ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप के लिए लगाईं लंबी छलांग

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप के लिए लगाईं लंबी छलांग


IPL 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनो से हराया. इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गई है जबकि दिल्ली का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला, उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्या ऑरेंज कैप के बहुत करीब पहुंच गए हैं, वहीं 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है.

बुधवार को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े. 181 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों पर ढेर हो गई. मिचेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए.

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव

इस सीजन सूर्या के पास ये कैप थी लेकिन वह पिछड़ गए थे. पिछले मैच में साई सुदर्शन के शतक और शुभमन की 93 रनों की पारी ने उन्हें सूर्या से काफी आगे पहुंचा दिया था. लेकिन 73 रन बनाकर सूर्या एक बार फिर इस कैप के करीब पहुंच गए हैं. वह तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 13 मैचों में अभी तक 583 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है, उनके 12 मैचों में 617 रन हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम.

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

  1. साई सुदर्शन (GT): 617 रन
  2. शुभमन गिल (GT): 601 रन
  3. सूर्यकुमार यादव (MI): 583 रन
  4. यशस्वी जायसवाल (RR): 559 रन
  5. विराट कोहली (RCB): 505 रन

जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

शुरुआती कुछ मैचों में चोट के चलते बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लगातार ऊपर आ रहे हैं. बुधवार को उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट ली. अब वह लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं. बुमराह के नाम अब 9 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 गेंदबाज.

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लीडरबोर्ड

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT): 21 विकेट
  2. नूर अहमद (CSK): 21 विकेट 
  3. ट्रेंट बोल्ट (MI): 19 विकेट 
  4. जोश हेजलवुड (RCB): 18 विकेट 
  5. वरुण चक्रवर्ती (KKR): 17 विकेट

आईपीएल में आज किस टीम का मैच है?

आज गुरुवार, 22 मई को आईपीएल का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है. ये मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.



Source link

IPL 2025 Winner Prize Money: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? यहां जानिए

IPL 2025 Winner Prize Money: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? यहां जानिए


इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 (IPL 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. वो चार टीमें कंफर्म हो चुकी हैं, जो प्लेऑफ में खेलेंगी. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी, इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी थीं. 4 में से 2 टीमें (RCB, PBKS) ऐसे हैं, जो अपने पहले खिताब की तलाश में हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी धनराशि मिलेगी. यहां रनर-अप और अन्य 2 टीमों की इनामी राशि की जानकारी भी दी गई है.

मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 आईपीएल ख़िताब जीते हैं, गुजरात टाइटंस ने भी एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. लेकिन आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले सीजन से खेल रही हैं लेकिन खिताब से दूर हैं. इस बार दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं. आईपीएल प्लेऑफ मैचों की बात करें तो इसकी शुरुआत 29 मई से होगी, फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, फॉर्मेट

पहले आईपीएल प्लेऑफ के मैचों का आयोजन कोलकाता और हैदराबाद में होना था. आईपीएल स्थगित होने के बाद 25 तारीख को होने वाला फाइनल मैच 3 जून को तय किया गया, जिसके वेन्यू में भी बदलाव हुआ. अब फाइनल और क्वालीफ़ायर 2 कोलकाता की जगह अहमदाबाद में होगा, जबकि क्वालीफ़ायर 1 और एलिमिनेटर मैच मोहाली में खेले जाएंगे.

  • क्वालीफ़ायर 1, 29 मई: अंक तालिका में टॉप 2 टीमों के बीच, (न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली)
  • एलिमिनेटर, 30 मई : अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच (न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली)
  • क्वालीफ़ायर 2, 1 जून: क्वालीफ़ायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • फाइनल, 3 जून: क्वालीफ़ायर 1 और क्वालीफ़ायर 2 जीतने वाली टीमों के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की प्राइज मनी

  • उप-विजेता- 12.5 करोड़ रुपये
  • तीसरे नंबर की टीम- 7 करोड़ रुपये
  • चौथे नंबर की टीम- 6.5 करोड़ रुपये



Source link

खाटू श्याम के दरबार में पहुंची प्रीति जिंटा, पंजाब की IPL में जीत के लिए की प्रार्थना

खाटू श्याम के दरबार में पहुंची प्रीति जिंटा, पंजाब की IPL में जीत के लिए की प्रार्थना


पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा प्लेऑफ मैचों से पहले राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पहुंची. प्रीति ने मंदिर कमेटी के मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी के सानिध्य में बाबा श्याम की पूजा अर्चना व दर्शन किए. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन (IPL 2025) पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है, सभी को उम्मीद है कि टीम इस बार अपना पहला खिताब जीत सकती है.

प्लेऑफ मुकाबलों से पहले पंजाब किंग्स को लीग स्टेज के 2 महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं. बेशक प्लेऑफ की सभी चारों टीमें कंफर्म हो गई हैं, लेकिन अब इनके बीच टॉप 2 में बने रहने की लड़ाई है. क्योंकि जो टीम टॉप 2 में रहती है, उसे फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम को फाइनल में जाने के लिए लगातार 2 मैच जीतने होते हैं.

राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा

पंजाब किंग्स ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ जयपुर में खेला था, जहां श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 10 रनों से जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद प्रीति जिंटा जयपुर से 114 किलोमटर दूर सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गई. उन्होंने अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की, क्योंकि पहले सीजन से खेल रही पंजाब अभी तक कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार टीम ख़िताब की प्रबल दावेदार है. आपको बता दें कि 2014 के बाद पहली बार है जब पंजाब प्लेऑफ में पहुंची है.



पंजाब किंग्स अभी 17 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. 12 मैचों में 8 जीत और 3 हार पंजाब को मिली है, एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. पंजाब का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 24 मई को है, ये मुकाबला भी जयपुर में ही खेला जाएगा.





Source link

VIDEO: बैट के लिए वैभव सूर्यवंशी की इस खिलाड़ी से ‘जबरदस्त बहस’, कहा- ‘ये मेरे को…’

VIDEO: बैट के लिए वैभव सूर्यवंशी की इस खिलाड़ी से ‘जबरदस्त बहस’, कहा- ‘ये मेरे को…’


IPL 2025 वैभव सूर्यवंशी के लिए ख़ास रहा, भविष्य में कभी भी इस सीजन की बात होती तो वैभव का नाम जरूर लिया जाएगा. इस साल आईपीएल डेब्यू कर उन्होंने इतिहास रचा, वह टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने. राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल 14 वर्षीय वैभव सिर्फ अपनी उम्र की वजह से नहीं बल्कि अब धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक है.

वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में अपना शतक जड़ा था, ये आईपीएल इतिहास का किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक था. इसके बाद भी उनका बल्ला खूब चला. उन्हें राजस्थान ने 1.1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. वैभव को इस सीजन 7 मैचों में खेलने का मौका मिला, वह शुरूआती मैचों में नहीं खेले थे.

वैभव सूर्यवंशी की किसके साथ हो गई बहस?

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला, जो टूर्नामेंट का 62वां मुकाबला था. राजस्थान ने इस मैच को जीत लिया, जिसमें वैभव की अहम भूमिका रही. उन्होंने 33 गेंदों में 55 रन बनाए. 14 साल का ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज रहा.

इस मैच के बाद जब सभी प्लेयर्स एक दूसरे से मिल रहे थे तब वैभव अपने दोस्त आयुष म्हात्रे से मिले, वो सीएसके में शामिल है. दोनों अंडर-19 टीम में शांत खेलते थे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बैट को लेकर मजेदार बहस हुई. 

कैमरामैन जब वैभव से बोलते हैं कि आयुष से भी बैट मांग लो तो वो बोलते हैं कि, “ये (आयुष म्हात्रे), ये अपना भाई है, देगा नहीं. ये मुझसे बैट मांग रहा है बताओ. मेरे से कोई बैट ले पाया है आज तक? ये बताओ आप.” इस पर आयुष बोलते हैं, “मुझसे भी कोई नहीं ले पाता.”

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में कुल 7 मैच खेले, जिसमें 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. सीएसके में शामिल आयुष म्हात्रे ने भी इसी साल डेब्यू किया, उन्होंने 6 मैचों में 187.27 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए, उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 94 रनों की रही. हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों की टीमों का प्रदर्शन इस सीजन ख़राब रहा. चेन्नई और राजस्थान आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली क्रमश पहली और दूसरी टीम थी.





Source link

MI जीतेगी 6th आईपीएल ट्रॉफी…, प्लेऑफ में पहुंचते ही नीता अंबानी का ख़ास सेलिब्रेशन हुआ वायरल

MI जीतेगी 6th आईपीएल ट्रॉफी…, प्लेऑफ में पहुंचते ही नीता अंबानी का ख़ास सेलिब्रेशन हुआ वायरल


MI Owner Nita Ambani Celebration Viral: मुंबई इंडियंस की मालकिन ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को अपने सेलिब्रेशन से वार्निंग दे दी है कि अब वो छठी ट्रॉफी जीतने जा रहे हैं. हार्दिक पांड्या एंड टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया. अब सीजन की सभी चार टीमें कन्फर्म हो गई हैं, जो प्लेऑफ में खेलेगी.

वानखेड़े की धीमी पिच पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे. रोहित शर्मा (5), विल जैक्स (21) और रयान रिकेल्टन (25) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, तीन विकेट 58 पर गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और और तिलक वर्मा के बीच 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. तिलक 27 बनाकर आउट हुए, इसके बाद हार्दिक पांड्या 3 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. लेकिन दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चल रहा था.

सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 4 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 121 रनों पर ढेर हो गई. सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए. मुंबई ने जैसे ही दिल्ली को 59 रनों से हराया तो कैमरा एमआई की मालकिन नीता अंबानी की तरफ गया.

नीता अंबानी का सेलिब्रेशन वायरल

नीता अंबानी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ बैठी नीता 6 उंगलियों को उठाए दिख रही हैं, यानी एक तरह से सभी टीमों को वार्निंग दे रही हैं कि अब एमआई की निगाहें छठे खिताब पर है.

मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. अब अगर वह छठा खिताब जीत जाएगी तो सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली अकेली टीम बन जाएगी. 





Source link

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, डीसी को 59 रनों से हराया, पढ़े

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, डीसी को 59 रनों से हराया, पढ़े


आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. सूर्यकुमार यादव की नाबाद 73 रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर के तीन-तीन विकेट की बदौलत एमआई ने डीसी पर 59 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और इसी के साथ टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना ली.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए थे. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (11), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (6) और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (6) सस्ते में पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर समीर रिजवी (39) और विपराज निगम (20) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत के नजदीक पहुंचाने में भी नाकाम रहे. इनके अलावा आशुतोष शर्मा ही 18 रन बना सके. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

मुंबई इंडियंस की तरफ से मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन (25) और रोहित शर्मा (5) ने पारी की शुरुआत की. तीसरे नंबर पर विल जैक्स ने 21 रन बनाए. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. वहीं तिलक वर्मा ने टीम स्कोर में 27 रनों का योगदान दिया. कप्तान हार्दिक पांड्या (3) सस्ते में मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए. अंत में नमन धीर ने आठ गेंदों पर नाबाद ताबड़तोड़ 24 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए. वहीं, दुश्मन्था चमीरा, मुस्तफिजुर और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली.

एससीएच/एकेजे



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp