बाल पकड़ कर मारूंगा…? दिग्वेश राठी पर अभिषेक शर्मा का भी फूटा था गुस्सा; इस वीडियो में दिखा सच

बाल पकड़ कर मारूंगा…? दिग्वेश राठी पर अभिषेक शर्मा का भी फूटा था गुस्सा; इस वीडियो में दिखा सच


Digvesh Rathi vs Abhishek Sharma Fight: सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था. उस मैच में लखनऊ के खिलाड़ी दिग्वेश राठी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया गया था. दरअसल दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी, लेकिन मैदान पर अंपायर ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था. अब मुकाबले के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक ने भी दिग्वेश पर जमकर गुस्सा किया था.

सामने आए नए वीडियो में दिख रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स, दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. दोनों ने एक-दूसरे से कुछ कहा, इसी बीच LSG के कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य ने अभिषेक शर्मा की पीठ पर हाथ मारकर गुस्सा ना करने के लिए कहा.

दिग्वेश राठी के बाल लंबे हैं. इसलिए LSG के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर अभिषेक शर्मा जा रहे थे, तब उन्होंने हाथ से ऐसा इशारा किया जैसे वो दिग्वेश राठी के बाल पकड़ कर मारने की बात कह रहे हों. इस वीडियो को भी जमकर शेयर किया जा रहा है.

मैदान पर क्या हुआ?

अभिषेक शर्मा 19 गेंद में 59 रन बना चुके थे, तभी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा का विकेट ले लिया था. अभिषेक का विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी लिस्ट में कुछ लिखने का इशारा किया, जिसके बाद दिग्वेश और अभिषेक के बीच कहासुनी भी हो गई थी. इससे पहले मामला बिगड़ता, तभी अंपायर ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया. उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया था. इस हार के साथ ही LSG IPL 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

शिखर धवन का करोड़ों का इन्वेस्टमेंट, गुरुग्राम में खरीदा आलीशान फ्लैट; कीमत उड़ा देगी होश

अब बारिश के बाद भी रद्द नहीं होंगे मैच! BCCI ने निकाल लिया तोड़; नया नियम IPL 2025 पर लागू





Source link

शिखर धवन का करोड़ों का इन्वेस्टमेंट, गुरुग्राम में खरीदा आलीशान फ्लैट; कीमत उड़ा देगी होश

शिखर धवन का करोड़ों का इन्वेस्टमेंट, गुरुग्राम में खरीदा आलीशान फ्लैट; कीमत उड़ा देगी होश


Shikhar Dhawan Luxury Apartment: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है. उन्होंने गुरुग्राम में करोड़ों रुपये का फ्लैट खरीदा है. रियल एस्टेट डाटा एनालिटिक कंपनी सीआरई मैट्रिक्स के मुताबिक धवन ने गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर 6,040 स्क्वायर फीट का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. बताया जा रहा है कि इस फ्लैट की कीमत 65.61 करोड़ है, वहीं 3.28 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी जुड़ने से इसकी कीमत 68.89 करोड़ रुपये हो गई है.

धवन ने यह प्रॉपर्टी DLF के ‘द डाहलियस’ में ली है, जो गुरुग्राम के सेक्टर-54 में स्थित है. जारी हुए डॉकयूमेंट अनुसार ट्रांजेक्शन 4 फरवरी, 2025 को की गई थी. इस आलीशान अपार्टमेंट के साथ उन्हें 5 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा मिली है. ऑफिशियल डॉकयूमेंट अनुसार भारतीय क्रिकेटर ने यह अपार्टमेंट 1.08 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट के रेट से खरीदा है. डीएलएफ कह चुका है कि उसने अपने ‘द डाहलियस’ प्रोजेक्ट में अब तक 173 अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं.

शिखर धवन ले चुके हैं रिटायरमेंट

शिखर धवन ने पिछले साल अगस्त में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था. वो अब IPL से भी संन्यास ले चुके हैं. पिछले दिनों उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोफी शाइन के साथ कई बार देखा जा चुका है. दोनों लव-बर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन ने साल 2015 में करीब 7.5 लाख यूएस डॉलर्स की भारी कीमत से ऑस्ट्रेलिया में घर खरीदा था. वहीं दिल्ली में भी उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी जाती है.

शिखर धवन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल मिलाकर 269 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 10,867 रन बनाए थे. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 24 शतक और 55 अर्धशतकीय पारी भी खेली थीं.

यह भी पढ़ें:

अब बारिश के बाद भी रद्द नहीं होंगे मैच! BCCI ने निकाल लिया तोड़; नया नियम IPL 2025 पर लागू

फिर बदला IPL 2025 का शेड्यूल, भारत-पाक तनाव नहीं है असली वजह; जानें BCCI ने क्यों किया बड़ा बदलाव



Source link

अब बारिश के बाद भी रद्द नहीं होंगे मैच! BCCI ने निकाल लिया तोड़; नया नियम IPL 2025 पर लागू

अब बारिश के बाद भी रद्द नहीं होंगे मैच! BCCI ने निकाल लिया तोड़; नया नियम IPL 2025 पर लागू


IPL 2025 New Rules For Rain Interruption: IPL 2025 का आखिरी चरण चल रहा है, इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए कुछ नए नियम जारी कर दिए हैं. टूर्नामेंट के अगले मैचों में 2 घंटे का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है. यह बदलाव बारिश की संभावनाओं के चलते लिया गया है. 17 मई को बेंगलुरु में होने वाला RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

20 मई को CSK बनाम RR मैच के बाद लीग स्टेज में कुल 8 मैच बचे होंगे, जिनमें से 7 शाम के समय खेले जाने हैं. दोपहर के समय होने वाला मैच नियमानुसार शाम 6:50 पर खत्म हो जाना चाहिए, वहीं शाम को शुरू होने वाले मैच के खत्म होने का समय 10:50 होता है. नए नियमों की मानें तो अब दोपहर के समय शुरू होने वाला मैच अगर 5:30 बजे शुरू होता है तो एक भी ओवर की कटौती नहीं की जाएगी. वहीं शाम के समय होने वाला मैच बिना ओवर की कटौती के 9:30 बजे शुरू हो सकता है.

आमौर पर 2 घंटे के अतिरिक्त समय वाला नियम केवल प्लेऑफ के मैचों पर लागू किया जाता है. चूंकि IPL 2025 सस्पेंशन के बाद दोबारा शुरू हुआ है और भारत में मॉनसून की शुरुआत के कारण ज्यादा से ज्यादा खेल हो पाए, इसलिए अतिरिक्त समय का नियम लीग मैचों पर भी लागू किया गया है. बताते चलें कि अब तक आईपीएल 2025 में 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं.

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण आईपीएल 2025 टूर्नामेंट को सस्पेंड कर दिया गया था. जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू हुआ और 17 मई को बेंगलुरु में RCB बनाम KKR मैच होना था, तब बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो पाया था. इसी बारिश की संभावना के चलते 23 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मैच को बेंगलुरु से लखनऊ में शिफ्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

फिर बदला IPL 2025 का शेड्यूल, भारत-पाक तनाव नहीं है असली वजह; जानें BCCI ने क्यों किया बड़ा बदलाव



Source link

फिर बदला IPL 2025 का शेड्यूल, भारत-पाक तनाव नहीं है असली वजह; BCCI ने क्यों किया बड़ा बदलाव

फिर बदला IPL 2025 का शेड्यूल, भारत-पाक तनाव नहीं है असली वजह; BCCI ने क्यों किया बड़ा बदलाव


SRH vs RCB Match Venue Shifted IPL 2025: IPL 2025 के शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है. फर्क इतना है कि इस बार पूरे टूर्नामेंट का नहीं बल्कि सिर्फ एक मैच का वेन्यू बदला गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब वेन्यू बदलकर लखनऊ बदल दिया गया है. इसका कारण खराब मौसम को बताया गया है. आपको याद दिला दें कि 17 मई को आरसीबी और केकेआर का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश के कारण रद्द घोषित किया गया था. चूंकि अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना है, ऐसे में 23 मई को होने वाला SRH और RCB का मैच अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले दिनों में बेंगलुरु में लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहे हैं. अब शेड्यूल में बदलाव का मतलब साफ है कि RCB लीग स्टेज में अपने आखिरी दोनों मैच इकाना स्टेडियम में खेलेगी, क्योंकि उसे आखिरी मैच LSG के खिलाफ लखनऊ में ही खेलना है.

रिपोर्ट्स की मानें तो RCB मैनेजमेंट को वेन्यू में बदलाव की जानकारी मंगलवार शाम दे दी गई थी. RCB के लिए वेन्यू में बदलाव अच्छी खबर कही जा सकती है, क्योंकि लखनऊ में अगले दिनों बारिश की ना बराबर संभावना है. मौसम की मार के कारण RCB से डायरेक्ट क्वालीफायर 1 में जगह बनाने का मौका छिन सकता है. बेंगलुरु टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अभी लीग स्टेज में उसके 2 मैच बचे हुए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2 मैच बाकी हैं और वह IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करके सीधे क्वालीफायर एक में जा सकती है. उसे अभी SRH और LSG के साथ एक-एक मैच खेलना है.

यह भी पढ़ें:

MI vs DC मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, देखें अपडेटेड स्क्वॉड



Source link

LIVE: संजू सैमसन ने जीता टॉस, राजस्थान में दो बड़े बदलाव; चेन्नई की प्लेइंग इलेवन भी बदली

LIVE: संजू सैमसन ने जीता टॉस, राजस्थान में दो बड़े बदलाव; चेन्नई की प्लेइंग इलेवन भी बदली


Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. फिर भी चेन्नई और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. 

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में अब तक 12 मैच खेली है. इस दौरान एमएस धोनी की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीती है. 9 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वो 12 मैचों में सिर्फ 3 मैच ही जीती है. राजस्थान को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में एमएस धोनी की टीम का पलड़ा भारी है. चेन्नई ने अब तक 16 बार राजस्थान को हराया है. वहीं सैमसन की टीम चेन्नई को 14 मैच हरा चुकी है. 2020 में राजस्थान का पलड़ा भारी देखने को मिला है. पिछले पांच सालों में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान ने सात मैचों में बाजी मारी है. 

पिच रिपोर्ट 

दिल्ली की पिच इस सीजन दो किस्म की हैं. जिस पिच पर दिल्ली और गुजरात का मैच खेला गया था, वो बैटिंग फ्रेंडली है. वहीं उसके बराबर वाली पिच स्लो रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि चेन्नई और राजस्थान का मैच किस पिच पर खेला जाएगा. ओस का प्रभाव रहेगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

किसकी होगी जीत?

चेन्नई और राजस्थान के मैच की प्रिडिक्शन की बात करें तो दोनों टीमें बराबरी पर हैं. कोई भी टीम इस मैच में जीत सकती है. फिर भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीत के चांस ज्यादा हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर- नाथन एलिस/मथीशा पथिराना

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय और फजलहक फारूकी

इम्पैक्ट प्लेयर- अशोक शर्मा/शुभम दुबे



Source link

अब तो पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले! 4 सूरमा लौट रहे हैं भारत; प्लेऑफ से पहले आई खुशखबरी

अब तो पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले! 4 सूरमा लौट रहे हैं भारत; प्लेऑफ से पहले आई खुशखबरी


Punjab Kings IPL 2025: IPL 2025 दोबारा शुरू तो हो गया है, लेकिन कुछ टीमों की चिंता बढ़ी हुई है. खासतौर पर उन टीमों की मुसीबत बढ़ी हुई है, जो या तो प्लेऑफ में पहुंच गई हैं या पहुंचने के करीब हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे विदेशी खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने पर सवालिया चिन्ह लगे हैं. इस बीच पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर आई है क्योंकि अगले मैच के लिए 3 विदेशी खिलाड़ी पंजाब की टीम को जॉइन करने वाले हैं.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट अनुसार मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिश, आरोन हार्डी और काइल जेमीसन, ये चारों खिलाड़ी मंगलवार को भारत आने वाले हैं. ये सभी प्लेयर 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. यह खबर ऐसे समय में आई है जब पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, साथ ही उसके पास सीधे क्वालीफायर 1 में जगह बनाने का पूरा मौका है

बता दें कि मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिश का प्रदर्शन अभी तक खेले मैचों में अच्छा नहीं रहा है. वहीं ऑक्शन में 1.25 करोड़ में बिके आरोन हार्डी को अभी तक सीजन में एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है. काइल जेमीसन को चोटिल लॉकी फर्ज्ञूसन की जगह पंजाब के स्क्वाड में जगह मिली है. पंजाब किंग्स के लिए यह भी अच्छी बात है कि अब तक सीजन में 13 विकेट ले चुके मार्को जानसेन भी टीम को जॉइन कर चुके हैं.

11 साल बाद प्लेऑफ में बनाई जगह

IPL 2025 में ऐसा प्रतीत होता है जैसे पंजाब किंग्स का इन्वेस्टमेंट सही जगह लगा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब अब तक 12 मैचों में 8 जीत दर्ज कर चुकी है. श्रेयस वही खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2020 का फाइनल खेला था. श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स की किस्मत बदलने निकल पड़े हैं, जिन्होंने 11 साल बाद इस टीम को प्लेऑफ के दर्शन करवाए हैं. पंजाब ने आखिरी बार प्लेऑफ में जगह साल 2014 में बनाई थी.

यह भी पढ़ें:

जिस मैदान पर खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल, कैसे हैं उसके आंकड़े? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी होगी मौज?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp