बारिश ने रोकी प्रैक्टिस तो RCB के खिलाड़ियों ने खेला यह नया खेल, तस्वीरें हो रहीं वायरल

बारिश ने रोकी प्रैक्टिस तो RCB के खिलाड़ियों ने खेला यह नया खेल, तस्वीरें हो रहीं वायरल


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं. उनका अगला लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. इससे पहले आरसीबी के खिलाड़ी पिकलबॉल खेलते हुए दिखे.

आरसीबी का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 23 मई को है. इससे पहले  आरसीबी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया. जहां विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ी और स्टाफ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

आरसीबी का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 23 मई को है. इससे पहले आरसीबी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया. जहां विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ी और स्टाफ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक-साथ खेल रहे थे. वहीं टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी खेलते हुए दिखे. उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल भी मौजूद थी. दीपिका भारत की जानी मानी स्क्वॉश प्लेयर हैं.

कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक-साथ खेल रहे थे. वहीं टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी खेलते हुए दिखे. उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल भी मौजूद थी. दीपिका भारत की जानी मानी स्क्वॉश प्लेयर हैं.

इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, कोच एंडी फ्लावर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बाबट और ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड भी इस खेल का लुत्फ उठा रहे थे.

इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, कोच एंडी फ्लावर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बाबट और ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड भी इस खेल का लुत्फ उठा रहे थे.

लियाम लिविंगस्टोन, सुयश शर्मा, लुंगी एंगिडी और क्रुणाल पांड्या भी खेल का लुत्फ उठाते दिखे. बता दें कि 23 मई को हैदराबाद के खिलाफ होने वाला मैच आरसीबी का आखिरी होम गेम है. लेकिन बारिश को देखते हुए वो मैच बेंगलुरु की बजाय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

लियाम लिविंगस्टोन, सुयश शर्मा, लुंगी एंगिडी और क्रुणाल पांड्या भी खेल का लुत्फ उठाते दिखे. बता दें कि 23 मई को हैदराबाद के खिलाफ होने वाला मैच आरसीबी का आखिरी होम गेम है. लेकिन बारिश को देखते हुए वो मैच बेंगलुरु की बजाय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

आरसीबी के पास इस सीजन में टॉप-2 पर फिनिश करने का मौका है. आरसीबी इस समय 12 मैचों में 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है. आरसीबी अगर अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो, उनका टॉप-2 में फिनिश करने के ज्यादा चांस हैं.

आरसीबी के पास इस सीजन में टॉप-2 पर फिनिश करने का मौका है. आरसीबी इस समय 12 मैचों में 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है. आरसीबी अगर अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो, उनका टॉप-2 में फिनिश करने के ज्यादा चांस हैं.

Published at : 21 May 2025 03:28 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज



Source link

किसने वैभव सूर्यवंशी को कर दिए 500 कॉल? 4 दिन मोबाइल रहा बंद; IPL 2025 के बीच खुला बड़ा राज

किसने वैभव सूर्यवंशी को कर दिए 500 कॉल? 4 दिन मोबाइल रहा बंद; IPL 2025 के बीच खुला बड़ा राज


Vaibhav Suryavanshi, Rahul Dravid: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स भले ही कमाल नहीं कर सकी, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से खूब नाम कमाया. 14 साल के वैभव पहली बार आईपीएल में खेले और तूफानी बैटिंग से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. मंगलवार को चेन्नई के खिलाफ भी वैभव का बल्ला चला. उन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. मैच के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे कई सवाल किए, जिसके जवाब सुर्खियों में आ गए हैं. 

राहुल द्रविड़ ने वैभव से सवाल किया कि आईपीएल में शतक लगाने के बाद उन्हें कितने कॉल आए? इसके जवाब में वैभव ने कहा, मुझे काफी कॉल्स आ रही थीं. कई लोग मेरे से बात करना चाह रहे थे. पर मैंने चार दिनों तक अपना फोन बंद रखा. कई लोगों ने मुझे मैसेज भी किए. मैंने फोन ऑन किया तो 500 से ज्यादा मिस्ड कॉल्स थीं. मुझे इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे ज्यादा लोगों के साथ रहना पसंद नहीं है. बस मेरा परिवार और कुछ दोस्त. बस इतना काफी है.

इस बातचीत में राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगले सीजन आपको और भी अच्छा खेलना है. इस सीजन आपको सभी ने खेलते देख लिया. अब वे आपके खिलाफ रणनीति बनाकर आएंगे और आपको जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे. आपको अभी से आगे की तैयारी करनी होगी.

IPL 2025 में ऐसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन 

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2025 में खत्म हो चुका है. राजस्थान ने 14 मैच खेल लिए हैं. इस दौरान टीम सिर्फ चार मैच ही जीत सकी. आईपीएल 2025 में वैभव ने सात मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट और 36 की औसत से 252 रन बनाए. वैभव ने एक शतक भी जड़ा. सात मैचों में वैभव के बल्ले से 24 छक्के और 18 चौके निकले.

देखें वैभव सूर्यवंशी और राहुल द्रविड़ की बातचीत






Source link

MI जीते या DC, या बारिश के कारण रद्द हो जाए मैच, जानिए प्लेऑफ में जाने का समीकरण

MI जीते या DC, या बारिश के कारण रद्द हो जाए मैच, जानिए प्लेऑफ में जाने का समीकरण


IPL 2025 Qualification Scenarios for MI and DC: आज IPL 2025 का 63वां मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना है, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाएगा तो इसका असर क्या पड़ेगा. क्योंकि अब आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में सिर्फ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ही बची है. 

गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अपना प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कर चुकी है. जबकि 5 टीमें (CSK, RR, SRH, LSG और KKR) दौड़ से बाहर हैं. अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच प्लेऑफ की लड़ाई है. और आज वानखेड़े में इन दोनों के बीच ही भिड़ंत है.

अगर मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे तो

अगर आज होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया तो हार्दिक पांड्या एंड टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. दिल्ली कैपिटल्स का सफर खत्म हो जाएगा.

अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हरा दे तो क्या होगा?

अगर आज दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हरा दे तो आज कोई भी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं करेगी, लेकिन मुंबई इंडियंस की मुश्किल बढ़ जाएगी. अभी दिल्ली के 12 मैचों के बाद 13 अंक हैं. आज जीती तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. 

दिल्ली का अगला मैच का पंजाब किंग्स के साथ है, उसे जीतकर दिल्ली के 17 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी क्योंकि फिर अगर मुंबई अपना आखिरी मैच जीत भी जाए तो उसके 16 ही अंक होंगे.

आज दिल्ली जीते और फिर अगले मैच में दिल्ली और मुंबई दोनों ही पंजाब किंग्स से हार जाए तो भी दिल्ली ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी.

अगर दिल्ली आज मुंबई को हरा दे तो ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस दौड़ से बाहर हो जाएगी. इस स्थिति में मुंबई को चाहिए होगा कि दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच पंजाब किंग्स से हार जाए और मुंबई अपने अगले मैच में पंजाब को हरा दे. ऐसी स्थिति में दिल्ली के 15 अंक ही रहेंगे और मुंबई के 16 अंक हो जाएंगे.

अगर MI बनाम DC मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा समीकरण

अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के 15 और और दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का समीकरण क्या होगा.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली को अगले मैच में पंजाब किंग्स को हराना होगा, ऐसे में उसके 16 अंक हो जाएंगे. लेकिन इतना ही काफी नहीं होगा. क्योंकि इसके बाद मुंबई और पंजाब के बीच भी भिड़ंत होनी है. उस मैच में अगर मुंबई जीत जाएगी तो दिल्ली का सफर खत्म हो जाएगा लेकिन अगर पंजाब मुंबई को हरा दे तो दिल्ली क्वालीफाई कर जाएगी.

मुंबई इंडियंस

दिल्ली अगर अपने अगले मैच में हार जाए तो उसका सफर 14 अंकों के साथ ही खत्म हो जाएगा, जबकि मुंबई के पहले ही 15 अंक होंगे तो वह सीधा क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली पंजाब को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे. ऐसे में मुंबई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा.



Source link

बाबर, रिजवान और अफरीदी की हुई छुट्टी, बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान T20 स्क्वॉड का ऐलान

बाबर, रिजवान और अफरीदी की हुई छुट्टी, बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान T20 स्क्वॉड का ऐलान


PAK vs BAN T20 Squad 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. पाकिस्तान ने बुधवार, 21 मई को इस सीरीज के लिए टी20 स्क्वॉड का ऐलान किया. इन तीनों दिग्गजों के बाहर होने की वजह भी सामने आई है.

पाकिस्तान के दौरे पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसकी शुरुआत 27 मई से होगी जबकि पहले इसकी शुरुआत 25 मई से होने वाली थी. पीएसएल स्थगित होने का असर इस सीरीज पर भी पड़ा. बतौर पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन की ये पहली सीरीज होगी. पीसीबी ने 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया, जिसकी कमान सलमान अली आगा को सौंपी है. शादाब खान उपकप्तान हैं. बाबर, रिजवान और अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है.

क्या खत्म हो गया है बाबर आजम का टी20 करियर

न्यूजीलैंड दौरे पर भी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और अफरीदी को ड्राप किया गया था. हालांकि वो सीरीज भी पाकिस्तान बुरी तरह हार गई थी. हेड कोच बनने के बाद हेसन चाहते थे कि बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में खिलाया जाए, जबकि चयनकर्ता इसके खिलाफ थे. अब लगातार दूसरी बार इन्हे टी20 सीरीज से बाहर किए जाने के बाद माना जा रहा है कि पीसीबी इन तीनों को क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट के लिए फिट नहीं मान रही.

किस वजह से बाहर हुए बाबर आजम, रिजवान और शाहीन अफरीदी?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि पीएसएल 10 में प्रदर्शन के आधार पर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज स्क्वॉड का चुनाव हुआ है. पीएसएल 2025 में अभी तक खेले 10 मैचों में बाबर ने 288 रन बनाए हैं, इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. रिजवान ने 10 मैचों में 367 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक भी शामिल है. शाहीन शाह अफरीदी ने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं.

पाकिस्तान टी20 स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, शादाब खान( उप-कप्तान), हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हैरिस, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 शेड्यूल

  • 27 मई (मंगलवार)- गद्दाफी स्टेडियम (रात 8 बजे से)
  • 29 मई (गुरुवार)- गद्दाफी स्टेडियम (रात 8 बजे से)
  • 31 मई (शनिवार)- गद्दाफी स्टेडियम (रात 8 बजे से) 



Source link

MI vs DC मैच में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी जगह शिफ्ट करने की मांग

MI vs DC मैच में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी जगह शिफ्ट करने की मांग


Mumbai Weather Today: आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच है. वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और मुंबई क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी. जबकि दिल्ली जीती तो अभी कोई टीम टीम क्वालीफाई नहीं करेगी. लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो इसका नुकसान दिल्ली को ज्यादा होगा.

मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, इस स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ है. अगर मुंबई उस मैच को जीत गई तो फिर चाहे दिल्ली अपने आखिरी मैच को जीत भी जाए तो वो बाहर हो जाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने क्या लिखा

उन्होंने लिखा, “मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि खेल धुल जाएगा. जिस तरह से स्थिरता की तलाश में और लीग के हित में RCB बनाम SRH के बीच का खेल बेंगलुरु से बाहर स्थानांतरित किया गया है, उसी तरह मेरा अनुरोध है कि कल (21 मई) का खेल भी किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि हम पिछले 6 दिनों से जानते हैं कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.”

बीसीसीआई को एक चिट्ठी केकेआर द्वारा भी लिखी गई, जिसमे इस बात की नाराजगी जाहिर की गई कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद RCB बनाम KKR मैच में अतिरिक्त 60 मिनट का समय वाला नियम नहीं लाया गया जबकि अब इसे लागू किया गया है.

अगर बारिश से रद्द हो गया MI बनाम DC मैच तो क्या होगा?

अभी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 12-12 मैच खेले हैं. मुंबई के 14 और दिल्ली के 13 अंक हैं. अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे, ऐसी स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. 

दोनों टीमों का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के साथ ही है. तब दिल्ली अगर पंजाब को हरा देगी तो भी उसे पंजाब बनाम मुंबई मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा. अगर उस मैच में मुंबई जीती तो दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और हारी तो दिल्ली प्लेऑफ में जाएगी. वहीं अगर दिल्ली अपना मैच पंजाब से हार गई तो वह दौड़ से बाहर हो जाएगी फिर चाहे मुंबई अपना आखिरी मैच भी हार जाए.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी टीमें

  1. गुजरात टाइटंस 
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  3. पंजाब किंग्स



Source link

शाहिद अफरीदी का एक और झूठ आया सामने, हॉस्पिटल पर हमले का भारत पर लगा रहे थे आरोप तभी लोगों ने..

शाहिद अफरीदी का एक और झूठ आया सामने, हॉस्पिटल पर हमले का भारत पर लगा रहे थे आरोप तभी लोगों ने..


India Pakistan news: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. इसी कड़ी में अफरीदी ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि जहां वह खड़े हैं वो एक हॉस्पिटल था और यहां पर भारतीय सेना ने हमला किया. लेकिन उनका झूठ इसी वीडियो में पकड़ा गया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया. इसके बाद सेना ने इसकी जानकारी सभी के साथ साझा भी की और बताया कि इसमें पाकिस्तान की सेना और वहां के आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. लेकिन आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भी पाकिस्तान की सेना ने बॉर्डर पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पता चलता है कि पाक अपने देश में आतंक को बढ़ावा देता है. शाहिद अफरीदी भी इस दौरान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे, गलत प्रचार करते रहे.

झूठा है शाहिद अफरीदी का दावा

शाहिद अफरीदी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह एक इमारत में प्रवेश करते हैं. देखकर पता चल रहा है कि यहां पर कोई हमला हुआ है. दीवारों पर गोलियों के निशान भी दिख रहे हैं. एक व्यक्ति उन्हें बता रहा है कि ये हॉस्पिटल था और देखें हमले के बाद कैसे तबाह हो गया है. इस पर अफरीदी बोलते हैं, “ये रहे सबूत, सबूत इस तरह दिखाए जाते हैं. सिविलियन पर अटैक, हमारे हॉस्पिटल में किया गया है.”


लोगों ने पकड़ा झूठा

वैसे तो पाकिस्तान और उनके इस तरह के लोगों से सच की उम्मीद नहीं की जा सकती लेकिन उनकी इस वीडियो पर लोगों ने उनका झूठ पकड़ लिया. वायरल वीडियो में पूछा जा रहा है कि वहां पर रखे गए बैड, व्हीलचेयर और दिवार पर लगा हुआ पोस्टर नया क्यों है. यानी हमलों में सब बिखर गया तो ये सब नया क्यों है.

एक अन्य यूजर ने लिखा, पाकिस्तान में हॉस्पिटल ऐसा होता है क्या, मुझे आज पता चला.” एक अन्य यूजर ने कहा, “ये किस एंगल से हॉस्पिटल लग रहा है.” जबकि कई लोग उनका इस बात को लेकर मजाक बना रहे हैं क्योंकि उन्होंने सीजफायर के बाद जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp