IPL 2025: KKR Knocked Out After Rain Washout Against RCB In Bengaluru

IPL 2025: KKR Knocked Out After Rain Washout Against RCB In Bengaluru

Defending champions Kolkata Knight Riders (KKR) were knocked out of the Indian Premier League (IPL) 2025 as Match 58 against Royal Challengers Bengaluru (RCB) was abandoned without a toss due to heavy rain at the M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru on Saturday.

The 2025 IPL season resumes after a brief suspension due to India-Pakistan border tensions. However, the revised schedule has come at a cost, with several overseas stars unavailable for the remainder of the season owing to international duties and personal reasons, potentially impacting team combinations in the playoff race.

The washout has significant consequences on the IPL 2025 points table. Royal Challengers Bengaluru (RCB) moved up to the top with 17 points from 12 matches, overtaking Gujarat Titans (16 points from 11) and Punjab Kings (15 from 11), though both Gujarat Titans and Punjab Kings will still have a game in hand.

For Kolkata Knight Riders (KKR), their defence of the title ended at the M. Chinnaswamy Stadium. They would rise to 12 points from 13 games, but that won’t be enough to stay in contention. Their final league fixture against Sunrisers Hyderabad (SRH) would thus become a mere formality, marking an early end to their title defence.

They’ve already endured one no-result earlier this season against the Punjab Kings (PBKS). Meanwhile, RCB have more breathing room; even in case of rain affecting the outcome, they still have a viable shot at making the playoffs, and potentially securing a top-two finish.

Bengaluru has already seen one rain-shortened fixture this year, with their match against PBKS reduced to 14 overs per side.

The rescheduling of IPL 2025 could impact more than just a handful of matches. Bengaluru, which is set to host another game on May 23 between Royal Challengers Bengaluru (RCB) and Sunrisers Hyderabad (SRH), remain under the radar with rain threats looming.

The M. Chinnaswamy Stadium, already having experienced weather disruptions earlier in the season, may face fresh challenges.

Meanwhile, Mumbai, where unseasonal rainfall has been reported over the past week, is slated to host a key fixture between the Mumbai Indians (MI) and Delhi Capitals (DC) on May 21. With the playoff race heating up, any further washouts could significantly alter the qualification scenarios for multiple teams.

In what promised to be an emotional evening, RCB fans have planned to wear white T-shirts to honour Kohli’s retirement from Test cricket. The fans have planned to come out in huge numbers to hail Kolhi despite rain being predicted for the evening. And it promptly started raining well before the toss, but the fans continued to stay put in the stands.

The match against Kolkata Knight Riders (KKR) will be Kohli’s first appearance since he shocked the cricketing world by announcing his sudden retirement from red-ball cricket on May 12, during the break in the tournament caused by India-Pakistan border tensions. 

Source link

RCB-KKR मैच बारिश की भेंट चढ़ा, सफेद रंग में रंगा चिन्नास्वामी मैदान विराट को देखने के लिए तरसा

RCB-KKR मैच बारिश की भेंट चढ़ा, सफेद रंग में रंगा चिन्नास्वामी मैदान विराट को देखने के लिए तरसा

RCB vs KKR Match Highlights IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है. बेंगलुरु में लगातार हुई बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया. यह मैच विशेष रूप से केकेआर के लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर ही वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रह सकती थी. दूसरी ओर RCB ने लगभग प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है.

सस्पेंशन के बाद IPL 2025 में यह पहला मैच था, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में लाइव एक्शन देखने के लिए फैंस तरस गए. विराट कोहली की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद मैदान में काफी फैंस सफेद जर्सी पहन कर आए थे, लेकिन वो एक क्षण के लिए भी विराट को मैदान पर नहीं देख पाए.

बारिश बनी KKR के लिए विलेन

बारिश कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए विलेन साबित हुई है. केकेआर के लिए यह मैच जीतना जरूरी था क्योंकि RCB को हराने पर ही उसकी प्लेऑफ की उम्मीद जीवित रह सकती थीं. अब KKR के 13 मैचों में पांच जीत के बाद 12 अंक हो गए हैं. उसका अब एक ही मैच बाकी रह गया है, जिसे जीतकर वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जो उसके प्लेऑफ में जाने के लिए नाकाफी साबित होगा.

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो मैच रद्द होने से उसके 17 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. हालांकि बेंगलुरु ने अभी तक अंतिम-4 में जगह पक्की नहीं की है. इतिहास पर नजर डालें तो साल 2016 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिन्नास्वामी स्टेडियम में KKR पर जीत नहीं मिली है और आज का मैच रद्द होने से यह सिलसिला अब भी जारी है.

यह भी पढ़ें:

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का फाइनल होगा या नहीं? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

RCB का झंडा और विराट के नाम की सफेद जर्सी, लाल से व्हाइट हुआ चिन्नास्वामी; कोहली का दिखा गज़ब का क्रेज

Source link

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का फाइनल होगा या नहीं? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का फाइनल होगा या नहीं? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

आईपीएल 2025 के फाइनल के वेन्यू को लेकर चर्चा बनी हुई है. आईपीएल की शुरुआत में ही तय था कि फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. हालांकि भारत-पाक तनाव के बाद आईपीएल संस्पेंड होने से अब तय नहीं है कि फाइनल किस मैदान में होगा. ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने जवाब दिया है कि फाइनल पहले से ही तय जगह ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं.

गांगुली ने कहा कि “हम लोग कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई के साथ बातचीत चल रही है. फाइनल को यहां से हटाना इतना आसान नहीं है.” भारत-पाक तनाव के बाद से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था.

गांगुली ने कहा कि “हम लोग कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई के साथ बातचीत चल रही है. फाइनल को यहां से हटाना इतना आसान नहीं है.” भारत-पाक तनाव के बाद से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था.

इसके बाद बाकी बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया गया था. बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ लीग मैचों का ही वेन्यू बताया गया था. जबकि प्लेऑफ्स और फाइनल के लिए अभी तक वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है.

इसके बाद बाकी बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया गया था. बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ लीग मैचों का ही वेन्यू बताया गया था. जबकि प्लेऑफ्स और फाइनल के लिए अभी तक वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है.

आईपीएल 2025 के बचे लीग मैच बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में कराने का फैसला लिया गया था. जिसके बाद से ही सवाल उठने लगे थे कि इस सीजन का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं?

गांगुली से जब पूछा गया कि बाकी बचे मैचों के लिए वेन्यू में कोलकाता का नाम क्यों नही था, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केकेआर ने सभी 7 होम गेम्स खेल लिए थे, इस वजह से मैदान का नाम नहीं था, अगर उनके भी मैच बाकी रहते तो, ईडन गार्डन्स का नाम जरुर होता.

बता दें कि आईपीएल संस्पेंड होने के बाद से शनिवार को दोबारा शुरू हुआ है. इस सीजन के लीग मैच 27 मई तक खेले जाएंगे. इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा. जबकि 1 जून को क्वालीफायर 2 होगा. फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा.

Published at : 17 May 2025 10:28 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

RCB का झंडा और विराट के नाम की सफेद जर्सी, लाल से व्हाइट हुआ चिन्नास्वामी; कोहली का दिखा गज़ब का क्रेज

RCB का झंडा और विराट के नाम की सफेद जर्सी, लाल से व्हाइट हुआ चिन्नास्वामी; कोहली का दिखा गज़ब का क्रेज

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. इसके बाद अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच में खेलने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे हैं, जहां उनके फैंस उनको ट्रिब्यूट देने के लिए टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान में आए हैं.

कोहली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रिटायरमेंट की जानकारी सबके साथ साझा की थी. कोहली को टेस्ट में फेयरवेल देने के लिए फैंस ने सफेद टी-शर्ट पहनी है.

कोहली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रिटायरमेंट की जानकारी सबके साथ साझा की थी. कोहली को टेस्ट में फेयरवेल देने के लिए फैंस ने सफेद टी-शर्ट पहनी है.

वहीं अब आईपीएल में कोहली के फैंस ने माहौल पूरा टेस्ट की तरह कर दिया है. जहां आरसीबी के मैच के दौरान पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल हो जाता था. वो अब पूरा सफेद हो गया है.

वहीं अब आईपीएल में कोहली के फैंस ने माहौल पूरा टेस्ट की तरह कर दिया है. जहां आरसीबी के मैच के दौरान पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल हो जाता था. वो अब पूरा सफेद हो गया है.

कोहली का इस साल आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है. कोहली ने RCB के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 11 मैचों में अब तक लगभग 63 की औसत से 505 रन बना चुके हैं.

कोहली का इस साल आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है. कोहली ने RCB के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 11 मैचों में अब तक लगभग 63 की औसत से 505 रन बना चुके हैं.

कोहली ने इस सीजन में 7 अर्धशतक लगाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में कोहली चौथे नंबर पर हैं. हालांकि विराट अगर 6 रन और बना देते हैं तो वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे.

कोहली ने इस सीजन में 7 अर्धशतक लगाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में कोहली चौथे नंबर पर हैं. हालांकि विराट अगर 6 रन और बना देते हैं तो वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे.

आरसीबी का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 11 मैचों में से 8 मैच जीते हैं. टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अगर केकेआर के साथ मैच बारिश की वजह से धुल भी जाता है तो आरसीबी को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. वो प्लेऑफ के और करीब ही पहुंचेगी.

Published at : 17 May 2025 10:13 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

मेरे शब्द नोट कर लें, अगर RCB फाइनल…, एबी डिविलियर्स ने कर दिया बड़ा एलान

मेरे शब्द नोट कर लें, अगर RCB फाइनल…, एबी डिविलियर्स ने कर दिया बड़ा एलान

AB Devilliers on RCB Final IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 में बहुत अच्छी लय में दिखी है. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. आईपीएल 2025 सस्पेंशन झेलने के बाद दोबारा शुरू हो गया है, 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से टूर्नामेंट दोबारा शुरू हुआ. अब आरसीबी के लिए खेल चुके एबी डिविलियर्स ने इस टीम को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी है. उन्होंने RCB टीम से भारत वापस आने का वादा कर दिया है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है.

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स 11 साल RCB के लिए खेले. बेंगलुरु के लिए खेले 156 मैचों में उन्होंने 4,491 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ कई यादगार साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड भी बनाए. वो अपने करियर में कभी IPL का खिताब नहीं जीत पाए और 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था.

मेरी बात नोट कर लें…

इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान उन्होंने कहा, “मेरी बात नोट कर लें, RCB अगर फाइनल में जाती है तो मैं वहां टीम के साथ स्टेडियम में मौजूद रहूंगा. विराट कोहली के साथ मिलकर ट्रॉफी उठाने से अधिक गर्व की बात मेरे लिए दूसरी नहीं होगी. मैंने कई सालों तक इसका प्रयास किया था.”

एबी डिविलियर्स का ऐतिहासिक IPL करियर

एबी डिविलियर्स अपने आईपीएल करियर में 2 टीमों के लिए खेले. दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 28 मैचों में 671 रन बनाए, वहीं 156 मैचों में RCB का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 4,491 रन बनाए थे. उनके पूरे आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 184 मैचों में 5,162 रन बनाए थे. इस शानदार करियर में उन्होंने 3 सेंचुरी और 40 अर्धशतकीय पारी भी खेलीं. वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल रहे. उनके नाम 251 सिक्स हैं.

यह भी पढ़ें:

नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में मिली कितनी प्राइज मनी? 90.23 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास

Source link

नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में मिली कितनी प्राइज मनी? 90.23 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में मिली कितनी प्राइज मनी? 90.23 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास

Neeraj Chopra Won Prize Money: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) किया. नीरज का इससे पहले बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का था. नीरज चोपड़ा काफी समय से 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बार दोहा डायमंड लीग में नीरज को सफलता मिल गई.

दूसरे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा इस बार डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे. इस लीग में पहले नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर (Julian Weber) पर रहे. वेबर ने 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंका और अपना निजी बेस्ट जेवलिन थ्रो किया. नीरज ने इस लीग के बाद कहा कि ‘मैं और जूलियन वेबर काफी समय से 90 मीटर के मार्क को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे. इस लीग में हम दोनों ने ही इस 90 मीटर के मार्क को पार कर लिया’.

नीरज चोपड़ा को मिलेंगे कितने रुपये?

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 में भी जेवलिन थ्रो के इवेंट में दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार भी नीरज ने दूसरा स्थान ही हासिल किया है. नीरज चोपड़ा को 2024 में डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर आने पर 12000 डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले थे, जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक 10.06 लाख रुपए के करीब है. इस बार भी नीरज चोपड़ा को इतने ही रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिल सकते हैं.

पीएम ने दी बधाई

नीरज के नए नेशनल रिकॉर्ड बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी. दोहा डायमंड लीग में भारत के एक और खिलाड़ी ने हिस्सा लिया. भारत के किशोर जेना इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे. किशोर ने इस लीग में 78.60 मीटर का भाला फेंका, जो कि उनका निजी बेस्ट थ्रो बना.

यह भी पढ़ें

Watch: रोहित शर्मा ने छोटे भाई को क्यों डांटा? कार में ऐसा क्या हुआ कि सबके सामने लगाई क्लास; वीडियो वायरल

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp