इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा ‘498 ‘वोल्ट’ का झटका, जानिए

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा ‘498 ‘वोल्ट’ का झटका, जानिए

ENG VS ZIM: 20 जून से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होना है, लेकिन मेजबानों ने पहले ही अपने फॉर्म का ट्रेलर दिखा दिया है. इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन ही ऐसा प्रदर्शन किया जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मुकबले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे  की गेंदबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 3 विकेट पर 498 रन ठोक दिए.

क्रोक, डकेट और पोप के बल्ले से निकली आग
ओपनर ज़ैक क्रॉली और बेन डकैट ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को तेज और मजबूत शुरुआत दी. क्रॉली ने 124 रन बनाए,जबकि बेन डकैट 140 रनों की धुंआधार पारी खेलकर आउट हो गए. उनके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने क्रॉली के साथ 137 रन की साझेदारी कर नाबाद 169 रन बना लिए और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर मौजूद रहे.

टीम के शीर्ष क्रम के तीनो बल्लेबाजो ने शतक लगाकर  जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. यह सिर्फ रन नही थे,यह एक स्टेटमेंट था-तेज रन, अटैकिंग मूड और वो कॉन्फिडेंस जो इंग्लैंड की फिलॉसफी को साबित करता है.

जो रूट का इतिहास और भारत के लिए बड़ी चुनौती
इंग्लैंड के अनुभवी जो रूट ने 34 रनों की अनुभवी पारी खेली और इस दौरान उन्होनें टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 13,000 रन पूरे का एतिहासिक कारनामा कर दिखाया. इंग्लैंड के बल्लेबाजो की मौजूदा फॉर्म और उनके बल्लेबाजी क्रम में गहराई भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकती है. इंग्लैंड की यह रफ्तार,एग्रेशन और घरेलू मैदान में खेलनें का आत्मविश्वास भारत के गेंदबाजी क्रम को कड़ी चुनौती देगा.

20 जून से भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आ रहा है. ऐसे में इंग्लैंड की यह बल्लेबाजी भारत के लिए एक चेतावनी की तरह है. इंग्लिश पिचो पर उनके बल्लेबाज अगर इसी लय में रहे, तो भारतीय गेंदबाजो के लिए काम आसान नही होगा. इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाकर दबाव बनाना जानते हैं,और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका यही आक्रामक रवैया भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. भारतीय टीम के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं,लेकिन मेजबान टीम ने यह जाहिर कर दिया है कि सीरीज से पहले ही वह बेहतरीन फॉर्म में हैं.

Source link

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, शमी हो सकते हैं बाहर, बुमराह भी नहीं खेलेंगे!

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, शमी हो सकते हैं बाहर, बुमराह भी नहीं खेलेंगे!

IND vs ENG Test Squad: इंग्लैंड दौरे पर भारत का नया टेस्ट कप्तान कौन होगा? ये शनिवार को पता चल जाएगा जब इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा. जसप्रीत बुमराह का नाम नए कप्तान के रूप में सामने आ रहा था लेकिन अब उनको और मोहम्मद शमी को लेकर जो खबर आई है, वो अच्छी नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी.

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का काफी महत्त्व होता है, ये मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी अनुभवी गेंदबाज हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि शमी फिटनेस के कारण इस दौरे से बाहर ही रहेंगे जबकि बुमराह भी पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे. बुमराह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह सीधा आईपीएल में खेले, अभी वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों कि लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस अपडेट

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की मेडिकल टीम ने बोर्ड को बताया है कि मोहम्मद शमी लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उनके सभी 5 मैच खेलने की संभावना भी कम ही है.

रिपोर्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बताया गया कि वह बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर चुके हैं कि उनका शरीर 3 टेस्ट मैचों से ज्यादा खेलने में सक्षम नहीं है.

अगर रिपोर्ट की मानें और बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सभी 5 टेस्ट नहीं खेलेंगे तो मुश्किल है कि उन्हें कप्तान चुना जाए. ऐसे में शुभमन गिल इस दौरे पर कप्तान हो सकते हैं.

रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया गया कि, “मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पूरा स्पेल डाल रहे हैं लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं. इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों से मांग हो सकती है कि वह लम्बे स्पेल डाले, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते.”

मोहम्मद शमी के इस सीजन की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों में 180 गेंदें डाली, इसमें 337 रन दिए और सिर्फ 6 ही विकेट चटकाए. उनका इकॉनमी 11 से अधिक (11.23) का रहा.

जून 2023 में खेला था आखिरी टेस्ट

शमी पिछले कई समय से चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून, 2023 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. वह पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. टेस्ट क्रिकेट में शमी के नाम 64 मैचों में की 122 पारियों में 229 विकेट हैं.

Source link

ऋषभ पंत को नहीं मिलेंगे पूरे 27 करोड़, काटे जाएंगे पैसे, जानिए IPL 2025 से कितनी होगी कमाई

ऋषभ पंत को नहीं मिलेंगे पूरे 27 करोड़, काटे जाएंगे पैसे, जानिए IPL 2025 से कितनी होगी कमाई

Rishabh Pant IPL Salary Tax: ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं, उन्हें IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. हालांकि वह अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अभी तक खेले 13 मैचों में पंत ने 13 की औसत से 151 रन ही बनाए हैं. ये पंत का आईपीएल में अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले जब लखनऊ ने उन्हें ख़रीदा था तो उन्हें उम्मीद थी कि उनकी कप्तानी में टीम पहला खिताब जीतेगी, लेकिन इस बार तो वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. एक सवाल सबसे मन में होगा कि क्या पंत को 27 करोड़ रूपये पूरे मिलेंगे अगर नहीं तो उन्हें पास कितनी राशि पहुंचेगी. आइए समझते हैं.

आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में इतिहास रचा गया था जब ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा. वह इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे, लेकिन दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया. हालांकि ऑक्शन में उन्होंने राइट टू मैच (RTM in IPL) ऑप्शन का उपयोग किया लेकिन लखनऊ द्वारा इतनी बड़ी रकम की बोली लगाने के बाद वह पीछे हट गए.

27 करोड़ में से ऋषभ पंत को कितना टैक्स देना होगा?

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को पूरे 27 करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे. अनुमानित टैक्स गणना के अनुसार पंत की प्रोफेशन इनकम (27 करोड़) पर 11.48 करोड़ रुपये का टैक्स लागु होगा. उनकी प्रोफेशन इनकम पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जो 8 करोड़ 6 लाख रुपये होगा. सरचार्ज के बाद टैक्स 11.04 करोड़ रुपये हो जाएगा. उनकी कमाई 5 करोड़ रुपये से अधिक है तो इसलिए सरचार्ज 37 प्रतिशत लागू होगा. स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के 4 प्रतिशत जोड़ने के बाद उनका कुल टैक्स 11.48 करोड़ रुपये होगा. यानी ऋषभ पंत के हाथ में 15.52 करोड़ रुपये आएंगे.

अगर पंत उपकरण, ट्रेवेल और रहने, मैनेजर की फीस आदि खर्चों को समायोजित करके कटौती का लाभ उठाते हैं तो उनकी इन हैंड सैलरी बढ़ सकती है. न्यूज18 ने एक्विलॉ के कार्यकारी निदेशक-टैक्स, राजर्षि दासगुप्ता के हवाले से बताया कि, “नई टैक्स व्यवस्था के तहत पंत की टीम के साथ प्रति सीजन 27 करोड़ रुपये की सेवाओं में से भारतीय सरकार 10.53 करोड़ रुपये टैक्स (30% इनकम टैक्स, 25% सरचार्ज और 4% सेस) का दावा करेगी, जिससे पंत को प्रति सीजन आईपीएल टीम से 16.47 करोड़ रुपये की नेट सैलरी मिलेगी.”

फ्रेंचाइजी इस रकम को देते समय टीडीएस का 10 प्रतिशत काटेगी, जिसे पंत आयकर रिटर्न भरते समय प्राप्त कर सकते हैं.

Source link

IPL2025: प्लेऑफ की चार टीमें फिक्स, देखिए किनके बीच होगी खिताब के लिए भिड़ंत

IPL2025: प्लेऑफ की चार टीमें फिक्स, देखिए किनके बीच होगी खिताब के लिए भिड़ंत

IPL2025: आईपीएल 2025 का 18वां सीजन अपने अंतिम चरण में है और 64वें मुकाबले के बाद चार टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुजरात टायट्ंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन की टॉप-4 टीमें बनकर उभरी है,जो आईपीएल के खिताब के लिए भिड़ेंगी. अब बचे हुए कुछ मैचों में इन चारों टीमों के बीच टॉप 2 में पहुंचने की जंग होगी,जो उन्हें सीधे क्वालिफायर में एंट्री दिला सकती है.

गुजरात को लखनऊ से मिली करारी हार,लेकिन प्लेऑफ में बरकरार
गुजरात टायट्ंस ने इस सीजन भी अपना दबदबा कायम रखा है. हालांकि, मंगलवार को उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 रनों की हार झेलनी पड़ी. मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तूफानी पारी के दम पर LSG ने 235/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस हार से गुजरात की टॉप 2 की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है, हालांकि उनकी प्लेऑफ की सीट पहले ही पक्की थी.

मुंबई की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली को हराकर छीनी प्लेऑफ की कुर्सी
बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को वानखेड़े स्टेडियम में 59 रनों से  हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही MI ने छठी ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाते हुए टॉप 4 की अंतिम खाली जगह पर कब्जा किया. गुजरात टायट्ंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने पहले ही टॉप 4 में अपना नाम दर्ज करा लिया था.

अब आगे क्या?
गुजरात टायट्ंस 18 अंको के साथ टॉप 4 में फिलहाल सबसे आगे है.

RCB और  PBKS 17-17 अंको के साथ नंबर 2 और 3 पर (एक-एक मैच बाकी) है.

मुंबई इंडियंस क्वालिफाई कर चुकी,अब एलिमिनेटर खेलेंगी.

क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

अब देखना ये होगा कि कौन सी दो टीमें टॉप 2 में पहुंचकर फाइनल की सीधी राह बनाएंगी ,और कौन सी 2 टीमें मुश्किल भरे एलिमिनेटर के दौर से बाहर हो जाएंगी.

Source link

ऋषभ पंत को लेकर पत्रकार ने फैलाई ऐसी फेक न्यूज कि LSG कप्तान  का फूटा गुस्सा; X पर किया पोस्ट

ऋषभ पंत को लेकर पत्रकार ने फैलाई ऐसी फेक न्यूज कि LSG कप्तान का फूटा गुस्सा; X पर किया पोस्ट

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है. उनकी टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने थे. उन्होंने अभी तक खेले 13 मैचों में कुल 151 रन ही बनाए हैं, उनकी टीम भी लीग स्टेज से ही बाहर हो गई.

इस बीच, एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ मैनेजमेंट को लगता है कि 27 करोड़ ऋषभ पंत के लिए बहुत ज्यादा है इसलिए उन्हें 2026 से पहले टीम से बाहर किया जा सकता है. उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़, एलएसजी आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत को रिलीज़ कर सकती है. एलएसजी प्रबंधन को लगता है कि 27 करोड़ बहुत ज़्यादा है.”

पंत ने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ऋषभ पंत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं समझता हूँ कि फ़र्जी खबरें कंटेंट को ज़्यादा बढ़ावा देती हैं, लेकिन हमें इसके इर्द-गिर्द सब कुछ नहीं बनाना चाहिए. कम समझदारी और विश्वसनीय खबरें एजेंडे के साथ फ़र्जी खबरें बनाने की बजाय ज़्यादा मदद करेंगी. धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो. आइए हम सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट करते हैं, उसके प्रति ज़िम्मेदार और समझदार बनें.”

लखनऊ ने गुजरात को हराया

ऋषभ पंत ने ये ट्वीट गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले किया. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात 202 रन ही बना सकी. एलएसजी ने 33 रनों से इस मैच को जीता, हालाँकि टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

Source link

विराट कोहली को बड़ा झटका, इस तूफानी बल्लेबाज से ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े, देखें लिस्ट

विराट कोहली को बड़ा झटका, इस तूफानी बल्लेबाज से ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े, देखें लिस्ट

IPL 2025 Orange Cap List: आईपीएल सीजन 18 का 64वां मैच गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके सहारे लखनऊ 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. जवाब में गुजरात 202 रन ही बना सकी और एलएसजी ने 33 रनों से इस मैच को जीत लिया. इस मैच के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 प्लेयर्स की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 2 में गुजरात टाइटंस के ही बल्लेबाज हैं. साई सुदर्शन अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं जबकि कप्तान शुभमन गिल उनसे सिर्फ 2 रन पीछे हैं. गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ सुदर्शन ने 21 रन बनाए. गिल ने 35 रनों की पारी खेली, वह ऑरेंज कैप से चूक गए.

विराट कोहली से आगे निकले ये 3 बल्लेबाज

मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके जड़े. मार्श के लिए ये सीजन अच्छा रहा है, हालांकि उनकी टीम (लखनऊ) आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. मार्श अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. 27 गेंदों में 56 रन बनाने वाले निकोलस पूरन भी विराट कोहली से आगे आ गए हैं.

गुजरात टाइटंस के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर 33 रन बनाकर कोहली से आगे छठे नंबर पर आ गए हैं, जबकि कोहली पहले पांचवे नंबर पर थे लेकिन गुरुवार को हुए मैच के बाद वह लिस्ट में 8वें नंबर पर खिसक गए हैं. कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं.

IPL 2025 ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 10 प्लेयर्स

1. साई सुदर्शन (GT): 13 मैचों में 638 रन
2. शुभमन गिल (GT): 13 मैचों में 636 रन
3. सूर्यकुमार यादव (MI): 13 मैचों में 583 रन
4. मिचेल मार्श (LSG): 12 मैचों में 560 रन
5. यशस्वी जायसवाल (RR): 14 मैचों में 559 रन
6. जोस बटलर (GT): 13 मैचों में 533 रन
7. निकोलस पूरन (LSG): 13 मैचों में 511 रन
8. विराट कोहली (RCB): 11 मैचों में 505 रन
9. केएल राहुल (DC): 12 मैचों में 504 रन
10. प्रभसिमरन सिंह (PBKS): 12 मैचों में 458 रन

आज लखनऊ में होगा RCB बनाम SRH मैच

आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी बनाम हैदराबाद मैच होगा, इसमें विराट कोहली के पास एक बार फिर लिस्ट में आगे जाने का मौका होगा, उनसे एक अच्छी पारी की दरकार है. इसके बाद आरसीबी का लीग स्टेज में आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ से होगा. आरसीबी दोनों मैच जीतकर टॉप 2 में रह सकती है, वह पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp