WTC फाइनल विजेता की होगी छप्परफाड़ कमाई, ICC ने किया बंपर प्राइज मनी का एलान

WTC फाइनल विजेता की होगी छप्परफाड़ कमाई, ICC ने किया बंपर प्राइज मनी का एलान

WTC 2025 Final Prize Money: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की प्राइज मनी की घोषणा हो गई है. फाइनल मैच 11-15 जून तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है. इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का एलान हुआ है. बता दें कि इस बार WTC के लिए करोड़ों रुपयों का प्राइज पूल रखा गया है, जो पिछली बार से 125 प्रतिशत अधिक बताया गया है.

विजेता को बंपर प्राइज मनी

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता को करीब 30 करोड़ 8 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलने वाली है. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता को करीब 18.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. बताते चलें कि पिछली बार उपविजेता को सिर्फ 6.8 करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर मिले थे.

प्राइज मनी की रकम में बढ़ोतरी के जरिए ICC ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया है. अच्छी बात यह है कि तीसरे-चौथे से लेकर अंतिम स्थान तक कोई टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी. पिछले दोनों फाइनल खेल चुका भारत इस बार तीसरे स्थान पर रहा, उसे भी ईनाम के रूप में 12 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं.

अपडेट जारी है…

Source link

अब कोलकाता में ही होगा IPL 2025 Final ? मौसम के पूर्वानुमान के बाद CAB ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट

अब कोलकाता में ही होगा IPL 2025 Final ? मौसम के पूर्वानुमान के बाद CAB ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट

IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था, इससे पहले 23 मई को यहां क्वालीफायर 2 भी होना था. लेकिन अब BCCI ने नए शेड्यूल का ऐलान किया है, हालांकि इसमें प्लेऑफ के किसी भी मैच के वेन्यू की जानकारी नहीं दी गई है. खबर है कि कोलकाता में 3 जून को बारिश की संभावना है, इसलिए फाइनल किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल (CAB) एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है, ताकि उनसे इन दोनों बड़े मैचों की मेजबानी ना छीनी जाए. इस बीच CAB ने BCCI को एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट सौंपी है.

7 मई को भारतीय सैनिकों ने पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्यवाई करते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गई. 7 मई को कोलकाता में केकेआर बनाम सीएसके मैच खेला गया, जो IPL स्थगित होने से पहले आखिरी मैच साबित हुआ. इसके बाद 8 मई को पंजाब बनाम दिल्ली मैच बीच में ही रोकना पड़ा, जो अब एक बार फिर से खेला जाएगा.

IPL Playoffs का नया शेड्यूल

बीसीसीआई नए शेड्यूल का ऐलान कर चुका है, इसमें प्लेऑफ के मैचों की तारीख भी शामिल हैं. अब प्लेऑफ का पहला मैच 29 मई को खेला जाएगा. इसके बाद एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा, दूसरा क्वालीफायर मैच 1 जून और फाइनल 3 जून को होगा. हालांकि बीसीसीआई ने लीग स्टेज के लिए 6 स्टेडियम को चुना लेकिन अभी तक प्लेऑफ मैचों के वेन्यू को फाइनल नहीं कर पाया है.

बोर्ड ने बताया कि प्लेऑफ के मैचों के वेन्यू का फैसला आगे लिया जाएगा. जिसके बाद खबर आई कि फाइनल और क्वालीफायर 2 की मेजबानी ईडन गार्डन्स से छिन सकती है. इसके पीछे कारण 3 जून और इसके आस पास के दिनों में बारिश की संभावना को बताया गया. अब CAB ने BCCI को रिपोर्ट सौंपकर कहा है कि अभी से बारिश का अनुमान लगाना सही नहीं होगा.

CAB ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा

रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल ने मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता से सम्पर्क कर 3 जून को शहर में मौसम के पैटर्न की रिपोर्ट मांगी है. CAB ने अपनी रिपोर्ट बनाकर BCCI को भी सौंप दी गई है, जिसमें साफ़ कहा गया है कि अभी 3 जून की भविष्यवाणी करना बहुत जल्दबाजी होगी. एक हफ्ते पहले 25 मई तक इसका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है.

एसोसिएशन का मानना है कि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आईपीएल मैचों को शहर से दूर ले जाना सही नहीं है. उन्हें उम्मीद है कि रिपोर्ट देखने के बाद बीसीसीआई उचित फैसला लेगा.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि, “हमने सभी मैचों में अच्छा कार्य किया है और हमें भरोसा है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. आप मौसम कैसा रहेगा, इसका अनुमान इतने दिन पहले नहीं लगा सकते, इससे सम्बन्धित डॉक्यूमेंट भी हमने अपनी रिपोर्ट में भेज दिए हैं.”

Source link

दिल्ली की नई डील पर बवाल, पंत से महंगे दाम में किस बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया गया शामिल

दिल्ली की नई डील पर बवाल, पंत से महंगे दाम में किस बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया गया शामिल

IPL 2025 : आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया जिसके बाद विवा खड़ा हो गया है. जहां एक ओर उनके खेलने को लेकर सस्पेंस है, तो वहीं दूसरी ओर अगर वह लीग में खेलते हैं तो उन्हें हर मैच के हिसाब से ऋिषभ पंत से भी ज्यादा पैसे मिल सकते हैं.

मुस्तफिजुर की प्रति मैच फीस ने बढ़ाई चर्चा

दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर की जगह मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जोड़ा है. जैक फ्रेजर को दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. खास बात यह है कि रिप्लेसमेंट के तौर पर मुस्तफिजुर को 6 करोड़ रुपये में साइन किया गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि 6 करोड़ में मुस्तफिजुर पंत से ज्यादा मंहगे कैसे हो गए? लखनऊ सुपर जाइंटस द्वारा पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया है.अब उस आधार पर देखें तो ऋषभ पंत को 14 में से हरेक मैच खेलने के 1.9 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, दिल्ली के पास अब ग्रुप स्टेज के सिर्फ तीन मैच बचे हैं.जबकि मुस्तफिजुर को 6 करोड़ रुपये केवल कुछ मुकाबलों के मिल रहे हैं.ऐसे में अगर मुस्तफिजुर तीनो मुकाबलों में खेलते हैं, तो उनकी प्रति मैच कमाई 2 करोड़ होगी, जो ऋषभ पंत की प्रति मैच कमाई से अधिक हो जाएगी.

क्या मुस्तफिजुर रहमान खेल पाएंगेआईपीएल 2025, भागीदारी पर बना सस्पेंस

हालांकि, इस पूरे समीकरण को लेकर अभी यह निश्चित नहीं है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2025 में खेल पाएंगे या नहीं. उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बरकरार हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यूएई रवाना होने की जानकारी दी थी, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उन्हें आईपीएल खेलने के लिए अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं किया है. दरअसल, बांग्लादेश की टीम 17 और 19 मई को UAE के खिलाफ और 25 मई को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है.

इस स्तिथि में अगर बीसीबी NOC नहीं देता, तो मुस्तफिजुर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैदान में नहीं उतर पाएंगे. ऐसे में उनका आईपीएल में खेलना और ऋिषभ पंत से "मंहगा" साबित होना सिर्फ एक संभावित गणित बनकर रह जाएगा.

Source link

शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा- ‘भारतीय मुसलमानों को…’

शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा- ‘भारतीय मुसलमानों को…’

Shikhar dhawan on sophia qureshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ़ करते हुए उन सभी भारतीय मुसलमानों को भी सलाम किया, जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किसलिए एक साथ खड़े हैं. सोफिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चर्चा में आईं.

शिखर धवन ने लिखा, “भारत की आत्मा इसकी एकता में निहित है. कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं. जय हिंद!

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई कर्नल सोफिया कुरेशी

पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों को मार दिया था, जिसके बाद पूरे देशभर में गुस्सा था. पाकिस्तान से बदला लेने की बात चल रही थी. आतंकियों ने पहलगाम में नाम पूछ-पूछकर मारा था, उन्होंने हिन्दुओं को टारगेट बनाया था. आतंकी चाहते थे कि भारत में हिंदू मुसलमान आमने सामने हो जाएं लेकिन ऐसा हुआ नहीं. भारत सरकार और भारत के लोगों ने आतंकियों में मंसूबों को सफल नहीं होने दिया.

भारतीय सैनिकों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जहां से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची जा रही थी. इस कार्यवाई की जानकारी देने के लिए 2 महिलाऐं आईं. एक थी भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और दूसरी थी कर्नल सोफिया कुरैशी.

सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान पर बरसे थे धवन

इससे पहले शिखर धवन ने पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया था जब 10 मई को भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद पाकिस्तान की तरफ से 3 घंटे बाद ही उल्लंघन किया गया था. धवन ने लिखा था, “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया.

इससे पहले उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान से किए गए ड्रोन हमलों को मार गिराए जाने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, “हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन. भारत मजबूती से खड़ा है. जय हिंद!

Source link

CBSE बोर्ड का आया रिजल्ट, Fail हो गए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? जानिए सच

CBSE बोर्ड का आया रिजल्ट, Fail हो गए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? जानिए सच

Vaibhav Suryavanshi class 10th result: अपनी छोटी उम्र के कारण चर्चा में आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. जब उन्होंने डेब्यू का मौका मिला तो लगा कि 14 साल के इस बल्लेबाज पर अनुभवी गेंदबाज हावी होंगे, उन पर प्रेशर होगा लेकिन इसके उलट उन्होंने गेंदबाजों को ही दबाव में ला दिया. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारकर बता दिया कि वह किस अंदाज में खेलने वाले बल्लेबाज हैं. खेल में हीरो वैभव क्या पढ़ाई में जीरो हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम के नतीजे की खबर वायरल हो रही है.

क्या 10वीं क्लास में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी?

एक पोस्ट वैभव सूर्यवंशी के नतीजों से संबंधित वायरल हुआ, इसमें कैप्शन में लिखा गया, “एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल हो गई हैं. BCCI ने एक असामान्य कदम उठाते हुए, संभावित मूल्यांकन त्रुटियों पर चिंताओं का हवाला देते हुए, औपचारिक रूप से उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की डीआरएस-शैली की समीक्षा का अनुरोध किया है.”

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम में फेल होने की खबर वायरल हुई. हालांकि वैभव 10वीं क्लास में फेल नहीं हुए हैं, ऐसा भी नहीं है कि वो पास होकर 11वीं क्लास में पहुंच गए. तो इसके पीछे की हकीकत क्या है?

हालांकि ये खबर सच्ची नहीं थी, ये तो एक व्यंग्य था. कैप्शन में भी इसको साफ़ किया गया कि वैभव सूर्यवंशी के फेल होने की खबर झूठी है.

वैभव सूर्यवंशी किस क्लास में पढ़ते हैं?

वैभव सूर्यवंशी 10वीं में फेल हुए हैं या पास? इसका सवाल इसलिए नहीं उठता क्योंकि एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह अभी 9वीं क्लास के छात्र हैं. सूर्यवंशी अपनी छोटी उम्र के कारण सुर्ख़ियों में आए थे लेकिन जब मैदान पर उतरे तो उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे विराट, रोहित, धोनी जैसे बल्लेबाज सालों से नहीं तोड़ पाए.

राजस्थान रॉयल्स प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों शतक जड़ा था, ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था.

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक खेले 5 मैचों में 209.45 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके जड़े हैं. हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

Source link

रोहित शर्मा ने क्यों कहा- ‘खिलाड़ियों के साथ गंदी बात करनी चाहिए’, वीडियो हो रहा है वायरल

रोहित शर्मा ने क्यों कहा- ‘खिलाड़ियों के साथ गंदी बात करनी चाहिए’, वीडियो हो रहा है वायरल

IPL 2025 स्थगित होने के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेयर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी. उनके इस फैसले से फैंस हैरान रह गए, इसके 5 दिन बाद (12 मई) विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का ऐलान कर दिया. आईपीएल स्थगित होने के बाद रोहित का एक इंटरव्यू आया, इसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

संन्यास के बाद पहली बार रोहित शर्मा 21 मई को मैदान पर नजर आएंगे, इस दिन मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. शुरूआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद एमआई और रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में नजर आने लगे हैं, उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदार है. टीम का नेट रन रेट सभी से बेहतर है.

रोहित शर्मा ने क्यों कहा ये?

अपने ह्यूमर और बेबाकी के लिए भी रोहित शर्मा मशहूर हैं. उनकी बातचीत का अंदाज लोगों को पसंद आता है, फिर वह चाहें मैदान पर हों या मैदान से बाहर. इसी अंदाज में उन्होंने पत्रकार विमल कुमार को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने एक बार कहा कि, “खिलाड़ियों के साथ गंदी बात करनी चाहिए.” इस पर पत्रकार थोड़ा हैरान होते हैं तो रोहित कहते हैं, “गंदी बातें मतलब तेरे को क्यों नहीं खिलाया.” इस पर पत्रकार समझते हुए कहते हैं, “अच्छा टफ टॉक.”

इसके बाद रोहित शर्मा तुरंत पत्रकार को कहते हैं कि “हां, तुम लोग हमेशा गलत चीज ही सोचते हो यार.” इस पर पत्रकार अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

रोहित शर्मा कुछ इसी अंदाज में मैदान पर खिलाड़ियों से बात करते हैं, उनके द्वारा कई बातें वायरल होती हैं जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो जाती है. रोहित के ताजा इंटरव्यू की क्लिप वायरल होने पर कई फैंस बोल रहे हैं कि अब वह इन बातों को मिस करेंगे.

रोहित शर्मा ने अभी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, वह ODI फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे. रोहित ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की एवरेज से 4301 रन बनाए हैं, इसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.

16 मई को होगा “रोहित शर्मा स्टैंड” का उद्घाटन

रोहित शर्मा के नाम से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बनाया गया है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार, 16 मई को होगा. मुंबई के प्लेयर रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी कप्तानी में भारत को कई कप जिताएं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp