दिल्ली में अपना आखिरी IPL मैच खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए कब होगा मुकाबला; कैसे करें टिकट बुक

दिल्ली में अपना आखिरी IPL मैच खेलेंगे एमएस धोनी? जानिए कब होगा मुकाबला; कैसे करें टिकट बुक


How to Book Tickets for CSK vs RR 2025: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2025 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ है. सीएसके की तरह राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस आत्मसम्मान की लड़ाई में दोनों ही टीमें जीतना चाहेगी. बेशक दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के कोई चांस नहीं है लेकिन फिर भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच के लिए भारी भीड़ आने की संभावना है. चलिए बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की टिकट आप कहां से और कैसे बुक कर सकते हो.

एमएस धोनी का क्रेज भारत में हर जगह देखा जाता है, ऐसा ही नजारा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी रहने वाला है. पहले भी कई बार देखा गया है कि जब धोनी दिल्ली में खेलते हैं तो फैंस दिल्ली फ्रेंचाइजी से ज्यादा माही को सपोर्ट करने आते हैं. इस बार तो फैंस के और अधिक आने की उम्मीद है क्योंकि दिल्ली में इस बार सीएसके के सामने राजस्थान रॉयल्स है. दोनों ही न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही हैं. वैसे भी एमएस धोनी का ये दिल्ली में आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है, इसलिए फैंस इस मौके को मिस नहीं करना चाहेंगे.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच की टिकट ऑनलाइन आ गई हैं, जो तेजी से खरीदी जा रही है. टिकट की कीमत 1900 से लेकर 10 हजार रुपये तक हैं. आइए जानते हैं टिकट की कीमतों की डिटेल्स और इसे कैसे बुक करें.

अरुण जेटली स्टेडियम में IPL टिकेटों की कीमत

  • C/D/C Lower – 1900 रुपये
  • I/J/K Uppar – 4000 रुपये
  • C/D/E Upper – 3500 रुपये
  • I/J/K Lower – 7500 रुपये
  • Hill Section – 9000 रुपये
  • Old Clubhouse First Floor – 10000 रुपये

कैसे करें CSK बनाम RR मैच की टिकट बुक?

  1. CSK की आधिकारिक वेबसाइट chennaisuperkings.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘बुकिंग’ या ‘टिकट’ टैब पर क्लिक करें.
  3. 20 मई 2025 को होने वाले CSK बनाम RR मैच को चुने.
  4. स्टेडियम के लेआउट पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अपनी पसंदीदा सीटिंग कैटेगरी चुनें.
  5. टिकटों की संख्या और अपनी पसंदीदा कैटेगरी चुनने के बाद, उन्हें अपनी कार्ट में शामिल करें.
  6. इसे जारी रखने के लिए आपको Zomato District ऐप पर लॉग इन करने या अकाउंट बनाने के लिए कहा जा सकता है.
  7. टिकट की कीमत का भुगतान करें. 
  8. एक बार आप टिकट की कीमत जमा करवा दोगे, आपको स्टेडियम में प्रवेश के लिए अपने ई-टिकट और क्यूआर कोड के साथ एक पुष्टिकरण ईमेल और एसएमएस प्राप्त होगा.



Source link

‘बहुत बढ़िया डार्लिंग…’, गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने शाहरुख़ खान से ऐसा क्यों कहा

‘बहुत बढ़िया डार्लिंग…’, गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने शाहरुख़ खान से ऐसा क्यों कहा


IPL 2025: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर है. आशीष नेहरा की कोचिंग में टीम अपना दूसरा खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. नेहरा ऐसे कोच हैं, जिन्हे देखकर लगता है कि हम कोई फुटबॉल मैच देख रहे हैं. वह पूरे मैच में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले कोच हैं, जो अक्सर बॉउंड्री पर खड़े नजर आते हैं. इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2025 का आयोजन जब रोका गया तब तब सभी प्लेयर्स अपने अपने घर लौट गए थे, फिर भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद इसे बहाल किया गया. इस दौरान शुभमन गिल एंड टीम ही थी, जिसने सबसे पहले दोबारा अभ्यास शुरू किया. टीम की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है, अब उसका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में है, जिसे जीतकर वह अपना प्लेऑफ का स्थान पक्का करना चाहेगी.

आशीष नेहरा का वीडियो वायरल

गुजरात टाइटंस ने अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हेड कोच आशीष नेहरा खिलाड़ियों को फील्डिंग का अभ्यास करवा रहे हैं. इस दौरान वह शाहरुख़ खान से काफी प्रभावित होते हैं, वह उनकी कैच को देखकर काफी खुश हो जाते हैं. नेहरा उनकी सराहना करते हुए बोलते हैं, “बहुत बढ़िया डार्लिंग.”

प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार है गुजरात टाइटंस

गुजरात ने अभी तक खेले 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है. 16 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 0.793 का है. बचे हुए 3 मैचों में उसे सिर्फ एक मैच जीतना है और वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

गुजरात टाइटंस के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन साईं सुदर्शन (509) और शुभमन गिल (508) ने बनाए हैं, दोनों ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं और टॉप 5 बल्लेबाजों में क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं, उनके नाम 11 मैचों में 20 विकेट हैं.

GT के लीग मैचों का शेड्यूल

  • 18 मई- DC vs GT (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • 22 मई- GT vs LSG (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 25 मई- GT vs CSK  (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)





Source link

बुमराह ही थे नए टेस्ट कप्तान लेकिन फिर…, शुभमन गिल और गौतम गंभीर के बीच हुई मीटिंग

बुमराह ही थे नए टेस्ट कप्तान लेकिन फिर…, शुभमन गिल और गौतम गंभीर के बीच हुई मीटिंग


India’s next test captain 2025: रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कप्तान बनने के लिए जसप्रीत बुमराह पहली पसंद थे. ऑस्ट्रेलिया में पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एकमात्र टेस्ट भारत ने बुमराह की कप्तानी में ही जीता था. लेकिन अब इसका खुलासा हुआ है कि तेज गेंदबाज इस रेस में क्यों पिछड़ गए और शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान क्यों चुना गया. हाल ही में हेड कोच गौतम गंभीर और गिल के बीच लंबी मीटिंग हुई, जिससे तय हैं कि वह इंग्लैंड दौरे (India tour of England 2025) पर कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे क्योंकि वह पिता बनने वाले थे. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में इस टेस्ट को भारत ने जीता था, जिसके बाद रोहित ने कमान संभाली लेकिन टीम इंडिया सीरीज हार गई. अंतिम टेस्ट में रोहित ने खुद को प्लेइंग 11 से ही बाहर रखा तब भी कप्तान बुमराह को ही बनाया गया और वही थे, जिनसे उम्मीद थी कि वह उस हारे हुए मैच को ड्रा करवा दें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इस टेस्ट में बुमराह चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

क्यों पिछड़ते चले गए जसप्रीत बुमराह?

भारत के कई दिग्गज बोल चुके हैं कि शुभमन गिल उभरते हुए अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी नए टेस्ट कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह ही उपयुक्त होंगे. वह नए कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे भी थे लेकिन पिछड़ गए. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में वह चोटिल हो गए. पिच में चोट के कारण मैदान से बाहर गए बुमराह फिर लंबे समय तक वापसी नहीं कर पाए. वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे, उसके बाद वह आईपीएल के शुरूआती मैचों में भी नहीं खेले. 

पहली बार नहीं है जब बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी वह चोट के कारण 11 महीने तक मैदान से दूर रहे थे. चयनकर्ताओं ने सोचा कि क्या कार्यभार की चिंताओं के कारण बुमराह को टेस्ट टीम में कप्तानी की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी जानी चाहिए? इसके बाद ही चयनकर्ताओं ने अगले विकल्प पर विचार किया और शुभमन गिल का नाम सामने आया. वह इस फॉर्मेट में निरंतर खेल रहे हैं.

क्रिकेट बॉस नहीं थे सहमत?

शुभमन गिल टेस्ट कप्तानी के लिए सर्वसम्मति से चुने नहीं गए थे. गुरुवार को पीटीआई की एक रिपोर्ट ने संकेत दिया कि गिल के अचानक उभरने से ‘भारतीय क्रिकेट चलाने वाले प्रभावशाली लोग’ नाराज़ हो गए, लेकिन BCCI ने उन्हें नए कप्तान के रूप में चुना और उन्हें इस बारे में जानकारी दी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चर्चा में बुमराह का नाम अभी भी उभर सकता है, हाल ही में दिल्ली में गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच हुई “विस्तारित बैठक” ने उनके नए कप्तान बनने की लगभग पुष्टि कर दी है. गिल IPL में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, वह भारत के लिए सिमित ओवरों में कप्तानी कर चुके हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, “टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गभीर के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के लिए मुंबई में मौजूद होने से यह अफवाह और तेज हो गई कि शुभमन गिल अभी भी नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली में कोच के साथ नए कप्तान गिल की लंबी बैठक हुई थी, ऐसे में चयनकर्ताओं या गंभीर के अपने मूल रुख से पीछे हटने की बहुत कम संभावना है. खबरें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग गिल के अचानक प्रमोशन से बिल्कुल खुश नहीं हैं, लेकिन यह मानना ​​पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण होगा कि गिल को अगले टेस्ट कप्तान के रूप में चुने जाने से पहले उन शक्तिशाली लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया था.”

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा?

अभी IPL 2025 जारी है, बीसीसीआई इसके स्थगित होने के कारण इसे बहाल करने पर पूरा जोर लगाए हुआ था जो अब 17 मई से शुरू हो रहा है. बीसीसीआई आईपीएल फाइनल से पहले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर देगा.



Source link

प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से पूछा- खुश हो अब? उन्होंने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया

प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से पूछा- खुश हो अब? उन्होंने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया


Premananda Maharaj Virat Kohli Viral Video:  टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने के लिए वृंदावन गए. यह यात्रा कोहली द्वारा लाल गेंद से अपने शानदार करियर के औपचारिक रूप से समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद की गई. 

प्रेमानंद महाराज से इस जोड़े की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आध्यात्मिक गुरु का अभिवादन करते समय, एक संक्षिप्त लेकिन दिल को छू लेने वाली बातचीत हुई.

इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज विराट से पूछ रहे हैं- प्रसन्न हो अब? विराट इसका उत्तर देते हुए कहते हैं- हां अब ठीक है सब..

इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने कोहली से विस्तार से बात की. उन्हें शांत और आध्यात्मिक रूप से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद
प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को बताया कि भगवान जब कृपा करते हैं तो विपरीतता देते हैं और उसके साथ ही रास्ता भी देते हैं और बताते हैं कि ये परम शांति का रास्ता है. प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से कहा कि जब भी जीवन में प्रतिकूलता आए, तब समझना चाहिए कि भगवान की हम पर कृपा हो रही है.

बता दें कि कोहली ने टेस्ट में 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए. टेस्ट करियर में कोहली ने 30 शतक लगाए हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)





Source link

IPL 2025 में इन 6 खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर मिली जगह, RCB के लिए आई अच्छी खबर, देखें

IPL 2025 में इन 6 खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर मिली जगह, RCB के लिए आई अच्छी खबर, देखें


IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 में अभी तक 57 मैच खेले जा चुके हैं. 8 मई को टूर्नामेंट भारत पाकिस्तान तनाव के कारण एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था. इस कारण 25 मई को तय फाइनल की तारीख को भी एक हफ्ते आगे (3 जून) बढ़ाना पड़ा. अधिकतर खिलाड़ी अपने देश लौट चुके थे, जिसमें से कई प्लेयर्स वापस भारत आ चुके हैं. कई प्लेयर्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए तो कई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण भारत नहीं आ रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि 8 मई के बाद किन खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल में एंट्री मिली है.

पंजाब किंग्स ने अपने चोटिल खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा, जो 13 अप्रैल को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर हुए थे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान गुरुवार, 15 मई 2025 को किया. उनकी जगह न्यूजीलैंड के ही तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को चुना गया है. जैमीसन को 2 करोड़ में आईपीएल की पंजाब टीम में शामिल किया गया.

राजस्थान रॉयल्स ने इन 2 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स ने भी 8 मई को अपने 2 चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया. नितीश राणा काफ इंजरी और संदीप शर्मा उंगली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. नितीश की जगह टीम ने साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को 30 लाख रुपये में शामिल किया है. संदीप की जगह भी साउथ अफ्रीका के प्लेयर को चुना गया है. नंद्रे बर्गर को टीम ने 3.5 करोड़ में अपने दल में शामिल किया है.

DC, GT और LSG ने भी किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क आईपीएल स्थगित होने के बाद घर लौट गए थे, वह धर्मशाला में थे जब पाकिस्तान द्वारा जम्मू में ड्रोन हमले किए जाने के बाद मैच को एहतियातन रोक दिया था. व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने भारत नहीं लौटने का फैसला किया, उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मई को मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को 6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है.

गुजरात टाइटंस ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. नेशनल ड्यूटी के कारण बटलर अब बचे हुए मैच नहीं खेलेंगे, उनकी जगह श्रीलंका के कुसल मेंडिस को 75 लाख रुपये में गुजरात ने चुना है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव शुरुआत से ही चोटिल थे, लेकिन टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान तब किया जब आईपीएल स्थगित होने के बाद इसके नए शेड्यूल का ऐलान हुआ. 15 मई को मयंक के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के गेंदबाज विल ओरौर्के को 3 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम में शामिल किया.

RCB के लिए अच्छी खबर

3 मई को सीएसके के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि वह लीग स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं. आरसीबी का अगला मैच 8 मई को लखनऊ के साथ था, जिसमें पाटीदार के खेलने पर संशय था. हालांकि इस मैच से पहले ही टूर्नामेंट स्थगित हो गया और नए शेड्यूल के अनुसार आरसीबी का अगला मैच 17 मई को केकेआर के खिलाफ है. रजत अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं, उन्हें समय भी मिल गया है. पूरी संभावना है कि बेंगलुरु में कोलकाता के सामने वही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.



Source link

स्टाइलिश लुक में बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी दिखीं साथ; देखें वीडियो

स्टाइलिश लुक में बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी दिखीं साथ; देखें वीडियो


Virat Kohli and Anushka Sharma reached Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के बचे हुए मैच 17 मई से शुरू हो रहे हैं. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ गुरुवार रात को शहर में पहुंचे.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को पिछले कुछ दिनों में काफी ट्रेवेल करना पड़ा है, रिटायरमेंट के बाद ये उनकी 3 दिनों में तीसरी फ्लाइट थी. 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के एक घंटे बाद विराट कोहली मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, यहां से वह वृन्दावन प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने गए. फिर वापस मुंबई लौटकर वह गुरुवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हुए.

ब्लैक टीशर्ट, ब्लू जींस में विराट काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे, उन्होंने शहर के लिए रवाना होने से पहले अपने बालों को भी नया लुक दिया. अनुष्का शर्मा वाइट शर्ट और ब्लू जींस में थी.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल विराट कोहली

विराट का बल्ला इस सीजन खूब आग उगल रहा है, वह ऑरेंज कैप होल्डर से सिर्फ 5 रन ही दूर हैं. विराट कोहली ने 11 मैचों में 63.12 की एवरेज से 505 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है, जिनके नाम 12 मैचों में 510 रन हैं. वह शनिवार को होने वाले मैच में 6 रन बनाते ही ऑरेंज कैप होल्डर बन जाएंगे.

17 मई को बेंगलुरु में बारिश की संभावना

बेंगलुरु में शनिवार, 17 मई को तेज बारिश की संभावना है. 70 प्रतिशत बारिश की संभावना के बीच आरसीबी बेफिक्र है क्योंकि अगर मैच रद्द भी हुआ तो टीम प्लेऑफ के लिए अपना टिकट कन्फर्म कर लेगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. 

आरसीबी ने अभी तक खेले 11 मैचों में 8 में जीत हासिल की है, 3 में उसे हार का सामन करना पड़ा. 16 अंकों के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम दूसरे स्थान पर है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp