राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न…

राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न…


Rajasthan Royals, Rahul Dravid, IPL 2025: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं गुजरा है. टीम 10 मैच हार चुकी है. हैरानी की बात यह है कि कई बार राजस्थान लगभग जीता हुआ मैच हारी है. रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ. टीम लगभग जीती हुई बाजी हार गई. इसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी गुस्सा दिखे. यहां जानिए राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने क्या कुछ कहा. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा, “सिर्फ बल्लेबाज को दोष देने का कोई मतलब नहीं है. मुझे लगता है कि गेंद के साथ भी हम अच्छा नहीं कर सके. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा कि यह 220 रन का विकेट था, यह लगभग 195, 200 रन का विकेट था, और हमने 20 रन अतिरिक्त दिए. अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो हम शायद गेंद से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. विकेट लेने और रन नियंत्रित करने में हम सफल नहीं हो पाए हैं. हम हर मैच में 200-220 रन का पीछा कर रहे हैं.”

द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा. द्रविड़ ने आगे कहा, “यह एक मुश्किल काम रहा है. हम करीब पहुंच गए थे, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए. यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद के साथ हम शायद 15-20 रन अतिरिक्त दे सकते हैं और फिर आप गेम जीतने के लिए खुद को कुछ अच्छी स्थिति में पाते हैं, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए हैं और निचले, निचले-मध्य क्रम में हम बस क्लिक नहीं कर पाए हैं और बड़े शॉट नहीं लगा पाए हैं, जिनकी हमें जरूरत थी.”

द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत अंडर-19 में. रियान पराग भी बहुत क्रिकेट खेलेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा. इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे. ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.”



Source link

1021 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी, केएल राहुल का होगा मेगा रिटर्न! IPL 2025 के बीच आया अपडेट

1021 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी, केएल राहुल का होगा मेगा रिटर्न! IPL 2025 के बीच आया अपडेट


India Squad T20 KL Rahul: IPL 2025 के समापन के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. उसके बाद अगस्त महीने में टीम इंडिया को व्हाइट बॉल सीरीज के लिए बांग्लादेश टूर पर जाना है. दोनों टीमों के बीच 3 ODI और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं. अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि IPL 2025 में दमदार प्रदर्शन के चलते राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 स्क्वाड में जगह दी जा सकती है. बताते चलें कि पिछले करीब 2 साल से राहुल केवल वनडे और टेस्ट मैच ही खेलते दिखे हैं.

केएल राहुल की वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 स्क्वाड में जगह मिल सकती है. राहुल, जिन्होंने नवंबर 2022 के बाद भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है. आमतौर पर राहुल अपने स्ट्राइक रेट के लिए ट्रोल होते रहे हैं, लेकिन IPL 2025 के प्रदर्शन से उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.

आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने अब तक 11 मैचों में 61.63 की शानदार औसत से 493 रन बना लिए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और 3 फिफ्टी भी निकली हैं. सबसे गौर करने वाली बात यह है कि राहुल ने आईपीएल 2025 में 148 के बढ़िया स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि इसी बढ़िया बैटिंग के कारण चयनकर्ता उनसे इम्प्रेस हो गए हैं.

1021 दिन बाद करेंगे वापसी

केएल राहुल आखिरी बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए कोई टी20 मैच खेलते दिखे थे. उस समय वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वो इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. अगर राहुल बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वापसी करते हैं तो वो 1,021 दिनों बाद भारत के लिए कोई टी20 मैच खेल रहे होंगे. राहुल के पूरे टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक उन्होंने 72 मैचों में 2,265 रन बनाए हैं. राहुल ने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील, केएल राहुल के इस कारनामे ने दिखाया आईना



Source link

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील, केएल राहुल के इस कारनामे ने दिखाया आईना

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील, केएल राहुल के इस कारनामे ने दिखाया आईना


LSG Team Owner Sanjeev Goenka: IPL 2025 के प्लेऑफ में तीन टीम जगह पक्की (IPL 2025 Playoff Qualified Teams) कर चुकी हैं. चार टीम एलिमिनेट हो चुकी हैं, ऐसे में प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए 3 टीमों के बीच टक्कर है. इन तीन टीमों में लखनऊ सुपर जायंट्स भी है. LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका पिछले सीजन तब चर्चा में आए थे जब उनका केएल राहुल को डांटने का वीडियो वायरल हुआ था. आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ टीम ने केएल राहुल को रिलीज कर ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. मौजूदा आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि गोयनका को यह 27 करोड़ रुपये की डील बहुत भारी पड़ी है.

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील

मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया. दूसरी ओर LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL सैलरी के मामले में पंत, राहुल से कहीं आगे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की बात करें तो राहुल अपने हमवतन क्रिकेटर से कोसों आगे हैं. ये आंकड़े साबित कर देंगे कि केएल राहुल को रिलीज करना, लखनऊ टीम के सबसे खराब फैसलों में से एक रहा.

IPL 2025 में ऋषभ पंत अब तक 11 मैचों में सिर्फ 128 रन बना पाए हैं. उनका औसत मात्र 12.80 का है और पूरे सीजन में सिर्फ एक फिफ्टी लगा पाए हैं. दूसरी ओर केएल राहुल काफी समय से ऑरेंज कैप की दौड़ में बने रहे हैं. राहुल ने अब तक 11 मैचों में 61.63 के शानदार औसत से 493 रन बना लिए हैं. राहुल मौजूदा सीजन में अब तक एक शतक और 3 फिफ्टी लगा चुके हैं. आईपीएल 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर 112 रन है.

IPL 2025 में लखनऊ-दिल्ली का हाल

अब तक तीन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और प्लेऑफ शेड्यूल में सिर्फ एक स्लॉट बचा हुआ है. चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लड़ाई है. दिल्ली की बात करें तो वह अपने बाकी दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. दूसरी ओर LSG को अपने बाकी मैच तो जीतने ही होंगे और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि अन्य मुकाबलों का परिणाम उसके लिए फायदेमंद रहे

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कडा एक्शन, भारत के स्टेडियम ने हटाए पाक क्रिकेटरों के फोटो; हिन्दू क्रिकेटर पर भी गिरी गाज



Source link

LIVE: लखनऊ और हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज, कौन मारेगा बाजी; कुछ देर में टॉस

LIVE: लखनऊ और हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज, कौन मारेगा बाजी; कुछ देर में टॉस


Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आमने-सामने हैं. दोनों टीमें के बीच मुकाबला LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में है. सनराइजर्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं लखनऊ की उम्मीदें अभी बाकी हैं. 

बता दें कि तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब चौथी टीम कौन होगी यह एक बड़ा सवाल है. अभी रेस में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं. अगर आज लखनऊ हार जाती है तो फिर वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. जीत से उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी. 

इस सीजन हैदराबाद की टीम 11 मैचों में सिर्फ तीन मुकाबले ही जीती है. सात मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं लखनऊ ने 11 मैचों में 5 मुकाबले जीते हैं. 10 प्वाइंट्स के साथ LSG सातवें नंबर पर है. यहां से लखनऊ अपने बचे तीनों मैच जीत लेगी तो फिर टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि, उसके लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना है. 

लखनऊ और हैदराबाद के हेड टू हेड आंकड़े 

हेड टू हेड में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा काफी भारी है. टीम हैदराबाद को आईपीएल में चार बार हरा चुकी है. वहीं सनराइजर्स की टीम लखनऊ से सिर्फ एक बार ही जीती है. इस सीजन भी लखनऊ ने हैदराबाद को हराया था. 

दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ियों पर अपडेट 

लखनऊ के लिए अच्छी बात यह है कि उसके चारों मेन विदेशी प्लेयर मौजूद हैं. निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम और डेविड मिलर एक्शन में दिखेंगे. साथ ही मयंक यादव की जगह टीम में शामिल किए गए विलियम ओरुक भी टीम का हिस्सा हैं. 

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो ट्रेविस हेड आज सुबह ही भारत आए हैं. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल है. वहीं वियान मुल्डर भी टीम के साथ नहीं हैं. कप्तान पैट कमिंस का खेलना तय माना जा रहा है.  

कौन जीतेगा आज का मैच?

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है. हालांकि, हैदराबाद को कम नहीं आंका जा सकता है. फिर भी इस मैच में लखनऊ की टीम की उम्मीद ज्यादा है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिशेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान और शार्दुल ठाकुर

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रिंस यादव/आकाशदीप

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, कमिंडु मेंडिस, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और जीशान अंसारी

इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा



Source link

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कड़ा एक्शन, भारत के स्टेडियम ने हटाए पाक क्रिकेटरों के फोटो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कड़ा एक्शन, भारत के स्टेडियम ने हटाए पाक क्रिकेटरों के फोटो


Pakistani Cricketers Photos Sawai Mansingh Stadium: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम ने अपनी ‘वॉल ऑफ ग्लोरी’ से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया है. इस स्टेडियम की स्थापना 1969 में हुई थी और इसके शानदार इतिहास को देखते हुए ‘वॉल ऑफ ग्लोरी’ पर तस्वीर होना किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. बता दें कि यहां खेलने वाले हर क्रिकेटर की मैदान में तस्वीर लगाई जाती है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद सभी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी गई हैं.

पाकिस्तान टीम ने इस मैदान पर एक टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें कुल 25 पाक क्रिकेटर खेले थे. इनमें पाकिस्तान के लिए खेले अब तक आखिरी हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का नाम भी शामिल है. यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के कारण लिया गया है. बताते चलें कि भारत सरकार कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों समेत कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन भी लगा चुकी है.

पहले भी लिया गया था एक्शन

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम ‘वॉल ऑफ ग्लोरी’ से हटाया गया है. 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया गया था. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके कहा, “यहां खेल चुके सभी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का नाम स्टेडियम में लगाया जाता है. इनमें से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फोटो हटा दी गई है.”

काफी लोगों को दानिश कनेरिया का फोटो हटाया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला लग सकता है क्योंकि वो लगातार पाकिस्तानी सरकार और बड़े नेताओं के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पाकिस्तानी विरोधी और भारत का हितैषी भी कहते हैं. दानिश कनेरिया कह चुके हैं कि क्रिकेट करियर के दौरान इंजमाम उल हक उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक थे, जो उन्हें खुल कर सपोर्ट किया करते थे.

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के समय, पाकिस्तान में थे KKR प्लेयर के मां-बाप; मिसाइल धमाके से बाल-बाल बचे



Source link

ऑपरेशन सिंदूर के समय, पाकिस्तान में थे KKR प्लेयर के मां-बाप; मिसाइल धमाके से बाल-बाल बचे

ऑपरेशन सिंदूर के समय, पाकिस्तान में थे KKR प्लेयर के मां-बाप; मिसाइल धमाके से बाल-बाल बचे


Moeen Ali Parents Pakistan: कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर जा पहुंचा था, जहां ‘न्यूक्लियर वॉर’ की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अब इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली ने खुलासा किया कि जब भारत-पाक सेना आमने-सामने थीं जब उनके माता-पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में थे. उस दौरान मोईन अली भारत में IPL 2025 में खेल रहे थे.

मोईन अली ने बीयर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान बताया कि जब भारत की ओर से सैन्य कार्यवाई हुई तब उनके माता-पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में थे. उनकी लोकेशन से महज एक घंटे की दूरी पर धमाके हुए थे. अली ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता जैसे-तैसे उस एकमात्र फ्लाइट में सवार हो पाए, जो उस दिन पाकिस्तान से बाहर आई थी. उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया कि उनके माता-पिता सुरक्षित लौट आए.

भारत छोड़ना चाहते थे

IPL 2025 के समय मोईन अली का परिवार और उनके बच्चे भी भारत में थे. उन्होंने कहा, “वह बहुत अलग अनुभव था, कश्मीर में हमलों के बाद स्थिति बदतर होती चली गई थी. बहुत कम समय में चीजें तेजी से बढ़ने लगीं और फिर ऐसा लगा कि हम जंग के बीच फंसे हुए हैं. हालांकि हमें मिसाइल हमलों के धमाकों जैसी कोई आवाज नहीं आई थी.”

मोईन अली ने खुलासा किया कि जिस दिन IPL 2025 को सस्पेंड किया गया, उससे पिछली रात अली के मन में ख्याल आने लगे थे कि IPL या PSL उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, उन्हें सिर्फ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है. वो सिर्फ अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाना चाहते थे.

मोईन अली IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट सस्पेंड होने से पहले ही खराब स्वास्थ्य के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाले थे. आईपीएल 2025 में वो 6 मैचों में सिर्फ 5 रन बना पाए और गेंदबाजी में 6 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

फेक न्यूज! एशिया कप नहीं खेलने पर आया BCCI का आधिकारिक बयान, जानें टीम इंडिया खेलेगी या नहीं



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp