डिकॉक का शतक, दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

डिकॉक का शतक, दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया



दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेला दूसरा वनडे मैच क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 59 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है. तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा.

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना सकी. सलमान अली आगा 106 गेंद पर 69 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली. बाबर आजम 11 और रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की. बर्गर ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए.

270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे डिकॉक ने 119 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली.  डिकॉक ने पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस 46 के साथ 81 और दूसरे विकेट के लिए टोनी डे जॉर्जी 76 के साथ 153 रन की साझेदारी की. कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका ने 40.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया.

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन 1-1 सफलता मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को मिली. क्विंटन डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.



Source link

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज महामुकाबला, जानिए कहां और कब देख सकते हैं मैच

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज महामुकाबला, जानिए कहां और कब देख सकते हैं मैच



आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें आज आमने-सामने होंगी. जहां एक ओर टीम इंडिया कमान दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं.भारत बनाम पाकिस्तान का यह मैच आज दोपहर एक बजकर पांच मिनट से शुरू होगी. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर डिटेल

टूर्नामेंट में कुल 12 दावेदार

इस टूर्नामेंट में कुल 12 दावेदार हैं जिनको चार-चार के समूहों में बांटा गया है. हर ग्रुप से केवल टॉप दो टीमें ही एलिमिनेशन राउंड में आगे बढ़ेंगी. यह सभी मैच पांच-पांच ओवर्स के खेले जा रहे हैं. पांच ओवरों का प्रारूप भले ही छोटा लगे, लेकिन हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा लुभाने में कामयाब रहता है. दिनेश कार्तिक से पहले रॉबिन उथप्पा ने भारत की कमान संभाली थी और तब मनोज तिवारी और स्टुअर्ट बिन्नी ने भी यह टूर्नामेंट खेला था. इस बार बिन्नी और उथप्पा ने टीम में वापसी की है और वे दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में खेल रहे हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन जिनका पहले खेलना तय था, घुटने की सर्जरी के कारण बाहर हो गए हैं.

भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 का सीधा प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.फैंस टीवी पर सभी मैच देखने के लिए सोनी के स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं.

भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप्प पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं

पाकिस्तान: मुहम्मद शहजाद, माज़ सदाकत, अब्दुल समद, ख्वाजा नफ़े, साद मसूद, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी

भारत: दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज़ नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन

 



Source link

Ind vs Aus: सूर्यकुमार यादव को आया भयंकर गुस्सा, बीच मैच में शिवम दुबे की लगा दी क्लास, जानिए क

Ind vs Aus: सूर्यकुमार यादव को आया भयंकर गुस्सा, बीच मैच में शिवम दुबे की लगा दी क्लास, जानिए क



भारत के टी20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपने संयमित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उन्हें काफी गुस्से में देखा गया. एक समय ऐसा आया जब वो अपना आपा खो बैठे. 

दरअसल क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा था. यह मुकाबला काफी कड़ा था, लेकिन भारत ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया. इस मैच में जब 12वां ओवर डाला जा रहा तब ऐसा मौका आया जब कप्तान सूर्यकुमार यादव को काफी गुस्से में देखा गया. 12वें ओवर में शिवम दुबे ने टिम डेविड को आउट कर भारत को थोड़ी बढ़त दिला दी. उन्होंने उसी ओवर में नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को दो डॉट गेंदें फेंकी.

इस ओवर की आखिरी गेंद शिवम ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिसपर स्टोइनिस ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ दिया. ऐसा लगा जैसे इस चौके ने स्टोइनिस पर से दबाव हटाया.इस ढ़ीली गेंद को फेंकने के लिए सूर्यकुमार ने दुबे को जमकर फटकार लगाई.

मैच की बात करें तो वॉशिंगटन सुंदर ने पांच गेंदों में तीन विकेट लिए जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया. भारत के स्पिनरों ने कुल छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 11.3 ओवर में 91 रन पर 4 विकेट से 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट कर दिया.  पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

शिवम दुबे ने मैच के बाद क्या कहा

हरफनमौला शिवम दुबे ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चौथे टी20 मैच में मैदान का आकार बड़ा होने से भारत का स्कोर पर्याप्त था और गेंदबाजों ने रणनीति पर बखूबी अमल करके मेजबान को हराया. भारत ने 167 रन बनाने के बावजूद आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की अजेय बढत बना ली.

दुबे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस मैदान पर 167 का स्कोर अच्छा था क्योंकि हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज हैं. मुझे उन पर भरोसा है और पूरी टीम को उन पर भरोसा है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह टी20 मैच है और कोई भी बल्लेबाज आकर आक्रामक पारी खेल सकता है लेकिन इस मैदान पर बाउंड्री बड़ी है और हमने उसी हिसाब से रणनीति बनाई थी. हमें विश्वास था कि हम उन्हें रोक लेंगे.’’



Source link

पहले लिया संन्यास फिर फैसला बदल वापस खेलने उतरा, अब इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया हर्शल गिब्स का बड़ा

पहले लिया संन्यास फिर फैसला बदल वापस खेलने उतरा, अब इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया हर्शल गिब्स का बड़ा



संन्यास तोड़कर वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में शतक लगाया. इस शतक के साथ ही डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ा.

क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ 119 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली. वनडे में उनका यह 22वां शतक था. डिकॉक ने 21 शतक लगाने वाले हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ा. डिकॉक के आगे हाशिम आमला और एबी डिविलियर्स हैं. आमला ने 27 और डिविलियर्स ने 25 शतक लगाए हैं.

डिकॉक ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन, अगला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में ही होना है और संभवत: इसी वजह से डिकॉक ने वनडे में फिर से वापसी कर ली है. डिकॉक की दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी विश्व कप जीतने के उसके उम्मीदों को मजबूती देने वाली है. डिकॉक न सिर्फ एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं, बल्कि दुनिया के शीर्ष सलामी बल्लेबाजों में भी शुमार किए जाते हैं. डिकॉक ने 2013 से 2025 के बीच 157 मैचों में 22 शतक लगाते हुए 6,956 रन बनाए हैं.

हर्शल गिब्स दक्षिण अफ्रीका के सफलतम सलामी बल्लेबाज रहे हैं. गिब्स ने 248 वनडे की 240 पारियों में 21 शतक की बदौलत 8,094 रन बनाए. डीविलियर्स ने 223 वनडे में 25 शतक की मदद से 9,427 और हाशिम अमला ने 181 वनडे में 27 शतक सहित 8,113 रन बनाए. डिकॉक 32 साल के हैं। वे वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

पीएके/



Source link

BCCI बड़े एक्शन की तैयारी में, मोहसिन नकवी को घेरने का बनाया प्लान; एशिया कप ट्रॉफी पर अपडेट

BCCI बड़े एक्शन की तैयारी में, मोहसिन नकवी को घेरने का बनाया प्लान; एशिया कप ट्रॉफी पर अपडेट



एशिया कप ट्रॉफी पर चल रहे विवाद के बीच BCCI, मोहसिन नकवी को घेरने की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने नकवी के खिलाफ आरोपों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें ICC की बैठक में सामने रखा जा सकता है. नकवी मौजूदा PCB चेयरमैन होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन भी हैं. बीसीसीआई ने आरोप लगाया है कि नकवी ने ICC द्वारा बनाए गए संचालन नियमों का उल्लंघन किया है.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि BCCI ने मोहसिन नकवी के खिलाफ एक आरोपों की लिस्ट तैयार की है. बीसीसीआई उनके खेल पदों पर आसीन होने की पात्रता पर सवाल उठाने की योजना बना रही है. एक और हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि इसमें बीसीसीआई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ मिल रहा है.

पिछले दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के राजनीतिक संबंध बिगड़े हैं, खासतौर पर उस मिलिट्री स्ट्राइक के बाद, जिसमें अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद अफगान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया था.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा, “भारत मोहसिन नकवी पर कोई एक पोस्ट (ACC या PCB चेयरमैन) छोड़ने का दबाव बनाएगा, इसमें बीसीसीआई को अफगानिस्तान बोर्ड का साथ मिलेगा. हालांकि नकवी कोई पद छोड़ देंगे, ऐसा होने की संभावना कम है.”

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मोहसिन नकवी पहले से बीसीसीआई द्वारा पेश की जाने वाली दलीलों का समाधान निकालने की तैयारी में जुटे हैं. हाल ही में बताया गया था कि पाकिस्तान में संवैधानिक संशोधन को लेकर बहस के कारण नकवी 7 नवंबर को शायद ICC मीटिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनकी जगह सुमैर सैयद मीटिंग में उपस्थित हो सकते हैं. नकवी अगर मीटिंग में आते हैं तो BCCI सबसे पहला सवाल एशिया कप ट्रॉफी पर ही उठाएगा.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर की खास ‘स्ट्रीक’ जारी, अगले साल टी20 वर्ल्ड कप पक्का! देखें हैरान करने वाले आंकड़े



Source link

SRH करेगी 23 करोड़ के प्लेयर को रिलीज, IPL 2026 ऑक्शन से पहले दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान

SRH करेगी 23 करोड़ के प्लेयर को रिलीज, IPL 2026 ऑक्शन से पहले दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान



इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) के लिए ऑक्शन प्रक्रिया दिसंबर के मध्य में होने की संभावना है. फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए प्लेयर्स की लिस्ट सबमिट कराने की डेडलाइन 15 नवंबर है, इस बीच खबर है कि सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ कर सकती है. ये चौंकाने वाला इसलिए भी होगा क्योंकि टीम ने उन्हें पिछले संस्करण में 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हालांकि को भारत के पूर्व क्रिकेटर को नहीं लगता कि हैदराबाद क्लासेन को रिलीज़ करेगी.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ करेगी, इसकी संभावना बहुत कम है. हालांकि पूर्व खिलाड़ी ने ये भी कहा कि पिछले कुछ सालों में आईपीएल में हमें अजीबोगरीब चीजें देखने को मिली हैं.

ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के लिए अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की घोषणा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर होने की संभावना है. ऑक्शन अगले महीने (दिसंबर) दूसरे हफ्ते में हो सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ऑक्शन से पहले क्लासेन को रिलीज़ करने पर विचार कर रहा है. अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, चोपड़ा ने इस रिपोर्ट पर अपने विचार साझा किए और कहा कि शायद हैदराबाद क्लासेन को को रिलीज़ करने के लिए उत्सुक नहीं है.

आकाश चोपड़ा ने कहा, “हेनरिक क्लासेन को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है. ऐसी ख़बरें हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें रिलीज़ करने पर विचार कर सकता है क्योंकि इससे 23 करोड़ रुपये बचेंगे. मैं सोच रहा हूं, आप किसी खिलाड़ी को सिर्फ़ एक साल के लिए रखने के लिए 23 करोड़ रुपये में नहीं खरीदते. फिर, आप उसे रिलीज़ करके वापस खरीद लेते हैं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा. जहां तक मुझे पता है, कोई आरटीएम (Right To Match) भी नहीं होगा क्योंकि यह मिनी ऑक्शन होगा.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “वे उसे क्यों छोड़ेंगे? मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक अफवाह है. मुझे नहीं लगता कि हेनरिक क्लासेन को इतनी आसानी से रिलीज़ करके नीलामी में भेजा जाएगा. लेकिन, पहले भी अजीबोगरीब चीज़ें हुई हैं, तो देखते हैं. हम इंतज़ार करेंगे और देखेंगे.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp