6,6,6,6,6,6….एक ओवर में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने जड़ दिए 6 छक्के, वीडियो देख नहीं होगा यकी

6,6,6,6,6,6….एक ओवर में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने जड़ दिए 6 छक्के, वीडियो देख नहीं होगा यकी



पाकिस्तानी बल्लेबाज अब्बास अफरीदी ने शुक्रवार को कुवैत के खिलाफ हांगकांग सिक्सेस मैच में अनोखा कारनामा कर दिखाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यासीन पटेल के एक ही ओवर में रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 6 छक्के जड़े. 6 ओवर प्रति टीम के इस टूर्नामेंट में कुवैत के खिलाफ 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अब्बास ने मैदान पर 12 गेंदों में 55 रन बनाए. कुवैत के खिलाफ 123 रन देने के बाद पाकिस्तान मैच की आखिरी गेंद पर ही लक्ष्य तक पहुंच पाया.

24 वर्षीय अब्बास ने इस मैच से पहले जुलाई 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला. उन्होंने उसी साल जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था. उनकी 12 गेंदों में 55 रनों की पारी निश्चित रूप से अब चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करेगी.

उन्होंने अपने पदार्पण के बाद से कुल 24 टी20 मैच खेले हैं और 12.18 की औसत और 112.61 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 134 रन बनाए हैं.

हांगकांग सिक्सेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट क्या है

हांगकांग सिक्सेस एक तेज़-तर्रार फॉर्मेट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें 6 ओवर के मैच होते हैं. 1992 में पहली बार आयोजित और ICC द्वारा अनुमोदित, यह टूर्नामेंट मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें हर मैच लगभग 45 मिनट का होता है. इस फॉर्मेट में विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को एक ओवर गेंदबाजी करनी होती है.

इस सीज़न में टूर्नामेंट में 9 टीमें शामिल हैं, जिन्हें तीन-तीन के तीन समूहों में विभाजित किया गया है. अब  नॉकआउट राउंड खेले जा रहे हैं.

आज इंडिया-पाकिस्तान का मैच

आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें आज आमने-सामने होंगी. जहां एक ओर टीम इंडिया कमान दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं.भारत बनाम पाकिस्तान का यह मैच आज दोपहर एक बजकर पांच मिनट से शुरू होगी. मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगी.





Source link

बांग्लादेश की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, बीसीबी करेगा मामले की जा

बांग्लादेश की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, बीसीबी करेगा मामले की जा



बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) महिला टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगा. इसके साथ ही बोर्ड ने समिति को 15 कार्यदिवसों के भीतर अपने निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. जहांआरा ने पूर्व चीफ सेलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की एक पूर्व सदस्य की ओर से टीम से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित कदाचार के संबंध में लगाए गए आरोपों पर चिंता व्यक्त की है. यह मामला संवेदनशील है, इसलिए बीसीबी ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का फैसला लिया है. यह समिति 15 कार्यदिवसों के भीतर अपने निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत करेगी.”

बयान में कहा गया है, “बीसीबी अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और पेशेवर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. बोर्ड ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा.”

जहांआरा ने पत्रकार रियासाद अजीम को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था. वह बगैर इजाजत उनके कंधे पर हाथ रखते और ऐसी निजी बातें करते, जिससे उन्हें असहज महसूस होता. पूर्व सेलेक्टर और मैनेजर हाथ मिलाने के बजाय गले लगाने के लिए उनके पास आते थे. यह उनकी टीम की साथियों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होता था.

जहांआरा के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत बीसीबी के पूर्व निदेशक शफीउल इस्लाम नादेल और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी से की थी.

भारत में महिला टी20 चैलेंज और फेयरब्रेक इनविटेशनल टी20 जैसे टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने वाली एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी जहांआरा आलम ने बांग्लादेश की ओर से 52 वनडे मुकाबलों में 30.39 की औसत के साथ 48 विकेट हासिल किए, जबकि 83 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 24.03 की औसत के साथ 60 विकेट निकाले हैं.



Source link

टी20 फॉर्मेट में इकलौती टीम कौन जिसके नाम ब्रिस्बेन में 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में इकलौती टीम कौन जिसके नाम ब्रिस्बेन में 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. इस मैदान पर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही बार किसी भी टीम ने 200 रन का आंकड़ा छुआ है. आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं.

यह मुकाबला 9 जनवरी 2006 को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए.

इस टीम के लिए डेमियन मार्टिन ने 56 गेंदों में सर्वाधिक 96 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे. वहीं, एंड्रयू साइमंड्स ने 26 गेंदों में नाबाद 54 रन जुटाए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 18.3 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए मार्क बाउचर ने 29 रन बनाए, जबकि शॉन पोलक ने 24 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया.

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 169/7 है, जो उसने 21 नवंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से मुकाबला गंवा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली.

टीम इंडिया ने होबार्ट में खेला गया तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली.चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें 48 रन से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. ऐसे में अब सीरीज का पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया है.

आरएसजी



Source link

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, इस खतरनाक खिलाड़ी की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, इस खतरनाक खिलाड़ी की वापसी



वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम में वापसी कर रहे हैं. वह पिछले हफ्ते पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके थे.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतने वाले ब्लेयर टिकनर ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. इस टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को भी मौका दिया गया है.

न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है. लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), मोहम्मद अब्बास (पसलियां), फिन एलन (पैर), विल ओ’रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) चोटिल होने की वजह से टीम में मौजूद नहीं हैं.

केन विलियमसन को इस टीम में नहीं चुना गया है. वह 2 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं.

मैट हेनरी की वापसी पर खुशी जताते हुए न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “मैट इस टीम के एक अहम सदस्य हैं. वह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे अनुभवी हैं. वनडे और टेस्ट मैचों के लिए उनका टीम में वापस आना बहुत फायदेमंद होगा. आराम के बाद वह तरोताजा और फिट होंगे. हम जानते हैं कि वह सफेद और लाल गेंद से बड़े प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे.”

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्राइस्टचर्च में 16 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाना है. इसके बाद 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा. तीसरा मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.



Source link

BCCI और अगरकर पर भड़के मोहम्मद शमी के कोच, कहा- ‘सब बहानेबाजी…’

BCCI और अगरकर पर भड़के मोहम्मद शमी के कोच, कहा- ‘सब बहानेबाजी…’



मोहम्मद शमी का साउथ अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में सलेक्शन न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.  अपने पहले तीन रणजी ट्रॉफी 2025/26 मैचों में 15 विकेट लेने के बावजूद, शमी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली भारतीय टीम के लिए नजरअंदाज कर दिया. इस मामले पर अब शमी के निजी कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने अपनी निराशा जाहिर की है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीआई ने शमी को चयन में नजरअंदाज करने का मन बना लिया है. बदरुद्दीन ने शमी की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई के तर्क को बहानेबाजी करार दिया.

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बदरुद्दीन ने कहा, “वे उसे (शमी को) नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, यह साफ़ है. मुझे इसके अलावा कोई और वजह समझ नहीं आती.” बदरुद्दीन ने आगे कहा, “वह अनफ़िट नहीं है. जब कोई खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल रहा होता है और दो मैचों में 15 विकेट ले लेता है तो वह कहीं से भी अनफ़िट नहीं लगता. चयनकर्ता बस उसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं. वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं.”

बदरुद्दीन ने कहा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए शमी को भारतीय टीम से बाहर रखने का फैसला पूर्वनिर्धारित था. 35 वर्षीय शमी को शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट या वनडे मैचों के लिए भारत ए टीम में नहीं चुना गया था और बाद में उन्हें सीनियर टीम से भी बाहर कर दिया गया.

उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि उन्होंने मन बना लिया है कि वे अभी उसे नहीं चुनेंगे और मेरे विचार से यह पूरी तरह से ग़लत है. जब आप टेस्ट टीम चुनते हैं तो यह रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए. अगर आप टी-20 के आधार पर टेस्ट के लिए चयन कर रहे हैं तो यह सही नहीं है. लेकिन यहां ऐसा लगता है कि फ़ैसले पहले से तय हैं.”

पिछली बार मोहम्मद शमी को बाहर किए जाने का कारण फिटनेस बताया गया था. शमी अभी बंगाल टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 7 और गुजरात के खिलाफ 8 विकेट लिए थे. 2 मैचों में 15 विकेट लेने के बाद लग रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शमी शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.



Source link

डिकॉक का शतक, दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

डिकॉक का शतक, दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया



दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेला दूसरा वनडे मैच क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 59 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है. तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा.

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना सकी. सलमान अली आगा 106 गेंद पर 69 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली. बाबर आजम 11 और रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की. बर्गर ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए.

270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे डिकॉक ने 119 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली.  डिकॉक ने पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस 46 के साथ 81 और दूसरे विकेट के लिए टोनी डे जॉर्जी 76 के साथ 153 रन की साझेदारी की. कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका ने 40.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया.

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन 1-1 सफलता मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को मिली. क्विंटन डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp