सवाई मानसिंह स्टेडियम से हटाई गई पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की तस्वीर, जानिए क्यों

सवाई मानसिंह स्टेडियम से हटाई गई पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की तस्वीर, जानिए क्यों

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया की फोटो को हटा दिया गया है. पाकिस्तानी हिन्दू क्रिकेटर कनेरिया ने अपने 7 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 79 मैच खेले हैं. पहलगाम हमले के बाद भी दानिश ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को इस हमले का दोषी बताया था.

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब हो गए हैं. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारतीय सेना ने इसके बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था, जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया, इसका असर खेलों पर भी पड़ा. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करना पड़ा, जो करीब एक हफ्ते बाद फिर शुरू हो गई. सीजफायर से पहले पीएसएल भी रद्द हो गया था.

सवाई मानसिंह स्टेडियम से क्यों हटाई गई दानिश कनेरिया की तस्वीर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सवाई मानसिंह स्टेडियम से सभी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरों को हटाने के लिए कहा था. इस आदेश के बाद स्टेडियम परिसर में लगी दानिश कनेरिया की तस्वीर को भी हटा दिया गया. आपको बता दें कि स्टेडियम में एसोसिएशन के ऑफिस के बाहर बनी गैलरी में कई खिलाड़ियों की तस्वीरें लगी हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. ये स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है, IPL 2025 में यहां भी मैच खेले गए.

दानिश कनेरिया के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 61 टेस्ट मैचों में 261 और 18 वनडे मैचों में 15 विकेट चटकाए. वह पाकिस्तान टीम पर आरोप भी लगा चुके हैं कि हिन्दू होने के कारण टीम में उनके साथ भेदभाव होता था.

पहलगाम हमले के बाद कनेरिया ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने लिखा था, "अगर पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की?" उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आतंकवाद को पाला जाता है.

Source link

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन कौन हैं? उम्र,प्रोफेशन और नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान!

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन कौन हैं? उम्र,प्रोफेशन और नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होने  इंस्टाग्राॉम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नई प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है. इस पोस्ट में उनके साथ दिख रही महिला आयरलैंड की सोफी शाइन हैं. सोफी एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अबू धाबी में नॉदर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर काम करती है.

आइए आज हम आपको बताते हैं कि दोनो की नेटवर्थ और उम्र में कितना फर्क है.

सोफी और धवन की उम्र और नेटवर्थ में कितना है अंतर

धवन और सोफी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक साथ देखा गया था,और तब से वो एकसाथ समय बिता रहे हैं. धवन और सोफी की उम्र में ज्यादा अंतर नही है. सोफी का जन्म जून 1990 में लिमरिक आयरलैंड में हुआ था,जिससे अभी उनकी उम्र 35 वर्ष है, उन्होनें लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से मार्केटिंग और मैनेंजमेंट की डिग्री प्राप्त की है और इस समय वह यूएई में रहती हैं. वहीं शिखर धवन 39 साल के हैं, यानी दोनों के बीच मात्र 4 साल का अंतर है.

अगर नेटवर्थ कि बात करें तो सोफी की कुल कमाई पब्लिक नहीं हैं लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी के कारण उनकी सैलरी अच्छी-खासी है. Cricketledger.com की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी में नॉदर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट होने के नाते उनकी अनुमानित संपत्ति 1 करोड़ 20 लाख रुपये है.जबकि टीओआई के अनुसार शिखर धवन की कुल संपत्ति लगभग 125 करोड़ रुपये आंकी गई है.

धवन का 2023 में उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर हैं. अब धवन और सोफी शाइन के नए रिश्ते की शुरुआत कर चुके हैं.

Source link

अभिषेक शर्मा से लड़ाई के बाद दिग्वेश सिंह को BCCI ने दी ऐसी सजा, जो अभी तक किसी को नहीं मिली!

अभिषेक शर्मा से लड़ाई के बाद दिग्वेश सिंह को BCCI ने दी ऐसी सजा, जो अभी तक किसी को नहीं मिली!

BCCI Fine on Digvesh Singh Rathi and Abhishek Sharma: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के 61वें मैच में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश सिंह राठी के बीच तीखी बहस हो गई. दोनों खिलाड़ी काफी अग्रेशन में थे और अंपायर व अन्य साथी खिलाड़ी उन्हें नहीं रोकते तो बात और भी आगे बढ़ सकती थी. ये लड़ाई तब हुई जब दिग्वेश सिंह ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद अपने नोटबुक सेलिब्रेशन किया. अब बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को इसकी सजा दी है. दिग्वेश को तो ऐसी सजा दी गई है जो इस सीजन अभी तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं दी गई है.

आईपीएल द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि, “लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर सोमवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.”

यह IPL 2025 में अनुच्छेद 2.5 के तहत दिग्वेश सिंह राठी का तीसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए, उन्होंने 2 डिमेरिट अंक अर्जित किए. इसके अतिरिक्त उन्होंने पहले 3 डिमेरिट अंक अर्जित किए थे. 01 अप्रैल, 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक डिमेरिट अंक और 04 अप्रैल, 2025 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो डिमेरिट अंक.

दिग्वेश सिंह पर लगा 1 मैच का बैन

अब इस सीज़न में उनके खाते में 5 डिमेरिट अंक हो गए हैं इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाएगा. दिग्वेश अब लखनऊ सुपर जायंट्स के अगले मैच में नहीं खेल सकेंगे. एलएसजी का अगला मैच 22 मई, 2025 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ है.

अभिषेक शर्मा पर भी लगा जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर भी आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इस सीजन में अनुच्छेद 2.6 के तहत यह अभिषेक का पहला लेवल 1 अपराध था और इसलिए, उन्होंने एक डिमेरिट अंक अर्जित किया है. आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

Source link

कुछ ऐसा था ऑपरेशन सिंदूर…क्रिकेट मैच का वीडियो शेयर कर BJP ने यूं उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

कुछ ऐसा था ऑपरेशन सिंदूर…क्रिकेट मैच का वीडियो शेयर कर BJP ने यूं उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इस हमले के बाद बताया गया था कि भारतीय सेना का इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही सेना ने पाकिस्तान में आम नागरिकों को कोई नुकसान पहुंचाया. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की आर्मी ने भारत पर ड्रोन से हमले कर दिए, जो भारत के मजबूत एयर डिफेन्स सिस्टम की वजह से फेल हो गए. इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्यवाई की तो पाकिस्तान ने अमेरिका से सीजफायर की गुहार लगाई.

बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर की तुलना करते हुए 2007 में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच का वीडियो शेयर किया गया. ये वीडियो मैच टाई होने के बाद हुए ‘बॉल आउट’ का है, जिसमें पाकिस्तान का कोई गेंदबाज विकेट पर निशाना नहीं लगा पाया था जबकि भारत के सभी खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाए थे. ये टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था, जिसके फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही खिताब जीता था.

बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ ऐसा था ऑपरेशन सिंदूर.” इस ‘बॉल आउट’ एमएस धोनी ने एक चाल चली थी. उन्होंने स्पिनर्स को गेंद थमाई थी, जिसमें रोबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग थे जबकि पाकिस्तान ने यहां बेवकूफी करते हुए अपने तेज गेंदबाजों को उतारा. कोई पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट पर हिट नहीं कर पाया. ऐसा ही कुछ हुआ था ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले तो किए लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें मार गिराए.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर पर कई जगह नागरिक क्षेत्रों पर गोलीबारी की. जबकि पाकिस्तानी सेना ने ये भी दावा किया कि उसने कई भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है लेकिन इसका कोई भी सबूत नहीं दिया. भारत ने अपने हवाई ठिकानों को नुकसान पहुंचाए जाने के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. जबकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान में आतंकी ठिकानो को तबाह किया तो उसके सबूत और फुटेज भी दिखाए.

Source link

यूएई ने बांग्लादेश को चटाई धूल, आखिरी ओवर में जीता रोमांचक T20 मुकाबला, रचा इतिहास

यूएई ने बांग्लादेश को चटाई धूल, आखिरी ओवर में जीता रोमांचक T20 मुकाबला, रचा इतिहास

संयुक्त अरब अमीरात की क्रिकेट टीम ने सोमवार को इतिहास रच दिया, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. अंतिम 12 गेंदों में यूएई को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, 19वें ओवर में पासा पलट गया जिसने यूएई के लिए जीत की उम्मीद जगाई.

अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में यूएई को जीत के लिए 12 गेंदों में 29 रन चाहिए थे. 19वां ओवर शरीफुल इस्माल ने डाला, उन्होंने पहली ही गेंद पर आलिशान शराफु (13) को आउट किया लेकिन इसके बाद ओवर में 17 रन लुटा दिए. हैदर अली ने एक छक्का और एक चौका मारा, इससे पहले ध्रुव पाराशर ने एक चौका जड़ा था.

अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, ध्रुव ने दूसरी गेंद पर छक्का मारकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. लेकिन तीसरी गेंद पर तंजीम हसन शाकिब ने उन्हें बोल्ड कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया. चौथी गेंद पर सिंगल के बाद शाकिब ने एक नो बॉल फेंक दी, जिसने काम बिगाड़ दिया. पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर यूएई ने जीत सुनिश्चित की और सीरीज को 1-1 से बराबर किया.

मुहम्मद वसीम बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. तंजिद हसन ने 33 गेंदों में 59, कप्तान लिटन दास ने 32 गेंदों में 40 और तौहीद हृदोय ने 45 रनों की अच्छी पारी खेली थी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मुहम्मद वसीम ने कप्तानी पारी खेली, उन्होंने 42 गेंदों में 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने ज़ोहाइब खान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की, जिसने टीम को अच्छी शुरुआत मिली.

यूएई ने रचा इतिहास

ये यूएई क्रिकेट टीम की बांग्लादेश के खिलाफ पहली टी20 जीत है. इससे पहले खेले गए तीनों मैचों में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी. यूएई बनाम बांग्लादेश 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 21 मई को शारजाह में शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा.

Source link

Watch: मैदान पर क्यों हुई अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत

Watch: मैदान पर क्यों हुई अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत

Abhishek Sharma and Digvesh Rathi Fight: सोमवार को लखनऊ में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच लड़ाई हो गई, ये इतनी बड़ी हो गई कि दोनों खिलाड़ियों को रोकने के लिए अंपायर को भी आना पड़ा बावजूद इसके दोनों एक दूसरे पर जुबानी प्रहार करते रहे. विवाद काफी बढ़ गया था, हालांकि दोनों खिलाड़ी समझदार हैं और हाथापाई करके अपने करियर को खराब नहीं करेंगे लेकिन नौबत यहां तक जा पहुंची थी. ऋषभ पंत ने अपने गेंदबाज को खींचकर पीछे किया और उन्हें शांत किया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया.

मिशेल मार्श (65), एडन मारक्रम (61), निकोलस पूरन (45) की अच्छी पारी के सहारे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 205 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था. जवाब में अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई, उन्होंने 20 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 59 रनों की कमाल पारी खेली. ईशान किशन (35) और फिर हेनरिक क्लासेन (47) की पारियों ने हैदराबाद को 6 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

क्यों हुई थी अभिषेक और दिग्वेश के बीच लड़ाई?

जहां एक तरफ अन्य गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी वहीं दिग्वेश राठी किफायती साबित हो रहे थे. उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया, जिन्होंने 20 गेंदों में 59 रन बना दिए थे. इस महत्वपूर्ण विकेट के बाद दिग्वेश राठी ने अपना नोटबुक सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए उन्हें 2 बार फाइन भी भुगतना पड़ चुका है. हालांकि इस सेलिब्रेशन से पहले दिग्वेश ने अभिषेक को बाहर जाने का इशारा भी किया था, और इसी बात से शायद अभिषेक बहुत गुस्सा हो गए.

दोनों के बीच तीखी बहस हुई, अभिषेक वापस गेंदबाज की तरफ आने लगे. दिग्वेश भी लगातार कुछ बोले जा रहे थे, उनके साथ खिलाड़ी उन्हें चुप करवा रहे थे. अंपायर को भी बीच में आना पड़ा, इस दौरान ऋषभ पंत आए और दिग्वेश को खींचकर पीछे किया और उन्हें समझाया. अभिषेक गुस्से में उन्हें इशारा करते हुए बाहर गए.

मैच के बाद दोनों ने मिलाया हाथ

इससे पहले अभिषेक शर्मा ने रवि बिश्नोई के ओवर में लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के जड़े थे. मैच खत्म होने के बाद दिग्वेश और अभिषेक ने हाथ मिलाया और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. बीसीसीआई उपाध्यक्ष भी दोनों की बातों को सुनते हुए नजर आए.

आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ

ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार थी लेकिन लगातार 4 मैच हारने के बाद टीम इस दौड़ से बाहर हो गई. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर जरूर थे लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 135 रन ही बनाए हैं. इस टीम से पहले चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ दौड़ से बाहर हो चुकी थी.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp