जिस मैदान पर खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल, कैसे हैं उसके आंकड़े? बॉलर या बैटर, किसकी होगी मौज?

जिस मैदान पर खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल, कैसे हैं उसके आंकड़े? बॉलर या बैटर, किसकी होगी मौज?

IPL 2025 Final Venue: IPL 2025 का फाइनल अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 के ऑरिजिनल शेड्यूल के मुताबिक फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, लेकिन भारत-पाक तनाव के बाद टूर्नामेंट को आगे बढ़ा दिया गया. ऐसे में नए शेड्यूल अनुसार आईपीएल 2025 का फाइनल अब 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तो आइए जान लेते हैं कि इस मैदान में टी20 के आंकड़े कैसे रहे हैं और क्या यहां IPL फाइनल भी खेले जा चुके हैं.

IPL 2025 फाइनल वेन्यू के T20I आंकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से जाना जाता था. यहां अब तक 7 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 4 बार पहले और 3 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 234 रन है, जो भारत ने 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. वहीं सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम न्यूजीलैंड है, जो 66 रनों पर सिमट गई थी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL के आंकड़े

आईपीएल 2025 के फाइनल के वेन्यू यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 40 IPL मैच खेले गए हैं. इनमें चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा है क्योंकि चेज करने वाली टीम 21 बार और 19 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर बना सबसे बड़ा स्कोर 243 रन है, जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था. वहीं यहां गुजरात 204 रनों का टारगेट भी चेज कर चुकी है.

बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुरूप रहती है. शुरुआत में तेज गेंदबाज नई गेंद से घातक सिद्ध हो सकते हैं, लेकिन गेंद पुरानी होते ही बल्लेबाज, बॉलर्स पर हावी होने लगते हैं. आईपीएल 2025 में इस मैदान में 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें 6 बार किसी ना किसी टीम ने एक पारी में 200 से अधिक स्कोर खड़ा किया है. मौजूदा सीजन को देखें तो पांच में से 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL फाइनल के आंकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक 2 बार आईपीएल का फाइनल खेला गया है. IPL 2022 का फाइनल इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. उस मैच में गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था. उससे अगले साल यानी आईपीएल 2023 का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस बार गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल पांचवीं बार IPL का खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें:

IPL में किसी खिलाड़ी पर कब लगता है बैन? आखिर क्यों दिग्वेश राठी पर लगा एक मैच का प्रतिबंध? जानें नियम

Source link

IPL 2025 Final: इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल, प्लेऑफ के वेन्यू घोषित

IPL 2025 Final: इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल, प्लेऑफ के वेन्यू घोषित

Ahmedabad Narendra Modi Stadium set to host IPL 2025 final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मंगलवार को BCCI ने एक लंबी बैठक के बाद इसका फैसला किया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला भी खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 1 जून को खेला जाना है.

क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच पर भी आया अपडेट

आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 29 मई को खेला जाना है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जा सकता है. इसके अलावा 30 मई को खेला जाने वाला एलिमिनेटर मैच भी न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में आयोजित हो सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. अभी आईपीएल या बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

बताया जा रहा है कि मौसम को देखते हुए बीसीसीआई ने इन वेन्यू का सिलेक्शन किया है, क्योंकि देश में धीरे-धीरे बारिश का मौसम शुरू हो रहा है. इसी वजह से फाइनल के लिए अहमदाबाद को चुना गया है.

इन तीन टीमों ने प्लेऑफ में कर लिया है क्वालीफाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में से कोई एक चौथी टीम होगी, यह भी कंफर्म हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं.

पहले 25 मई को खेला जाना था फाइनल

पहले आईपीएल 2025 का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने की खबर थी, लेकिन भारत-पाक टेंशन की वजह से आईपीएल करीब एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया. इसी वजह से आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई से 3 मई शिफ्ट हुआ. अब यह तय है कि आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Source link

‘मुझे बस 5 मिनट लगेंगे…’ IPL में खराब बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत पर क्या बोले योगराज सिंह?

‘मुझे बस 5 मिनट लगेंगे…’ IPL में खराब बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत पर क्या बोले योगराज सिंह?

Yograj Singh on Rishabh Pant News: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा है. उनकी टीम भी एलिमिनेट हो गई है. पंत के खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच योगराज सिंह ने उनकी तकनीक में कुछ खामियां उजागर की हैं. योगराज सिंह ने कहा कि इन खामियों को दूर करने में केवल पांच मिनट लगेंगे और इससे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान फिर से लय में आ जाएंगे और फिर से बड़े स्कोर बना पाएंगे.

पंत की परेशानी 5 मिनट में हो जाएगी दूर- योगराज सिंह

67 साल के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह, जिन्होंने अपने बेटे युवराज सिंह के अलावा शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे मौजूदा खिलाड़ियों को कोचिंग दी है, ने कहा, ”थोड़े से सुधार के साथ पंत कुछ ही समय में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ जाएंगे.”

योगराज सिंह ने मंगलवार को ‘आईएएनएस’ को दिए इंटरव्यू में कहा, “ऋषभ पंत की समस्या को केवल पांच मिनट में ठीक किया जा सकता है. उनका सिर स्थिर नहीं है और उनका बायां कंधा बहुत ज्यादा खुल रहा है. थोड़े से ध्यान केंद्रित सुधार के साथ, वह कुछ ही समय में अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में वापस आ जाएंगे.”

27 करोड़ में बिके पंत ने 12 मैचों में बनाए सिर्फ 135 रन

आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी में एलएसजी के 27 करोड़ रुपये में अनुबंधित किए गए पंत ने इस सीजन में बुरी तरह संघर्ष किया है, उन्होंने 12 मैचों में केवल 135 रन बनाए हैं. सोमवार रात को एसआरएच के खिलाफ खेले गए मैच में वह छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हो गए. आईपीएल 2025 में पिछले 10 मैचों में पंत ने 2, 2, बल्लेबाजी नहीं की, 21, 63, 3, 0, 4, 8 और 7 रन बनाए हैं. उनके आउट होने के तरीके भी निराशाजनक रहे हैं.

पंत को बड़ी कार दुर्घटना का करना पड़ा था सामना

27 साल विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल 2024 के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया और मेगा नीलामी में सबसे बड़ा आकर्षण रहा. लेकिन अंत में, वह कम से कम आईपीएल 2025 में 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरा उतरने में विफल रहे. विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में बड़ी प्रतिष्ठा हासिल करने और सफेद गेंद और लाल गेंद दोनों क्रिकेट में भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद, पंत को एक बड़ी कार दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वह एक साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहे. हालांकि उन्होंने 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलतापूर्वक वापसी की, लेकिन आईपीएल 2025 में उनके लिए चीजें गड़बड़ा गईं.

यह भी पढ़ें –

IPL 2025: चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Source link

चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. फिर भी चेन्नई और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है.

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में अब तक 12 मैच खेली है. इस दौरान एमएस धोनी की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीती है. 9 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वो 12 मैचों में सिर्फ 3 मैच ही जीती है. राजस्थान को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में एमएस धोनी की टीम का पलड़ा भारी है. चेन्नई ने अब तक 16 बार राजस्थान को हराया है. वहीं सैमसन की टीम चेन्नई को 14 मैच हरा चुकी है. 2020 में राजस्थान का पलड़ा भारी देखने को मिला है. पिछले पांच सालों में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान ने सात मैचों में बाजी मारी है.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली की पिच इस सीजन दो किस्म की हैं. जिस पिच पर दिल्ली और गुजरात का मैच खेला गया था, वो बैटिंग फ्रेंडली है. वहीं उसके बराबर वाली पिच स्लो रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि चेन्नई और राजस्थान का मैच किस पिच पर खेला जाएगा. ओस का प्रभाव रहेगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

किसकी होगी जीत?

चेन्नई और राजस्थान के मैच की प्रिडिक्शन की बात करें तो दोनों टीमें बराबरी पर हैं. कोई भी टीम इस मैच में जीत सकती है. फिर भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीत के चांस ज्यादा हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर- नाथन एलिस/मथीशा पथिराना

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय और फजलहक फारूकी

इम्पैक्ट प्लेयर- अशोक शर्मा/शुभम दुबे

Source link

कभी थप्पड़ तो कभी बैट फेंककर मारा, देखें IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयां

कभी थप्पड़ तो कभी बैट फेंककर मारा, देखें IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयां

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. 3 टीमें (GT, RCB और PBKS) प्लेऑफ में पहुंच गई है जबकि चौथे स्पॉट के लिए सिर्फ 2 टीमें (DC और MI) दावेदार बची है. लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार को हैदराबाद से हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. इस मैच में दिग्वेश सिंह राठी और अभिषेक शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई, जिसने काफी बड़ा विवाद पैदा कर दिया. वैसे क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल कहा जाता है लेकिन कई बार इसमें खिलाड़ी अपना आपा खो बैठते हैं, नौबत हाथापाई तक जा पहुंचती है. यहां हम आपको आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयों के बारे में बता रहे हैं.

आपने एमएस धोनी को बहुत कम देखा होगा जब वह गुस्से में हों, लेकिन 2019 में उनका गुस्से वाला रूप भी फैंस ने देखा जब वह अंपायर से नाराज डगआउट से चलकर मैदान के बीच में आ गए. वह अंपायर से बहस करने लगे, इसके लिए उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत काटकर जुर्माना भी लगाया गया. वहीं एक बार केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान की लड़ाई वानखेड़े में गार्ड से हो गई. यहां प्लेयर्स के बीच हुई 5 सबसे बड़ी विवादित लड़ाइयों के बारे में बता रहे हैं.

कीरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच विवाद

आईपीएल 2014 में कीरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस विवाद की गंभीरता को आप इस बात से समझ सकते हो कि पोलार्ड ने मैदान पर स्टार्क की तरफ बल्ला मारने के लिए फेंक दिया था. आरसीबी बनाम एमआई इस मैच में स्टार्क ने पोलार्ड को एक बाउंसर गेंद डाली, जिसके बाद उनके पास गए और कुछ कहा. अगली गेंद पर पोलार्ड ने क्रीज छोड़ गई और गेंद नहीं खेली, लेकिन स्टार्क रुके नहीं और उनके पैरों की तरफ गेंद डाल ही दी. तभी पोलार्ड ने बल्ला मारने के लिए फेंक दिया, वो तो गनीमत रही कि स्टार्क को बैट लगा नहीं. इस विवाद के बाद पोलार्ड पर 75 प्रतिशत और स्टार्क पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा था.

विराट कोहली और गौतम गंभीर

एक बार तो दोनों के बीच तब विवाद हुआ था जब कोहली और नवीन के बीच बहस हुई थी, लेकिन इससे पहले भी 2013 में दोनों की तीखी भिड़ंत हुई थी. तब कोहली आरसीबी और गंभीर केकेआर के कप्तान थे. एक मैच के दौरान जब कोहली आउट होकर जा रहे थे शायद गंभीर ने कुछ कहा जिस पर कोहली गुस्सा हो गए. उन्होंने रूककर पूछा कि क्या बोल रहे हो, जिसके बाद दोनों की बहस छिड़ गई. दोनों एक दूसरे की तरफ आने लगे लेकिन साथी खिलाड़ियों और अंपायर ने दोनों को दूर कर दिया. ये विवाद कई सालों तक चर्चा में रहा था.

हरभजन सिंह ने श्रीसंत को मारा था थप्पड़

IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स (तब किंग्स 11 पंजाब) के प्लेयर एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. श्रीसंत ग्राउंड पर ही रोते हुए दिखे थे, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. तब हरभजन को 11 मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था, उन पर मैच फीस काटकर भी जुर्माना लगा था. हालांकि कई सालों बाद हरभजन ने माना था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.

विराट कोहली और नवीन उल हक़ में लड़ाई

आईपीएल 2023 में नवीन उल हक़ लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, आरसीबी के खिलाफ एक मैच के दौरान उनकी लड़ाई विराट कोहली से हो गई. कोहली ने नवीन को जूते की धूल निकालकर इशारा भी किया, जिसके बाद मामला और बढ़ता चला गया. वैसे इसकी शुरुआत तब हुई थी तब लखनऊ ने बेंगलुरु में मैच जीता था और आवेश ने अपना हेलमेट जमीन पर मारा था. गंभीर ने भी क्राउड को चुप का इशारा किया था. ये विवाद भी काफी समय तक चर्चा में रहा.

दिग्वेश सिंह राठी और अभिषेक शर्मा के बीच बहस

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर 2 बार पहले ही नोटबुक सेलिब्रेशन के लिए फाइन लग चुका था लेकिन वह इसे करना छोड़ ही नहीं रहे. इसी सेलिब्रेशन की वजह से तो उनकी लड़ाई अभिषेक शर्मा से हो गई. 19 मई, 2025 को हुए इस मैच में अभिषेक को आउट करने के बाद दिग्वेश ने यही सेलिब्रेशन किया और हाथों से इशारा कर अभिषेक को बाहर जाने के लिए कहा. दोनों खिलाड़ियों में तीखी बहस हुई और फिर बीच-बचाव करने के लिए अंपायर और अन्य खिलाड़ियों को आना पड़ा. अभिषेक ने हाथों से इशारा करके उनके बाल पकड़ने को कहा. बीसीसीआई ने दिग्वेश पर मैच फीस काटकर जुर्माना लगाया और एक मैच का सस्पेंशन दिया. अभिषेक पर भी फाइन लगा.

Source link

सवाई मानसिंह स्टेडियम से हटाई गई पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की तस्वीर, जानिए क्यों

सवाई मानसिंह स्टेडियम से हटाई गई पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की तस्वीर, जानिए क्यों

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया की फोटो को हटा दिया गया है. पाकिस्तानी हिन्दू क्रिकेटर कनेरिया ने अपने 7 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 79 मैच खेले हैं. पहलगाम हमले के बाद भी दानिश ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को इस हमले का दोषी बताया था.

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब हो गए हैं. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारतीय सेना ने इसके बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था, जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया, इसका असर खेलों पर भी पड़ा. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करना पड़ा, जो करीब एक हफ्ते बाद फिर शुरू हो गई. सीजफायर से पहले पीएसएल भी रद्द हो गया था.

सवाई मानसिंह स्टेडियम से क्यों हटाई गई दानिश कनेरिया की तस्वीर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सवाई मानसिंह स्टेडियम से सभी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरों को हटाने के लिए कहा था. इस आदेश के बाद स्टेडियम परिसर में लगी दानिश कनेरिया की तस्वीर को भी हटा दिया गया. आपको बता दें कि स्टेडियम में एसोसिएशन के ऑफिस के बाहर बनी गैलरी में कई खिलाड़ियों की तस्वीरें लगी हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. ये स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है, IPL 2025 में यहां भी मैच खेले गए.

दानिश कनेरिया के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 61 टेस्ट मैचों में 261 और 18 वनडे मैचों में 15 विकेट चटकाए. वह पाकिस्तान टीम पर आरोप भी लगा चुके हैं कि हिन्दू होने के कारण टीम में उनके साथ भेदभाव होता था.

पहलगाम हमले के बाद कनेरिया ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने लिखा था, "अगर पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की?" उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आतंकवाद को पाला जाता है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp