कुल 14 विकेट लिए. उन्होंने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए थे.





Source link

38 रन का ओवर, अफरीदी ने 6 गेंद में लगा दिए 6 छक्के, पाकिस्तान टीम ने मचाया गदर

38 रन का ओवर, अफरीदी ने 6 गेंद में लगा दिए 6 छक्के, पाकिस्तान टीम ने मचाया गदर



हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2025 टूर्नामेंट 7-9 नवंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट के पहले ही एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले हैं. यह कारनामा पाकिस्तान बनाम कुवैत मैच में हुआ, जिसमें पाक टीम को 4 विकेट से जीत मिली. दरअसल कुवैत की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 123 रन बना दिए थे. मीत भवसर ने 14 गेंदों में 40 रन बना डाले. जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत दर्ज की.

38 रनों का ओवर

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे. वहीं चौथे ओवर में सिर्फ 14 रन आए, जिससे पाक टीम का स्कोर 4 ओवर में 57/1 था. अभी उसे 12 गेंद में 67 रन और बनाने थे.

पांचवें ओवर में यासीन पटेल की 6 गेंदों पर अब्बास अफरीदी ने 6 गेंद में 6 छक्के लगा दिए. दरअसल छठी गेंद को अंपायर ने नो-बॉल करार दिया था. इसलिए जब छठी ऑफिशियल गेंद फेंकी गई, उसपर पाकिस्तान को लेग बाई का एक रन मिला. इस तरह ओवर में कुल 38 रन आए. अफरीदी ने 12 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और वो 55 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को 29 रनों की जरूरत थी. आखिरी ओवर में पाकिस्तान के लिए शाहिद अजीज ने कहर बरपाते हुए पाकिस्तान टीम की जीत सुनिश्चित की. शाहिद अजीज ने 5 गेंदों में 23 रन बनाए. पाकिस्तान ने अब ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच खेल लिए हैं. वो एक जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 2 रन से हार मिली.

यह भी पढ़ें:

ICC को बदलना पड़ा नियम, प्रतिका रावल को भी मिलेगा विनिंग मेडल; जय शाह ने यूं की मदद

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर से धो डाला, रॉबिन उथप्पा ने मचाई तबाही, 2 रनों से जीता भारत





Source link

‘पिछली गलतियों से सीखा…’, ऑस्ट्रेलिया से चौथा टी-20 जीतकर क्या बोले अक्षर पटेल

‘पिछली गलतियों से सीखा…’, ऑस्ट्रेलिया से चौथा टी-20 जीतकर क्या बोले अक्षर पटेल



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने हरफनमौला खेल से प्रभावित करने वाले भारतीय खिलाड़ी अक्षर पटेल ने कहा कि उन्होंने अपनी ‘पिछली गलतियों’ से सीख लेते हुए बाउंड्री के आकार को अपने शॉट चयन पर हावी नहीं होने दिया.

अक्षर ने 11 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से नाबाद 21 रन बनाये. उन्होंने इस दौरान आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 167 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. अक्षर ने गेंद से भी कमाल करते हुए दो विकेट चटकाये. भारत ने इस मैच को 48 रन से जीतकर श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली.

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये अक्षर ने ‘बीसीसीआई टीवी’ से कहा, ‘‘ जाहिर है, मुझे पता था कि यह मुश्किल होगा क्योंकि लगातार विकेट गिर रहे थे. ड्रेसिंग रूम से मुझे यही संदेश मिला कि मुझे आखिरी ओवर क्रीज पर डटे रहना है क्योंकि मेरे बाद कोई बल्लेबाज नहीं था.’’

इस 31 साल के हरफनमौला ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि आखिरी ओवर में जोखिम उठाउंगा. साइड की बाउंड्री की दूरी अधिक थी लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं अपनी लय बनाए रखूं और गेंद पर नजर रखूं तो मैं गेंद को बाउंड्री के पार भेज सकता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी महसूस किया है कि अगर मैं बाउंड्री के आकार के बारे में सोचता था तो उस तरफ शॉट नहीं खेलता था। ऐसे में यह पहले से तय शॉट बन जाता था और मैं गलतियां कर बैठता था। मैंने पिछली गलतियों से सबक लेकर यहां अपने शॉट में सुधार किये।’’

श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टी20 मैच शनिवार को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

भाषा आनन्द

आनन्द



Source link

6,6,6,6,6,6….एक ओवर में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने जड़ दिए 6 छक्के, वीडियो देख नहीं होगा यकी

6,6,6,6,6,6….एक ओवर में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने जड़ दिए 6 छक्के, वीडियो देख नहीं होगा यकी



पाकिस्तानी बल्लेबाज अब्बास अफरीदी ने शुक्रवार को कुवैत के खिलाफ हांगकांग सिक्सेस मैच में अनोखा कारनामा कर दिखाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यासीन पटेल के एक ही ओवर में रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 6 छक्के जड़े. 6 ओवर प्रति टीम के इस टूर्नामेंट में कुवैत के खिलाफ 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अब्बास ने मैदान पर 12 गेंदों में 55 रन बनाए. कुवैत के खिलाफ 123 रन देने के बाद पाकिस्तान मैच की आखिरी गेंद पर ही लक्ष्य तक पहुंच पाया.

24 वर्षीय अब्बास ने इस मैच से पहले जुलाई 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला. उन्होंने उसी साल जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था. उनकी 12 गेंदों में 55 रनों की पारी निश्चित रूप से अब चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करेगी.

उन्होंने अपने पदार्पण के बाद से कुल 24 टी20 मैच खेले हैं और 12.18 की औसत और 112.61 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 134 रन बनाए हैं.

हांगकांग सिक्सेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट क्या है

हांगकांग सिक्सेस एक तेज़-तर्रार फॉर्मेट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें 6 ओवर के मैच होते हैं. 1992 में पहली बार आयोजित और ICC द्वारा अनुमोदित, यह टूर्नामेंट मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें हर मैच लगभग 45 मिनट का होता है. इस फॉर्मेट में विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को एक ओवर गेंदबाजी करनी होती है.

इस सीज़न में टूर्नामेंट में 9 टीमें शामिल हैं, जिन्हें तीन-तीन के तीन समूहों में विभाजित किया गया है. अब  नॉकआउट राउंड खेले जा रहे हैं.

आज इंडिया-पाकिस्तान का मैच

आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें आज आमने-सामने होंगी. जहां एक ओर टीम इंडिया कमान दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं.भारत बनाम पाकिस्तान का यह मैच आज दोपहर एक बजकर पांच मिनट से शुरू होगी. मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगी.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp