‘तुमने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का…’, मोहम्मद शमी को किस पर आया गुस्सा? यूं निकाली भड़ास

‘तुमने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का…’, मोहम्मद शमी को किस पर आया गुस्सा? यूं निकाली भड़ास


Mohammed Shami Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी. लेकिन इस दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर फैंस का दिल तोड़ दिया है. एक न्यूज में ये दावा किया गया कि रोहित-कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी रिटायरमेंट लेने वाले हैं, इस पर भारतीय तेज गेंदबाज गुस्सा हो गए. उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए इन जैसों पर फ्यूचर सत्यानाश सत्यानास का आरोप भी लगाया.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक वेबसाइट ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब मोहम्मद शमी भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं. शमी ने इसे झूठा दावा बताते हुए सोशल मीडिया पर इसकी भड़ास निकाली. उन्होंने इस पर काफी कुछ लिखा.

मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

इस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मोहम्मद शमी ने लिखा, “बहुत शानदार महाराज, अपने जॉब के दिन भी गिन लो, कितना टाइम है रिटायरमेंट में. बाद में देख ले हमारा. आप जैसों ने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का. कभी तो अच्छा बोल लिया करें. माफ़ करना, आज की सबसे ख़राब स्टोरी.”

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने जाएंगे मोहम्मद शमी?

आईपीएल 3 जून को खत्म हो रहा है, इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. अभी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होना बाकी है. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई को नए कप्तान का भी ऐलान करना है, इसकी रेस में सबसे आगे शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आ रहा है. देखना होगा कि क्या मोहम्मद शमी इस दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे.

34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में 229 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 3.30 का रहा है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल किया है. 2013 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले शमी ने भारत के लिए 108 वनडे और 25 टी20 मुकाबलों में क्रमश 206 और 27 विकेट लिए हैं.



Source link

शाहिद अफरीदी होंगे पाकिस्तान के अगले PM! किसके दावे से पाक में खलबली मची

शाहिद अफरीदी होंगे पाकिस्तान के अगले PM! किसके दावे से पाक में खलबली मची


Shahid Afridi will be Next PM of Pakistan: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ एक्शन से तिलमिलाए हुए हैं. यही कारण है कि वो हर दिन जहरीला बयान दे रहे हैं. अब लोगों को लगने लगा है कि वो ऐसा सिर्फ राजनीति में करियर बनाने के लिए कर रहे है. सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि वो अगला इमरान खान बनना चाहते हैं और पाकिस्तान का पीएम बनना चाहते हैं.

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार बता दिया था. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद लगातार अफरीदी भारत के खिलाफ जहरीला बयान दे रहे हैं.

रविवार को कराची में “यौम-ए-तशकूर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई के लिए सराहना की. उन्होंने एक और झूठा दावा करते हुए कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में निर्दोष बच्चों की जान गई, जबकि भारत ने सिर्फ पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.

अफरीदी ने कहा, “आज हम सभी शांति के लिए एकजुट हुए हैं. हमारा देश हमें शांति सिखाता है. जो लोग बिना सबूत के हम पर आरोप लगाते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम लंबे समय से आतंकवाद के शिकार हैं. हमने अपने 80, 90 या यहां तक ​​कि 1,000 लोगों को खोया है. आप 10 मिनट के भीतर बिना किसी जांच के पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकते हैं?”

उनकी यह टिप्पणी भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य कार्रवाई के कुछ दिनों बाद की गई. 7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमलों की एक श्रृंखला थी. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस मिशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.

अफरीदी के कमेंट पर लोगों ने की इमरान खान से तुलना

अफ़रीद की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अफ़रीदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से की है, जिन्होंने क्रिकेट आइकन से लोकप्रिय राजनेता बनने का सफ़र तय किया.

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “और फिर कोई इस तरह की बात करना शुरू कर देता है. आप जानते हैं, वह राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं. मुझे पूरा यकीन है कि अंतिम लक्ष्य अगला इमरान खान बनना है!”

एक्स यूजर @MoneyMystery ने लिखा, “नए इमरान खान बनने वाले हैं.” एक कमेंट में लिखा गया था, “अफरीदी…जल्द ही पाकिस्तान के पीएम बनने वाले हैं. ऐसे लोग जो भारत की आलोचना करते हैं, उन्हें अक्सर वहां के लोग पसंद करते हैं.”



Source link

Aaj Ka Sabse Kharab Story: Mohammed Shami Gets Angry, Quashes Test Retirement Rumours Ahead of England Tour

Aaj Ka Sabse Kharab Story: Mohammed Shami Gets Angry, Quashes Test Retirement Rumours Ahead of England Tour


India pacer Mohammed Shami on Tuesday criticised an online portal for speculating into his Test future ahead of the all-important five-match series against England, which begins on 20 June.

The 34-year-old Shami, who is currently playing for representing SunRisers Hyderabad in the IPL 2025, slammed the report and reaffirmed his commitment to the national side in the longest format of the game.

Notably, the particular media report had suggested that Shami might follow Rohit Sharma and Virat Kohli into Test retirement. It further claimed that the senior committee, headed by Ajit Agarkar, was reluctant to pick the veteran pacer in the Test squad for the upcoming series.

However, Shami who last played for India in the ICC Men’s Champions Trophy 2025, refuted the claims via a note on Instagram.

“Very well done, Maharaj. Apna job ke din bhi ginloo kitna adieu hai. Badme dekhle humara aap. Jaise ne satyinaash kar diya future ka. Kabhi toh accha bol liya kare. Aaj ka sabse kharab story sorry (You should count the days that are remaining in your job. You should say something nice sometimes. This is the most woeful story of the day),” Shami wrote on Instagram Stories.


Shami has not played Tests for India since the World Test Championship final against Australia at the Oval in June 2023. Overall, he has played 64 Tests for India and took 229 wickets at an average of 27.71.

In the IPL 2025 season, the veteran pacer has been far from his best, taking just six wickets in nine matches with an ordinary economy rate of 11.23. Given his recent form, it will be interesting to see whether will be picked in India squad for the upcoming five-match Test series against England or not.

India Tour Of England 2025 Schedule

1st Test: June 20-24 – Headingley, Leeds

2nd Test: July 2-6 – Edgbaston, Birmingham

3rd Test: July 10-14 – Lord’s, London

4thTest: July 23-27 – Emirates Old Trafford, Manchester

5th Test: July 31-August 4 – The Kia Oval, London 



Source link

IPL 2025 के बीच इंग्लैंड रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, क्या गिल छोड़ेंगे गुजरात टाइटंस का साथ?

IPL 2025 के बीच इंग्लैंड रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, क्या गिल छोड़ेंगे गुजरात टाइटंस का साथ?


India Squad For England Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने वाला है. पिछले कुछ समय में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. भारत-इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया-ए का इंग्लैंड दौरा 30 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन IPL 2025 का शेड्यूल बढ़ने के कारण इंडिया-ए और इंग्लैंड के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इंडिया-ए टीम में शामिल होने वाले 2 सबसे बड़े नाम यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन हो सकते हैं.

द इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट अनुसार इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल के रूप में 2 बड़े नाम इंडिया-ए के लिए खेल सकते हैं. इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली चयन समिति इंडिया-ए के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का चयन कर सकती है. इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है जो IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे.

IPL 2025 के बीच ये खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड!

यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के अलावा करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियां, खलील अहमद, आकाशदीप, मानव सुथर और अंशुल कंबोज को इंडिया-ए के स्क्वाड में जगह दी जा सकती है. वहीं आईपीएल 2025 में नहीं खेल रहे सरफराज खान भी इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं उंगली की चोट से जूझ रहे RCB के कप्तान रजत पाटीदार इंग्लैंड दौरे तक शायद फिट नहीं हो पाएंगे.

दूसरे मैच में खेल सकते हैं शुभमन गिल

इसी रिपोर्ट अनुसार शुभमन गिल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर इंडिया-ए के दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेले जाने से पूर्व टीम इंडिया के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेलने वाले हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद इंडिया-ए के मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

बटलर-स्टार्क से लेकर ट्रेविस हेड तक, IPL 2025 के लिए भारत नहीं आएंगे ये विदेशी प्लेयर? बहुत लंबी है लिस्ट



Source link

Bad News For RCB, MI, GT As Jos Buttler, Jacob Bethell, Will Jacks Likely To Miss IPL 2025 Playoffs Due To This Reason

Bad News For RCB, MI, GT As Jos Buttler, Jacob Bethell, Will Jacks Likely To Miss IPL 2025 Playoffs Due To This Reason


Ahead of the IPL 2025 resumption, Royal Challengers Bengaluru (RCB), Mumbai Indians and Gujarat Titans have suffered a massive blow as their key performers Jos Buttler, Will Jacks and Jacob Bethell are likely to miss the playoffs of the tournament.

The likes of Buttler, Bethell and Jacks were on Tuesday, May 13 named in England’s ODI squad for a series against West Indies and their availability for the rearranged IPL 2025 playoffs is in doubt now.

Notably, most of the overseas players including from England left for their homes when IPL 2025 was suspended last week due to cross-border tensions between India and Pakistan. A ceasefire was announced on Saturday and the BCCI took the call to resume the tournament on May 17, 2025.

However, the new IPL 2025 playoffs will now directly clash with the three-match ODI series between England and West Indies, beginning May 29, leaving Buttler (Gujarat Titans), Bethell (Royal Challengers Bengaluru) and Jacks (Mumbai Indians) facing a clash between club and country. GT, RCB and MI are all well-placed to qualify for the final stages.

According to an ESPNcricinfo report, the ECB made a commitment before November’s mega auction that centrally-contracted England players would be fully available for the IPL in 2025. It meant that Bethell was not included in their Test squad to face Zimbabwe from May 22. But that commitment covered the IPL’s original dates, and the final has now been pushed back to June 3.

“We’re keen to support the IPL and the BCCI in getting the schedule up and running, and to facilitate players’ return should they choose to go back,” an ECB spokesperson said on Tuesday.

“No Objection Certificates have been granted based on the original IPL dates, so we’ll need to review any potential extensions, particularly in relation to any clash with the final white-ball squad. We’ll continue to work closely with the BCCI and the IPL as the situation develops,” the spokesperson added.

Meanwhile, two more England players Jofra Archer (Rajasthan Royals) and Jamie Overton (Chennai Super Kings) have also been named in the ODI squad. However, their franchises have already been knocked out of contention for the knockout stages.

On the other hand, RCB’s two other English players, Liam Livingstone and Phil Salt, have been dropped from the ODI squad, though Salt is included for the T20Is which starts on June 6.

Not only England players, the two players in the West Indies ODI squad – Romario Shepherd (RCB) and Sherfane Rutherford (GT) will be also affected with the clash.

Shepherd and Rutherford were likely to miss West Indies’ ODIs against Ireland from May 21-25, but the England series has more importance as teams ranked eighth and ninth and battling to seal automatic qualification for the 2027 World Cup. 



Source link

बटलर-स्टार्क से लेकर ट्रेविस हेड तक, IPL 2025 के लिए भारत नहीं आएंगे ये विदेशी प्लेयर?

बटलर-स्टार्क से लेकर ट्रेविस हेड तक, IPL 2025 के लिए भारत नहीं आएंगे ये विदेशी प्लेयर?


Players Miss IPL 2025 List: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ा संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद कतई सहन नहीं करेगा. भारत-पाक तनाव (India Pakistan News) के बीच IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. अब अच्छी बात यह है कि टूर्नामेंट के बाकी 17 मैचों के लिए नया शेड्यूल (IPL New Schedule 2025) जारी हो गया है. 17 मई से बाकी के मुकाबले खेले जाएंगे, वहीं फाइनल 3 जून को खेला जाएगा.

शेड्यूल आने से पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि कुछ विदेशी खिलाड़ी शायद आईपीएल 2025 में खेलने भारत वापस नहीं आएंगे. हालांकि अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है. यहां जानिए उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में, जो शायद आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबले खेलने भारत वापस नहीं आएंगे.

RCB-दिल्ली को बहुत बड़ा झटका

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में अभी तक 18 विकेट लिए हैं, लेकिन वो कंधे की चोट के कारण बचे हुए मैचों को मिस कर सकते हैं. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी जैकब बैथेल भी बाकी मैचों के लिए अनुपलब्ध रह सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा झटका मिचेल स्टार्क दे सकते हैं, उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए हैं. दिल्ली को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में मजबूती देने वाले ट्रिस्टन स्टब्स भी बाकी मैचों से बाहर रह सकते हैं.

पंजाब-गुजरात के सामने मुश्किल

गुजरात जायंट्स को पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचाने में जोस बटलर का बड़ा योगदान रहा है, जो अब तक टूर्नामेंट में 500 रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के कारण वो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. गुजरात के लिए यह भी बड़ी मुश्किल है कि कगिसो रबाडा और शेरफान रदरफोर्ड भी शायद भारत वापस नहीं आएंगे. मार्को जानसेन और जोश इंग्लिश का टीम में ना होना पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दे सकता है.

ये खिलाड़ी शायद बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे: जोस बटलर, कगिसो रबाडा, शेरफान रदरफोर्ड, जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, रायन रिकल्टन, विल जैक्स, मार्को जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, जोश इंग्लिश, एडन मार्करम, जोफ्रा आर्चर, ट्रेविस हेड.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp