उपकप्तान ऋषभ पंत की हुई वापसी, BCCI ने किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का एलान

उपकप्तान ऋषभ पंत की हुई वापसी, BCCI ने किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का एलान



बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. ऋषभ पंत की बतौर उपकप्तान टीम में वापसी हुई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत की ये तीसरी टेस्ट सीरीज होगी. देखें शुभमन गिल की कप्तानी में इस टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है, पंत की जगह कौन बाहर हुआ है.

बीसीसीआई ने बुधवार को प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए टीम का एलान किया. नेशनल टीम के साथ बोर्ड ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का भी एलान किया. इसके कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है.

ऋषभ पंत के साथ इस खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

पंत को इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट में चोट लगी थी, जिसमें उनकी पैर की उंगली फ्रेक्चर हुई थी. उसके बाद वह एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए. 100 से अधिक दिनों के बाद उनकी वापसी हुई है.

टीम में आकाश दीप की भी वापसी हुई है. पंत के आने से एन जगदीसन को टीम से बाहर होना पड़ा. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर आकाश दीप आए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, सुबह 9:30 से (ईडन गार्डन्स)
  • दूसरा टेस्ट- 22 से 26 नवंबर, सुबह 9:30 से (असम क्रिकेट एसोसिएशन).

नेशनल टीम के आलावा बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का भी एलान किया. तिलक वर्मा की कप्तानी में इस टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं. अभिषेक शर्मा, रियान पराग भी इस टीम का हिस्सा हैं. विकेट कीपर के तौर पर ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह शामिल किए गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा इस टीम का हिस्सा हैं.

वनडे सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम (बनाम साउथ अफ्रीका ‘ए’)

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद.





Source link

वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का एलान जल्द

वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का एलान जल्द



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम का एलान जल्द होने वाला है. ऋषभ पंत की वापसी तय मानी जा रही है, जो इंग्लैंड में लगी चोट के बाद से इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं.

साउथ अफ्रीका भारत दौरे पर तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी, शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच खेले जाएंगे, शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की ये दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज होगी. पहला मैच 14 से 18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर के बीच होगा.

ऋषभ पंत की वापसी तय, जल्द होगा एलान

विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज में शामिल किए जा सकते हैं, इसकी पूरी संभावना है. बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर खेले गए चौथे टेस्ट में वह चोटिल हुए थे. उनके पैर की उंगली में फ्रेक्चर हुआ था. इसके बाद वह एशिया कप में नहीं खेल पाए. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर रहे, अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने की पूरी संभावना है.

कब होगा टीम का एलान

खबर है कि आज (बुधवार) बीसीसीआई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर सकता है. अगर आज टीम का एलान नहीं हुआ तो गुरुवार को हो सकता है. शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की तीसरी टेस्ट सीरीज होगी, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा की थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीती थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जैस्वाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

WTC 2025-2027 पॉइंट्स टेबल में कहां है दोनों टीमें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है. टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं, 2 हारे हैं और 1 मैच ड्रा खेला है. साउथ अफ्रीका ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 जीता है और 1 हारा है. साउथ अफ्रीका तालिका में चौथे नंबर पर है.



Source link

चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी तय, जानिए संभावित प्लेइंग 11

चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी तय, जानिए संभावित प्लेइंग 11



गोल्ड कोस्ट में होने वाला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 महत्वपूर्ण है. क्योंकि जो भी टीम जीती, उसके ऊपर से सीरीज हारने का खतरा खत्म हो जाएगा. अभी सीरीज 1-1 से बराबर पर है, पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. तीसरा मैच जीतकर भारत ने सीरीज बराबर की थी. चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव तो कन्फर्म है, ट्रेविस हेड अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

ग्लेन मैक्सवेल ने शुरू किया अभ्यास

हेरिटेज बैंक स्टेडियम में होने वाले चौथे टी20 के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने अभ्यास शुरू कर दिया है, उन्होंने मंगलवार को कैच की प्रैक्टिस की. बता दें कि वह कलाई में चोट के कारण कई समय से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन अभ्यास के दौरान वह पूरी तरह फिट नजर आए. उनके चौथे टी20 में खेलने की पूरी संभावना है, वह टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 गुरुवार, 6 नवंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला गोल्ड कोस्ट में शाम को 6:15 पर शुरू होगा. भारत के समयानुसार मैच दोपहर को 1:45 पर शुरू होगा, टॉस 1 बजकर 15 मिनट पर होगा.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नेथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन.

विजयी टीम के साथ खेलेगा भारत

सूर्यकुमार यादव नहीं चाहेंगे कि विजयी टीम के कॉम्बिनेशन के साथ कोई बदलाव किया जाए. पिछले मैच में भारत ने 3 बदलाव किए थे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और संजू सैमसन को बाहर करके वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा और अर्शदीप सिंह को खिलाया था. वाशिंगटन सुंदर ने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप ने कमाल किया था. अर्शदीप ने पॉवरप्ले में 2 और कुल 3 विकेट चटकाए थे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.



Source link

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के शेड्यूल का हुआ एलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के शेड्यूल का हुआ एलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच



लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान हो गया है, टूर्नामेंट 11 जरनवार्य 2026 से शुरू होगा. भारत के 6 वेन्यू पर टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे, वहीं एक वेन्यू शारजाह या दोहा में से एक होगा. इस लीग में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे बड़े क्रिकेटर्स खेल चुके हैं.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने मंगलवार को मैचों की तारीख और वेन्यू का एलान किया. बता दें कि इस लीग में दुनियाभर के वो क्रिकेटर्स खेलते हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. इस लीग में फैंस रिटायर हो चुके अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते हैं.

इन वेन्यू पर होंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच

अभी टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, यानी किन टीमों के मैच किस तारीख को होंगे, ये आने वाले दिनों में जारी होगा लेकिन अभी मैच कब शुरू होगा और फाइनल की डेट सामने आ गई है. किन शहरों में ये मैच होंगे, इसका भी एलान हो गया.

11 जनवरी 2026 से टूर्नामेंट शुरू होगा, जो करीब एक महीने तक चलेगा. इसका फाइनल मुकाबला 5 फरवरी 2026 को होगा. टूर्नामेंट के मैच भारत के 6 शहरों में होंगे, इसके साथ एक अंतर्राष्ट्रीय वेन्यू भी तय किया गया है. भारत के ग्वालियर, पटना, अमृतसर-जालंधर रीजन में से किसी एक ग्राउंड, उदयपुर, कोच्चि और कोयबंटूर. टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले दोहा और शारजाह में से किसी एक जगह पर होंगे.

एएनआई ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक रमन रहेजा के हवाले से लिखा, “यह सीज़न उभरते क्रिकेट केंद्रों में प्रशंसकों को खेल के दिग्गजों को लाइव देखने का मौका देने के बारे में है. इन शहरों में क्रिकेट की गहरी भावना, गहरी पुरानी यादें और एक ऐसा प्रशंसक आधार है जो वैश्विक स्तर के क्रिकेट अनुभवों का हकदार है. सात शहरों में विस्तार करके, हम क्रिकेट का एक यात्रा उत्सव बना रहे हैं.”



Source link

‘कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा, वर्ल्ड कप के दौरान भी…’, बांग्लादेश की कप्तान पर लगे गंभीर आरोप

‘कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा, वर्ल्ड कप के दौरान भी…’, बांग्लादेश की कप्तान पर लगे गंभीर आरोप



बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने एक सनसनीखेज दावा किया है, उन्होंने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना पर अपनी टीम के जूनियर्स खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने ये दावा किया कि ये वर्ल्ड कप 2025 के दौरान भी हुआ. हाल ही में संप्पन हुए वर्ल्ड कप में भारत साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार चैंपियन बनी है, इस टूर्नामेंट में निगार की कप्तानी में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.

महिला वर्ल्ड कप 2025 के समापन के बाद बांग्लादेश टीम से बाहर चल रहीं जहांआरा आलम ने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना पर आरोप लगाए हैं कि वह खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती है और ये उनके लिए कोई नई बात नहीं है. बांग्लादेशी अखबार से बात करते हुए 32 साल की जहांआरा ने कहा, “वह खिलाड़ियों को पीटती है और ये कोई नई बात नहीं है. इस वर्ल्ड कप के दौरान भी ये हुआ, जूनियर खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था, ‘नहीं, मैं अब ऐसा दोबारा नहीं करूंगी, मुझे फिर से थप्पड़ पड़ेंगे.’ मैंने कुछ लोगों से सुना, ‘कल मुझे मार पड़ी.’ दुबई टूर के समय भी, उन्होंने (निगार) एक जूनियर प्लेयर को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मारा था.”

साजिश के तहत किया टीम से बाहर

जहांआरा आलम ने दावा किया कि राजनीती के कारण उन्हें और अधिकतर प्लेयर्स को टीम से बाहर किया गया. उन्होंने कहा, “यहां सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं दी जाती है, कई बार तो सिर्फ एक ही खिलाड़ी को. 2021 पोस्ट कोविड अभ्यास कैंप से मेरे जैसे सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने का सिलसिला शुरू हुआ, फिर मुझे टीम बांग्लादेशी टीमों में से एक का कप्तान चुना गया, अन्य दो टीमों कि कप्तान निगार सुल्ताना और शर्मिन सुल्ताना थीं. तब से ही सीनियर्स प्लेयर्स पर दबाव बनाना शुरू हो गया था.”

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया खंडन

आपको बता दें कि 2025 में बीसीबी ने जहांआरा आलम के नेशनल टीम से बाहर किए जाने का कारण बताया था कि उन्हें मानसिक समस्या थी. उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी खुद को बाहर रखा, वे ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और अब नेशनल टीम में शायद ही लौटे. अब जहांआरा के इन गंभीर आरोपों के जवाब में बोर्ड ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए जहांआरा के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने इसे निराधार और मनगढंत बताया.



Source link

हार्दिक पांड्या धो रहे थे कार, तभी गर्लफ्रेंड ने कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

हार्दिक पांड्या धो रहे थे कार, तभी गर्लफ्रेंड ने कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा



Hardik Pandya And Mahieka Sharma Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. पांड्या इस वक्त में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने अपने बर्थडे पर माहिका के साथ फोटो शेयर करके अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट कर दी थी. अब हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में हार्दिक अपनी कार सर्फ से धोते नजर आ रहे हैं. वहीं माहिका शर्मा कार पर पानी डाल रही हैं. कार की धुलाई के बीच महिका, हार्दिक के गाल पर किस कर देती हैं. हार्दिक-माहिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया रोमांटिक फोटो

हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके साथ माहिका शर्मा भी नजर आ रही हैं. हार्दिक ने एक फोटो वीमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल देखते हुए भी शेयर किया है, जिसमें वे मैच देखते हुए गोलगप्पे खा रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी में ड्राइविंग का वीडियो भी शेयर किया है. वहीं हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ समंदर का फोटो भी डाला है.


हार्दिक ने बेटे के साथ की मस्ती

हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ ही बेटे अगस्त्य के साथ भी फोटो शेयर की हैं. हार्दिक पांड्या का नताशा स्तांकोविक से 2024 में तलाक हुआ था. तलाक के बाद उनका बेटा अगस्त्य कभी हार्दिक के साथ रहता है, तो कभी नताशा के साथ नजर आता है. पांड्या आखिरी बार एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. एशिया कप सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक के चोट लग गई थी, जिसके चलते वे एशिया कप फाइनल नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें

सचिन, धोनी और कोहली के बाद हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp