विराट कोहली को बड़ा झटका, इस तूफानी बल्लेबाज से ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े, देखें लिस्ट

विराट कोहली को बड़ा झटका, इस तूफानी बल्लेबाज से ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े, देखें लिस्ट


IPL 2025 Orange Cap List: आईपीएल सीजन 18 का 64वां मैच गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके सहारे लखनऊ 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. जवाब में गुजरात 202 रन ही बना सकी और एलएसजी ने 33 रनों से इस मैच को जीत लिया. इस मैच के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 प्लेयर्स की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 2 में गुजरात टाइटंस के ही बल्लेबाज हैं. साई सुदर्शन अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं जबकि कप्तान शुभमन गिल उनसे सिर्फ 2 रन पीछे हैं. गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ सुदर्शन ने 21 रन बनाए. गिल ने 35 रनों की पारी खेली, वह ऑरेंज कैप से चूक गए.

विराट कोहली से आगे निकले ये 3 बल्लेबाज

मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके जड़े. मार्श के लिए ये सीजन अच्छा रहा है, हालांकि उनकी टीम (लखनऊ) आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. मार्श अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. 27 गेंदों में 56 रन बनाने वाले निकोलस पूरन भी विराट कोहली से आगे आ गए हैं.

गुजरात टाइटंस के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर 33 रन बनाकर कोहली से आगे छठे नंबर पर आ गए हैं, जबकि कोहली पहले पांचवे नंबर पर थे लेकिन गुरुवार को हुए मैच के बाद वह लिस्ट में 8वें नंबर पर खिसक गए हैं. कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं.

IPL 2025 ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 10 प्लेयर्स

  1. साई सुदर्शन (GT): 13 मैचों में 638 रन
  2. शुभमन गिल (GT): 13 मैचों में 636 रन
  3. सूर्यकुमार यादव (MI): 13 मैचों में 583 रन
  4. मिचेल मार्श (LSG): 12 मैचों में 560 रन
  5. यशस्वी जायसवाल (RR): 14 मैचों में 559 रन
  6. जोस बटलर (GT): 13 मैचों में 533 रन
  7. निकोलस पूरन (LSG): 13 मैचों में 511 रन
  8. विराट कोहली (RCB): 11 मैचों में 505 रन
  9. केएल राहुल (DC): 12 मैचों में 504 रन
  10. प्रभसिमरन सिंह (PBKS): 12 मैचों में 458 रन 

आज लखनऊ में होगा RCB बनाम SRH मैच 

आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी बनाम हैदराबाद मैच होगा, इसमें विराट कोहली के पास एक बार फिर लिस्ट में आगे जाने का मौका होगा, उनसे एक अच्छी पारी की दरकार है. इसके बाद आरसीबी का लीग स्टेज में आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ से होगा. आरसीबी दोनों मैच जीतकर टॉप 2 में रह सकती है, वह पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.



Source link

Shikhar Dhawan’s Viral Hindi Dubbing Reel With Sophie Shine Sparks Fan Reactions – WATCH

Shikhar Dhawan’s Viral Hindi Dubbing Reel With Sophie Shine Sparks Fan Reactions – WATCH


A few days ago, Shikhar Dhawan shared a heartfelt Instagram post featuring his partner, Sophie Shine, marking a significant moment in his personal life. The post, which includes a warm photo of the couple, has garnered attention and affection from fans and followers alike. 


This public acknowledgment comes after Dhawan’s previous marriage to Aesha Mukerji, with whom he shares a son, Zoravar. The couple divorced in 2021, and Dhawan was granted visitation rights to his son. 

Shikhar Dhawan recently shared a reel featuring his girlfriend, Sophie Shine, where the couple is seen dubbing a popular Hindi dialogue. The light-hearted video has quickly gone viral, earning widespread reactions and love from fans nationwide.


In addition to his personal updates, Dhawan continues to engage with his audience through various Instagram posts, reflecting his multifaceted life beyond cricket. For instance, he has shared moments from his philanthropic endeavors and fitness routines, providing fans with a glimpse into his off-field activities.

 





Source link

चीयरलीडर या अंपायर, IPL के एक मैच से कौन ज्यादा कमाता है? हैरान कर देगा जवाब

चीयरलीडर या अंपायर, IPL के एक मैच से कौन ज्यादा कमाता है? हैरान कर देगा जवाब


IPL Cheerleaders And Umpire Salary: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बिजनेस मॉडल भी है. इस खेल में टीम के मालिकों  के साथ ही खिलाड़ी भी करोड़ों रुपये कमाते हैं. वहीं चीयरलीडर्स और अंपायर को भी खूब पैसा मिलता है. टीम के खिलाड़ियों की नीलामी लगती है, जिससे उन्हें मिलने वाली रकम का खुलासा हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीयरलीडर्स और अंपायर को एक मैच के लिए कितने रुपये मिलते हैं.

चीयरलीडर्स की एक आईपीएल मैच की सैलरी

आईपीएल मैच के दौरान चौके-छक्के पड़ने पर या किसी टीम की विकेट गिरने पर चीयरलीडर्स अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं. सभी टीमों की चीयरलीडर्स की सैलरी अलग-अलग होती है. सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने मुताबिक इनकी सैलरी निर्धारित करती हैं. चीयरलीडर्स आईपीएल के एक सीजन से दो से चार लाख रुपये तक कमा सकती हैं. आईपीएल में जहां कोई टीम अपनी चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए 14 हजार रुपये के करीब देती हैं. वहीं कोई टीम 24 हजार रुपये तक भी देती है. इस तरह टीम के मुताबिक चीयरलीडर्स को अलग-अलग पैसे मिलते हैं.

अंपायर को मिलते हैं इतने रुपये

अंपायर का काम मैच को सही तरीके से चलाने का होता है और ये मैच में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. अंपायरों का काम चीयरलीडर्स की तुलना में ज्यादा होता है और इसी वजह से इनकी सैलरी भी ज्यादा होती है. आईपीएल 2019 में सबसे प्रमुख अंपायर जवागल श्रीनाथ को 52.45 लाख रुपये मिले थे. वहीं मनु नायर को आईपीएल में अंपायरिंग करने के लिए 41.96 लाख रुपये मिल चुके हैं. आईपीएल मैच में फर्स्ट अंपायर के निर्णय को बदलने के लिए रिव्यू भी लिया जा सकता है, जिसे DRS कहते हैं. फील्ड अंपायर के निर्णय को थर्ड अंपायर बताता है.

यह भी पढ़ें

वैभव के साथ आई फेक फोटो, अब कोर्ट पहुंची PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरा मामला



Source link

मार्श का शतक, पूरन की तबाही के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; LSG ने गुजरात को 33 रनों से हराया

मार्श का शतक, पूरन की तबाही के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; LSG ने गुजरात को 33 रनों से हराया


GT vs LSG Highlights IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात जायंट्स को 33 रनों से हरा दिया है. इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में गुजरात आखिरी ओवर तक चले मैच में 202 रन ही बना पाई, जिससे उसे 33 रनों की हार मिली. LSG के लिए मिचेल मार्श का शतक (Mitchell Marsh Century) काम आया, वहीं GT के 6 में से चार बल्लेबाजों ने 30 से अधिक स्कोर बनाया.

गुजरात टाइटंस को 236 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसे काफी बढ़िया शुरुआत मिली. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 46 रनों की सलामी साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में साई सुदर्शन 21 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल भी बढ़िया लय में चल रहे हैं, जिन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर 39 रन जोड़े. बटलर 33 रन बनाकर आउट हुए और उनके 11 रन बाद ही शुभमन गिल भी 20 गेंद में 35 रन बनाकर चलते बने. गुजरात के 3 विकेट 96 के स्कोर पर गिर गए थे.

यहां से शेरफान रदरफोर्ड और शाहरुख खान के बीच 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिससे गुजरात मैच में जीत की ओर आगे बढ़ने लगी थी. गुजरात के लिए जीत आसान लगने लगी थी तभी रदरफोर्ड 38 रन बनाकर आउट हो गए. इस समय तक गुजरात को 23 गेंद में 54 रनों की जरूरत थी. एक समय गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए थे, लेकिन विकेटों का ऐसा पतझड़ शुरू हुआ कि GT के अगले 6 विकेट 20 रनों के भीतर गिर गए.

LSG की दमदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने मिचेल मार्श के शतका और निकोलस पूरन की 56 रनों की तूफानी पारी को बेकार नहीं जाने दिया. विलियम ओ’रूर्के ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और आवेश खान ने 2 विकेट लिए. आयुष बदोनी ने 2, वहीं आकाश सिंह और शहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिया. खासतौर पर डेथ ओवरों में लखनऊ के गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया.

यह भी पढ़ें:

2 भाई दोनों तबाही, मिचेल मार्श ने सेंचुरी ठोक अपने भाई की बराबरी की; IPL में रच डाला इतिहास



Source link

Joe Root Creates History, Becomes First Englishman To Achieve ‘THIS’ Test Milestone

Joe Root Creates History, Becomes First Englishman To Achieve ‘THIS’ Test Milestone


England’s Joe Root has reached a significant milestone in his cricketing career by becoming the first English batter to surpass 13,000 runs in Test cricket. He achieved this feat on May 22, 2025, during the opening day of the one-off Test match against Zimbabwe at Trent Bridge, Nottingham, reaching the landmark with his 28th run of the innings.

Joe Root Stands At 5th

Root’s accomplishment places him fifth on the all-time list of Test run-scorers, joining the elite company of Sachin Tendulkar (15,921), Ricky Ponting (13,378), Jacques Kallis (13,289), and Rahul Dravid (13,288). Notably, Root achieved this milestone in his 153rd Test match and 279th innings, making him the fifth-fastest player to reach 13,000 Test runs.

 

Throughout his Test career, Root has maintained an impressive batting average exceeding 51, amassing 36 centuries and 65 half-centuries. His contributions have been pivotal in England’s batting lineup, both at home and abroad. In home conditions, he has scored over 6,775 runs at an average above 55, while in away matches, he has accumulated 5,927 runs at an average of 46.66.

Root’s milestone came during a dominant performance by England, who ended the first day with a commanding score of 469 for 2. Openers Zak Crawley and Ben Duckett laid a solid foundation with centuries, followed by a rapid century from Ollie Pope. Joe Root ended his innings with 33 runs which includes 3 fours. Root failed to control the pull and the ball got big on him and he failed to keep it down.

Joe Root vs India

Joe Root has established himself as one of the most formidable batsmen against India in Test cricket. Throughout his career, he has played 30 Test matches against India, amassing 2,846 runs at an impressive average of 58.08. This tally includes 10 centuries and 11 half-centuries, with a highest score of 218.

Notably, Root’s performance in India has been commendable. In 10 Tests played on Indian soil, he has scored 952 runs at an average of 50.10, including two centuries. His role will be important when India tours England for five-match test series.

This achievement underscores Root’s status as one of the premier batsmen in modern cricket and a cornerstone of England’s Test team.



Source link

2 भाई दोनों तबाही, मिचेल मार्श ने सेंचुरी ठोक अपने भाई की बराबरी की; IPL में रच डाला इतिहास

2 भाई दोनों तबाही, मिचेल मार्श ने सेंचुरी ठोक अपने भाई की बराबरी की; IPL में रच डाला इतिहास


Mitchell Marsh IPL Century: मिचेल मार्श ने इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवा लिया है. उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 117 रनों की बेहतरीन पारी खेल अपने IPL कररियर का पहला शतक लगाया. इसी के साथ उन्होंने 18 साल पुराने अपने भाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मिचेल मार्श और शॉन मार्श अब ऐसी पहली भाइयों की जोड़ी बन गई है, जिसने आईपीएल में सेंचुरी लगाई हो. मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में शतक पूरा किया और आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने.

2 भाई दोनों तबाही

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 2008 में हुआ था, जब शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) के लिए खेलते हुए एक शतक और 5 फिफ्टी लगाई थीं. अब मिचेल मार्श ने IPL 2025 में वही कारनामा कर दिखाया है. मिचेल ने मौजूदा सीजन में 1 शतक और 5 फिफ्टी लगाई हैं. शॉन मार्श ने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 69 गेंदों में 115 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन बनाए हैं.

शॉन मार्श ने अपने 71 मैचों के आईपीएल करियर में 2,477 रन बनाए थे. दूसरी ओर मिचेल मार्श अब तक 54 मैचों में 1,226 रन बनाने के अलावा 37 विकेट भी ले चुके हैं. IPL 2025 में मिचेल मार्श ने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की है.

कहर बरपा रहे हैं मिचेल मार्श

IPL 2025 में मिचेल मार्श के बल्ले ने खूब रनों की बारिश की है. वो अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचों में 46.67 के औसत से 560 रन बना चुके हैं. ये आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब मिचेल मार्श ने किसी सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं. उनका इस सीजन का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले किसी सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 251 रन था.

यह भी पढ़ें:

भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर खतरा बनेगा ये खिलाड़ी, टेस्ट मैच में खेली वनडे वाली पारी: ठोका ताबड़तोड़ शतक

LSG ने ऋषभ पंत को निकाला? बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत; चौंकाने वाले बयान से सब हैरान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp