इंग्लैंड दौरे के लिए इस युवा खिलाड़ी को मिली भारत की कप्तानी, गिल-बुमराह रह गए पीछे

इंग्लैंड दौरे के लिए इस युवा खिलाड़ी को मिली भारत की कप्तानी, गिल-बुमराह रह गए पीछे

India vs England Tour Captain: भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए (IND vs ENG) टीम के ऐलान का इंतजार काफी दिनों से हो रहा है. भारत की सीनियर क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली है. इनके साथ भारत की महिला क्रिकेट टीम और पुरुषों की अंडर-19 (IND vs ENG Under-19) टीम भी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज गुरुवार, 22 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान किया है. अभी इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का ऐलान होना बाकी है.

BCCI ने किसे बनाया कप्तान?

बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम के लिए आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को टीम का कप्तान बनाया है. आयुष म्हात्रे इस समय आईपीएल 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सीएसके (CSK) के लिए आईपीएल का ये सीजन ठीक नहीं रहा है, लेकिन आयुष म्हात्रे ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. वहीं अभिज्ञान कुंडु को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. साथ ही अभिज्ञान विकेटकीपर भी हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अलंकृत रापोल (विकेटकीपर), नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी और विकल्प तिवारी.

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह

भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी जगह दी गई है. वैभव ने इस आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा. वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में एक शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वैभव सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इसके साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. वैभव से आगे केवल क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंदों नें शतक लगाया था.

यह भी पढ़ें

मुंबई की शान से प्लेऑफ में एंट्री, पहले सूर्या ने धोया फिर बुमराह ने बरपाया कहर; दिल्ली को 59 रनों से रौंदा

Source link

अगले सीजन के लिए वैभव सूर्यवंशी का बदला कोच, 20 लाख रुपये होगी सैलरी

अगले सीजन के लिए वैभव सूर्यवंशी का बदला कोच, 20 लाख रुपये होगी सैलरी

वैभव सूर्यवंशी अब हर जगह छाए हुए हैं. उन्हें IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है, वह इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए हैं. इसमें उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी आयुष म्हात्रे कप्तान के तौर पर चुने गए हैं, जो सीएसके के लिए खेल रहे थे. 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स कैंप में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अपनी प्रतिभा को तराशा, उन्होंने कई धमाकेदार पारियां खेली. अब उनकी टीम का सफर खत्म हो गया है, इस बीच एक खबर आई है कि उनकी घरेलू क्रिकेट टीम के कोच बदल गए हैं.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी सीजन के लिए नए कोच की नियुक्ति की है. बिहार की क्रिकेट टीम के नए कोच के रूप में विनायक सामंत को चुना गया है. यानी अब वैभव सामंत की कोचिंग में ट्रेनिंग करेंगे.

विनायक सामंत की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के लिए बतौर विकेट कीपर खेलते थे. वह इससे पहले 2018 से लेकर 2020 तक, दो सीजन के लिए मुंबई टीम के लिए कोचिंग कर चुके हैं. सामंत 2023-24 सीजन में असम क्रिकेट एसोसिएशन की अकादमी में फील्डिंग कोच थे. इसी सत्र में उन्होंने मुंबई की U-19 टीम की भी कोचिंग की थी. वह यूरोपियन लीग में बेल्जियम टीम की कोचिंग कर रहे थे.

मुंबई मिरर से बातचीत में विनायक सामंत ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वह इस नए रोक को लेकर काफी रोमांचित हैं. सामंत ने कहा कि वह बिहार क्रिकेट को आगे लेकर जाने और वहां के टैलेंट के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने कहा कि IPL 2025 में हम देख चुके हैं कि उनमे कितनी काबिलियत है.

वैभव सूर्यवंशी को रेड बॉल क्रिकेट में बेहतर बनाना चाहते हैं नए कोच

उन्होंने वैभव को लेकर कहा, "वह अभी काफी युवा हैं, और मैं उनके नेचुरल गेम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहता. लेकिन हां, मैं उनके रेड बॉल क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए छोटे-मोटे समायोजन करने में उनका मार्गदर्शन करना चाहूंगा, ताकि वो रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर सके."

सामंत की एक सीजन की सैलरी क्या होगी? इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उनकी सैलरी 15 से 20 लाख रुपये तक हो सकती है.

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 अप्रैल को 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था, ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं. सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए.

Source link

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह; ये खिलाड़ी बना कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह; ये खिलाड़ी बना कप्तान

India tour of England 2025: भारतीय क्रिकेट टीम जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. इसी महीने भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी. इसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. IPL 2025 में सीएसके के लिए खेले आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी है, जिन्होंने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक जड़ा था.

बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी स्टेटमेंट में बताया कि, “जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है. इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं.”

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के U19 स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).

खबर अपडेट हो रही है.

Source link

Watch: मेरी पत्नी ने मुझे आज एक…, POTM जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताई मजेदार बात

Watch: मेरी पत्नी ने मुझे आज एक…, POTM जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताई मजेदार बात

IPL 2025: बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया. इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड सूर्यकुमार यादव को मिला, जिन्होंने 43 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 180 तक पहुंचाया था. अवार्ड लेने के बाद सूर्या ने बताया कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने आज उन्हें एक ख़ास बात कही थी, इसलिए वह ये अवार्ड उन्हें डेडिकेट करना चाहते हैं.

73 रनों की पारी में सूर्यकुमार यादव ने 4 छक्के और 7 चौके जड़े थे. जिसके सहारे मुंबई इंडियंस 180 का बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई. बेशक आईपीएल में 200 से भी अधिक के स्कोर चेज होते हैं, लेकिन बारिश के बाद वानखेड़े की पिच काफी धीमी हो गई थी और ये अच्छा टोटल था. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई और मुंबई ने 59 रनों से मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह कंफर्म की.

सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने उनसे क्या कहा था

मैच खत्म होने के बाद मुंबई में तेज बारिश शुरू हो गई, सूर्यकुमार यादव छाता लेकर प्रेजेंटेशन में आए. उन्होंने कहा, “13 मैच हो गए हैं, मेरी पत्नी ने आज एक स्टोरी सुनाई मुझे. वो इस तरह कि आपने सारे अवार्ड जीते हैं सिर्फ प्लेयर ऑफ़ द मैच को छोड़कर. तो ये अवार्ड बहुत स्पेशल है. टीम के नजरिए से भी ये पारी बहुत ख़ास है और ये ट्रॉफी उनके (देविशा शेट्टी) नाम है.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्या ने आईपीएल में खेली अभी तक 13 पारियों में 583 रन बनाए हैं. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. अभी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है, जो सूर्या से सिर्फ 34 रन आगे हैं. मुंबई इंडियंस का लीग स्टेज में आखिरी मैच 26 मई को पंजाब किंग्स के साथ है. ये मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा.

Source link

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप के लिए लगाईं लंबी छलांग

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप के लिए लगाईं लंबी छलांग

IPL 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनो से हराया. इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गई है जबकि दिल्ली का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला, उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्या ऑरेंज कैप के बहुत करीब पहुंच गए हैं, वहीं 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है.

बुधवार को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े. 181 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों पर ढेर हो गई. मिचेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए.

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव

इस सीजन सूर्या के पास ये कैप थी लेकिन वह पिछड़ गए थे. पिछले मैच में साई सुदर्शन के शतक और शुभमन की 93 रनों की पारी ने उन्हें सूर्या से काफी आगे पहुंचा दिया था. लेकिन 73 रन बनाकर सूर्या एक बार फिर इस कैप के करीब पहुंच गए हैं. वह तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 13 मैचों में अभी तक 583 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है, उनके 12 मैचों में 617 रन हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम.

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

1. साई सुदर्शन (GT): 617 रन
2. शुभमन गिल (GT): 601 रन
3. सूर्यकुमार यादव (MI): 583 रन
4. यशस्वी जायसवाल (RR): 559 रन
5. विराट कोहली (RCB): 505 रन

जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

शुरुआती कुछ मैचों में चोट के चलते बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लगातार ऊपर आ रहे हैं. बुधवार को उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट ली. अब वह लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं. बुमराह के नाम अब 9 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 गेंदबाज.

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लीडरबोर्ड

1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT): 21 विकेट
2. नूर अहमद (CSK): 21 विकेट
3. ट्रेंट बोल्ट (MI): 19 विकेट
4. जोश हेजलवुड (RCB): 18 विकेट
5. वरुण चक्रवर्ती (KKR): 17 विकेट

आईपीएल में आज किस टीम का मैच है?

आज गुरुवार, 22 मई को आईपीएल का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है. ये मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Source link

IPL 2025 Winner Prize Money: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? यहां जानिए

IPL 2025 Winner Prize Money: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? यहां जानिए

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 (IPL 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. वो चार टीमें कंफर्म हो चुकी हैं, जो प्लेऑफ में खेलेंगी. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी, इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी थीं. 4 में से 2 टीमें (RCB, PBKS) ऐसे हैं, जो अपने पहले खिताब की तलाश में हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी धनराशि मिलेगी. यहां रनर-अप और अन्य 2 टीमों की इनामी राशि की जानकारी भी दी गई है.

मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 आईपीएल ख़िताब जीते हैं, गुजरात टाइटंस ने भी एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. लेकिन आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले सीजन से खेल रही हैं लेकिन खिताब से दूर हैं. इस बार दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं. आईपीएल प्लेऑफ मैचों की बात करें तो इसकी शुरुआत 29 मई से होगी, फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, फॉर्मेट

पहले आईपीएल प्लेऑफ के मैचों का आयोजन कोलकाता और हैदराबाद में होना था. आईपीएल स्थगित होने के बाद 25 तारीख को होने वाला फाइनल मैच 3 जून को तय किया गया, जिसके वेन्यू में भी बदलाव हुआ. अब फाइनल और क्वालीफ़ायर 2 कोलकाता की जगह अहमदाबाद में होगा, जबकि क्वालीफ़ायर 1 और एलिमिनेटर मैच मोहाली में खेले जाएंगे.

• क्वालीफ़ायर 1, 29 मई: अंक तालिका में टॉप 2 टीमों के बीच, (न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली)
• एलिमिनेटर, 30 मई : अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच (न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली)
• क्वालीफ़ायर 2, 1 जून: क्वालीफ़ायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
• फाइनल, 3 जून: क्वालीफ़ायर 1 और क्वालीफ़ायर 2 जीतने वाली टीमों के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे.

आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की प्राइज मनी

• उप-विजेता- 12.5 करोड़ रुपये
• तीसरे नंबर की टीम- 7 करोड़ रुपये
• चौथे नंबर की टीम- 6.5 करोड़ रुपये

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp