भारत-पाक टेंशन ने इस क्रिकेटर को दूल्हा बनने से रोका, IPL का फाइनल बढ़ा तो टल गई शादी

भारत-पाक टेंशन ने इस क्रिकेटर को दूल्हा बनने से रोका, IPL का फाइनल बढ़ा तो टल गई शादी

Kuldeep Yadav Wedding Postponed: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कुलदीप IPL 2025 के फाइनल के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईपीएल 2025 के सस्पेंड होने के कारण उन्हें अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है. दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण 8 मई के बाद आईपीएल के मौजूदा सीजन को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. सस्पेंशन के बाद 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू हुआ है.

टाइम्स नाउ के मुताबिक भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि कुलदीप यादव गुपचुप तरीके से शादी करने वाले हैं. अब तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि कुलदीप की जीवनसंगिनी कौन होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी की खबर किसी को गुप्त रखने का काम बखूबी किया है.

यह जानकारी भी अभी गुप्त रखी गई है कि 30 वर्षीय कुलदीप यादव कब और कहां शादी करने वाले हैं. अगर रैना यह खुलासा नहीं करते तो कुलदीप के विवाह की खबर 7 फेरों के बाद ही सामने आती. आमतौर पर देखा गया है कि बड़े-बड़े क्रिकेटर अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रहे और उन्हीं को अपना लाइफ-पार्टनर बनाया. मगर कुलदीप खुद बड़ा हिंट दे चुके हैं कि उनकी पत्नी कोई अभिनेत्री नहीं होगी.

IPL 2025 में कुलदीप यादव

आईपीएल 2025 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने 12 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट में मिचेल स्टार्क (18) के बाद दिल्ली के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.

बताया जाता है कि RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार ने भी IPL के कारण अपनी शादी टाल दी थी. दरअसल वो 2022 में शादी रचाने वाले थे, लेकिन उस साल उन्हें सीजन के बीच में RCB का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इस अवसर का भरपूर फायदा उठाने के लिए उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी थी.

यह भी पढ़ें:

तो क्या विराट कोहली से बेहतर हाशिम आमला? कगिसो रबाडा ने पोस्ट किए दोनों के टेस्ट आंकड़े; मचा बवाल

Source link

दिल्ली में गरजा केएल राहुल का बल्ला, 3 साल बाद IPL में जड़ा शतक; 5वीं सेंचुरी से लूटी महफिल

दिल्ली में गरजा केएल राहुल का बल्ला, 3 साल बाद IPL में जड़ा शतक; 5वीं सेंचुरी से लूटी महफिल

KL Rahul Century, DC vs GT: गुजरात के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का रौद्र रूप देखने को मिला. राहुल ने इस मैच में पारी की शुरुआत की और दमदार शतक जड़ दिया. केएल राहुल ने 60 गेंद में शतक जड़ा. आईपीएल में यह उनका पांचवां शतक है. गुजरात के खिलाफ राहुल ने 65 गेंद में 112 रनों की पारी खेली. राहुल ने 14 चौके और 4 छक्के जड़े. राहुल की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली ने पहले खेलने के बाद गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया.

राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके दिल्ली को धीमी शुरुआत से उबारा और टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही. राहुल ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में दो चौके मारे लेकिन फाफ डु प्लेसी 10 गेंद में सिर्फ पांच रन बनाने के बाद चौथे ओवर में अरशद खान की गेंद को मिड ऑन पर सिराज के हाथों में खेल गए. चार ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 19 रन था. 

राहुल ने अगले ओवर में सिराज पर दो और चौके मारे और फिर कागिसो रबाडा का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से करते हुए पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया. अभिषेक पोरेल ने धीमी शुरुआत के बाद प्रसिद्ध कृष्णा पर छक्का मारा. राहुल ने राशिद खान पर चौके के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. 

पोरेल और राहुल ने इसके बाद रबाडा पर छक्के जड़े. राहुल ने साई किशोर की गेंद पर एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. पोरेल ने इसी ओवर में सीधा छक्का भी जड़ा, लेकिन अगली गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे. उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा. 

किशोर ने 71 रन के स्कोर पर राहुल का अपनी ही गेंद पर कैच टपकाया और गेंद चार रन के लिए चली गई. राहुल ने अगली दो गेंद पर भी चौके मारे. अक्षर ने 16वें ओवर में किशोर पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि अगले ओवर में प्रसिद्ध की गेंद को थर्ड मैन पर किशोर के हाथों में खेल गए.

राहुल ने 19वें ओवर में प्रसिद्ध पर छक्के और चौके के साथ 60 गेंद में शतक पूरा किया. राहुल ने अंतिम ओवर में सिराज पर लगातार दो चौके मारे जबकि ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 21) ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया.

अपडेट जारी है…

Source link

तो क्या विराट कोहली से बेहतर हाशिम आमला? कगिसो रबाडा ने पोस्ट किए दोनों के टेस्ट आंकड़े

तो क्या विराट कोहली से बेहतर हाशिम आमला? कगिसो रबाडा ने पोस्ट किए दोनों के टेस्ट आंकड़े

Virat Kohli Comparison In Test Cricket: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग विराट के लिए पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें कोहली के टेस्ट करियर के आंकड़ों की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी कागिसो रबाडा के एक पोस्ट ने हलचल कुछ तेज कर दी है. रबाडा ने कोहली के टेस्ट करियर की तुलना अपने ही साथी खिलाड़ी हाशिम आमला से की है.

हाशिम आमला और विराट कोहली में कौन है बेस्ट?

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह विराट कोहली के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. वहीं हाशिम आमला भी दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है. कागिसो रबाडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी  पर विराट कोहली और हाशिम आमला के टेस्ट करियर के आंकड़ों को शेयर किया, जिनमें दोनों खिलाड़ियों के स्टेटस लगभग बराबर हैं.

हाशिम आमला का टेस्ट करियर

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हाशिम आमला ने 18 जनवरी, 2023 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. हाशिम आमला ने अपने टेस्ट क्रिकेटिंग करियर में 124 मैच खेले हैं. इन मैचों में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 46.64 की औसत से 9,282 रन बनाए हैं. इन रनों को बनाने में आमला ने 28 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं. हाशिम आमला के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 311 रन है.

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं. विराट अपने टेस्ट करियर में 10 हजार रन बनाना चाहते थे, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया. विराट के अपने टेस्ट क्रिकेटिंग करियर में 9,230 रन बनाए हैं, जो कि हाशिम आमला के रनों से 52 रन कम हैं. विराट ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. विराट अपने टेस्ट करियर में आमला से 2 शतक ज्यादा लगा चुके हैं. वहीं आमला के अर्धशतकों को संख्या विराट से 10 ज्यादा है. विराट कोहली का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है.

यह भी पढ़ें

2008 से लेकर अबतक, कब-कब प्लेऑफ में पहुंची है RCB; जानिए किन सालों में लीग स्टेज से हुई बाहर

Source link

राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स से मिली करारी हार

राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स से मिली करारी हार

राजस्थान रॉयल्स को रविवार को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. यह उनकी इस सीजन की 10वीं, वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8वीं हार है. इसी के साथ उन्होंने 12 साल पहले बने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की है.

राजस्थान की इस सीजन की चेज करते हुए 8वीं हार है. चेज करते हुए एक आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड पुणे वॉरियर्स इंडिया के नाम है. साल 2012 और 2013 में उन्हें 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. अब राजस्थान ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

राजस्थान का अगला और आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है. अगर वो चेन्नई के खिलाफ चेज करते हैं और मैच हार जाते हैं तो, वो पुणे वॉरियर्स को पीछे छोड़कर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

राजस्थान का अगला और आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है. अगर वो चेन्नई के खिलाफ चेज करते हैं और मैच हार जाते हैं तो, वो पुणे वॉरियर्स को पीछे छोड़कर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

राजस्थान को पंजाब किंग्स से 10 रनों से हार मिली. पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने जबदस्त अर्धशतक लगाया. उन्होंने 37 गेंदों में 70 रन बनाए. जिसकी बदौलत पंजाब ने राजस्थान को 220 रनों का लक्ष्य दिया था.

राजस्थान को पंजाब किंग्स से 10 रनों से हार मिली. पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने जबदस्त अर्धशतक लगाया. उन्होंने 37 गेंदों में 70 रन बनाए. जिसकी बदौलत पंजाब ने राजस्थान को 220 रनों का लक्ष्य दिया था.

राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन इसके बावजूद राजस्थान 20 ओवरों में 209 रही बना सकी और मैच 10 रनों से गंवा दिया.

राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन इसके बावजूद राजस्थान 20 ओवरों में 209 रही बना सकी और मैच 10 रनों से गंवा दिया.

राजस्थान का पूरे सीजन में खराब प्रदर्शन रहा. वो पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. राजस्थान को 13 मैचों में सिर्फ तीन मुकाबलों में ही जीत मिली है. वो 6 अंक के साथ 9वें पायदान पर हैं.

राजस्थान का पूरे सीजन में खराब प्रदर्शन रहा. वो पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. राजस्थान को 13 मैचों में सिर्फ तीन मुकाबलों में ही जीत मिली है. वो 6 अंक के साथ 9वें पायदान पर हैं.

Published at : 18 May 2025 08:50 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

थैंक्यू मोदी जी…, प्रधानमंत्री से बधाई मिलने पर क्या बोले नीरज चोपड़ा

थैंक्यू मोदी जी…, प्रधानमंत्री से बधाई मिलने पर क्या बोले नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Thanks PM Modi: नीरज चोपड़ा ने आखिरकार अपने करियर में पहली बार 90 मीटर (Neeraj Chopra 90m) दूर भाला फेंका है. उन्होंने यह उपलब्धि दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League 2025) में हासिल की, इसके बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. इस खास उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा (PM Modi on Neeraj Chopra) को बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि प्रतिबद्धता, अनुशासन और जुनून के कारण ही नीरज यह ऐतिहासिक कारनामा कर पाए हैं. अब भारत के इस स्टार एथलीट ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है.

पीएम मोदी ने दी बधाई, आया नीरज चोपड़ा का रिएक्शन

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका था, इससे पहला उनका व्यक्तिगत बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था. नीरज चोपड़ा की तारीफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक शानदार उपलब्धि. दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर की दूरी प्राप्त करने और अपना व्यक्तिगत बेस्ट थ्रो फेंकने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई. यह प्रतिबद्ध होने, अनुशासित होने और जुनून से भरे होने के कारण ही हो पाया है.

नीरज चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया देकर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इन करुणामयी शब्दों के लिए बहुत आभार. मैं प्रयास करूंगा कि आगे भी अपने देश के लिए ऐसे ही अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूं.”

भारतीय सेना का भी किया धन्यवाद

बता दें कि नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले भारतीय एथलीट हैं. जब दोहा डायमंड लीग में उन्होंने इतिहास रचा तो भारतीय सेना ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा को बधाई दी थी. इस पर भी नीरज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारतीय सेना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तिरंगा वाला इमोजी साझा किया है.

यह भी पढ़ें:

बेकार गई जायसवाल-सूर्यवंशी की मेहनत, बंपर जीत से प्लेऑफ के करीब पंजाब किंग्स; राजस्थान को 10 रनों से हराया

ग्लेन मैक्सवेल से लियाम लिविंगस्टोन तक, IPL 2026 में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 5 विदेशी दिग्गज

Source link

IPL 2025 से सीधा टीम इंडिया में आएंगे ये 5 युवा खिलाड़ी? दमदार प्रदर्शन से लूटी है महफिल

IPL 2025 से सीधा टीम इंडिया में आएंगे ये 5 युवा खिलाड़ी? दमदार प्रदर्शन से लूटी है महफिल

टीम इंडिया के लिए खेलना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है. आईपीएल 2025 में प्रियांश आर्य, दिग्वेश राठी सहित पांच युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद उम्मीद है कि जल्द से जल्द उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा.

प्रियांश आर्य पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. प्रियांश ने इस सीजन में सिर्फ 39 गेंदों में शतक भी ठोक दिया था. प्रियांश ने 12 मैचों में 190.38 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं.

दिग्वेश राठी इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. राठी ने अपने पहले ही सीजन में शानदार गेंदबाजी की है. वो लगभग हर मैच में टीम को विकेट लेकर दे रहे हैं. राठी ने 11 मैचों में 29.67 की औसत से 12 विकेट लिए हैं.

पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. प्रभसिमरन ने 12 मैचों में 38.17 की औसत से 458 रन बनाए हैं. इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 171.54 का रहा है. इस साल उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं.

आयुष बडोनी लखनऊ टीम का हिस्सा हैं. आयुष ने मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की है. आयुष ने 10 पारियों में 36.22 की औसत से 326 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.24 का रहा है.

आयुष बडोनी लखनऊ टीम का हिस्सा हैं. आयुष ने मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की है. आयुष ने 10 पारियों में 36.22 की औसत से 326 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.24 का रहा है.

नेहाल वढेरा इस सीजन में पंजाब के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. नेहाल ने 11 मैचों में 35 की औसत से 280 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.30 का रहा है.

नेहाल वढेरा इस सीजन में पंजाब के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. नेहाल ने 11 मैचों में 35 की औसत से 280 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.30 का रहा है.

Published at : 18 May 2025 08:10 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp