पुरुषों में सचिन, महिला ODI में भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय के नाम

पुरुषों में सचिन, महिला ODI में भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय के नाम



पुरुष क्रिकेट की बात आती है तो भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वहीं भारत की महिलाओं ने 2025 में पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाई है. इस समय भारत वनडे क्रिकेट में विश्व की नंबर-1 टीम है. ऐसे ही, जब बात एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की आती है, तो पुरुष और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं. पुरुषों के क्रिकेट में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है, तो वहीं महिला क्रिकेट में ‘लेडी तेंदुलकर’ के नाम से मशहूर मिताली राज ने ये कारनामा किया है. यहां हम आपको बताएंगे कि दोनों खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

सचिन तेंदुलकर ने पुरुष वनडे क्रिकेट में बनाए कितने रन?

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियर 24 सालों का रहा, इस दौरान उन्होंने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए. पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 वनडे मैच में 18,426 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े. वहीं तेंदुलकर वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे. सचिन ने न केवल भारत में, बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उनके खेल ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया. इस वजह से उन्हें भारत में एक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जाता है.

मिताली राज ने महिला वनडे क्रिकेट में बनाए कितने रन?

महिला क्रिकेट में मिताली राज का खास योगदान और बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. जिस वजह से उन्हें महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और मिताली को “भारतीय महिला क्रिकेट की लेडी तेंदुलकर” भी कहा जाता है. मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. मिताली ने 1999 से 2022 तक चले अपने लंबे करियर में 211 पारियों में 50.68 की शानदार औसत से कुल 7,805 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 शतक और 64 अर्धशतक भी जड़े. मिताली ने लंबे समय तक भारतीय महिला टीम की कप्तानी की और कई विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया. इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम है, जो 10,868 रन है. संन्यास के बाद भी, उनकी लेगेसी नई पीढ़ी की महिला क्रिकेटरों, अब तक प्रेरित कर रही है.



Source link

DSP बनने के बाद क्रिकेटर को कितना वेतन मिलता है? सिराज और दीप्ति शर्मा की सैलरी होश उड़ा देगी

DSP बनने के बाद क्रिकेटर को कितना वेतन मिलता है? सिराज और दीप्ति शर्मा की सैलरी होश उड़ा देगी



भारत के कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर पुलिस में DSP पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मोहम्मद सिराज को 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद डीएसपी पद मिला था, वहीं महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा पर भी पुलिस की वर्दी सूट करती है. उनके अलावा भी कई क्रिकेटर DSP बन चुके हैं, लेकिन उन्हें वेतन कितना मिलता है. क्या सबकी सैलरी एकसमान होती है या राज्यों अनुसार DSP बनने के बाद उनकी तनख्वाह अलग-अलग होती है.

DSP बनने पर कितनी सैलरी

-सबसे पहले दीप्ति शर्मा की बात करें तो उन्हें स्पोर्ट्स क्वोटा के माध्यम से जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस में DSP का पद मिला था. उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक की आय 56,100 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा उन्हें लगभग 28,000 रुपये तक भत्ता भी मिलता है. इसलिए दीप्ति की मासिक तनख्वाह 80,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है.

-मोहम्मद सिराज की बात करें तो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद तेलंगाना पुलिस में उन्हें स्पोर्ट्स क्वोटा के तहत DSP पद मिला था. तेलंगाना पुलिस में 7वें वेतन आयोग के मुताबिक  डीएसपी की मासिक आय 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा उन्हें हाउस रेंट, मेडिकल और ट्रेवल अलाउंस भी  मिलता है.

-2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के हीरो बने जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर विराजमान हैं. हरियाणा में डीएसपी का मूल वेतन 53,100 रुपये हो सकता है. एक डीएसपी की तनख्वाह 53,100-1,67,800 रुपये तक हो सकती है. अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी डीएसपी को भत्ता मिलता है.

यह भी पढ़ें:

UP में DSP हैं दीप्ति शर्मा, जानिए वर्ल्ड चैंपियन को यूपी सरकार से कितनी मिलती है सैलरी?

ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को लगा बड़ा झटका, भारत को वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी छिन गया नंबर 1 का ताज



Source link

मोहसिन नकवी को जय शाह से लग रहा डर? एशिया कप ट्रॉफी पर नया अपडेट जान चौंक जाएंगे आप

मोहसिन नकवी को जय शाह से लग रहा डर? एशिया कप ट्रॉफी पर नया अपडेट जान चौंक जाएंगे आप



एशिया कप ट्रॉफी विवाद अभी लंबा खिंच सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मुद्दे को ICC की मीटिंग में उठाने वाला था. अब खबर है कि पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक मुद्दों के कारण मोहसिन नकवी आईसीसी की बैठक को मिस कर सकते हैं. चार दिन तक चलने वाली मीटिंग मंगलवार को शुरू हुई.

मोहसिन नकवी, एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं. आईसीसी की बैठक में उन्हें बीसीसीआई के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है. मगर ताजा अपडेट अनुसार वो बैठक में आएंगे ही नहीं. आपको याद दिला दें कि 28 सितंबर को फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक PCB के एक सूत्र ने यह नहीं बताया कि किन घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण मोहसिन नकवी बैठक में उपस्थित नहीं होंगे. नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं और जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद एक भी आईसीसी बैठक में भाग नहीं लिया है.

आईसीसी की मीटिंग में सुमैर सैयद, नकवी की जगह पहुंच सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अगर नकवी दुबई नहीं पहुंच पाते हैं, तब वो 7 नवंबर को यानी बैठक के आखिरी दिन बोर्ड मीटिंग में उपस्थित रह सकते हैं. भारतीय टीम 28 सितंबर को चैंपियन बनी थी, लेकिन ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में बंद है.

मोहसिन नकवी, केवल एशियाई क्रिकेट काउंसिल ही नहीं PCB के भी चेयरमैन हैं. उनका शुरू से कहना स्पष्ट है कि टीम इंडिया अगर ट्रॉफी लेना चाहती है, तो वो खुद अपने हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपेंगे. मगर टीम इंडिया ने फाइनल के दिन ही उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था. इस कारण पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन भी 90 मिनट देरी से शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को लगा बड़ा झटका, भारत को वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी छिन गया नंबर 1 का ताज



Source link

IPL रिटायरमेंट के बाद रविचंद्रन अश्विन को झटका, अब नहीं हो पाएगी वापसी, जानें वजह

IPL रिटायरमेंट के बाद रविचंद्रन अश्विन को झटका, अब नहीं हो पाएगी वापसी, जानें वजह



रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट मैदान में वापसी के लिए इंतजार करना पड़ेगा. वो बिग बैश लीग (BBL) के अगले सीजन में खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. अश्विन ने खुद सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि वो सिडनी थंडर के लिए नहीं खेल पाएंगे. अश्विन, सिडनी थंडर के लिए पूरा सीजन खेलने वाले थे. मैदान पर उतरते ही वो भारत के ऐसे पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाते, जो बीबीएल में खेले हों. अश्विन को घुटने में चोट आई है. वो अगर जल्दी रिकवर कर पाए तो सिडनी थंडर मध्य सीजन उन्हें खेलने के लिए बुला सकती है.

अश्विन हुए चोटिल, खुद बताया

सोशल मीडिया पर जारी स्टेटमेंट के माध्यम से रविचंद्रन अश्विन ने बताया, “चेन्नई में BBL के अगले सीजन की तैयारी करते हुए मुझे घुटने में चोट आई है. मैंने जांच करवाई, जिसका नतीजा यह निकला है कि मैं BBL 15 में नहीं खेल पाऊंगा. मुझे ऐसा कहने में दुख हो रहा है, क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलियाई फैंस के सामने खेलने को बहुत उत्सुक था.”

अश्विन ने बताया कि वो रिकवरी के बाद जरूर वापस आना चाहेंगे. चोट के बावजूद उन्हें सिडनी थंडर के खिलाड़ियों और स्टाफ का सपोर्ट मिला है. अश्विन ने बताया कि वो मैदान पर तो नहीं उतर पाएंगे, लेकिन थंडर की महिला और पुरुष टीम को जमकर चीयर कर रहे होंगे.


IPL से ली थी रिटायरमेंट

रविचंद्रन अश्विन ने इसी साल IPL से रिटायरमेंट लेने के बाद BBL में सिडनी थंडर के लिए खेलने की पुष्टि की थी. इस बीच उन्हें ILT20 लीग में कोई खरीदार नहीं मिल पाया था. बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर-25 जनवरी तक चलेगा. वहीं सिडनी थंडर अपना पहला मैच 16 दिसंबर को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ खेलेगी.

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को लगा बड़ा झटका, भारत को वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी छिन गया नंबर 1 का ताज





Source link

UP में DSP हैं दीप्ति शर्मा, जानिए वर्ल्ड चैंपियन को यूपी सरकार से कितनी मिलती है सैलरी?

UP में DSP हैं दीप्ति शर्मा, जानिए वर्ल्ड चैंपियन को यूपी सरकार से कितनी मिलती है सैलरी?



Deepti Sharma Salary  In UP Government: भारतीय क्रिकेट टीम की धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अपना सिक्का चलाया है. दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज बनीं. दीप्ति ने मिडिल ऑर्डर में आकर शानदार बल्लेबाजी भी की. वहीं वर्ल्ड कप फाइनल दीप्ति शर्मा के दमदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया की जीत की राह आसान कर दी.

यूपी में DSP हैं दीप्ति शर्मा

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश के शहर आगरा की रहने वाली हैं. दीप्ति ने केवल 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 12 साल की उम्र में दीप्ति का यूपी की अंडर-19 टीम में सेलेक्शन हो गया. वहीं 17 साल की उम्र में 2016 में दीप्ति शर्मा भारत की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गईं. दीप्ति शर्मा तब से अब तक भारतीय टीम के साथ जुड़ी हैं. दीप्ति शर्मा को जनवरी 2024 में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) बनाया गया था.

उत्तर प्रदेश में DSP को मिलती है कितनी सैलरी?

उत्तर प्रदेश में डीएसपी को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 पर 56,100 रुपये सैलरी मिलती है. इस भत्ता जोड़ने पर सैलरी 70,000 रुपये से 1,10,000 रुपये के बीच हो सकती है. डीएसपी की सैलरी प्रमोशन और अनुभव के आधार पर बढ़ती रहती है.

वर्ल्ड कप में दीप्ति शर्मा की परफॉर्मेंस

दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं. दीप्ति ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में 22 विकेट चटकाए. वहीं दीप्ति शर्मा ने 9 मैचों की 7 पारियों में 30.71 की औसत से 215 रन बनाए. दीप्ति ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 गेंदों में 58 रन बनाए. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के 5 विकेट भी चटकाए. दीप्ति शर्मा को वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया.

यह भी पढ़ें

रणजी ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों को जमकर कूटा, दोहरा शतक लगाकर मचाया कोहराम, फिर से टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे?



Source link

वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं

वर्ल्डकप जीतने के बाद धोनी के अंदाज में नजर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, 14 साल पुरानी यादें हुईं



भारत ने 2 नवंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया. इसके बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा काम किया जिसने फैंस को 14 साल पीछे, यानी 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत के दौर में पहुंचा दिया.

धोनी के अंदाज में नजर आई हरमनप्रीत कौर

हाल ही में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया. इस फोटो में हरमनप्रीत बिल्कुल धोनी के अंदाज में ट्रॉफी पकड़े नजर आईं.  2011 में जब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था, तब धोनी ने भी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ऐसा ही फोटोशूट कराया था.

बीसीसीआई ने खुद हरमनप्रीत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में ये फोटो वायरल हो गईं. फैंस की इन तस्वीरों को देखकर धोनी की लिगेसी याद आ गई और वो 14 साल पहले पहुंच गए.

फाइनल में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली, वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाते हुए एक अर्धशतक जड़ा. स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रनों का तेजतर्रार योगदान दिया. जिसके चलते भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में कहर ढाया और 5 विकेट झटके, जबकि शेफाली ने भी दो विकेट अपने नाम किए. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp