बेंगलुरु-कोलकाता मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, सूर्यकुमार से छिनेगी ऑरेंज कैप

बेंगलुरु-कोलकाता मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, सूर्यकुमार से छिनेगी ऑरेंज कैप


KKR vs RCB IPL Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार, 17 मई को आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर जहां बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी, वहीं अगर कोलकाता जीती तो प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक बन जाएगी. वहीं अगर बारिश की वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच रद्द हुआ तब KKR प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.

KKR-RCB के मैच में इन खिलाड़ियों पर नजर

कोलकाता-बेंगलुरु के मुकाबले में आरसीबी के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट वापसी कर सकते हैं. बेंगलुरु के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है. वहीं विराट कोहली इस सीजन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. बेंगलुरु की टीम चाहेगी कि ये जोड़ी कल शनिवार को खेले जाने वाले मैच में शानदार शुरुआत करे. वहीं गेंदबाजी में हेजलवुड के खेलने पर अभी संशय है तो भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान संभालनी होगी.

कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे को परफॉर्म करना बेहद जरूरी है. रहाणे अब तक 12 मैचों में 37.5 की औसत से 375 रन बना चुके हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. अंगकृष रघुवंशी भी केकेआर के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं. रघुवंशी ने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 35.75 की औसत से 286 रन बना लिए हैं, जिसमें 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने एक अर्धशतक भी लगाया है.

विराट कोहली को मिलेगी ऑरेंज कैप?

बेंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में इस समय चौथे नंबर पर हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. लेकिन विराट और सूर्या के रनों में ज्यादा अंतर नहीं है. सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में 63.75 की औसत से 510 रन बना चुके हैं. वहीं विराट कोहली ने 11 मैचों में 63.13 की औसत से 505 रन बनाए हैं. सूर्या, विराट से ऑरेंज कैप की रेस में केवल 5 रनों से आगे हैं. अगर शनिवार को खेले जाने वाले मैच में कोहली 6 रन या इससे ज्यादा बना लेते हैं, तब सुर्यकुमार यादव से छिनकर ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ जाएगी.

यह भी पढ़ें

Watch: बारिश में टिम डेविड ने की बच्चों जैसी मस्ती, चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर नहाए, पानी में हुए लोटपोट



Source link

मोहम्मद शमी ने इंस्टा स्टोरी पर लगाया पाकिस्तानी झंडा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच

मोहम्मद शमी ने इंस्टा स्टोरी पर लगाया पाकिस्तानी झंडा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच


Mohammed Shami IPL 2025: IPL 2025 के बीच भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है. दरअसल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया है. आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पूर्व उनकी टेस्ट रिटायरमेंट (Mohammed Shami Test Retirement) का भी दावा किया गया था, जो बाद में झूठा निकला था. अब आइए जानते हैं कि उनकी पाकिस्तान का झंडा लगाने वाली स्टोरी में कितना सच है और कितना झूठ?

मोहम्मद शमी की पाकिस्तानी झंडा लगाने वाली स्टोरी का फोटो जमकर वायरल हो रहा है. जब हमने इस वायरल दावे की पड़ताल की तो पाया कि भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई तस्वीर साझा नहीं की है. यह फोटो AI से तैयार की गई है, जिसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.

टेस्ट रिटायरमेंट का दावा भी निकला था झूठा

12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, वहीं उनसे 5 दिन पहले रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर को विराम दे दिया था. उन दोनों के संन्यास के बाद बहुत बड़ा दावा किया गया था कि मोहम्मद शमी भी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं. शमी को खुद आगे आकर इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया देनी पड़ी थी. मोहम्मद शमी ने टेस्ट रिटायरमेंट के दावों पर भड़कते हुए कहा था कि ऐसे दावे करने वाले लोगों ने क्रिकेटरों के भविष्य का जैसे सत्यानाश कर दिया है.

मोहम्मद शमी फिलहाल IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. शमी का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 दोबारा शुरू होते ही फैंस को लगेगा झटका, बारिश से रद्द होगा RCB और KKR का मैच?



Source link

IPL 2025 दोबारा शुरू होते ही फैंस को लगेगा झटका, बारिश से रद्द होगा RCB और KKR का मैच?

IPL 2025 दोबारा शुरू होते ही फैंस को लगेगा झटका, बारिश से रद्द होगा RCB और KKR का मैच?


RCB vs KKR Match Update:ऑपरेशन सिंदूर‘ के बाद IPL 2025 का आगाज फिर एक बार होने जा रहा है. 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. लेकिन मैच से पहले ही क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी आफत खड़ी हो गई है, क्योंकि इस मैच पर काले बादल छा गए हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कल शनिवार को खेले जाने वाले RCB vs KKR के मैच में बारिश हो सकती है.

क्या रद्द होगा RCB-KKR का मुकाबला?

बेंगलुरु और कोलकाता के बीच होने वाले मैच में अगर बारिश आती है तो ये मैच रद्द हो सकता है. इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जा सकता है. अगर बारिश कुछ ही समय के लिए होती है तो इस मैच में ओवरों की संख्या को कम किया जा सकता है. लिमिटेड ओवर मैच कराने से भी कोलकाता और बेंगलुरु के मुकाबले का निर्णय निकाला जा सकता है.

बेंगलुरु में कैसा है मौसम?

आरसीबी-केकेआर के मैच में तेज तूफान आ सकता है. बेंगलुरु में कल शनिवार शाम से देर रात तक हल्की से भारी बारिश तक हो सकती है. कर्नाटक में भारी तूफान के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका जताई जा रही है.

मैच रद्द होने से पॉइंट्स टेबल में क्या होगा बदलाव?

कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच अगर बारिश में धुल जाता है, तब केकेआर के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है. कोलकाता चिन्नास्वामी के मैदान पर अपना 13वां मैच खेलने उतरेगी, तब इस मैच के रद्द होने पर एक अंक मिलने से KKR के 12 अंक हो जाएंगे. वहीं कोलकाता के लिए केवल एक मैच ही बचेगा और आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी केकेआर 14 अंक ही हासिल कर पाएगी.

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में अभी तक टॉप 4 में शामिल सभी टीमें 14 अंक या इससे ज्यादा हासिल कर चुकी हैं. इसका मतलब ये है कि शनिवार का मुकाबला हारने से कोलकाता प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है. वहीं बेंगलुरु एक अंक हासिल कर 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी.

यह भी पढ़ें

India Squad: इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह, सामने आया हैरान करने वाला अपडेट





Source link

न शुभमन गिल और न बुमराह, इंग्लैंड दौरे पर इस युवा को मिली कप्तानी

न शुभमन गिल और न बुमराह, इंग्लैंड दौरे पर इस युवा को मिली कप्तानी


India Squad Announcement For England Tour: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उससे पहले भारत की ‘A’ टीम इंग्लैंड टूर पर जाने वाली है, जिसके लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और शार्दुल ठाकुर से लेकर हर्षित राणा जैसे नामी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस टीम के लिए शुभमन गिल भी खेलेंगे, लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं मिली है.

गिल-बुमराह को नहीं मिली कप्तानी

टीम इंडिया-ए को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने हैं, जो 30 मई से शुरू होने वाले हैं. रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारत की टेस्ट टीम के नए कप्तान का विषय चर्चा में रहा है. शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का नाम कप्तानी के लिए सबसे आगे लिया जा रहा है, मगर इंडिया-ए की कप्तानी गिल या बुमराह नहीं बल्कि 29 वर्षीय अभिमन्यू ईश्वरन को मिली है.

अभिमन्यू ईश्वरन, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के समय भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया था. ईश्वरन अब तक अपने 101 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 7,674 रन बना चुके हैं, जिनमें 27 शतक और 29 फिफ्टी भी शामिल हैं.

पहले भी टीम इंडिया से जुड़े रहे हैं अभिमन्यू ईश्वरन

अभिमन्यू ईश्वरन डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं. वो पहले भी टीम इंडिया से जुड़े रहे हैं. ईश्वरन को 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए 5 स्टैंड-बाय प्लेयर्स में शामिल किया गया था. इसके अलावा उन्हें 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी टूर के लिए भी स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में जगह दी गई थी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी उन्हें भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया-ए: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुथर, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; ईशान किशन को मिला मौका

सिर्फ मुंबई के वानखेड़े में ही नहीं, UAE के शारजाह स्टेडियम में भी है इस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर स्टैंड



Source link

सिर्फ मुंबई के वानखेड़े में ही नहीं, UAE के शारजाह स्टेडियम में भी है इस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर स्टैंड

सिर्फ मुंबई के वानखेड़े में ही नहीं, UAE के शारजाह स्टेडियम में भी है इस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर स्टैंड



सिर्फ मुंबई के वानखेड़े में ही नहीं, UAE के शारजाह स्टेडियम में भी है इस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर स्टैंड



Source link

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; ईशान किशन को मिला मौका

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; ईशान किशन को मिला मौका


IND vs ENG: भारत की इंग्लैंड दौरे के लिए ए-टीम (India A Tour of England) का ऐलान हो गया है. इसमें टीम के पहले मैच के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन को शामिल नहीं किया गया है. दूसरे मैच से टीम में इन खिसाड़ियों को लाया जा सकता है. इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है. वहीं ईशान किशन को इंडिया की A टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया की ए-टीम का चयन कर लिया गया है. ये टीम इंग्लैंड में 2 फर्स्ट क्लास मैच और एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलने वाली है. इस दौरे के लिए युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा टीम में यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, मानव सुथर, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

India Squad: इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह, सामने आया हैरान करने वाला अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp