MI vs DC मैच में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी जगह शिफ्ट करने की मांग

MI vs DC मैच में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी जगह शिफ्ट करने की मांग


Mumbai Weather Today: आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच है. वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और मुंबई क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी. जबकि दिल्ली जीती तो अभी कोई टीम टीम क्वालीफाई नहीं करेगी. लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो इसका नुकसान दिल्ली को ज्यादा होगा.

मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, इस स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ है. अगर मुंबई उस मैच को जीत गई तो फिर चाहे दिल्ली अपने आखिरी मैच को जीत भी जाए तो वो बाहर हो जाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने क्या लिखा

उन्होंने लिखा, “मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि खेल धुल जाएगा. जिस तरह से स्थिरता की तलाश में और लीग के हित में RCB बनाम SRH के बीच का खेल बेंगलुरु से बाहर स्थानांतरित किया गया है, उसी तरह मेरा अनुरोध है कि कल (21 मई) का खेल भी किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि हम पिछले 6 दिनों से जानते हैं कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.”

बीसीसीआई को एक चिट्ठी केकेआर द्वारा भी लिखी गई, जिसमे इस बात की नाराजगी जाहिर की गई कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद RCB बनाम KKR मैच में अतिरिक्त 60 मिनट का समय वाला नियम नहीं लाया गया जबकि अब इसे लागू किया गया है.

अगर बारिश से रद्द हो गया MI बनाम DC मैच तो क्या होगा?

अभी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 12-12 मैच खेले हैं. मुंबई के 14 और दिल्ली के 13 अंक हैं. अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे, ऐसी स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. 

दोनों टीमों का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के साथ ही है. तब दिल्ली अगर पंजाब को हरा देगी तो भी उसे पंजाब बनाम मुंबई मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा. अगर उस मैच में मुंबई जीती तो दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और हारी तो दिल्ली प्लेऑफ में जाएगी. वहीं अगर दिल्ली अपना मैच पंजाब से हार गई तो वह दौड़ से बाहर हो जाएगी फिर चाहे मुंबई अपना आखिरी मैच भी हार जाए.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी टीमें

  1. गुजरात टाइटंस 
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  3. पंजाब किंग्स



Source link

शाहिद अफरीदी का एक और झूठ आया सामने, हॉस्पिटल पर हमले का भारत पर लगा रहे थे आरोप तभी लोगों ने..

शाहिद अफरीदी का एक और झूठ आया सामने, हॉस्पिटल पर हमले का भारत पर लगा रहे थे आरोप तभी लोगों ने..


India Pakistan news: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. इसी कड़ी में अफरीदी ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि जहां वह खड़े हैं वो एक हॉस्पिटल था और यहां पर भारतीय सेना ने हमला किया. लेकिन उनका झूठ इसी वीडियो में पकड़ा गया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया. इसके बाद सेना ने इसकी जानकारी सभी के साथ साझा भी की और बताया कि इसमें पाकिस्तान की सेना और वहां के आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. लेकिन आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भी पाकिस्तान की सेना ने बॉर्डर पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पता चलता है कि पाक अपने देश में आतंक को बढ़ावा देता है. शाहिद अफरीदी भी इस दौरान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे, गलत प्रचार करते रहे.

झूठा है शाहिद अफरीदी का दावा

शाहिद अफरीदी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह एक इमारत में प्रवेश करते हैं. देखकर पता चल रहा है कि यहां पर कोई हमला हुआ है. दीवारों पर गोलियों के निशान भी दिख रहे हैं. एक व्यक्ति उन्हें बता रहा है कि ये हॉस्पिटल था और देखें हमले के बाद कैसे तबाह हो गया है. इस पर अफरीदी बोलते हैं, “ये रहे सबूत, सबूत इस तरह दिखाए जाते हैं. सिविलियन पर अटैक, हमारे हॉस्पिटल में किया गया है.”


लोगों ने पकड़ा झूठा

वैसे तो पाकिस्तान और उनके इस तरह के लोगों से सच की उम्मीद नहीं की जा सकती लेकिन उनकी इस वीडियो पर लोगों ने उनका झूठ पकड़ लिया. वायरल वीडियो में पूछा जा रहा है कि वहां पर रखे गए बैड, व्हीलचेयर और दिवार पर लगा हुआ पोस्टर नया क्यों है. यानी हमलों में सब बिखर गया तो ये सब नया क्यों है.

एक अन्य यूजर ने लिखा, पाकिस्तान में हॉस्पिटल ऐसा होता है क्या, मुझे आज पता चला.” एक अन्य यूजर ने कहा, “ये किस एंगल से हॉस्पिटल लग रहा है.” जबकि कई लोग उनका इस बात को लेकर मजाक बना रहे हैं क्योंकि उन्होंने सीजफायर के बाद जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था.





Source link

IPL 2025 में अचानक नियम में बड़ा बदलाव, नाखुश KKR, बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर जताई नाराजगी

IPL 2025 में अचानक नियम में बड़ा बदलाव, नाखुश KKR, बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर जताई नाराजगी


बारिश की वजह से मैच प्रभावित ना हो, इसलिए IPL 2025 के बचे हुए मैचों के लिए बीसीसीआई ने कुछ नए नियम जोड़े हैं. इससे कोलकाता नाइट राइडर्स नाखुश है, उन्होंने इस बाबत बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. टीम का मानना है कि अगर ये नियम पहले लागू किया होता तो 17 मई को उनका आरसीबी के विरुद्ध मैच रद्द नहीं होता. आपको बता दें कि इस मैच के रद्द होने के कारण केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी.

आईपीएल 2025 के बचे हुए 9 लीग मैचों के लिए बीसीसीआई ने प्लेइंग कंडीशन में एक बदलाव किया था, जो मंगलवार को हुए सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के साथ शुरू हो गया. इसके अंतर्गत अब मैच पूरा  करने के लिए अतिरिक्त 60 मिनट दिए गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच ड्यूरेशन बढ़ाने को लेकर सवाल उठाते हुए बीसीसीआई को पत्र लिखा. 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को फ्रैंचाइजी को भेजे गए ईमेल में आईपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमंग अमीन ने कहा कि, “अतिरिक्त मिनट देने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मानसून के जल्दी आने के कारण कई मैच बारिश से प्रभावित होने का जोखिम है. 

केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने फैसले के समय पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या 17 मई को आईपीएल के फिर से शुरू होने के बाद बेंगलुरु में आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद संशोधन किया जा सकता था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था. मैसूर ने अपने ईमेल में कहा, “हालांकि नियमों में ये मध्य-सीजन बदलाव परिस्थितियों के तहत आवश्यक हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के बदलावों को लागू करने के तरीके में अधिक स्थिरता की उम्मीद की जा सकती है.”

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच 8 मई को आईपीएल 2025 का आयोजन स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद इसे 17 मई से फिर से शुरू किया. पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी बनाम केकेआर था. विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने के लिए फैंस सफेद जर्सी में यहाँ पहुंचे थे लेकिन बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं डाली जा सकी. 

रात 8.30 बजे से ओवर कम होने लगे और कट-ऑफ समय 10.56 बजे था, लेकिन लगातार बूंदाबांदी के कारण मैच 10.26 बजे रद्द कर दिया. टीमों को एक-एक अंक मिला, और केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई. लेकिन अगर मैच केकेआर जीतती तो वह दौड़ में बनी रहती.

आईपीएल दौड़ से बाहर होने से हम दुखी हैं

मैसूर ने कहा कि अगर उस मैच में अतिरिक्त दो घंटे उपलब्ध होते, तो 5-5 ओवरों का मुकाबला होने की संभावना हो सकती थी. उन्होंने कहा कि जब IPL 2025 फिर से शुरू हुआ, तो यह स्पष्ट था कि 17 मई को केकेआर बनाम आरसीबी का पहला मैच बेंगलुरु में बारिश के कारण बाधित हो सकता है. बारिश का पूर्वानुमान था.

“इस मैच के रद्द होने से केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई. इस तरह के तदर्थ निर्णय और उन्हें लागू करने की असंगतता इस स्तर के टूर्नामेंट के लिए उचित नहीं है. मुझे यकीन है कि आप भी समझते हैं कि हम क्यों दुखी हैं.”

आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी टीमें

  1. चेन्नई सुपर किंग्स
  2. राजस्थान रॉयल्स 
  3. सनराइजर्स हैदराबाद 
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी टीमें

  1. गुजरात टाइटंस
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  3. पंजाब किंग्स



Source link

यशस्वी जायसवाल का ऑरेंज कैप का सपना टूटा, खतरे में प्रसिद्ध का पर्पल कैप ताज; देखें ताजा लिस्ट

यशस्वी जायसवाल का ऑरेंज कैप का सपना टूटा, खतरे में प्रसिद्ध का पर्पल कैप ताज; देखें ताजा लिस्ट


इंडियन प्रीमियर लीग का 63वां मैच आज हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. प्लेऑफ के लिहाज से ये मैच काफी महत्वपूर्ण है. मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की अपनी 10वीं हार मिली, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6 विकेट से हराया. इस मैच में यशस्वी जायसवाल का ऑरेंज कैप पहनने का सपना उनका टूट गया. प्रसिद्ध कृष्णा की पर्पल कैप भी बाल-बाल बची.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे. आकाश मधवाल और युधवीर सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, यशस्वी ने 19 गेंदों में 36 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके जड़े. वह ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में तीसरे नंबर पर आ गए, हालांकि अब उनकी टीम का इस सीजन का सफर खत्म हो गया है.

आज सूर्यकुमार यादव के पास है मौका

आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में सूर्यकुमार यादव के पास ऑरेंज कैप वापस अपने पास लाने का मौका है. सूर्यकुमार ने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं. अगर उन्हें आज ऑरेंज कैप चाहिए तो शतकीय पारी खेलनी होगी. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं.

ऑरेंज कैप लीडरबॉर्ड 2025

  1. साई सुदर्शन (GT): 617 रन
  2. शुभमन गिल (GT) 601 रन 
  3. यशस्वी जायसवाल (RR): 559 रन 
  4. सूर्यकुमार यादव (MI): 510 रन
  5. विराट कोहली (RCB): 505 रन

मंगलवार को प्रसिद्ध कृष्णा का पर्पल कैप का ताज भी बाल-बाल बचा. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद ने 3 ओवरों के स्पेल में 1 विकेट चटकाकर प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी की, हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 42 रन लुटाए, इस कारण उन्हें चौथा ओवर नहीं दिया गया. आज होने वाले मैच (MI बनाम DC) में ट्रेंट बोल्ट को पर्पल कैप के लिए 4 विकेट लेने होंगे.

आईपीएल पर्पल कैप लीडरबॉर्ड 2025 

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT): 21 विकेट
  2. नूर अहमद (CSK): 21 विकेट
  3. जोश हेजलवुड (RCB) 18 विकेट
  4. ट्रेंट बोल्ट (MI): 18 विकेट
  5. वरुण चक्रवर्ती (KKR): 17 विकेट



Source link

सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप! इस बॉलीवुड एक्टर के साथ टूटा रिश्ता, रिपोर्ट में बड़ा दावासारा ते

सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप! इस बॉलीवुड एक्टर के साथ टूटा रिश्ता, रिपोर्ट में बड़ा दावासारा ते


क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं. अब उनसे जुड़ी एक खबर आ रही है कि उनका सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ब्रेकअप हो गया है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत और सारा कथित तौर पर अलग हो गए हैं.

27 वर्षीय सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले शुभमन गिल के साथ भी जुड़ चुका है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि गिल के साथ ब्रेकअप के बाद वह बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं. कुछ हफ्ते पहले ही इन दोनों के बीच दोस्ती की ख़बरें सामने आई और अब इन दोनों के अलग होने की भी खबर आई गई है.

सिद्धांत ने किया रिश्ता खत्म !

कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद सारा और सिद्धांत के बीच डेटिंग की खबर आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के एक-दूसरे को अपने परिवारों से भी मिलवाया था. इससे माना जा रहा था कि दोनों के बीच रिश्ता गंभीर है, लेकिन अब इस जोड़ी के अलग होने की भी खबर आ गई. माना जा रहा है कि सिद्धांत ने ये रिश्ता खत्म किया है. हालांकि ना तो कभी सारा ने और ना ही सिद्धांत ने इस रिश्ते की कभी पुष्टि की थी.

ईटाइम्स ने सोर्स के हवाले से कहा,”  हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ है. सिद्धांत ने ही इसे खत्म करने का फैसला किया. दोनों ने एक-दूसरे के परिवार से मुलाकात की थी. इस परिचय के बाद चीजें खत्म होती दिखी जबकि ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नजर आ रहे थे.” इससे पहले सिद्धांत का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ भी जुड़ चुका है.

सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है, दोनों को कई बार साथ भी देखा गया था. कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि सारा और गिल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.



Source link

IPL 2025 Playoffs Relocated; Harbhajan Singh Influences In Mullanpur Hosting

IPL 2025 Playoffs Relocated; Harbhajan Singh Influences In Mullanpur Hosting


Following the recent decision to relocate the Indian Premier League (IPL) Playoff venues from Hyderabad and Kolkata to New Chandigarh and Ahmedabad, it has come to light that former Indian spinner Harbhajan Singh played a pivotal role in securing Punjab as a host city.

Sources familiar with the matter reveal that Harbhajan Singh actively persuaded the Board of Control for Cricket in India (BCCI) officials about the readiness of the New Chandigarh stadium to host high-profile matches amid current weather conditions.

“Harbhajan was instrumental in pushing for this move. He convinced the key decision-makers that New Chandigarh is well-prepared, not just in terms of facilities but also the enthusiasm of the local fans. His involvement extended beyond mere advocacy — he participated in venue inspections, pitch evaluations, and logistical arrangements,” a source told IANS.

Since retiring, Harbhajan, who serves as the Chief Cricketing Advisor to the Punjab Cricket Association, has been a strong advocate for bringing top-tier cricket back to Punjab, a region that has seen fewer international and IPL matches since Mohali’s decline as a primary venue.

With the completion of the modern stadium in Mullanpur, Harbhajan seized the chance to reintroduce elite-level cricket to Punjab.

The BCCI officially announced the IPL 2025 Playoffs schedule on Tuesday. After the completion of 70 thrilling league-stage matches, the action will shift to the New PCA Stadium in New Chandigarh, which will host Qualifier 1 on May 29, featuring the top two teams, followed by the Eliminator on May 30.

The Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, the largest cricket stadium worldwide, is set to host Qualifier 2 on June 1, where the loser of Qualifier 1 meets the Eliminator winner. The much-anticipated IPL final will take place on June 3 at the same venue.

The IPL Governing Council selected these new venues considering factors such as weather and logistical convenience.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp