नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में मिली कितनी प्राइज मनी? 90.23 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में मिली कितनी प्राइज मनी? 90.23 मीटर दूर भाला फेंक रचा इतिहास


Neeraj Chopra Won Prize Money: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) किया. नीरज का इससे पहले बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का था. नीरज चोपड़ा काफी समय से 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बार दोहा डायमंड लीग में नीरज को सफलता मिल गई.

दूसरे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा इस बार डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे. इस लीग में पहले नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर (Julian Weber) पर रहे. वेबर ने 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंका और अपना निजी बेस्ट जेवलिन थ्रो किया. नीरज ने इस लीग के बाद कहा कि ‘मैं और जूलियन वेबर काफी समय से 90 मीटर के मार्क को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे. इस लीग में हम दोनों ने ही इस 90 मीटर के मार्क को पार कर लिया’.

नीरज चोपड़ा को मिलेंगे कितने रुपये?

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 में भी जेवलिन थ्रो के इवेंट में दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार भी नीरज ने दूसरा स्थान ही हासिल किया है. नीरज चोपड़ा को 2024 में डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर आने पर 12000 डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले थे, जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक 10.06 लाख रुपए के करीब है. इस बार भी नीरज चोपड़ा को इतने ही रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिल सकते हैं.

पीएम ने दी बधाई

नीरज के नए नेशनल रिकॉर्ड बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी. दोहा डायमंड लीग में भारत के एक और खिलाड़ी ने हिस्सा लिया. भारत के किशोर जेना इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे. किशोर ने इस लीग में 78.60 मीटर का भाला फेंका, जो कि उनका निजी बेस्ट थ्रो बना.

यह भी पढ़ें

Watch: रोहित शर्मा ने छोटे भाई को क्यों डांटा? कार में ऐसा क्या हुआ कि सबके सामने लगाई क्लास; वीडियो वायरल





Source link

अगर रद्द हुआ बेंगलुरु और कोलकाता का मैच तो KKR का क्या होगा? प्लेऑफ के लिए ऐसा है समीकरण

अगर रद्द हुआ बेंगलुरु और कोलकाता का मैच तो KKR का क्या होगा? प्लेऑफ के लिए ऐसा है समीकरण


RCB vs KKR Playoff Prediction: सस्पेंशन के बाद IPL 2025 दोबारा शुरू हो गया है, 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हो गई है. बारिश के कारण मैच रद्द घोषित हो सकता है, अगर ऐसा हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. इस स्थिति में जानिए बेंगलुरु और कोलकाता के लिए प्लेऑफ के समीकरण पर क्या बड़ा असर पड़ेगा?

मैच रद्द हुआ, तो KKR बाहर?

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 5 जीत के बाद 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. उसके 2 मैच बाकी हैं, ऐसे में उसके अधिकतम अंक 15 तक पहुंच सकते हैं. कोलकाता के लिए आज करो या मरो का मैच है क्योंकि RCB के खिलाफ हारने पर वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. केकेआर की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हो जाती क्योंकि बेंगलुरु के खिलाफ मैच मैच रद्द होने पर भी वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

RCB को ये करने की जरूरत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के बहुत करीब है. बेंगलुरु अभी 11 मैचों में 8 जीत दर्ज कर चुकी है और वह 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. आरसीबी के अभी 3 मैच बाकी हैं. अगर बेंगलुरु आज कोलकाता से जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी. RCB के लिए अच्छी बात यह है कि KKR के साथ मैच रद्द होने पर उसके 17 अंक हो जाएंगे, जिससे उसकी टॉप-4 में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

अब तक तीन टीम बाहर

IPL 2025 की अब तक मजेदार बात यह है कि 3 टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन एक भी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद बाहर हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल? जानें यहां



Source link

विदेशी क्रिकेटरों का ‘इंडियन आर्मी’ को ट्रिब्यूट, पैट कमिंस ने जो किया, वो एक सच्चा देशभक्त…

विदेशी क्रिकेटरों का ‘इंडियन आर्मी’ को ट्रिब्यूट, पैट कमिंस ने जो किया, वो एक सच्चा देशभक्त…


Cricketers Tribute Indian Army: 9 दिन के ब्रेक के बाद IPL 2025 दोबारा शुरू हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं भारत-पाक सीजफायर के बाद घोषणा की गई कि 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा. अब सभी टीमों के खिलाफ एक बार फिर साथ आ गए हैं, इस बीच विदेशी खिलाड़ी भारतीय सेना को ट्रिब्यूट दे रहे हैं. भारतीय सेना के जज्बे के कारण ही यह संभव हो पाया है कि युद्ध जैसे हालात पनपने के चंद दिनों बाद आईपीएल 2025 दोबारा शुरू हो पाया है.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने IPL 2025 में सभी कप्तानों की तस्वीर साझा की और खुशी जताई कि इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच आज से फिर शुरू होने वाला है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर यही तस्वीर लगाई है. इस तस्वीर में संदेश दिया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि, “एक बिलियन लोग आज फिर से जुड़ गए हैं. भारतीय सेना अपनी बहदुरी से हम सबको प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद.”

क्यों रुका था IPL 2025?

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की जान ली थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयरबेस समेत आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. यहां तक कि सिर्फ 8 मई को ही सेना ने एलओसी पर पाकिस्तान के 50 से अधिक ड्रोन को मजबूत डिफेंस सिस्टम के बलबूते रोक लिया था.

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण 8 मई को धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. इस कारण BCCI ने बड़ा फैसला लेकर IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया था. काफी सोच-विचार के बाद फैसला लिया गया कि 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा और अब फाइनल मैच 25 मई के बजाय 3 जून को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल? जानें यहां





Source link

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल?

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल?


Neeraj Chopra 90m: शुक्रवार, 16 मई को नीरज चोपड़ा इतिहास में ऐसे पहले जेवलिन थ्रो एथलीट बने, जिन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया हो. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamong League 2025) में 90.23 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रचा था, जो नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो (Neeraj Chopra Longest Throw) भी है. इसके बावजूद यह भारतीय एथलीट कोई मेडल क्यों नहीं जीत पाया? इसका जवाब आपको यहां मिलेगा.

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में ही 88.44 मीटर दूर भाला फेंकते हुए लीड हासिल कर ली थी. उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी तय कर इतिहास रच डाला था. इस खास उपलब्धि पर अन्य एथलीटों ने भी उन्हें बधाई दी.

क्यों नहीं मिला मेडल?

डायमंड लीग में मेडल दिए जाने का कोई नियम नहीं है. इसके लिए आपको समझना होगा कि डायमंड लीग आखिर क्या है. डायमंड लीग में 14 अलग-अलग इवेंट करवाए जाते हैं, जहां 16 अलग-अलग खेलों में महिला और पुरुष एथलीट भाग लेते हैं. पहले तीन स्थानों पर रहने वाले एथलीटों को कोई मेडल नहीं मिलता है बल्कि उन्हें पॉइंट्स दिए जाते हैं.

90 मीटर के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

इवेंट के आखिरी क्षणों तक नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर चल रहे थे, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर कुछ और ही ठान कर आए थे. जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर दूर भला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर दूर भाला फेंका था.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल विजेता रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया था. वो एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हैं. नीरज चोपड़ा की बात करें तो वो जल्द ही ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले थे, लेकिन इस इवेंट को भारत-पाक तनाव के कारण आगे स्थगित कर दिया गया था. इससे पहले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का था, यह दूरी उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में हासिल की थी. इसके अलावा उन्होंने 2024 लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर दूर भाला फेंका था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने दिया सचिन तेंदुलकर को अनोखा सम्मान, ‘मास्टर ब्लास्टर’ जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे; जानें क्या कुछ कहा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp