इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह


India Tour of England 2025 Women Squad: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जून-जुलाई महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. दोनों सीरीज में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी, वहीं दोनों सीरीज के लिए स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान चुनी गई है.

चयनकर्ताओं ने एक बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है क्योंकि तूफानी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सिर्फ टी20 टीम में जगह दी गई है. बता दें कि वर्मा ने अक्टूबर 2024 के बाद कोई ODI मैच नहीं खेला है. वहीं रिचा घोष, यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल को दोनों टीमों में जगह दी गई है.

WPL में गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाली 22 वर्षीय काशवी गौतम को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज सयाली सतघरे की वनडे टीम में वापसी हुई है. पेस अटैक डिपार्टमेंट में सतघरे को श्री चरणी और क्रांति गौड़ का साथ मिल रहा होगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरेशे

यह भी पढ़ें:

Sofia Qureshi: शिखर धवन हैं सच्चे देशभक्त, सोफिया कुरेशी पर बयान से पहले जहरीले शाहिद अफरीदी को सिखा चुके हैं सबक





Source link

शिखर धवन हैं सच्चे देशभक्त, सोफिया कुरेशी पर बयान से पहले जहरीले शाहिद अफरीदी को सिखाया था सबक

शिखर धवन हैं सच्चे देशभक्त, सोफिया कुरेशी पर बयान से पहले जहरीले शाहिद अफरीदी को सिखाया था सबक


Shikhar Dhawan on Sofia Qureshi: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, सोफिया कुरेशी पर दिए गए बयान (Shikhar Dhawan on Sofia Qureshi) को लेकर चर्चा में हैं. सोफिया कुरेशी पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस ब्रीफिंग की थी. शिखर धवन ने सोफिया कुरेशी को एक नायक बताया और देश के लिए बहदुरी से लड़ने वाले मुसलमानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया था. ये पहला मौका नहीं है जब शिखर धवन ने सच्ची देशभक्ति दिखाई है. इससे पहले वो भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी को भी सबक सिखा चुके हैं.

जहरीले शाहिद अफरीदी को सबक सिखाया

शिखर धवन और शाहिद अफरीदी की ऑनलाइन जंग तब छिड़ी जब पहलगाम हमले के बाद पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा था कि एक पटाखा भी फूटता है तो भारत, पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने लगता है. अफरीदी ने भारतीय सेना के लिए अभद्र टिप्पणी भी की थी. इससे शिखर धवन ने ‘गब्बर’ का रूप लिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर बरस पड़े. उन्होंने अफरीदी को 1999 के कारगिल युद्ध की याद दिलाई. धवन ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी पहले ही बहुत गिरे हुए हैं, इससे ज्यादा भला वो और कितना गिरेंगे.

इसके जवाब में शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “छोड़ो जीत और हार को, आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर.” इस बयान के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान का बुरा हाल हो गया था. ऐसे में भारतीय लोगों ने ‘चाय कैसी लगी’ का सवाल पूछकर शाहिद अफरीदी को खूब ट्रोल किया था. उसके बाद भी अफरीदी बाज नहीं आए क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बावजूद उन्होंने कराची में विक्ट्री रैली निकाली और फिर से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था.

धवन ने सोफिया कुरेशी पर क्या कहा

शिखर धवन ने सोफिया कुरेशी के लिए कहा कि भारतवर्ष की एकता इसकी एकता में निहित है. उन्होंने सोफिया कुरेशी समेत उन मुसलमानों को सलाम किया, जो बहदुरी से देश के लिए लड़े हैं.

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर से बर्बाद पाकिस्तान पर करोड़ों की बारिश, ICC देगी बहुत बड़ी रकम; जानें पूरी खबर





Source link

कितने फिट हैं शिखर धवन? विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा

कितने फिट हैं शिखर धवन? विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा


Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. धवन इन दिनों अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब धवन की आइरिश गर्लफ्रेंड सोफी ने शिखर की फिटनेस के बारे में बड़ा खुलासा किया है. शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी ने जिम करते वक्त की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें साथ में कोलैबोरेशन में शिखर धवन को रखा है.


सोफी शाइन ने किया ये खुलासा

सोफी शाइन ने शिखर धवन के साथ मिलकर रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस पोस्ट के कैप्शन में सोफी ने लिखा है कि ‘जिम का रूटीन ठीक वैसे ही रखना चाहिए, जैसे शिखर का पोज़ है’. शिखर धवन बेहद कूल अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं. सोफी शाइन के शेयर किए फोटो में उनकी फिटनेस भी बेहतर लग रही है.

शिखर धवन ने किया रिश्ता कंफर्म

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड आयरलैंड की रहने वाली हैं. शिखर ने सोफी के साथ अपने रिश्ते को करीब दो हफ्ते पहले ही कंफर्म किया है. शिखर धवन के सोफी शाइन के साथ पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शिखर और सोफी की जिम वाली फोटो पर एक घंटे में ही एक लाख से ज्यादा लाइक आ गए हैं.

जैकलिन फर्नांडीस के साथ गाना

शिखर धवन का हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के साथ एक गाना आया है. इस सॉन्ग में शिखर, जैकलिन के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. शिखर के फैंस ने उनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया है.

यह भी पढ़ें

IPL 2025 Final: अब कोलकाता में ही होगा IPL 2025 Final ? मौसम के पूर्वानुमान के बाद CAB ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट





Source link

गौतम गंभीर ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले लिया आशीर्वाद

गौतम गंभीर ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले लिया आशीर्वाद


Gautam Gambhir At Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. गौतम ने अपनी वाइफ नताशा जैन के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. भारतीय टीम के हेड कोच भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने गए. गंभीर ने अपनी वाइफ के साथ एक्स अकाउंट पर सिद्धिविनायक मंदिर की फोटो भी शेयर की हैं.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

IPL 2025 Final: अब कोलकाता में ही होगा IPL 2025 Final ? मौसम के पूर्वानुमान के बाद CAB ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट





Source link

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘हम कभी भी…’

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘हम कभी भी…’


Neeraj Chopra on Arshad Nadeem News: स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनकी और अरशद नदीम की कभी भी करीबी दोस्ती नहीं थी और साथ ही कहा कि हाल में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें पहले जैसी नहीं रहेंगी. पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नीरज चोपड़ा और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर अपशब्दों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इस स्टार एथलीट ने बेंगलुरु में एनसी क्लासिक में पाकिस्तान के नदीम को आमंत्रित किया था, हालांकि यह अब स्थगित हो चुकी है.

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन ने चोपड़ा से यहां डायमंड लीग की पूर्व संध्या पर नदीम के साथ दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब दिया. नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि चोपड़ा 2021 में तोक्यो चरण में पोडियम पर शीर्ष पर रहे थे.

अब पहले जैसी बातचीत नहीं होगी- नीरज चौपड़ा

चोपड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा (नदीम के साथ) बहुत मजबूत रिश्ता नहीं है. हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे. लेकिन इस वजह (भारत-पाक सीमा पर तनाव) से अब हमारे बीच बातचीत पहले जैसी नहीं होगी. पर अगर कोई मुझसे सम्मान से बात करता है तो मैं भी सम्मान से ही बात करता हूं. ’’

उन्होने कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी. दुनिया भर में खेल समुदाय में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं जो सिर्फ भाला फेंक में ही नहीं हैं, बल्कि और खेलों में भी हैं. अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है तो मैं भी उससे पूरे सम्मान के साथ बात करूंगा.’’

ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने से पहुंचा दुख- नीरज चोपड़ा

हरियाणा के स्टार नीरज चौपड़ा ने कहा, ‘‘भाला फेंक में बहुत छोटा समुदाय है और हर कोई अपने देश के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है.’’

पेरिस खेलों के रजत विजेता स्टार ने पहले कहा था कि नदीम को उनके सम्मान में आयोजित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट में उनके और उनके परिवार की ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने से उन्हें बहुत दुख हुआ. चोपड़ा ने तब स्पष्ट किया था कि एनसी क्लासिक के लिए निमंत्रण पहलगाम आतंकी हमले से एक दिन पहले भेजे गए थे जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़ें –

टेबल टॉपर गुजरात की लग गई लंका, जोस बटलर IPL 2025 को बीच में छोड़ लौटेंगे इंग्लैंड; ये धुरंधर लेगा जगह



Source link

टेबल टॉपर गुजरात की लग गई लंका, जोस बटलर IPL 2025 को बीच में छोड़ लौटेंगे इंग्लैंड

टेबल टॉपर गुजरात की लग गई लंका, जोस बटलर IPL 2025 को बीच में छोड़ लौटेंगे इंग्लैंड


Jos Buttler IPL 2025 Playoffs: IPL 2025 में गुजरात टाइटंस शुरू से ही ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार नजर आई है. शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही यह टीम पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table GT) में टॉप पर विराजमान है. गुजरात को टॉप पर पहुंचाने में जोस बटलर का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 500 रन बनाए हैं. अब गुजरात के लिए चिंता की बात यह है कि बटलर प्लेऑफ के मुकाबले नहीं खेलेंगे और उनकी जगह टीम में कुसल मेंडिस आए हैं.

गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं और लीग स्टेज में उसके 3 मैच बचे हुए हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो अनुसार बटलर लीग स्टेज में बचे 3 मैचों में तो खेलेंगे, लेकिन प्लेऑफ चरण में कुसल मेंडिस उन्हें रिप्लेस कर चुके होंगे. बताते चलें कि मेंडिस पिछले हफ्ते तक PSL 2025 में खेल रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वो अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते हैं. ऐसे में मेंडिस IPL का रुख कर रहे हैं, एक ऐसी लीग जो इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने पहले कभी नहीं खेली है.

IPL प्लेऑफ क्यों नहीं खेलेंगे जोस बटलर?

जोस बटलर IPL 2025 के प्लेऑफ मैचों को इसलिए मिस करेंगे क्योंकि 29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और इसी दिन से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले शुरू हो रहे हैं. बटलर अगर प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाते हैं, ऐसे में गुजरात के पास विकेटकीपर के रूप में 2 विकल्प होंगे. कुमार कुशाग्र और अनुज रावत को बटलर की जगह खिलाया जा सकता है.

प्लेऑफ के बहुत करीब है गुजरात

गुजरात टाइटंस ने अभी तक IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है, लेकिन एक और जीत उसकी अंतिम-4 में जगह पक्की कर सकती है. GT अगर अपने बाकी तीनों मैच जीत लेती है तो उसके बाद टेबल के टॉप पर फिनिश करने का मौका होगा. लीग स्टेज में गुजरात को अभी दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेलना है.

यह भी पढ़ें:

WTC Final Prize Money: WTC फाइनल विजेता की होगी छप्परफाड़ कमाई, ICC ने किया बंपर प्राइज मनी का एलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp