बेकार गई जायसवाल-सूर्यवंशी की मेहनत, बंपर जीत से प्लेऑफ के करीब पंजाब किंग्स

बेकार गई जायसवाल-सूर्यवंशी की मेहनत, बंपर जीत से प्लेऑफ के करीब पंजाब किंग्स

RR vs PBKS Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए स्कोर बोर्ड पर 219 रन लगाए थे, इसके जवाब में राजस्थान निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन ही बना पाई. इस मैच को जीतकर पंजाब ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. पंजाब की जीत में सबसे बड़ा योगदान नेहाल वाढेरा और हरप्रीत बराड का रहा. वाढेरा ने 70 रन और हरप्रीत ने 3 अहम विकेट लिए.

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 220 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 5वें ओवर में ही टीम का स्कोर 60 रन से पार पहुंचा दिया था. इस बीच सूर्यवंशी 15 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन फिफ्टी पूरी करते ही आउट हो गए. जायसवाल ने 9 चौके और 1 छक्के से सुसज्जित अपनी पारी में 25 गेंद खेलकर 50 रन बनाए.

संजू सैमसन ने इस मैच में रिटर्न किया, लेकिन वो सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए. रियान पराग से टीम को एक बड़ी पारी की जरूरत थी, उन्हें 13 रन के स्कोर पर हरप्रीत बराड ने क्लीन बोल्ड कर दिया.  बड़ी पार्टनरशिप ना होना राजस्थान की मुश्किलें बढ़ा रहा था.

ध्रुव जुरेल किसी आयरन मैन की तरह एक छोर संभाले हुए थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा था. ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच 37 रनों की पार्टनरशिप हुई, वहीं जब हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हुए तब राजस्थान को जीत के लिए 16 गेंद में 39 रन बनाने थे.

आखिरी ओवर में बनाने थे 30 रन

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 30 रन बनाने थे. 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए जिससे मुकाबला काफी हद तक पंजाब के पक्ष में आ गया था. आखिरी ओवर में मार्को जानसेन ने बॉलिंग की, उनकी पहली 4 गेंदों के बाद ही मैच का रिजल्ट तय हो चुका था. पहली 2 गेंदों पर सिर्फ दो रन आए, वहीं अगली 2 बॉल पर उन्होंने ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को आउट कर दिया. आखिरी 2 गेंदों पर दो चौंकों का राजस्थान को कोई फायदा नहीं मिला.

यह भी पढ़ें:

जयपुर में आई जायसवाल की आंधी, पहले ओवर में ठोके 22 रन; IPL का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Source link

मैक्सवेल से लिविंगस्टोन तक, IPL 2026 में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 5 विदेशी दिग्गज

मैक्सवेल से लिविंगस्टोन तक, IPL 2026 में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 5 विदेशी दिग्गज

आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन सहित 5 विदेशी खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया है. अगर इन खिलाड़ियों की टीमें इनको आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर देती हैं, तो शायद ही इन्हें अगले साल कोई टीम ऑक्शन में खरीदेगी.

मैक्सवेल इस साल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे. उन्हें पंजाब ने मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन इस सीजन उनका बल्ला शांत रहा. मैक्सवेल ने 7 मैचों में 8 की औसत से 48 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 97.96 का रहा.

लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली थी. लिविंगस्टोन ने 54 रन बनाए थे. वहीं उन्होंने इस सीजन में कुल 7 मैचों में 87 रन बनाए हैं. अगर एक पारी का 54 रन निकाल दें तो, लिविंगस्टोन ने 6 मैचों में 33 रन बनाए हैं.

क्विंटन डिकॉक इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं. डिकॉक ने 7 मैचों में सिर्फ एक अच्छी पारी खेली थी. उन्होंने 97 रन बनाए थे. लेकिन बाकी मैचों में उनका बल्ला शांत रहा. उन्होंने बाकी 6 मैचों में सिर्फ 46 रन बनाए. इस साल डिकॉक ने 7 मैचों में 23.83 की औसत से 143 रन बनाए हैं.

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनात को आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला. लेकिन पहले मैच में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की, शायद ही अब उन्हें अगले सीजन में कोई टीम खरीदे. उन्होंने इस सीजन सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 30 रन लूटा डाले थे.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉन्सन इस साल केकेआर टीम का हिस्सा हैं, इस सीजन में उन्होंने काफी खराब गेंदबाजी की है. उनको इस सीजन में 4 मैचों में गेंदबाजी करने का मौका मिला. इस दौरान वो सिर्फ विकेट ही निकाल पाए. स्पेंसर ने 11.74 की इकॉनमी रेट से रन लूटाए.

Published at : 18 May 2025 06:58 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

जयपुर में आई जायसवाल की आंधी, पहले ओवर में ठोके 22 रन; IPL का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

जयपुर में आई जायसवाल की आंधी, पहले ओवर में ठोके 22 रन; IPL का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Most Runs in First Over IPL Inning: यशस्वी जायसवाल ऐसे ही विश्व क्रिकेट में उभरते हुए सितारे नहीं कहे जाते हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पारी के पहले ही ओवर में उन्होंने 22 रन ठोक डाले हैं. गजब की बात यह है कि जायसवाल ने 22 रन अर्शदीप सिंह के ओवर में बनाए, जिनके टी20 फॉर्मेट के आंकड़े बहुत बेहतरीन रहे हैं. जायसवाल ने इस ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया. जायसवाल अब IPL के किसी मैच में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स ने 220 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में RR की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. अर्शदीप सिंह की पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका लगा दिया. दूसरी गेंद खाली रही, वहीं अगली दोनों गेंदों पर चौका आया. पांचवीं बॉल पर सिक्स और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया, जिससे ओवर में कुल 22 रन आए.

यशस्वी जायसवाल के नाम है ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IPL में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में पारी के पहले ओवर में 26 रन बना डाले थे. इस सूची में दूसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ हैं, जिन्होंने 2021 में KKR के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन बनाए थे. अब यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर पहले ओवर में 20 से ज्यादा रन जड़ने का कारनामा कर दिखाया है. बता दें कि यशस्वी जायसवाल अब IPL इतिहास में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार 20 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

500 पार जायसवाल पहुंचे

यशस्वी जायसवाल अब IPL 2025 में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाले कुल छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सूर्यकुमार यादव, साई सुदर्शन, विराट कोहली, शुभमन गिल और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं. पंजाब के खिलाफ मैच से पूर्व उन्होंने मौजूदा सीजन में 473 रन बना लिए थे. पंजाब के खिलाफ मैच में 27 रन बनाते ही उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा छू लिया.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सरकार की शर्मनाक हरकत, भारत का ‘कट्टर विरोध’ करने पर शाहिद अफरीदी को मिला अवॉर्ड

Source link

पाकिस्तानी सरकार की शर्मनाक हरकत, भारत का ‘कट्टर विरोध’ करने पर शाहिद अफरीदी को मिला अवॉर्ड

पाकिस्तानी सरकार की शर्मनाक हरकत, भारत का ‘कट्टर विरोध’ करने पर शाहिद अफरीदी को मिला अवॉर्ड

Pakistan PM Shehbaz Sharif Shameful Action: पाकिस्तानी सरकार ने एक नापाक हरकत की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को अवॉर्ड दिया है. पाकिस्तान की सरकार ने ये अवॉर्ड ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का बिना किसी तथ्य के कट्टर विरोध करने के लिए शाहिद अफरीदी को दिया है.

शाहिद अफरीदी को मिला फर्जी बातों का इनाम

भारत की ओर से लगातार कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है. पाकिस्तान को भारत से कई बार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. भारत में कश्मीर घाटी में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ था, जिसका बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ तीन दिनों तक ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान में कई आतंकवादी ढेर हुए. इस दौरान, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला, जिसका जवाब भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की तरफ से दिया गया.

यह खबर अपडेट हो रही है…

Source link

‘जसप्रीत बुमराह बने भारत की टेस्ट टीम के कप्तान तो खो देंगे….’, रवि शास्त्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा

‘जसप्रीत बुमराह बने भारत की टेस्ट टीम के कप्तान तो खो देंगे….’, रवि शास्त्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Ravi Shastri On Jasprit Bumrah: भारतीय टेस्ट टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए इंंग्लैंड दौरे (IND vs ENG Tour) पर जाने वाली है. इसके लिए सभी को टीम के ऐलान का इंतजार है. इसके साथ ही भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान भी मिलने वाला है. इसके लिए कई खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा चल रही है. इसी बात पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपनी बात रखी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने ICC Review में बात करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाए, क्योंकि इससे आप लोग उनमें एक बॉलर को खो देंगे.

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

सुपर संडे पर IPL 2025 में दो बड़े मुकाबले, दांव पर प्लेऑफ के टिकट, राजस्थान-पंजाब और दिल्ली-गुजरात में कौन मारेगा बाजी?

Source link

IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स? अगले सीजन बदल जाएगी KKR

IPL 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स? अगले सीजन बदल जाएगी KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद केकेआर इस सीजन से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई. केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा है. जिस वजह से आईपीएल 2026 से पहले इन 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल करन के लिए केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की थी. लेकिन वो इस साल 11 मैचों में 20.28 की औसत से सिर्फ 142 रन बना पाए. वहीं इस सीजन में तो उन्होंने एक भी ओवर गेंदबाजी भी नहीं की.

इंसाइडस्पोर्ट के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सिर्फ एक मैच में 97 रनों की पारी खेली. इसके बाद से वो कुछ खास नहीं कर सके. जिसके बाद टीम ने उन्हें बेंच पर बैठा दिया. ऐसे में केकेआर डिकॉक को भी अगले साल से पहले रिलीज कर सकती है.

रिंकू सिंह को केकेआर ने इस सीजन के लिए 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. लेकिन इस साल वो कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 197 रन बनाए हैं. साथ ही वो जिस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें मैच में इंपैक्ट डालने के लिए ज्यादा ओवर्स मिल भी नहीं रहे हैं.

ऑलराउंडर मोईन अली को इस साल 6 मैचों में मौका मिला है. इस दौरान उन्होंने 6 विकेट लिए हैं. मोईन को इस सीजन बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका भी नहीं मिला. टीम उन्हें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर रही थी.

रोवमन पॉवेल को इस साल केकेआर ने ज्यादा मौका नहीं दिया है. वो सिर्फ दो मैच खेले हैं. जिसमें से सिर्फ एक ही मैच में उन्होंने बल्लेबाजी की है. जब तक केकेआर के पास आंद्रे रसेल हैं, तब तक पॉवेल को मौका मिलना मुश्किल है. ऐसे में केकेआर उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है.

Published at : 18 May 2025 03:09 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp