IPL प्लेऑफ से बाहर लखनऊ, अभिषेक की आंधी के आगे फीके पड़े मार्श-पूरन; हैदराबाद 6 विकेट से जीती

IPL प्लेऑफ से बाहर लखनऊ, अभिषेक की आंधी के आगे फीके पड़े मार्श-पूरन; हैदराबाद 6 विकेट से जीती


LSG vs SRH Highlights IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ लखनऊ टीम प्लेऑफ (IPL 2025 Playoffs Scenario) से बाहर हो गई है. इस मैच में लखनऊ ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए थे, जवाब में हैदराबाद ने 19वें ओवर में 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 206 रनों का लक्ष्य मिला था. SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज अथर्व तावडे मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच 82 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई. इस बीच ईशान को दिग्वेश राठी ने 35 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत इतनी धमाकेदार रही कि उसने पहले 7 ओवर में ही 98 रन बना डाले थे. चौके-छक्कों की बारिश के बीच अभिषेक शर्मा ने महज 20 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. देखते-देखते SRH ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए थे. आखिरी 60 गेंदों पर उसे 86 रनों की जरूरत थी.

हेनरिक क्लासेन और कामिंदु मेंडिस ने 55 रनों की साझेदारी कर SRH की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. क्लासेन ने 28 गेंद में 47 रन बनाए, दूसरी ओर मेंडिस 32 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने एक रन भागकर अपनी टीम की 6 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

अभिषेक शर्मा ने अपने IPL करियर में कुल चौथी बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी पूरी की है. इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है, वो भी IPL में चार बार 20 से कम गेंद में फिफ्टी लगाई है. अभिषेक की आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी 16 गेंदों में आई, जो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाई थी. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने क्रमशः 65 रन और 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के आगे ये सब फीका पड़ गया.

यह भी पढ़ें:

Nicholas Pooran: अब्दुल समद ने नहीं लिया डबल तो बौखलाए निकोलस पूरन, फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ उसे देख सब हैरान



Source link

अब्दुल समद ने नहीं लिया डबल तो बौखलाए निकोलस पूरन, फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ उसे देख सब हैरान

अब्दुल समद ने नहीं लिया डबल तो बौखलाए निकोलस पूरन, फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ उसे देख सब हैरान


Nicholas Pooran Angry Video: निकोलस पूरन वैसे तो ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका स्वभाव बहुत शांत है. उन्हें बहुत कम मौकों पर गुस्सा करते देखा गया है, मगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वो अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर ऐसे भड़के कि ड्रेसिंग रूम में जाकर बवाल मचा दिया. उनका गुस्सा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने गुस्से में आकर जोर से दस्तानों को जमीन पर पटक दिया था.

बौखला गए निकोलस पूरन

यह मामला लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 20वें ओवर का है. 20वें ओवर में अब्दुल समद और निकोलस पूरन बैटिंग कर रहे थे. नितीश रेड्डी गेंदबाजी कर रहे थे, जहां एक गेंद में ही 8 रन (2 वाइड समेत) आ गए थे. ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन 2 रन भागना चाहते थे, लेकिन वापस मुड़ते समय उनका पैर फिसल गया था. ऐसे में समद ने उन्हें वापस भेज दिया. पूरन ताबड़तोड़ अंदाज में 26 गेंद में 45 रन बना चुके थे और जब अब्दुल समद ने दूसरा रन भागने से मना किया तो उन्हें काफी गुस्सा आ गया था.

ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन ने बाय का रन भागने की कोशिश की, लेकिन ईशान किशन पहले से तैयार थे. उन्होंने पूरन को रन आउट कर दिया. इसके बाद जब निकोलस पूरन ड्रेसिंग रूम में लौटे तो उन्होंने सोफा को धक्का दे दिया था. उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स को जमीन पर पटक कर मारा. ड्रेसिंग रूम का माहौल इतना गर्मा गया था कि शार्दुल ठाकुर को आगे आकर पूरन को शांत करना पड़ा.

निकोलस पूरन एक समय IPL 2025 ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन पिछले कुछ मैच उनके लिए व्यक्तिगत रूप से ज्यादा अच्छे नहीं गुजरे हैं. उन्होंने IPL 2025 की 6 पारियों में चार अर्धशतक समेत 349 रन बना लिए थे. वो उसके बाद 6 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने अब तक मौजूदा सीजन की 12 पारियों में 455 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

शराब छोड़ी तब जाकर…, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा; बयान हो रहा वायरल





Source link

शराब छोड़ी तब जाकर…, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा; जानें क्या कहा

शराब छोड़ी तब जाकर…, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा; जानें क्या कहा



<p style="text-align: justify;">भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चर्चा में आ गए हैं. स्टोक्स की चर्चा उनके एक खुलासे को लेकर हो रही है. दरअसल, स्टोक्स ने बताया है कि उन्होंने पूरी तरह से फिट होने के लिए शराब छोड़ दी. बस फिर क्या स्टोक्स का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इससे उनकी चोट से जल्द उबरने में मदद मिलेगी. 33 साल के स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद दिसंबर में अपने बाएं पैर की मांसपेशियों की सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर हो गए थे.</p>
<p style="text-align: justify;">बेन स्टोक्स ने &lsquo;अनटैप्ड पॉडकास्ट&rsquo; पर कहा, "अपनी पहली बड़ी चोट के बाद मुझे उसका सदमा याद है और तब मैं सोच रहा था कि यह कैसे हुआ? मैंने सोचा हमने चार या पांच रात पहले थोड़ी शराब पी थी, क्या इसका कोई असर हो सकता है? इससे कोई मदद नहीं मिलती. फिर मैंने सोचा कि मैं जो करता हूं मुझे उसे बदलना होगा."</p>
<p style="text-align: justify;">स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेड टूर्नामेंट में पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से इससे दूर हो पाऊंगा, लेकिन मैंने दो जनवरी से शराब नहीं पी है. मैंने खुद से कहा है जब तक मैं अपनी चोट का इलाज पूरा नहीं कर लेता और मैदान पर वापस नहीं आ जाता, तब तक नहीं." स्टोक्स का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा. हर किसी की नजर इस सीरीज पर रहेगी.&nbsp;&nbsp;</p>



Source link

वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए…, ऋषभ पंत पर LSG मालिक संजीव गोयनका की भविष्यवाणी निकली झूठी

वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए…, ऋषभ पंत पर LSG मालिक संजीव गोयनका की भविष्यवाणी निकली झूठी


LSG Owner Sanjeev Goenka: सबसे बड़ा फ्लॉप, फिसड्डी, 27 करोड़ बेकार चले गए, ऋषभ पंत के लिए लोगों ने क्या कुछ नहीं कहा. पंत के लिए IPL 2025 का सीजन काफी खराब रहा है, जिसमें वो अब तक 11 पारियों में सिर्फ 135 रन बना पाए हैं. उनकी खराब फॉर्म SRH के खिलाफ मैच में भी जारी है, जिसमें वो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. आईपीएल 2025 के आंकड़ों ने संजीव गोयनका (LSG Owner Sanjiv Goenka) की एक पुरानी भविष्यवाणी को झूठा साबित कर दिया है.

संजीव गोयनका ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पंत अगले 12-15 साल तक खेलते रहेंगे. लोग कहते हैं कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स बहुत सफलता प्राप्त कर चुकी हैं. मैं भी मानता हूं कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं. मेरी बात नोट कर लें, 10 साल बाद लोग कहेंगे, माही, रोहित और ऋषभ.”

झूठी साबित हुई भविष्यवाणी

ऋषभ पंत को इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी मिली थी. उनका ना केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन फीका रहा है बल्कि कप्तान के रूप में भी वो कमाल का प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. कहां संजीव गोयनका कहते थे कि 10 साल बाद पंत बहुत बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी बन चुके होंगे, लेकिन यह प्रिडिक्शन पहले ही साल में झूठी साबित होती दिख रही है. LSG के लिए प्लेऑफ में जाना भी मुश्किल हो रहा है.

IPL में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं. SRH के खिलाफ मैच से पूर्व उनके कप्तानी के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 43 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की, जिनमें से उनकी टीम 23 बार विजयी रही थी. वहीं IPL 2025 में अब तक उन्होंने 11 मैचों में LSG की कप्तानी की है, जिनमें से उनकी टीम सिर्फ 5 जीत दर्ज कर सकी है.

यह भी पढ़ें:

राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न…



Source link

IPL में सबसे तेज 150 विकेट, हर्षल पटेल ने रचा इतिहास; लखनऊ के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL में सबसे तेज 150 विकेट, हर्षल पटेल ने रचा इतिहास; लखनऊ के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड


Harshal Patel Fastest to 150 Wickets in IPL: हर्षल पटेल IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. हर्षल पटेल ने यह उपलब्धि 117 मैचों में हासिल की है. हालांकि लसिथ मलिंगा ये यह कीर्तिमान केवल 105 मैचों में ही हासिल कर लिया था. हर्षल पटेल ने गेंदों के मामले में मलिंगा को पछाड़ दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में एडन मार्करम को आउट कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है.

हर्षल पटेल ने सबसे कम गेंदों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए हैं. पटेल ने 2,381 गेंदों में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं, वहीं लसिथ मलिंगा ने इतने विकेट पूरे करने के लिए 2,444 गेंद ली थीं. इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2,543 गेंद फेंकने के बाद 150 विकेट पूरे कर लिए थे.

  • हर्षल पटेल – 2,381 गेंद
  • लसिथ मलिंगा – 2,444 गेंद
  • युजवेंद्र चहल – 2,543 गेंद
  • ड्वेन ब्रावो – 2,656 गेंद
  • जसप्रीत बुमराह – 2,832 गेंद

हर्षल पटेल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बहुत महंगे साबित हुए. उन्होंने एडन मार्करम का विकेट चटकाया, जिन्होंने 38 गेंद में 61 रन बनाए. इस मैच में पटेल ने 4 ओवरों में 49 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया. इस दौरान उन्होंने 2 नो-बॉल फेंकीं और मिचेल मार्श का कैच भी छोड़ा, जिन्होंने 39 गेंद में 65 रन बनाए. हर्षल पटेल ने अब तक अपने 116 मैचों के IPL करियर में 150 विकेट लिए हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में 8.82 इकॉनमी रेट से रन दिए हैं.

मैचों के मामले में पीछे हैं हर्षल पटेल

मैचों की दृष्टि से सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने के मामले में हर्षल पटेल, लसिथ मलिंगा से पीछे हैं. उन्होंने 117 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है, वहीं मलिंगा ने 105 मैचों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी. युजवेंद्र चहल ने 118 मुकाबलों में 150 विकेट पूरे कर लिए थे.

यह भी पढ़ें:

वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए…, ऋषभ पंत पर LSG मालिक संजीव गोयनका की भविष्यवाणी निकली झूठी



Source link

राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न…

राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न…


Rajasthan Royals, Rahul Dravid, IPL 2025: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं गुजरा है. टीम 10 मैच हार चुकी है. हैरानी की बात यह है कि कई बार राजस्थान लगभग जीता हुआ मैच हारी है. रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ. टीम लगभग जीती हुई बाजी हार गई. इसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी गुस्सा दिखे. यहां जानिए राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने क्या कुछ कहा. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा, “सिर्फ बल्लेबाज को दोष देने का कोई मतलब नहीं है. मुझे लगता है कि गेंद के साथ भी हम अच्छा नहीं कर सके. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा कि यह 220 रन का विकेट था, यह लगभग 195, 200 रन का विकेट था, और हमने 20 रन अतिरिक्त दिए. अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो हम शायद गेंद से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. विकेट लेने और रन नियंत्रित करने में हम सफल नहीं हो पाए हैं. हम हर मैच में 200-220 रन का पीछा कर रहे हैं.”

द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा. द्रविड़ ने आगे कहा, “यह एक मुश्किल काम रहा है. हम करीब पहुंच गए थे, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए. यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद के साथ हम शायद 15-20 रन अतिरिक्त दे सकते हैं और फिर आप गेम जीतने के लिए खुद को कुछ अच्छी स्थिति में पाते हैं, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए हैं और निचले, निचले-मध्य क्रम में हम बस क्लिक नहीं कर पाए हैं और बड़े शॉट नहीं लगा पाए हैं, जिनकी हमें जरूरत थी.”

द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत अंडर-19 में. रियान पराग भी बहुत क्रिकेट खेलेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा. इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे. ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp