टेस्ट में 10 हजार रन नहीं पूरा कर पाए ये महान बल्लेबाज, विराट कोहली सहित लिस्ट में शामिल हैं कई दिग्गज

टेस्ट में 10 हजार रन नहीं पूरा कर पाए ये महान बल्लेबाज, विराट कोहली सहित लिस्ट में शामिल हैं कई दिग्गज



टेस्ट में 10 हजार रन नहीं पूरा कर पाए ये महान बल्लेबाज, विराट कोहली सहित लिस्ट में शामिल हैं कई दिग्गज



Source link

मिचेल स्टार्क के अलावा और कौन विदेशी खिलाड़ी वापस भारत नहीं आया? देखें फुल लिस्ट

मिचेल स्टार्क के अलावा और कौन विदेशी खिलाड़ी वापस भारत नहीं आया? देखें फुल लिस्ट


IPL 2025 After Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद फिर एक बार आईपीएल की शुरुआत हो रही है. लेकिन आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारत वापस नहीं लौट रहे हैं. ऐसे में टीम रिप्लेसमेंट (Replacement) के जरिए उन प्लेयर्स की कमी को पूरा कर रही हैं.

मिचेल स्टार्क नहीं लौटेंगे भारत

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बड़ा झटका लगा है. अक्षर पटेल की टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत नहीं लौट रहे हैं. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से पहले आईपीएल का टूर्नामेंट 25 मई को खत्म होने वाला था. लेकिन अब फाइनल 3 जून को खेला जाएगा. ऐसे में मिचेल स्टार्क को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी तैयारी करनी है. अपनी नेशनल ड्यूटी के चलते स्टार्क भारत वापस नहीं आ रहे हैं. लेकिन दिल्ली इस समय प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. देखना होगा नए खिलाड़ी टीम को प्लेऑफ में ले जाते हैं या नहीं.

ये विदेशी खिलाड़ी भी नहीं लौटेंगे

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जॉस इंग्लिस भी इंडिया वापस नहीं आ रहे हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स में मिचेल स्टार्क के अलावा जेक फ्रेजर-मैक्गर्क भी भारत वापस नहीं लौट रहे हैं. DC की टीम में जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का रिप्लेसमेंट बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान हैं. इस प्लेयर की दिल्ली की टीम में दो साल बाद एंट्री हुई है.

पंजाब, गुजरात और लखनऊ में होगा रिप्लेसमेंट

  • पंजाब किंग्स की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. PBKS ने फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट में काइल जैमीसन को लिया है. जैमीसन 2 करोड़ रुपये में पंजाब की टीम में शामिल हुए हैं.
  • गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में टॉप पर बनी हुई है. लेकिन टीम के धमाकेदार बल्लेबाज जॉस बटलर नेशनल ड्यूटी के चलते 26 मई के बाद से टीम के लिए नहीं खेलेंगे. बटलर को श्रीलंकाई खिलाड़ी कुशाल मेंडिस रिप्लेस करने वाले हैं. मेंडिस को टीम ने 75 लाख रुपये में लिया है.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेयर मयंक यादव को बैक इंजरी के चलते आईपीएल से बाहर होना पड़ेगा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विल ओरौर्के, मयंक यादव को रिप्लेस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

IPL 2025 में इन 6 खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर मिली जगह, RCB के लिए आई अच्छी खबर, देखें पूरी लिस्ट



Source link

कल से फिर शुरू होगी ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने की रेस, जानें विराट-बुमराह सहित कौन-कौन है दौड़ में शामिल

कल से फिर शुरू होगी ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने की रेस, जानें विराट-बुमराह सहित कौन-कौन है दौड़ में शामिल


बंगाल के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा 25 परसेंट महंगाई भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को निर्देश- तीन महीने के अंदर…



Source link

IPL 2025 में फिर शुरू हुई ऑरेंज, पर्पल कैप की लड़ाई, देखें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा छक्के-चौके

IPL 2025 में फिर शुरू हुई ऑरेंज, पर्पल कैप की लड़ाई, देखें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा छक्के-चौके


IPL 2025 Points Table, Orange and Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग में 57 मैच खेले जा चुके हैं, 7 मई को आखिरी मैच खेला गया था. इसके बाद टूर्नामेंट एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था, अब 17 मई से बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन शुरू हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं अंक तालिका में टीमों का क्या हाल है, ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में कौन से टॉप 5-5 खिलाड़ी शामिल हैं. टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के और चौके किस बल्लेबाज ने लगाए हैं.

IPL 2025 में टॉप 4 टीमें

57 मैचों के बाद अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस है, उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं. दूसरे नंबर पर आरसीबी ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं. दोनों के 16-16 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर गुजरात (0.793) आरसीबी (0.482) से बेहतर है. पंजाब किंग्स (15 अंक) तीसरे और मुंबई इंडियंस (14) चौथे नंबर पर है.

इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स. कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं. तीनों क्रमश पांचवे, छठे और सातवें नंबर पर है. दिल्ली के 3 मैच बचे हुए हैं, उसे 2 जीतने हैं. कोलकाता को दोनों बचे हुए मैच जीतने हैं और एलएसजी के 3 मैच बचे हैं, उसे भी सभी मैच जीतना जरुरी है. केकेआर और एलएसजी एक भी मैच हारे तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होंगी.

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं.

IPL 2025 ऑरेंज कैप अभी किसके पास है? टॉप-5 दावेदार

अभी ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास है, उन्होंने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं. टॉप 5 बल्लेबाजों में विराट कोहली, शुभमन गिल भी हैं. लिस्ट में देखें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज. 

  1. सूर्यकुमार यादव (MI)- 510 रन
  2. साईं सुदर्शन (GT)- 509 रन
  3. शुभमन गिल (GT)- 508 रन
  4. विराट कोहली (RCB)- 505 रन
  5. जोस बटलर (GT)- 500 रन

IPL 2025 पर्पल कैप अभी किसके पास है? टॉप-5 दावेदार

पर्पल कैप अभी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है. उन्होंने 11 मैचों में कुल 20 विकेट लिए हैं. लिस्ट में देखें अभी पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 गेंदबाज.

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 20 विकेट
  2. नूर अहमद (CSK)- 20 विकेट
  3. जोस हेजलवुड (RCB)- 18 विकेट
  4. ट्रेंट बोल्ट (MI)- 18 विकेट
  5. वरुण चक्रवर्ती (KKR)- 17 विकेट

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले Top-5 बल्लेबाज

  1. निकोलस पूरन (LSG)- 34 
  2. श्रेयस अय्यर (PBKS)- 27 
  3. रियान पराग (RR)- 26 
  4. सूर्यकुमार यादव (MI)- 26
  5. यशस्वी जायसवाल (RR)- 25

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले Top-5 बल्लेबाज

  1. साईं सुदर्शन (GT)- 56
  2. शुभमन गिल (GT)- 51 
  3. सूर्यकुमार यादव (MI)- 51
  4. जोस बटलर (GT)- 49 (टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं)
  5. यशस्वी जायसवाल (RR)- 49



Source link

Watch: बारिश में टिम डेविड ने की बच्चों जैसी मस्ती, चिन्नास्वामी में जमकर नहाए, हुए लोटपोट

Watch: बारिश में टिम डेविड ने की बच्चों जैसी मस्ती, चिन्नास्वामी में जमकर नहाए, हुए लोटपोट


RCB vs KKR, Bengaluru Weather: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम एम चिन्नास्वामी में अभ्यास कर रही थी तभी तेज बारिश आ गई. सभी आरसीबी प्लेयर्स अपनी किट लेकर बाहर चले गए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टिम डेविड ऐसी बारिश देखकर खुद को रोक नहीं पाए. वह मैदान के बीचों बीच आ गए और बच्चों की तरह नहाने लग गए, उन्होंने अपनी ड्रेस उतार दी और ग्राउंड में जमा पानी के बीच लोटपोट होने लगे. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

टिम डेविड ने बारिश में की खूब मस्ती

आईपीएल बहाल होने के बाद पहला मैच शनिवार, 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. बेंगलुरु में होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना है, पिछले कई दिनों से यहां बारिश हो रही है. आरसीबी प्लेयर्स ऐसे मौसम से बिलकुल दुखी नहीं हैं, क्योंकि अगर बारिश के कारण मैच रद्द भी हुआ तो टीम प्लेऑफ में अपना टिकट कन्फर्म कर लेगी जबकि कोलकाता दौड़ से बाहर हो जाएगी. टिम डेविड ने बारिश में यहां खूब मस्ती की, वह बारिश में दौड़ लगा रहे थे, पानी में डाइव लगाकर एन्जॉय कर रहे थे.

टिम डेविड को यूं नहाता देख आरसीबी के अन्य खिलाड़ी भी हंस रहे थे, जिसके बाद वह ड्रेसिंग रूम लौटे तो कई खिलाड़ियों ने तालियां बजाई तो कई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. आपको बता दें कि टिम डेविड के साथ फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी भी आईपीएल मैचों के लिए भारत लौट आए हैं, जो टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद वापस लौट गए थे. विराट कोहली, रजत पाटीदार समेत सभी भारतीय प्लेयर्स ने टीम को ज्वाइन कर लिया है.

शानदार रही है RCB

अभी तक आरसीबी का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं, उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं. आरसीबी टीम अभी अंक तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं. अब उसके 3 मैच बचे हुए हैं और 1 मैच जीतने पर वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर शनिवार को बारिश के कारण आरसीबी बनाम केकेआर मैच बेनतीजा रहा तो भी बेंगलुरु प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. खबर है कि टीम में शामिल साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल स्क्वॉड में शामिल हैं.

कैसा रहेगा शनिवार को बेंगलुरु का मौसम?

शनिवार, 17 मई को बेंगलुरु में मौसम मैच के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा. यहां तेज बारिश की संभावना है. मैच के दौरान भी बारिश की संभावना 75 प्रतिशत तक बनी हुई है जबकि सुबह भी बारिश हो सकती है.





Source link

दिल्ली में अपना आखिरी IPL मैच खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए कब होगा मुकाबला; कैसे करें टिकट बुक

दिल्ली में अपना आखिरी IPL मैच खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए कब होगा मुकाबला; कैसे करें टिकट बुक


How to Book Tickets for CSK vs RR 2025: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2025 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ है. सीएसके की तरह राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस आत्मसम्मान की लड़ाई में दोनों ही टीमें जीतना चाहेगी. बेशक दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के कोई चांस नहीं है लेकिन फिर भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच के लिए भारी भीड़ आने की संभावना है. चलिए बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की टिकट आप कहां से और कैसे बुक कर सकते हो.

एमएस धोनी का क्रेज भारत में हर जगह देखा जाता है, ऐसा ही नजारा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी रहने वाला है. पहले भी कई बार देखा गया है कि जब धोनी दिल्ली में खेलते हैं तो फैंस दिल्ली फ्रेंचाइजी से ज्यादा माही को सपोर्ट करने आते हैं. इस बार तो फैंस के और अधिक आने की उम्मीद है क्योंकि दिल्ली में इस बार सीएसके के सामने राजस्थान रॉयल्स है. दोनों ही न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही हैं. वैसे भी एमएस धोनी का ये दिल्ली में आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है, इसलिए फैंस इस मौके को मिस नहीं करना चाहेंगे.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच की टिकट ऑनलाइन आ गई हैं, जो तेजी से खरीदी जा रही है. टिकट की कीमत 1900 से लेकर 10 हजार रुपये तक हैं. आइए जानते हैं टिकट की कीमतों की डिटेल्स और इसे कैसे बुक करें.

अरुण जेटली स्टेडियम में IPL टिकेटों की कीमत

  • C/D/C Lower – 1900 रुपये
  • I/J/K Uppar – 4000 रुपये
  • C/D/E Upper – 3500 रुपये
  • I/J/K Lower – 7500 रुपये
  • Hill Section – 9000 रुपये
  • Old Clubhouse First Floor – 10000 रुपये

कैसे करें CSK बनाम RR मैच की टिकट बुक?

  1. CSK की आधिकारिक वेबसाइट chennaisuperkings.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘बुकिंग’ या ‘टिकट’ टैब पर क्लिक करें.
  3. 20 मई 2025 को होने वाले CSK बनाम RR मैच को चुने.
  4. स्टेडियम के लेआउट पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अपनी पसंदीदा सीटिंग कैटेगरी चुनें.
  5. टिकटों की संख्या और अपनी पसंदीदा कैटेगरी चुनने के बाद, उन्हें अपनी कार्ट में शामिल करें.
  6. इसे जारी रखने के लिए आपको Zomato District ऐप पर लॉग इन करने या अकाउंट बनाने के लिए कहा जा सकता है.
  7. टिकट की कीमत का भुगतान करें. 
  8. एक बार आप टिकट की कीमत जमा करवा दोगे, आपको स्टेडियम में प्रवेश के लिए अपने ई-टिकट और क्यूआर कोड के साथ एक पुष्टिकरण ईमेल और एसएमएस प्राप्त होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp