भारत के हाथ से निकल गया था मैच, आयरलैंड था जीत के करीब; फिर अंतिम 3 गेंद में ऐसे पलटी बाजी

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, आयरलैंड था जीत के करीब; फिर अंतिम 3 गेंद में ऐसे पलटी बाजी


भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले जा चुके हैं. 9वां मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. अभी तक भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए सबसे रोमांचक मैच की बात करें तो वो 2022 में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ चार रन से जीता था. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में एक समय आयरलैंड को लास्ट तीन गेंद में जीत के लिए सिर्फ आठ रन बनाने थे. ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड मैच जीत लेगा. लेकिन लास्ट तीन गेंद पर आयरलैंड से आठ रन नहीं बने. दोनों सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद रहे, लेकिन उमरान मलिक ने भारत को जीत दिला दी. 

अंतिम 6 गेंद का रोमांच, लास्ट तीन बॉल पर आयरलैंड को बनाने थे 8 रन

आखिरी ओवर में आयरैंड को जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद स्पीड स्टार उमरान मलिक को सौंपी. पहली गेंद डॉट हुई. यानी कोई रन नहीं बना. अब पांच गेंद में 17 रन बनाने थे. दूसरी गेंद भी डॉट रही, लेकिन इस बार ट्विस्ट था. यह गेंद नो बॉल थी. अब पांच गेंद में 16 रन बनाने थे, और फ्री हिट भी थी. फ्री हिट पर चौका लगा. अब आयरलैंड को चार गेंद में 12 रन बनाने थे. तीसरी गेंद पर भी चौका लग गया. अब आयरलैंड को तीन गेंद में आठ रन बनाने थे. फिर अगली तीन गेंद पर तीन रन बने, और भारत ने चार रनों से मैच जीत लिया.  

रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी

28 जून, 2022 को खेले गए इस मैच में  टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में 221 रन बना डाले. टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर जीत नसीब हुई. यह कहना गलत नहीं होगा कि आयरलैंड ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए थे. भारत के लिए संजू सैमसन ने 77 और दीपक हुड्डा ने 104 रनों की पारी खेली. 

इसके बाद आयरलैंड की टीम बैटिंग करने उतरी. शुरुआत में लगा मैच एकतरफा रहेगा, क्योंकि भारत ने आयरिश टीम को 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन आयरलैंड ने तूफानी शुरुआत की. पहले दोनों ओपनर्स ने जमकर पीटा. पावरप्ले में ही आयरलैंड का स्कोर 70 के पार हो गया. पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40 और ए बलबर्नी ने 37 गेंद में 60 रन बनाए. इसके बाद हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अंत में जॉर्ज डॉकरेल 16 गेंद में 34 और मार्क अडायर 12 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. निर्धारित ओवरों में आयरलैंड की टीम 221 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. भारत ने चार रन से यह मैच जीत लिया. 

यह भी पढ़ें-

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में बारिश को लेकर क्या है नियम? मैच रद्द होने पर कैसे होगा विजेता का फैसला





Source link

आयरलैंड ने टीम इंडिया के उड़ाए होश, प्रसिद्ध कृष्णा कभी नहीं भूलेंगे ऐसी पिटाई

आयरलैंड ने टीम इंडिया के उड़ाए होश, प्रसिद्ध कृष्णा कभी नहीं भूलेंगे ऐसी पिटाई


आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बना दिए हैं. युवा टीम के साथ उतरी आयरलैंड ने भारतीय टीम के होश उड़ा दिए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा की ऐसी कुटाई हुई कि उन्होंने एक ही ओवर में 27 रन लुटा दिए. आयरलैंड टीम के जज्बे ने भारतीय टीम के होश उड़ा दिए, क्योंकि पहले 10 ओवरों में केवल 68 रन बने थे, और अंतिम 10 ओवरों में 115 रन आए.    

यह मैच बेलफास्ट में खेला जा रहा है, जहां आयरिश टीम के लिए गैरेथ डेलानी ने कोहराम मचाते हुए 52 रन बनाए और लोरकान टकर ने भी अर्धशतक लगाया. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा बहुत महंगे साबित हुए, जिन्होंने पारी के 17वें ओवर में कुल 27 रन लुटा दिए. टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 183 रन बनाने हैं.

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 30 रन के स्कोर तक आयरलैंड को 3 झटके दे दिए थे, और बेंजामिन कैलिट्ज जब आउट हुए तो आयरलैंड का स्कोर 51 रन पर 4 विकेट था.

51 पर 4, फिर भी बना दिए 182  रन

आयरलैंड ने 51 रन के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे. यहां लोरकान टकर और गैरेथ डेलानी आयरलैंड टीम के लिए तारणहार बने, जिनके बीच 64 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. टकर 36 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद डेलानी ने एक छोर संभाला और इसी बीच प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में 27 रन ठोक डाले. इसी ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए.

आयरलैंड टीम ने पहले 10 ओवर में केवल 68 रन बनाए थे और 4 विकेट गिर चुके थे. उसके बाद आयरिश टीम के खिलाड़ियों ने ऐसा जज्बा दिखाया कि अगले 7 ओवर में 96 रन बन गए. एक समय आयरलैंड के लिए 200 से ज्यादा स्कोर मुमकिन लग रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 3 ओवरों में वापसी करते हुए केवल 18 रन दिए और 4 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें:

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल



Source link

राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी

राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी


भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने जय मूंदड़ा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. जय मूंदड़ा पेशे से ऑलराउंडर हैं और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. बता दें कि जय 29 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू (Jai Moondra Debut) कर रहे हैं. राजस्थान में जन्मे मूंदड़ा आखिर आयरलैंड टीम तक कैसे पहुंचे. उनकी राजस्थान से आयरलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने तक की कहानी बेहद दिलचस्प है.

राजस्थान में हुई शुरुआत

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक शहर में हुआ था. बचपन से क्रिकेट का शौक था, इसलिए राजस्थान में ही उन्होंने एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया. वो पहले तेज गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन 18 साल की उम्र तक आते-आते वो ना केवल एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज बन चुके थे बल्कि तेज गेंदबाजी छोड़कर बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने लगे थे.

कुछ समय बाद जय मूंदड़ा के मन में एक बार फिर तेज गेंदबाजी के लिए प्यार उमड़ आया. वो खुद बताते हैं कि 2019 में कॉलेज की पढ़ाई के बाद वो अगर कॉर्पोरेट जॉब जॉइन कर लेते तो शायद उनका क्रिकेट करियर वहीं खत्म हो जाता. उन्होंने नौकरी छोड़कर क्रिकेट को एक आखिरी चांस देने के बारे में सोचा.

यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?

आयरलैंड कैसे पहुंचे?

साल 2021 में जय मूंदड़ा आगे की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड चले गए. वो एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे. वहां रहते हुए उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और डबलिन में लीन्सस्टर क्रिकेट क्लब को जॉइन कर लिया. इस टीम का हिस्सा रहते उन्होंने 2023 में आयरिश सीनियर कप भी जीता.

उसके करीब दो साल बाद यानी 2025 में जय मूंदड़ा को आयरलैंड की नागरिकता मिल गई और साथ-साथ उन्होंने आयरलैंड में घरेलू क्रिकेट में पैर पसार लिए थे. इस समय तक वो एक घातक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोवर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुके थे. यह पूरा सफर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू तक खींच लाया है.

यह भी पढ़ें:

बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता



Source link

No debut for Vaibhav Sooryavanshi as India win toss, opt to bowl first in 1st T20I against Ireland

No debut for Vaibhav Sooryavanshi as India win toss, opt to bowl first in 1st T20I against Ireland


The highly anticipated international debut of Vaibhav Sooryavanshi, the 15-year-old batting prodigy, has been put on hold as India won the toss and elected to bowl first against Ireland in the first T20I of the two-match series at the  Civil Service Cricket Club, Belfast on Friday. 

The match marks the official beginning of Shreyas Iyer’s full-time tenure as India’s T20I captain, taking over the reins from Suryakumar Yadav following a successful T20 World Cup defense earlier in the year. On the other hand, Lorcan Tucker leads a new-look Ireland side as their full-time skipper. 

India win toss, opt to bowl first in Belfast

Shreyas Iyer, leading India in T20Is for the first time in a full series, called correctly at the toss. 

“On winning the toss and choosing to field first] We’re going to field first. It looks a good pitch. Yeah, it’s a new surface for us, and it’s the first time, and the majority of us haven’t played over here. So, considering the conditions, the environment, and also the wicket, we have decided to field first. [On returning to Ireland and Gautam Gambhir’s message to the team] Honestly speaking, he’s just asked all the players to be themselves and be relentless in the approach, ruthless. And there are so many other adverbs which I could put in over here. But, you know, it comes from the experience, and the majority of us, as I’ve mentioned before, it’s our first time over here. So we need to get accustomed to the conditions as well as quickly as possible. And we’ve got a tremendous session yesterday. So, boys are looking in great shape and good form,” said Shreyas at the toss. 

[On beginning the campaign to defend India’s World Cup title] Absolutely. You know, we’re going to take one match at a time, and that’s the eventual goal. But right now, it’s over here, in Ireland, playing against Ireland, and get the best out of each other. [On his captaincy philosophy] I always keep saying that you don’t have to complicate things. Keep it as simple as possible. When I say that, you just need to be in the present and not think much about or dwell into past or future. If you’re there in the moment and you’re enjoying the game, that’s all is required from each one. 

(Vaibhav playing?) Unfortunately, no. He’s a gun player. But obviously, we’ve got tremendous experience in the squad who have done brilliant in the past couple of series for India. So we are backing majority of our cricketers who have been doing absolutely marvellous throughout the season. So I think he’outside the leg-stump get his opportunity when the time comes. But for now, we are going with three genuine seamers, one all-rounder, and two spinners,” he added. 

Playing XIs For IND vs IRE 1st T20I

Ireland (Playing XI): Tim Tector, Ross Adair, Harry Tector, Lorcan Tucker(w/c), Benjamin Calitz, Gareth Delany, George Dockrell, Liam McCarthy, Matthew Humphreys, Jai Moondra, Matthew Hollard

India (Playing XI): Abhishek Sharma, Sanju Samson(w), Ishan Kishan, Shreyas Iyer(c), Tilak Varma, Shivam Dube, Axar Patel, Washington Sundar, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब


15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अय्यर के टॉस जीतने के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या आज वैभव डेब्यू करेंगे या नहीं. दुर्भाग्य से उनका डेब्यू नहीं हो सका. 

अब सवाल यह उठ रहा है कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव का डेब्यू क्यों नहीं हो सका? इसका जवाब कप्तान अय्यर ने बड़े ही साफ शब्दों में दिया. अय्यर ने कहा कि टीम में अनुभव को देखते हुए वैभव को शामिल करना मुश्किल था. भारत के नए टी20 कप्तान ने मौजूदा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

जब अय्यर से पूछा गया कि क्या आज वैभव खेल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से नहीं. वह शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन जाहिर तौर पर हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है और जिन्होंने पिछली कुछ सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए हम अपने ज्यादातर उन खिलाड़ियों को बैक कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है.”

अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें (वैभव सूर्यवंशी) मौका मिलेगा. लेकिन अभी के लिए, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑल-राउंडर और दो स्पिनर्स के साथ जा रहे हैं. 

बता दें कि सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 रविवार (28 जून) को खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरा मुकाबले के लिए वैभव को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं. फिलहाल न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पर नजरें हैं. 

मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले के लिए आयरलैंड की प्लेइंग 11

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा, मैथ्यू हॉलार्ड.

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 पर शाहिद अफरीदी; देखें लिस्ट



Source link

बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता

बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता


पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर मातम पसर गया है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं और शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की. पाकिस्तान की कई जानी मानी हस्तियों और पूर्व क्रिकेटरों ने शाहिद अख्तर के निधन पर खेद प्रकट किया है.

शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह सुभानहु वा तआला के पास चले गए हैं.” शाहिद को इस्लामाबाद स्थित एच-8 कब्रिस्तान में दफनाया गया. बता दें कि शाहिद श्रद्धांजलि प्रदान करने हेतु एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पाकिस्तान की राजनीति और खेल जगत से जुड़ी जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं.

आपको याद दिला दें कि करीब 5 साल पहले शोएब अख्तर की मां का निधन हो गया था और अब शाहिद के रूप में उनके घर का एक और सदस्य यह दुनिया छोड़कर चला गया है. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद अख्तर की मौत फेफड़े फेल होने के कारण हुई.

शोएब अख्तर की बात करें तो उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद उन्हें अक्सर पाकिस्तानी पॉडकास्ट और चैनलों पर क्रिकेट एनलिसिस और कमेंट्री करते हुए देखा जाता है. उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर वो समय-समय पर अपने विचार रखते रहते हैं.

क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज भी शोएब अख्तर के नाम है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 224 मैच खेलकर 444 विकेट लिए थे. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp