हार्दिक पांड्या धो रहे थे कार, तभी गर्लफ्रेंड ने कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

हार्दिक पांड्या धो रहे थे कार, तभी गर्लफ्रेंड ने कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा



Hardik Pandya And Mahieka Sharma Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. पांड्या इस वक्त में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने अपने बर्थडे पर माहिका के साथ फोटो शेयर करके अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट कर दी थी. अब हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में हार्दिक अपनी कार सर्फ से धोते नजर आ रहे हैं. वहीं माहिका शर्मा कार पर पानी डाल रही हैं. कार की धुलाई के बीच महिका, हार्दिक के गाल पर किस कर देती हैं. हार्दिक-माहिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया रोमांटिक फोटो

हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके साथ माहिका शर्मा भी नजर आ रही हैं. हार्दिक ने एक फोटो वीमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल देखते हुए भी शेयर किया है, जिसमें वे मैच देखते हुए गोलगप्पे खा रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी में ड्राइविंग का वीडियो भी शेयर किया है. वहीं हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ समंदर का फोटो भी डाला है.


हार्दिक ने बेटे के साथ की मस्ती

हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ ही बेटे अगस्त्य के साथ भी फोटो शेयर की हैं. हार्दिक पांड्या का नताशा स्तांकोविक से 2024 में तलाक हुआ था. तलाक के बाद उनका बेटा अगस्त्य कभी हार्दिक के साथ रहता है, तो कभी नताशा के साथ नजर आता है. पांड्या आखिरी बार एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. एशिया कप सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक के चोट लग गई थी, जिसके चलते वे एशिया कप फाइनल नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें

सचिन, धोनी और कोहली के बाद हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?





Source link

जब भारत-साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ने किया था निराश, जानिए टेस्ट इतिहास के सबसे कम स्कोर

जब भारत-साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ने किया था निराश, जानिए टेस्ट इतिहास के सबसे कम स्कोर



IND vs SA Test Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. कभी भारत की फिरकी ने अफ्रीकी बल्लेबाजों की परीक्षा ली, तो कभी अफ्रीकी पेसर्स ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इन मुकाबलों में कई बार ऐसा हुआ जब दोनों टीमें बेहद कम स्कोर पर ढेर हो गईं. आइए जानते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास के सबसे कम स्कोर (Lowest Totals) जिनके बारे में आज भी क्रिकेट फैंस चर्चा करते हैं.

साउथ अफ्रीका – 55 रन (केप टाउन, 2024)

जनवरी 2024 में केप टाउन टेस्ट क्रिकेट इतिहास का एक अविश्वसनीय मैच था. साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तब कहर बरपाते हुए 6 विकेट चटकाए थे. यह टेस्ट मैच दो दिनों के अंदर खत्म हो गया था और भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. यह अफ्रीकी टीम का भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक का सबसे कम स्कोर है.

भारत – 66 रन (डरबन, 1996)

दिसंबर 1996 में डरबन में खेले गए टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई थी.  दक्षिण अफ्रीका के पेस अटैक के सामने पूरी टीम सिर्फ 66 रन पर आउट हो गई. एलन डोनाल्ड और शॉन पोलक की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नही दिया. भारत ने वह मैच एक पारी और 32 रन से गंवाया था.

भारत – 76 रन (अहमदाबाद, 2008)

अप्रैल 2008 में अहमदाबाद टेस्ट में भारत को घरेलू पिच पर शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई थी. डेल स्टेन ने अपनी घातक स्विंग से 5 विकेट झटके. हालांकि साउथ अफ्रीका ने यह मैच आसानी से जीत लिया, लेकिन यह भारत की घरेलू सरजमीं पर सबसे खराब पारियों में से एक थी.

साउथ अफ्रीका – 79 रन (नागपुर, 2015)

नवंबर 2015 में नागपुर की स्पिन पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 79 रन पर समेट दिया था.  रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर शानदार गेंदबाजी की थी और अफ्रीकी बल्लेबाजों को बैकफुट पर ला दिया था.  भारत ने वह मैच बड़ी आसानी से जीतकर सीरीज अपने नाम की थी.

साउथ अफ्रीका – 84 रन (जोहान्सबर्ग, 2006)

दिसंबर 2006 में जोहान्सबर्ग में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 84 रन पर ढेर हो गई. जहीर खान और श्रीसंत ने मिलकर अफ्रीका की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी थी. भारत ने वह मैच जीतकर विदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.



Source link

कौन है पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर? कितनी संपत्ति की हैं मालिकन

कौन है पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर? कितनी संपत्ति की हैं मालिकन



Pakistan Richest Female Cricketer: पूर्व क्रिकेटर सना मीर (Sana Mir) पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. सना मीर ने पाकिस्तानी टीम के लिए करीब 15 साल कप्तानी की है. वीमेंस क्रिकेट में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का काफी नाम है. सना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले लिया. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सना मीर कमेंटेटर और रिप्रेंसटर की भूमिका निभा रही हैं. पाकिस्तान के लिए इतने साल खेलते-खेलते सना मीर पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं.

कितनी सपंत्ति की मालकिन हैं सना मीर?

पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2024 में इस टूर्नामेंट की ब्रांड एंबेसडर भी बनाई गई थीं. वर्ल्ड क्रिकेट में भी सना मीर का काफी नाम है. सना मीर 1.2 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं. भारतीय करेंसी में ये अमाउंट 10.65 करोड़ रुपये के करीब है. वहीं पाकिस्तानी करेंसी में ये अमाउंट 33.71 करोड़ पाकिस्तानी रुपया है.

सना मीर का क्रिकेटिंग करियर

पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2024 में इस टूर्नामेंट की ब्रांड एंबेसडर भी बनाई गई थीं. वर्ल्ड क्रिकेट में भी सना मीर का काफी नाम है. सना मीर 1.2 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं. भारतीय करेंसी में ये अमाउंट 10.65 करोड़ रुपये के करीब है. वहीं पाकिस्तानी करेंसी में ये अमाउंट 33.71 करोड़ पाकिस्तानी रुपया है. अपने वनडे करियर में पाकिस्तान की खिलाड़ी ने 120 मैच खेले हैं, जिसमें सना ने 151 विकेट चटकाए हैं.

पाकिस्तान की पूर्व खिलाड़ी सना मीर ने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मई 2009 में की थी. वहीं अक्टूबर 2019 में सना ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. सना मीर अपने टी20 करियर में 106 मैचों में 89 विकेट चटका चुकी हैं. सना मीर ने वनडे में 120 मैचों की 110 पारियों में 17.91 की औसत से 1,630 रन बनाए हैं. वहीं 106 टी20 मैचों की 81 पारियों में 802 रन बनाए हैं. सना ने अपने बैटिंग करियर में तीन अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें

नौ चौके और फिर 6,6,6,6, वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया तूफान, सिर्फ 67 गेंद में बना दिए इतने रन



Source link

हरमनप्रीत कौर ने हाथ पर कराया World Cup Trophy का टैटू, चैंपियन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हरमनप्रीत कौर ने हाथ पर कराया World Cup Trophy का टैटू, चैंपियन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट



Harmanpreet Kaur Emotional Post: भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने जीवन में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है. टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता है. हरमन ने इस पल को हमेशा अपने साथ रखने के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू अपने हाथ पर करा लिया है. हरमनप्रीत कौर ने टैटू के साथ फोटो भी शेयर की है.

हरमनप्रीत कौर ने कराया टैटू

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीतने के तीन दिन बाद ही अपनी बांह पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू कराया है. हरमनप्रीत ने टैटू का फोटो शेयर करते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी के बारे में लिखा कि ‘हमेशा के लिए मेरी स्किन और मेरे दिल में बसा लिया है. तुम्हारे लिए पहले दिन से इंतजार किया और अब मैं तुम्हें हर सुबह देख सकती हूं. ये देखकर मुझे अच्छा लग रहा है’.

हरमनप्रीत कौर और टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी कितनी खास है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद हरमनप्रीत की आंखों में खुशी के आंसू थे. वहीं फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. भारत ने पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.


पांचवें वर्ल्ड कप में मिली जीत

हरमनप्रीत कौर ने इस विश्व कप से पहले अब तक चार वर्ल्ड कप खेल लिए थे, ये उनका पांचवां विश्व कप था. हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम हर बार आते थे, सेमीफाइनल-फाइनल तक भी पहुंचते थे, लेकिन वो ट्रॉफी नहीं जीत पाते थे. लेकिन इस बार टीम इंडिया ने 50-ओवर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली है. इस जीत के साथ ही हरमन ने अब इस ट्रॉफी को अपनी आर्म पर हमेशा के लिए गुदवा लिया है.

यह भी पढ़ें

UP में DSP हैं दीप्ति शर्मा, जानिए वर्ल्ड चैंपियन को यूपी सरकार से कितनी मिलती है सैलरी?





Source link

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, पैट कमिंस स्क्वाड से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, पैट कमिंस स्क्वाड से बाहर



Australia vs England Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पहले टेस्ट में पैट कमिंस बतौर कप्तान नजर नहीं आएंगे. कमिंस इंजरी की वजह से टीम से बाहर रखे गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे. इस सीरीज में मार्नस लाबुशेन ने भी वापसी की है.

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल् और ब्यू वेबस्टर.

स्टीव स्मिथ को बनाया गया कप्तान

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं पैट कमिंस भी पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ पर्थ जा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सेलेक्टर्स उम्मीद जता रहे हैं कि कमिंस दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सैम कोंस्टस को बाहर रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी का बल्ला वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं चला था. कोंस्टास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 6 पारियों में 50 रन बनाए थे.

एशेज सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर, 2025 से होने जा रही है. पांच मैचों की ये टेस्ट सीरीज 4 जनवरी, 2026 तक चलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा.

  • पहला टेस्ट- 21-25 नवंबर, 2025; पर्थ
  • दूसरा टेस्ट- 4-8 दिसंबर, 2025; ब्रिसबेन
  • तीसरा टेस्ट- 17-21 दिसंबर, 2025; एडिलेड
  • चौथा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, 2025; मेलबर्न
  • पांचवां टेस्ट- 4-8 जनवरी, 2026; सिडनी

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया पर आया गुजरात के व्यापारी का दिल, तोहफे में मिलेगी डायमंड ज्वेलरी, घर की छत पे लगेंगे सोलर पेनल





Source link

82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन, 3 ICC ट्रॉफी; BCCI ने खास अंदाज में मनाया विराट कोहली का बर्थडे

82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन, 3 ICC ट्रॉफी; BCCI ने खास अंदाज में मनाया विराट कोहली का बर्थडे



Virat Kohli Hundreds In International Career: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज बुधवार, 5 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट का नाम भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है. विराट कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 550 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं. इस करियर में कोहली के नाम 82 शतक हैं. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. वहीं कोहली से आगे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 शतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली के 27,000 से ज्यादा रन

विराट कोहली के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें विराट के क्रिकेटिंग करियर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. विराट अपने क्रिकेटिंग करियर में अब तक 553 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें कोहली ने 27,673 रन बना लिए हैं. विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर में 82 शतक और 144 अर्धशतक लगाए हैं.

  • विराट कोहली ने क्रिकेट करियर में 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं. विराट ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने नाबाद 254 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है.
  • विराट वनडे इंटरनेशनल में 305 मैच खेल चुके हैं और अभी भी ODI खेल रहे हैं. विराट इन 305 मैचों में 14,255 रन बना चुके हैं, जिसमें 51 शतक और75 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में कोहली की औसत 57.71 की है. कोहली ने ODI में बेस्ट स्कोर 183 रन है.
  • विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैच खेले हैं, जिसमें 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं. विराट ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है.
  • विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल करियर में तीन ICC ट्रॉफी हैं. विराट आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013, आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं.

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास

विराट अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अभी भी कोहली की बल्लेबाजी जारी है. विराट ने जनवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली और टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. कोहली इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की विनिंग टीम का हिस्सा थे और इसके बाद विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली के बल्ले से 74 रनों की नाबाद पारी आई थी.

यह भी पढ़ें

वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं ताजा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp