82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन, 3 ICC ट्रॉफी; BCCI ने खास अंदाज में मनाया विराट कोहली का बर्थडे

82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन, 3 ICC ट्रॉफी; BCCI ने खास अंदाज में मनाया विराट कोहली का बर्थडे



Virat Kohli Hundreds In International Career: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज बुधवार, 5 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट का नाम भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है. विराट कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 550 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं. इस करियर में कोहली के नाम 82 शतक हैं. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. वहीं कोहली से आगे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 शतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली के 27,000 से ज्यादा रन

विराट कोहली के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें विराट के क्रिकेटिंग करियर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. विराट अपने क्रिकेटिंग करियर में अब तक 553 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें कोहली ने 27,673 रन बना लिए हैं. विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर में 82 शतक और 144 अर्धशतक लगाए हैं.

  • विराट कोहली ने क्रिकेट करियर में 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं. विराट ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने नाबाद 254 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है.
  • विराट वनडे इंटरनेशनल में 305 मैच खेल चुके हैं और अभी भी ODI खेल रहे हैं. विराट इन 305 मैचों में 14,255 रन बना चुके हैं, जिसमें 51 शतक और75 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में कोहली की औसत 57.71 की है. कोहली ने ODI में बेस्ट स्कोर 183 रन है.
  • विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैच खेले हैं, जिसमें 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं. विराट ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है.
  • विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल करियर में तीन ICC ट्रॉफी हैं. विराट आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013, आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं.

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास

विराट अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अभी भी कोहली की बल्लेबाजी जारी है. विराट ने जनवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली और टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. कोहली इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की विनिंग टीम का हिस्सा थे और इसके बाद विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली के बल्ले से 74 रनों की नाबाद पारी आई थी.

यह भी पढ़ें

वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं ताजा





Source link

‘सनराइजर्स हैदराबाद’ की मालकिन काव्या मारन ने बदला टीम का नाम, जानिए अब नया नाम क्या है

‘सनराइजर्स हैदराबाद’ की मालकिन काव्या मारन ने बदला टीम का नाम, जानिए अब नया नाम क्या है



IPL में अपनी स्टाइल और मुस्कान से सुर्खियां बटोरने वाली काव्या मारन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह IPL नही, बल्कि इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग है. काव्या मारन ने इस लीग में अपनी टीम का नाम बदल दिया है. अब नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को भूल जाइए, क्योंकि अब इस टीम का नया नाम होगा, सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds).

करोड़ों में खरीदी थी टीम

दरअसल, चेन्नई स्थित मीडिया कंपनी सन ग्रुप, जिसके मालिक कलानिधि मारन हैं और काव्या मारन उसकी डायरेक्टर हैं, ने इस साल की शुरुआत में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को खरीद लिया था. इस डील की कीमत करीब 1155 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पहले यॉर्कशायर क्लब के पास टीम की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पास 49 प्रतिशत. अब ये दोनों हिस्सेदारियां सन ग्रुप ने खरीद ली हैं, यानी अब पूरी टीम मारन फैमिली के कंट्रोल में है.

क्यों रखा गया नाम ‘सनराइजर्स लीड्स’?

टीम का नया नाम सुनकर शायद आपको IPL की सनराइजर्स हैदराबाद या SA20 लीग की सनराइजर्स ईस्टर्न केप की याद आ गई होगी. दरअसल, काव्या मारन चाहती हैं कि उनकी सभी टीमों का ब्रांड एक जैसा दिखे. इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड की इस टीम के नाम में भी “सनराइजर्स” जोड़ा है. क्योंकि यह टीम लीड्स शहर से है, इसलिए इसका पूरा नाम रखा गया है सनराइजर्स लीड्स.

नए नाम को लेकर जरूरी सभी दस्तावेज लीड्स स्थित कंपनीज हाउस में जमा कर दिए गए हैं. यानी अब “नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स” नाम इतिहास बन चुका है.

द हंड्रेड में और भी होंगे बदलाव

आपको जानकर हैरानी होगी कि काव्या की टीम अकेली नहीं है, जिसका नाम बदला गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स का नाम बदलकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ओवल इन्विंसिबल्स का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन किया जाएगा.

काव्या का ब्रांड ‘सनराइजर्स’

काव्या मारन ने अपने ‘सनराइजर्स’ ब्रांड को अब दुनिया भर में फैलाना शुरू कर दिया है.

IPL में: Sunrisers Hyderabad

SA20 में: Sunrisers Eastern Cape

अब The Hundred में: Sunrisers Leeds 



Source link

सचिन, धोनी और कोहली के बाद हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?

सचिन, धोनी और कोहली के बाद हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?



Harmanpreet Kaur Big Achievement: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद भारत को सालों से थी. टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टाइटल हासिल कर लिया है. भारत को ये खिताब जीतने में 52 सालों का इंतजार करना पड़ा. लेकिन आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ये मुकाम हासिल कर लिया है. हरमनप्रीत कौर का क्रिकेटिंग करियर काफी शानदार रहा है, इसी के चलते अब सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तरह हरमनप्रीत कौर को भी एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ किले में सचिन, धोनी और कोहली के साथ ही अब हरमनप्रीत कौर का भी स्टेचू लगेगा.

हरमनप्रीत कौर को मिलेगा बड़ा सम्मान

हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है. इसी के लिए नाहरगढ़ किले में शीश महल के अंदर जयपुर वैक्स म्यूजियम में हरमनप्रीत कौर का स्टेचू लगाया जाएगा. इस स्टेचू का उद्घाटन इंटरनेशनल वीमेंस डे के दिन 8 मार्च, 2026 को किया जाएगा. भारत को वर्ल्ड कप जिताने के लिए हरमनप्रीत कौर को ये सम्मान दिया जा रहा है. इसके साथ ही स्पोर्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ये कदम उठाया जा रहा है.

जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि हरमनप्रीत उस साहस और विश्वास को बताती हैं जो ये दिखाता है कि भारत की महिलाएं सबसे बड़े मंच पर भी लीड कर सकती हैं. अनूप श्रीवास्तव ने आगे कहा कि इस म्यूजियम में केवल फेमस पर्सनेलिटी को दिखाना ही हमारा काम नहीं है, बल्कि हम उन लोगों को सम्मानित भी करना चाहते हैं, जिन्होंने इस समाज को इंस्पायर करने में बड़ी भूमिका निभाई है.

जयपुर के इस म्यूजियम में हरमनप्रीत कौर के स्टेचू के बाद दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तानों के स्टेचू होंगे, जिसमें भारत की मेन्स टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल है. वहीं इस म्यूजियम में क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी स्टेचू लगा है.

यह भी पढ़ें

राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए टीम इंडिया A घोषित, किसे बनाया गया कप्तान? इंडिया-पाक के मैच की तारीख जानिए



Source link

ICC ने घोषित की महिला वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम, इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

ICC ने घोषित की महिला वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम, इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह



ICC Women’s World Cup 2025: भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस टूर्नामेंट की “टीम ऑफ द टूर्नामेंट” का ऐलान किया है, जिसमें भारत की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और भरोसेमंद बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स के नाम शामिल हैं. इन तीनों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई है.

स्मृति मंधाना का जलवा

स्मृति मंधाना ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 434 रन बनाए. उनका औसत रहा 54.25, जबकि उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका 109 रन का शतक भारत की जीत की नींव बना. उनकी निरंतरता और शांत स्वभाव ने पूरे टूर्नामेंट में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई जिसके चलते उन्हें अब ICC की टीम में जगह मिली.

दीप्ति शर्मा भी टीम में शामिल

टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन वर्ल्ड कप के इतिहास में याद रखा जाएगा. उन्होंने बल्ले से 215 रन बनाए और गेंद से 22 विकेट झटके. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन और 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया. यही वजह रही कि उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया और ICC ने उन्हें बेस्ट टीम में शामिल किया.

जेमिमा रॉड्रिग्स की क्लासिक बल्लेबाजी

मध्यक्रम की धुरी बनीं जेमिमा रॉड्रिग्स ने इस टूर्नामेंट में 292 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका 127 रन का नाबाद पारी खेलना टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की कुंजी साबित हुआ. शांत स्वभाव और सटीक शॉट सेलेक्शन के लिए जेमिमा की तारीफ हर तरफ हुई. उनकी इस शानदर बल्लेबाजी के लिए उन्हें ICC की टीम में जगह मिली.

बाकी देशों के सितारे भी चमके

आईसीसी की बेस्ट टीम में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलवार्ट को कप्तान चुना गया है, जिन्होंने 571 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा. उनके साथ मारिजेन कप्प और नादिन डी क्लार्क को भी टीम में जगह मिली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग को चुना गया है. इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन, पाकिस्तान की विकेटकीपर सिद्रा नवाज और 12वें खिलाड़ी के रूप में नैट साइवर-ब्रंट टीम में शामिल हैं.

इस तरह ICC की यह टीम दुनिया की उन खिलाड़ियों को सम्मानित करती है जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप 2025 को यादगार बना दिया. भारत की तीन शेरनियों का इस टीम में शामिल होना पूरे देश के लिए गर्व का पल है.

ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

1. स्मृति मंधाना (भारत) 2. लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका) 3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) 4. मारिजाने कप्प (दक्षिण अफ्रीका) 5. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) 6. दीप्ति शर्मा (भारत) 7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) 8. नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका) 9. सिदरा नवाज (विकेट कीपर) (पाकिस्तान) 10. अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) 11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) 12वां खिलाड़ी: नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड). 



Source link

एशिया कप विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगा ‘प्रतिबंध’

एशिया कप विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगा ‘प्रतिबंध’



भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सितंबर में एशिया कप के दौरान खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगलवार को जुर्माना लगाया गया. टूर्नामेंट के दौरान चार डिमेरिट अंक लगाये जाने से रऊफ को दो एकदिवसीय मैच के लिए निलंबित भी किया गया.

रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की अलग अलग सजा सुनाई गई. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई वनडे श्रृंखला में दो मैचों के लिये वह प्रतिबंधित रहेंगे. वह छह नवंबर को होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था.

रऊफ को इन दो घटनाओं के लिए चार डिमेरिट अंक मिले जिन्हें आईसीसी के नियमों के अनुसार दो निलंबन अंक में बदल दिया गया.

जसप्रीत बुमराह पर भी एक डिमेरिट अंक लगाया गया क्योंकि फाइनल में रऊफ को बोल्ड करने के बाद उन्हें ‘विमान गिरने’ का इशारा किया था. सूर्यकुमार पर उनकी टिप्पणियों के लिए 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा इसकी खबर सबसे पहले 26 सितंबर को पीटीआई ने दी थी.

रऊफ को 14 सितंबर के मैच में विमान गिरने को दर्शाने वाले आपत्तिजनक इशारे करने का दोषी पाया गया था. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया था और पाकिस्तान के इस दावे का हवाला दिया था कि इस झड़प के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था.

उन्होंने 28 सितंबर को सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए भारतीय प्रशंसकों के एक समूह को उकसाने की कोशिश में यही इशारा दोहराया था.

पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी एक डिमेरिट अंक दिया गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बिना किसी जुर्माने या डिमेरिट अंक के छोड़ दिया गया.

फरहान ने भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का इशारा करते हुए जश्न मनाया था.

आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 14 सितंबर 2025 को, ‘‘सूर्यकुमार यादव (भारत) को आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट अंक दिए गए.’’

इसके अनुसार, ‘‘साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन्हें आधिकारिक चेतावनी जारी की गई जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया.’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए.’’

वहीं अर्शदीप का मामला एक सोशल मीडिया क्लिप का था जिसमें वे पाकिस्तानी प्रशंसकों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे लेकिन आईसीसी मैच रैफरी को यह आपत्तिजनक नहीं लगा. यह संदर्भ 21 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर चार मैच का था.

आईसीसी ने 28 सितंबर के फाइनल में की गई हरकतों के लिए लगाए गए प्रतिबंधों पर कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह (भारत) ने खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण के लिए नियम 2.21 के तहत लगाए गए आरोप और प्रस्तावित आधिकारिक चेतावनी को स्वीकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला. उन्होंने प्रतिबंध स्वीकार कर लिया था इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी.’

पहले की सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष कहने वाले रऊफ को फिर से भारतीय दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे करते हुए पाया गया. आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा आयोजित सुनवाई के बाद हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को फिर से नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए.’’



Source link

Revealed ! How Sachin Tendulkar Proved To Be An Inspiration For Shafali Vermas Defining Knock In World Cup Final

Revealed ! How Sachin Tendulkar Proved To Be An Inspiration For Shafali Vermas Defining Knock In World Cup Final


India batter Shafali Verma has revealed the boost she received from legendary Sachin Tendulkar prior to her match-winning performance in the ICC Women’s Cricket World Cup final against South Africa. 

Shafali was only drafted into India’s squad last week when regular opener Pratika Rawal went down with injury and the hard-hitting 21-year-old produced a performance for the ages against South Africa as she smashed a dominant innings of 87 to help her side claim their first Women’s Cricket World Cup title.

It was a moment of redemption for Shafali, who had been on the outer in India’s ODI setup since being dropped last year and only managed to score 10 runs in her first match at the World Cup in the knockout semi-final against Australia. 

Add Zee News as a Preferred Source


Shafali spoke after India’s triumph and suggested the boost of seeing Tendulkar on the ground prior to the match had given her the confidence she could go out there and perform well.

“When I saw him (Tendulkar), it gave me an incredible boost. I kept talking to him and he kept giving me confidence,” Shafali was quoted as saying by ICC.

“He is the master of cricket, and we keep getting inspired just looking at him,” she added. 

Shafali Verma Shines With The Ball As Well 

It wasn’t just with the bat that Shafali made a strong contribution in the final, with the youngster also claiming two key wickets with the ball after India skipper Harmnpreet Kaur decided to entrust her with some important overs during the Proteas’ run chase.  

“It was a gut feeling,” Harmanpreet said when asked about her decision to use Shafali as a bowler.

“I thought it could be risky too, but at the same time, I was positive because she had shown confidence when we spoke to her and I didn’t want to go back to the room later thinking, ‘why didn’t I try’ because they were looking good.

And when I gave her that over and she got back-to-back breakthroughs, that was the turning point for us,” she added. 

Though Shafali had spent some time out of the India team in recent times, the dashing opener admitted she never lost faith in her ability to perform on the big stage. 

“(I am) very happy that we won and I cannot express it in words. It was difficult but I had confidence in myself, that if I can stay calm, I could achieve everything,” she said.

“I just wanted to make my team win. My mind was clear, and I worked on my plans. So, (I am) happy that I could execute them and everyone was supporting me. They (senior players) asked me just to play my own game, and when you get that clarity, that is all you need so it is a very memorable moment,” she added. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp