‘मुझे नशा हो गया था…’, विराट कोहली का खुलासा, रिटायरमेंट के बाद वायरल हुआ वीडियो

‘मुझे नशा हो गया था…’, विराट कोहली का खुलासा, रिटायरमेंट के बाद वायरल हुआ वीडियो


Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली ने 12 मई 2025 को एक भावुक पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. फैंस इससे मायूस भी हुए लेकिन इसके बाद दुनिया भर से उन्हें उनके सफल करियर के लिए बधाई आने लगी. उन्हें इसलिए भी याद किया जाता है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा. वह पहले ही टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे. विराट दुनिया में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 82 शतक हैं.

रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली के इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है. उससे पता चलता है कि उन्होंने वो कर दिखाया, जो उन्होंने कहा था. इसी क्लिप में वह बता रहे हैं कि उन्हें किस चीज का नशा हो गया था, जिसने उन्हें मदद की.

विराट कोहली एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं एक साधारण से खिलाड़ी के तौर पर याद नहीं किया जाना चाहता. जब मैं अपने करियर खत्म करूं या खेलना छोडूं तो ये नहीं चाहता कि लोग बोलें हां यार विराट नाम का प्लेयर खेला था इंडिया के लिए. मेरा हमेशा से ये लक्ष्य रहा है कि जब भी मैं खेलना छोडूं तो उस समय जो उभरते हुए खिलाड़ी हों, वो बोलें कि हां मुझे उसके जैसा बनना है.”

मुझे सेंचुरी बनाने का नशा सा हो गया है – विराट कोहली

विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अब शतक बनाने आदात हो गई है, जो एक नशे की तरह है. उन्होंने कहा, “अगर मैं किसी को देखकर इंस्पायर हो रहा हूं तो मैं चाहूंगा कि लोग मुझे देखकर इंस्पायर हों. मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं. इसलिए मुझे सेंचुरी बनाने का एक नशा सा हो गया है. एक बार मैं 60-70 पर पहुंच जाता हूं तो एक अलग ही जोन में चला जाता हूं कि अब तो मुझे सेंचुरी बनाके ही रहनी है. तो जो ये एक आदात बनाई है मैंने, वो मेरे लिए पिछले 2-3 साल में काम की रही है और कोशिश करता रहूंगा कि करता रहूं.”

कोहली के इंटरव्यू का ये क्लिप तब का है, जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थे. अब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बनकर अपने टेस्ट करियर का अंत कर रहे हैं.

विराट कोहली टेस्ट करियर

36 वर्षीय कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की एवरेज से 9230 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में कोहली ने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी20) में 550 मैचों में 82 शतक लगाए हैं. वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, इस फॉर्मेट में उनके नाम 51 शतक हैं.



Source link

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी नहीं लौटेंगे वापस,चार विदेशी प्लेयर्स को लेकर सस्पेंस

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी नहीं लौटेंगे वापस,चार विदेशी प्लेयर्स को लेकर सस्पेंस


IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के संघर्षविराम के बाद आईपीएल 2025 एकबार फिर शुरू होने जा रहा है लेकिन इस नई शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टीम के चार अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ये चार खिलाड़ी अभी तक भारत नही लौटे हैं.

IPL प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अबतक 11 में से 7 मैच जीतकर खुद को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया है. टीम के खाते में 15 अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है. उनके अभी 3 मैच बाकी हैं और इनमें से एक भी जीत प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की कर देगी. श्रेयर अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक बढ़ियां प्रदर्शन किया है, लेकिन अब टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतने का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा.

विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी उनके चार विदेशी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर है. दरअसल,भारत-पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. अब इनमें से कई खिलाड़ी तो वापस लौट आए हैं, लेकिन कई अब भी नहीं आए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब किंग्स की टीम में देखनें को मिला है क्योकि उसके चार अहम विदेशी खिलाड़ी अब तक भारत नहीं लौटें हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस, जोश इंग्लिस और एरॉन हार्डी की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 24 मई को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. पंजाब का आखिरी लीग मुकाबला 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ से पहले उसके लिए निर्णायक हो सकता है. ऐसे में प्रीती जिंटा की टीम को न सिर्फ विदेशी खिलाड़ियो की वापसी की उम्मीद करनी होगी, बल्कि घरेलू खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की दरकार भी होगी.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसेन, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्युसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत ब्रार, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश.



Source link

IPL 2025 में कौन से विदेशी प्लेयर्स लौट रहे हैं भारत और कितनों ने किया मना, जानिए यहां

IPL 2025 में कौन से विदेशी प्लेयर्स लौट रहे हैं भारत और कितनों ने किया मना, जानिए यहां


IPL Foreign Players 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच तनाव की स्थिति के बाद इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 को रोक दिया गया था. अब बचे हुए मैचों का आयोजन 17 मई से शुरू होने जा रहा है. अधिकतर विदेशी प्लेयर्स भारत से बाहर चले गए थे, अब कई प्लेयर्स टूर्नामेंट के लिए भारत लौट रहे हैं तो कई खिलाड़ियों ने इसके लिए मना कर दिया है. लगभग हर टीम को इसका नुकसान होगा, इनमें से कई ऐसी टीमें हैं जो अपने विदेशी प्लेयर्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे बनी हुई थी.

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अंक तालिका में सबसे ऊपर है, इसमें टीम के विदेशी प्लेयर्स का भी अहम योगदान रहा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी, कागिसो रबाडा का भारत लौटना मुश्किल है. साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को 26 मई से पहले लौटने को कहा है, हालांकि संभव है कि उन प्लेयर्स को इससे छूट मिल सकती है जो WTC फाइनल का हिस्सा नहीं हैं. इंग्लैंड के भी सिर्फ वही प्लेयर्स खेल खेल पाएंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. गुजरात के अन्य विदेशी प्लेयर्स में राशिद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, करीम जनत हैं. ये भारत वापस आने के लिए तैयार हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 17 मई को आरसीबी के विरुद्ध है. ये केकेआर के लिए करो या मरो वाला मैच है, इस मैच में हारी तो कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. केकेआर के अधिकतर प्लेयर्स बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच बेंगलुरु पहुंचे जाएंगे. वेस्टइंडीज प्लेयर्स सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल और टीम के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो दुबई में हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अपने देश लौट चले गए थे. साउथ अफ्रीका के एनरिक नोर्टजे मालदीव में हैं, वह भी बेंगलुरु में केकेआर में शामिल होंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि हेनरिक क्लासेन, ईशान मलिंगा. कामिंदु मेंडिस और वियान मुल्डर के लौटने की कोई सूचना फिलहाल नहीं है. कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड WTC फाइनल टीम का हिस्सा हैं, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह भारत लौट सकते हैं. हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, तो उनके लौटने या नहीं लौटने से उनकी टीम पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि वह उन प्लेयर्स का समर्थन करेगी, जो IPL 2025 के लिए भारत लौटना चाहते हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होने की प्रबल दावेदार है. टीम में शामिल जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह उमरजई और मिचेल ओवेन टीम में लौट रहे हैं. मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जोश इंगलिस और आरोन हार्डी भी भारत आ सकते हैं. यानसेन और इंगलिस 11 जून से शुरू WTC Final टीम का हिस्सा हैं. हेड कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स भारत में ही हैं, वह लौटने के लिए प्लेन में भी बैठ गए थे लेकिन भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद वह वापस उतर गए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का अभी तक IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा है, उनकी टीम टॉप 2 में हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है. हालांकि जोश हेजलवुड का लौटना मुश्किल है, वह पूरी तरह ठीक नहीं हैं हालांकि वह 11 जून से शुरू हो रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलेंगे. टॉप आर्डर के बल्लेबाज जैकब बेथेल को इंग्लैंड की वनडे टीम में भी शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि वेस्टइंडीज के रोमारियो शेपर्ड के साथ उनका भी प्ले-ऑफ में खेलना मुश्किल है. लुंगी एनगिडी भी डब्ल्यूटीसी फाइनल का हिस्सा हैं और क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेयर्स को 26 मई तक एकत्रित होने के लिए कहा है.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली के अब बचे हुए मैच महत्वपूर्ण है, उसे दोनों मैच जीतने हैं. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने इस सीजन दिल्ली को कई करीबी मैचों में जिताया है. स्टार्क का भारत लौटना मुश्किल है. सलामी बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर-मैकगर्क की वापसी को लेकर भी संदेह है. उनके बाकी विदेशी खिलाड़ियों के फ्रैंचाइज़ से जुड़ने की उम्मीद है. टेस्ट टीम का हिस्सा ट्रिस्टन स्टब्स लीग चरण के मैचों के बाद उपलब्ध नहीं होंगे.

मुंबई इंडियंस

रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल स्क्वॉड में शामिल हैं, जिन्हे साउथ अफ्रीका ने 26 मई तक अपनी टीम के साथ जुड़ने को कहा है. 30 मई को तो टीम इंग्लैंड रवाना भी हो जाएगी. विल जैक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएँ हैं. अफ़गानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान शेष मैचों के लिए उपलब्ध हैं.



Source link

‘IPL 2025 में न डांस हो न डीजे…’, सुनील गावस्कर ने क्यों दी BCCI को ये सलाह; जानिए

‘IPL 2025 में न डांस हो न डीजे…’, सुनील गावस्कर ने क्यों दी BCCI को ये सलाह; जानिए


Indian Premier League: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद IPL 2025 में प्लेयर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बाजुओं पर बांधकर मैच खेला था. 7 मई को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इसके बाद पाकिस्तान सेना ने ड्रोन से हमले किए, जिसे भारतीय सैनिकों ने मार गिराया. तनाव की स्थिति के बीच आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया, अब 17 मई से टूर्नामेंट फिर शुरू हो रहा है. इससे पहले भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को एक सलाह दी है.

सुनील गावस्कर ने मांग की है कि 17 मई से फिर शुरू हो रहे IPL 2025 टूर्नामेंट में म्यूजिक, डांस, सेलिब्रेशन वाले माहौल को हटाया जाए. सुनील गावस्कर ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और उसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच हुई हिंसा के पीड़ितों के सम्मान में ये मांग रखी है. उन्होंने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा कि, “इनके सम्मान में स्टेडियम को मनोरंजन से दूर रखा जाना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि जो कुछ हुआ है और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, इसके सम्मान में स्टेडियम को इंटरटेनमेंट से दूर रखना चाहिए. वहां बस खेल होना चाहिए. दर्शकों को आने दें, लेकिन संगीत न बजाएं, ओवर्स के बीच में डीजे न बजाएं, ऐसा कुछ भी न हो. बस खेल हो, कोई डांसर न हो, कुछ भी न हो. सिर्फ क्रिकेट हो. यह उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक अच्छा तरीका होगा, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”

पहले ही मैच में मिल सकती है IPL 2025 playoffs की पहली टीम

17 मई को बेंगलुरु में आरसीबी बनाम केकेआर मुकाबला महत्वपूर्ण है. अगर आरसीबी जीती तो रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम बन जाएगी. केकेआर हारी तो वह दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन जाएगी.

बीसीसीआई ने बचे हुए सभी 17 मैचों (प्लेऑफ समेत) का शेड्यूल जारी कर दिया है. लीग स्टेज के 13 मैच 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे. अभी दोनों क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैचों के वेन्यू को फाइनल नहीं किया गया है.



Source link

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा


Head coach of pakistan national cricket team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज बांग्लादेश के साथ है. वह अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 25 मई से होने जा रही है. इससे पहले पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है.

पीसीबी ने नए हेड कोच के रूप में ऐसे दिग्गज को चुना है, जो IPL की आरसीबी टीम में विराट कोहली के साथ काम कर चुका है. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में हेड कोच रहे हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे. उनका कार्यकाल 26 मई से शुरू होगा, हालांकि वह अभी भी पाकिस्तान में ही हैं.

Mike Hesson बने पाकिस्तान के नए हेड कोच

माइक हेसन को पाकिस्तान क्रिकेट की वाइट-बॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. वह अभी पाकिस्तान में हैं, जहां वह पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ है. हेसन से पहले अकीब जावेद 5 महीने तक अंतरिम कोच की भूमिका में थे. गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफे के बाद अकीब ने कोच का पद संभाला था. 

50 वर्षीय माइक हेसन के पास कोचिंग का काफी अनुभव है. उन्होंने करीब 6 साल (2012 से 2018) तक न्यूजीलैंड के हेड कोच का पद संभाला. इसके बाद उन्होंने IPL में भी काम किया.

माइक हेसन 2019 में RCB टीम के साथ जुड़े, वह 2023 तक टीम के साथ रहे. हालांकि इन सालों में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ख़िताब नहीं जीत साकी. पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर माइक हेसन की नियुक्ति का ऐलान किया लेकिन वह कितने समय तक बने रहेंगे, ये कितने समय का अनुबंध है? इसका खुलासा नहीं किया. माना जा रहा है कि हेसन का कॉन्ट्रैक्ट 2 सालों का है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगली सीरीज

पाकिस्तान के हेड कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होगी. 25 मई से शुरू हो रही इस सीरीज में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है.

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हेड कोच की नियुक्ति पर कहा, “मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कोच माइक हेसन को पाकिस्तान पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.”

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

  1. पहला मैच: 25 मई (इकबाल स्टेडियम)
  2. दूसरा मैच: 27 मई (इकबाल स्टेडियम)
  3. तीसरा मैच: 30 मई (गद्दाफी स्टेडियम)
  4. चौथा मैच: 01 जून (गद्दाफी स्टेडियम)
  5. पांचवा मैच: 03 जून (गद्दाफी स्टेडियम)



Source link

‘तुमने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का…’, मोहम्मद शमी को किस पर आया गुस्सा? यूं निकाली भड़ास

‘तुमने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का…’, मोहम्मद शमी को किस पर आया गुस्सा? यूं निकाली भड़ास


Mohammed Shami Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी. लेकिन इस दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर फैंस का दिल तोड़ दिया है. एक न्यूज में ये दावा किया गया कि रोहित-कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी रिटायरमेंट लेने वाले हैं, इस पर भारतीय तेज गेंदबाज गुस्सा हो गए. उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए इन जैसों पर फ्यूचर सत्यानाश सत्यानास का आरोप भी लगाया.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक वेबसाइट ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब मोहम्मद शमी भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं. शमी ने इसे झूठा दावा बताते हुए सोशल मीडिया पर इसकी भड़ास निकाली. उन्होंने इस पर काफी कुछ लिखा.

मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

इस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मोहम्मद शमी ने लिखा, “बहुत शानदार महाराज, अपने जॉब के दिन भी गिन लो, कितना टाइम है रिटायरमेंट में. बाद में देख ले हमारा. आप जैसों ने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का. कभी तो अच्छा बोल लिया करें. माफ़ करना, आज की सबसे ख़राब स्टोरी.”

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने जाएंगे मोहम्मद शमी?

आईपीएल 3 जून को खत्म हो रहा है, इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. अभी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होना बाकी है. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई को नए कप्तान का भी ऐलान करना है, इसकी रेस में सबसे आगे शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आ रहा है. देखना होगा कि क्या मोहम्मद शमी इस दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे.

34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में 229 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 3.30 का रहा है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल किया है. 2013 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले शमी ने भारत के लिए 108 वनडे और 25 टी20 मुकाबलों में क्रमश 206 और 27 विकेट लिए हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp