भारत की वनडे टीम का बदल गया कप्तान? गिल-अय्यर की जगह इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत की वनडे टीम का बदल गया कप्तान? गिल-अय्यर की जगह इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी



India A Team ODIs Captain Change: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत की ए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम के ऐलान से पहले नए कप्तान के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. भारत की वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत की ए टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया था, लेकिन अब साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है.

BCCI ने ODI का बदल दिया कप्तान?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच मेंभारत की ए टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में तीसरे वनडे मैच के दौरान अय्यर चोटिल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. श्रेयस खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं. अय्यर पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में वापसी कर पाएंगे.

शुभमन गिल क्यों नहीं बने कप्तान?

शुभमन गिल के पास वनडे में भारत की सीनियर टीम की कमान है. अभी गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं. इसके बाद भारत लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम के साथ टेस्ट सीरीज भी खेलेंगे, जिसके कप्तान खुद शुभमन गिल हैं. ऐसे में गिल साउथ अफ्रीका की ए टीम के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सकते.

ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विपरज निगम, अर्शदीप सिंह, मानव सुथार, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें

IPL 2026: RCB का बिकना तय! आईपीएल 2026 से पहले विराट की टीम को मिलेगा नया मालिक,डायजेओ ने शुरू की प्रक्रिया



Source link

PM मोदी ने दीप्ति से किया उनके हनुमान जी वाले टैटू का जिक्र तो क्या मिला जवाब, जानिए

PM मोदी ने दीप्ति से किया उनके हनुमान जी वाले टैटू का जिक्र तो क्या मिला जवाब, जानिए



भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीम को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आमंत्रित किया. इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय महिल टीम के साथ कई दिलचस्प बातचीत हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा.

PM मोदी ने दीप्ति से किया उनके टैटू का जिक्र

दीप्ति और प्रधानमंत्री के बीच ‘जय श्री राम’ पोस्ट और हनुमान जी के टैटू को लेकर भी बातचीत हुई. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए दीप्ति शर्मा से उनके टैटू और इंस्टाग्राम पर उनके बायो में लिखे जय श्री राम को लेकर सवाल किया. जिसके बाद दीप्ति ने उनसे कहा,  “मेरी आस्था ही मुझे कठिन समय में ताकत देती है, जब मैदान पर दबाव होता है, तो मैं बस भगवान को याद करती हूं.”

दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप 2025 की सबसे अहम खिलाड़ी रहीं. फाइनल में उन्होंने न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनके शानदर प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला था. 

अन्य खिलाड़ियों से भी की बात

फाइनल में शानदार कैच पकड़ने वाली अमनजोत कौर को भी प्रधानमंत्री ने बधाई दी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “कैच लेते वक्त नजर गेंद पर रखी, फिर ट्राफी दिख रही होगी.” अमनजोत ने कहा कि यह उनके लिए ऐसा पल था जिसे वह जिंदगीभर याद रखेंगी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि 2017 में टीम जब वर्ल्ड कप हारकर आई थी, तब भी उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, “उस वक्त हमने वादा किया था कि एक दिन जीतकर लौटेंगे… आज वो सपना पूरा हुआ.”

वाइस-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन हमेशा टीम के लिए प्रेरणा रहा है. भारतीय टीम की प्रमुख गेंदबाज क्रांति गौड़ ने बताया की उनके भाई मोदी जी के कितने बड़े फैन हैं. यह सुनते ही प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके भाई से मिलने का निमंत्रण भी दिया. 



Source link

टी20 में शुभमन गिल की खराब फॉर्म, 10 मैच में 20 की औसत से भी नहीं बने रन

टी20 में शुभमन गिल की खराब फॉर्म, 10 मैच में 20 की औसत से भी नहीं बने रन



Gautam Gambhir On Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. आज गुरुवार, 6 नवंबर को इस सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा. लेकिन इस दौरे पर भारत की टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम एशिया कप 2025 खेल रही थी. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया. भारतीय टीम ने ये टाइटल अपने नाम किया, लेकिन इस टूर्नामेंट में भी गिल के बल्ले से रन नहीं आए थे. शुभमन गिल की टी20 फॉर्म इस समय बड़ा सवाल बनी हुई है.

गिल से 10 मैच में नहीं बने 200 रन

शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में बेहद की खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. गिल के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 200 रन भी नहीं बन पाए हैं. शुभमन गिल ने टी20 एशिया कप 2025 में 7 मैच खेले, जिसमें 21.16 की औसत से केवल 127 रन ही बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. गिल ने शुरुआती तीन मैचों में 57 रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में शुभमन गिल बेहतर दिख रहे थे और 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे, लेकिन ये मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया. दूसरे मैच में शुभमन गिल 10 गेंद में केवल 5 रन बनाकर ही आउट हो गए. वहीं तीसरे टी20 में गिल ने 12 गेंदों में 15 रन ही बनाए. इस तरह भारतीय उपकप्तान 3 मैचों में 57 रन ही बना पाए हैं. गिल के पास ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए दो मौके बचे हैं. शुभमन गिल आखिरी दो टी20 मैच में वापसी करना चाहेंगे.

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच- नाबाद 37 रन
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच- 5 रन
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच- 15 रन

हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे एक्शन?

गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद ही शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. वहीं गंभीर की मौजूदगी में ही गिल को टी20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया. लेकिन शुभमन गिल का बल्ला पूरी तरह खामोश है. गिल ने पिछले 10 मैचों में 18.4 की औसत से 184 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले कोच गौतम गंभीर, शुभमन गिल से बातचीत करते नजर आए. गंभीर चाहेंगे कि गिल चौथे टी20 मैच में बेहतर प्रदर्शन दिखाएं.

यह भी पढ़ें

‘कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा, वर्ल्ड कप के दौरान भी…’, बांग्लादेश की कप्तान पर लगे गंभीर आरोप; BCB ने दी प्रतिक्रिया



Source link

कैरारा ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला आज? जमकर बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे ‘क्ली

कैरारा ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला आज? जमकर बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे ‘क्ली



IND vs AUS 4th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं, और अब चौथा मुकाबला सीरीज की दिशा तय करेगा. यह अहम मुकाबला 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है.

कैसी है कैरारा ओवल की पिच?

क्वींसलैंड का कैरारा ओवल ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन मैदानों में से एक माना जाता है. यहां की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. यानी बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं. विकेट पर पेस और बाउंस दोनों ही मौजूद रहते हैं, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. यही कारण है कि यहां दर्शक अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबलों का लुत्फ उठाते हैं.

तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में नई गेंद से मदद मिल सकती है. हवा में स्विंग और विकेट पर बाउंस से वे बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे पिच सूखती जाएगी, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ सकता है. वहीं, स्पिनर्स के लिए यह विकेट ज्यादा मददगार नहीं दिखता. उन्हें सफलता के लिए सटीक लाइन-लेंथ और बदलाव पर भरोसा करना होगा.

आंकड़े क्या कहते हैं?

अब तक कैरारा ओवल में 9 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम भी 4 बार जीत चुकी है. यानी टॉस जीतने वाली टीम को किसी भी विकल्प से बहुत फर्क नहीं पड़ता.

पहली पारी का औसत स्कोर: 123 रन

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 109 रन

सर्वाधिक स्कोर: 149/5 (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीम)

इन आंकड़ों से साफ है कि यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन जो बल्लेबाज क्रीज पर टिकता है, उसके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका होता है.

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉट, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस.मिचेल ओवन, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वार्शियस, तनवीर सांघा, नेथन एलिस, जेवियर बार्टलेट. 



Source link

RCB का बिकना तय! आईपीएल 2026 से पहले विराट की टीम को मिलेगा नया मालिक

RCB का बिकना तय! आईपीएल 2026 से पहले विराट की टीम को मिलेगा नया मालिक



IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है. टीम के मौजूदा मालिक डायजेओ (Diageo) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी को बेचने जा रही है. यह कदम IPL 2026 सीजन से पहले उठाया जाएगा, और कंपनी का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक यह सौदा पूरा कर लिया जाए.

अब बदलेगा RCB का मालिक

डायजेओ ने बुधवार, 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचना दी कि उसने अपनी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) की “रणनीतिक समीक्षा” शुरू कर दी है. यही कंपनी आरसीबी की मालिक है और पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों टीमों को संभालती है.

डायजेओ के भारतीय कारोबार यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा, “RCSPL हमारे लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति है, लेकिन यह हमारे मुख्य शराब व्यवसाय का हिस्सा नही है. हम भारत में अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं.”

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वह संभावित खरीदारों से बातचीत शुरू कर चुकी है. ब्लूमबर्ग न्यूज की जून में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार इस डील का मूल्यांकन 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,600 करोड़ रुपये) तक हो सकता है.

IPL में बदल सकते हैं टीम वैल्यू के मायने

RCB की बिक्री से IPL टीमों के वैल्यूएशन में एक नया रिकॉर्ड बन सकता है. आज आईपीएल सिर्फ क्रिकेट लीग नही, बल्कि एक वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुका है. इसकी टीमें अब NFL और EPL जैसी इंटरनेशनल लीग्स के बराबर मानी जाती हैं.

अगर RCB की बिक्री इस अनुमानित रकम पर होती है, तो यह सौदा अब तक की सबसे महंगी टीम सेल में से एक होगा. हाल ही में कई बड़ी कंपनियां और इंडस्ट्रियल हाउस IPL फ्रेंचाइजी में निवेश में दिलचस्पी दिखा चुके हैं.

पहले विजय माल्या थे मालिक

RCB की शुरुआत 2008 में हुई थी और उस वक्त टीम के मालिक विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड थी. मगर 2012 में किंगफिशर के बंद होने के बाद, डायजेओ ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड को खरीद लिया और इसके साथ ही RCB पर मालिकाना हक भी अपने पास ले लिया.

अब क्यों बेचना चाहती है डायजेओ?

डायजेओ भारत में अपने शराब ब्रांड्स जैसे रॉयल चैलेंज, स्मिरनॉफ, और जॉनी वॉकर पर ज्यादा फोकस करना चाहती है. इसके अलावा, भारत सरकार ने हाल ही में खेलों में शराब और तंबाकू ब्रांडों के प्रचार पर सख्ती बढ़ाई है. ऐसे में कंपनी RCB जैसी फ्रेंचाइजी से दूरी बनाना चाहती है.

कौंन होगा नया मालिक?

RCB की बिक्री के बाद टीम का नया मालिक कौन होगा, इस पर अटकलें तेज हैं. अदार पूनावाला, JSW ग्रुप और कुछ विदेशी इन्वेस्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं. जो भी नया मालिक बनेगा, वह न सिर्फ टीम की ब्रांड वैल्यू बढ़ाएगा बल्कि RCB के लिए एक नए दौर की शुरुआत भी करेगा.



Source link

रोनाल्डो और मेसी की बात कर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने रोहित-विराट को क्या कह दिया, ब

रोनाल्डो और मेसी की बात कर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने रोहित-विराट को क्या कह दिया, ब



पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रहे राशिद लतीफ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत का रोनाल्डो और मेसी कहा है. लतीफ ने कहा कि इन दोनों में से किसी एक को वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा जरूर होना चाहिए.

रोहित और विराट के अगले विश्व कप खेलने की संभावना पर आईएएनएस से बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा, “अभी 2026 पूरा बाकी है. हमें देखना होगा कि कितने वनडे मैच निर्धारित हैं और उनमें से कितने वे खेलेंगे, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को जरूर टीम में होना चाहिए. वनडे क्रिकेट एक लंबा प्रारूप है. अगर रोहित और विराट नहीं तो कम से कम एक को जरूर टीम का हिस्सा होना चाहिए. कभी-कभी आपके पास खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सकता. जायसवाल को मौका नहीं मिल रहा है, इसलिए उनकी जगह कोई और खेल रहा है. फिर अचानक, साई सुदर्शन जैसा कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. केएल राहुल भी मौके के हकदार हैं. विचार करने के लिए कई कारक हैं. लेकिन अगर दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना संभव नहीं है, तो कम से कम एक को जरूर शामिल किया जाना चाहिए.”

लतीफ ने कहा, “रोहित और विराट दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मैच का रुख बदल सकते हैं. आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे देख लीजिए. इतने लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए दोनों ने टीम को शानदार जीत दिलायी. पहले दो मैचों में विराट ने कुछ खास नहीं किया, लेकिन तीसरे मैच में अपनी क्लास दिखायी. क्लास हमेशा के लिए होती है. रोनाल्डो अभी भी खेल रहे हैं, मेसी भी खेल रहे हैं. रोहित और विराट भारत के रोनाल्डो और मेसी हैं.”

रोहित और विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. उनकी योजना 2027 का वनडे विश्व कप खेलने की है. इसी उम्मीद में दोनों वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित और विराट फ्लॉप रहे. इससे उनके विश्व कप खेलने को लेकर सवाल उठने लगे थे. लेकिन रोहित ने दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाया. वहीं विराट ने तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाते हुए रोहित के साथ शतकीय साझेदारी की. दोनों की फॉर्म और फिटनेस देख अगले विश्व कप में उनके खेलने की संभावना जरूर बढ़ गई है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp