क्या शादीशुदा हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, किसे कर रही हैं डेट? जानें उनके बारे में सबकुछ

क्या शादीशुदा हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, किसे कर रही हैं डेट? जानें उनके बारे में सबकुछ



क्या शादीशुदा हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, किसे कर रही हैं डेट? जानें उनके बारे में सबकुछ



Source link

ICC ने लिया एक्शन, हारिस रऊफ 2 मैचों के लिए सस्पेंड, बुमराह और सूर्यकुमार भी नपे

ICC ने लिया एक्शन, हारिस रऊफ 2 मैचों के लिए सस्पेंड, बुमराह और सूर्यकुमार भी नपे



ICC ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन लगा दिया है. एशिया कप में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान, तीनों मैचों पर आईसीसी के मैच रेफरियों के पेनल ने सुनवाई की. इस सुनवाई में हारिस रऊफ को आईसीसी की आचार संहिता में आर्टिकल 2.21 का दोषी पाया गया, जिसके चलते उनपर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान को भी सजा मिली है.

हारिस रऊफ 2 मैचों के लिए सस्पेंड

पहली घटना 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान हुई. रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना और उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे. वहीं सुपर 6 के मैच में रऊफ ने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को गाली दी और उनके साथ लड़ाई करने का भी प्रयास किया. वहीं भारतीय फैंस द्वारा ट्रोल होने पर उन्होंने फील्डिंग करते हुए भड़काऊ इशारे किए थे. इस बार फिर से उनपर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना और 2 डिमेरिट पॉइंट थमाए गए.

बताते चलें कि 24 महीने के अंतराल में 4 डिमेरिट पॉइंट मिलने पर खिलाड़ी एक टेस्ट या 2 वनडे या फिर 2 टी20 मैचों से बैन कर दिया जाता है. इसलिए हारिस रऊफ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों से बैन कर दिया गया है.

बुमराह और सूर्यकुमार यादव को मिली सजा

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी हारिस रऊफ की तरह ICC की आचार संहिता के आर्टिकल 2.21 का दोषी पाया गया. उनपर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना और 2 डिमेरिट पॉइंट मिले थे. अगर सूर्यकुमार यादव को दोबारा से दो डिमेरिट मिलते हैं, तो उन्हें भी हारिस रऊफ की तरफ सस्पेंशन झेलना पड़ सकता है.

गन सेलिब्रेशन करने पर साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. वहीं हारिस रऊफ के जवाब में जसप्रीत बुमराह ने प्लेन गिराने जैसा इशारा किया था. इसके लिए उन्हें भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन फरहान की तरह उन्हें भी एक डिमेरिट पॉइंट मिला है.

 



Source link

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया दिल्ली पहुंची, कल PM मोदी से होगी मुलाकात

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया दिल्ली पहुंची, कल PM मोदी से होगी मुलाकात



2025 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंच गई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे हैं. बुधवार सुबह टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. बीते रविवार टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था. 52 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना नसीब हुआ था.

फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया था. जब भारतीय टीम और कोच अमोल मजूमदार दिल्ली रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको अलविदा कहने के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.

कल होगी PM मोदी से मुलाकात

बताया जा रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार, 5 नवंबर की सुबह पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी. पिछले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय मेंस टीम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होस्ट किया था. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों संग खूब ठहाके भी लगाए थे.

 

52 साल बाद रचा इतिहास

लॉरा वुल्फार्ट की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार ODI वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. उसने सेमीफाइनल में 4 बार की चैंपियन इंग्लैंड को हराकर खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पाया था. दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर 52 साल में पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती.

यह भी पढ़ें:

PAK गेंदबाजों ने मचाई तबाही, नसीम शाह ने बिखेरा जलवा, सिर्फ 72 रनों में ढेर हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम





Source link

PAK गेंदबाजों ने मचाई तबाही, नसीम शाह ने बिखेरा जलवा, सिर्फ 72 रनों में ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका

PAK गेंदबाजों ने मचाई तबाही, नसीम शाह ने बिखेरा जलवा, सिर्फ 72 रनों में ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका



दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 263 रन बनाए हैं. 98 रनों की सलामी साझेदारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई और 263 पर सिमट गई. क्विंटन डी कॉक और लुआन ड्री प्रिटोरियस ने अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान के नसीम शाह और अबरार अहमद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. दोनों ने तीन-तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

क्विंटन डी कॉक और लुआन ड्री प्रिटोरियस ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. प्रिटोरियस 57 रन बनाकर आउट हुए. वहीं डी कॉक ने 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी की है, उन्होंने आते ही 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कप्तान मैथ्यू ब्रीत्जके ने 42 रनों का योगदान दिया.

72 रनों में निकला दक्षिण अफ्रीका का दम

दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत शानदार रही और एक समय उसने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे. मगर उसके बाद अफ्रीका के 7 विकेट मात्र 72 रनों में गिर गए. वो तो भला को कॉर्बिन बॉश का, जिन्होंने 41 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 260 के पार पहुंचाया, वरना टीम के लिए 240 रन बना पाना भी मुश्किल लग रहा था. दक्षिण अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट मात्र 35 रनों के भीतर गिर गए.

पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर

पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज नसीम शाह रहे. उन्होंने 9.1 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए. अबरार अहमद ने भी 3 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट नसीम से बेकार रहा. सैम अय्यूब लगता है जैसे टीम के मुख्य ऑलराउंडररों में से एक बनते जा रहे हैं और निरंतर विकेट टेकर गेंदबाज साबित होते रहे हैं. इस मैच में भी उन्होंने 2 विकेट लिए. शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया पर आया गुजरात के व्यापारी का दिल, तोहफे में मिलेगी डायमंड ज्वेलरी, घर की छत पे लगेंगे सोलर पेनल

DSP बनने के बाद क्रिकेटर को कितना वेतन मिलता है? सिराज और दीप्ति शर्मा की सैलरी होश उड़ा देगी



Source link

टीम इंडिया पर आया गुजरात के व्यापारी का दिल, तोहफे में मिलेगी डायमंड ज्वेलरी

टीम इंडिया पर आया गुजरात के व्यापारी का दिल, तोहफे में मिलेगी डायमंड ज्वेलरी



वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम पर जमकर तोहफों की बारिश हो रही है. चैंपियन बनने के लिए लगभग 40 करोड़, फिर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और अब सूरत के एक व्यापारी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक खास तोहफा देने का मन बनाया है.

सूरत के व्यापारी गोविंद ढोलकिया ने भारतीय टीम को हस्तनिर्मित डायमंड के आभूषण के साथ चैंपियन टीम के प्रत्येक सदस्य की छत पर सोलर पेनल लगवाने का भी तोहफा दिया है. बताते चलें कि गोविंद ढोलकिया राज्य सभा सदस्य भी हैं.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार गोविंद ढोलकिया ने BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पत्र लिखकर भारतीय टीम को मैदान में और बाहर भी टीम इंडिया को सम्मानित करने का इरादा जाहिर किया था. गोविंद टीम इंडिया के हर एक सदस्य को उनके बेहतरीन और दृढ़ प्रदर्शन के लिए हाथों से निर्मित डायमंड के आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी के घर की छत पर सोलर पेनल लगवाने की बात भी कही.

गोविंद ढोलकिया अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि वो भारतीय खिलाड़ियों के अनुशासन और उनकी दृढ़ता के लिए उन्हें गिफ्ट दे रहे हैं. इस प्रदर्शन से उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. गोविंद, श्री रामकृष्ण एक्स्पोर्ट्स कंपनी के चेयरमैन हैं.

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के लिए 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा कर चुकी है. वहीं महिला वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को करीब 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. यह 2022 वर्ल्ड कप विजेता की प्राइज मनी से 297 प्रतिशत ज्यादा है. अब बताया जा रहा है कि ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम बुधवार सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकती है. पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ब्रेकफास्ट करती हुई नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

DSP बनने के बाद क्रिकेटर को कितना वेतन मिलता है? सिराज और दीप्ति शर्मा की सैलरी होश उड़ा देगी



Source link

पुरुषों में सचिन, महिला ODI में भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय के नाम

पुरुषों में सचिन, महिला ODI में भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय के नाम



पुरुष क्रिकेट की बात आती है तो भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वहीं भारत की महिलाओं ने 2025 में पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाई है. इस समय भारत वनडे क्रिकेट में विश्व की नंबर-1 टीम है. ऐसे ही, जब बात एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की आती है, तो पुरुष और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं. पुरुषों के क्रिकेट में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है, तो वहीं महिला क्रिकेट में ‘लेडी तेंदुलकर’ के नाम से मशहूर मिताली राज ने ये कारनामा किया है. यहां हम आपको बताएंगे कि दोनों खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

सचिन तेंदुलकर ने पुरुष वनडे क्रिकेट में बनाए कितने रन?

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियर 24 सालों का रहा, इस दौरान उन्होंने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए. पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 वनडे मैच में 18,426 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े. वहीं तेंदुलकर वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे. सचिन ने न केवल भारत में, बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उनके खेल ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया. इस वजह से उन्हें भारत में एक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जाता है.

मिताली राज ने महिला वनडे क्रिकेट में बनाए कितने रन?

महिला क्रिकेट में मिताली राज का खास योगदान और बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. जिस वजह से उन्हें महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और मिताली को “भारतीय महिला क्रिकेट की लेडी तेंदुलकर” भी कहा जाता है. मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. मिताली ने 1999 से 2022 तक चले अपने लंबे करियर में 211 पारियों में 50.68 की शानदार औसत से कुल 7,805 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 शतक और 64 अर्धशतक भी जड़े. मिताली ने लंबे समय तक भारतीय महिला टीम की कप्तानी की और कई विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया. इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम है, जो 10,868 रन है. संन्यास के बाद भी, उनकी लेगेसी नई पीढ़ी की महिला क्रिकेटरों, अब तक प्रेरित कर रही है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp