बॉर्डर पर मात खाने के बाद, क्रिकेट में भारत से टक्कर लेने निकला पाकिस्तान

बॉर्डर पर मात खाने के बाद, क्रिकेट में भारत से टक्कर लेने निकला पाकिस्तान


PSL 2025 Revised Schedule: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को अंजाम देकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं. अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India Pakistan Ceasefire) के बाद पाकिस्तान एक बार फिर भारत से टक्कर लेने निकल पड़ा है. इस बार दोनों देशों की जंग बॉर्डर पर नहीं बल्कि क्रिकेट में होगी. दरअसल हाल ही में आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी हुआ था, जिसका फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी पीएसएल 2025 के नए शेड्यूल पर मुहर लगा दी है.

क्रिकेट में भारत-पाक टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल और पीएसएल को सस्पेंड कर दिया गया था. अब इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मुकाबले एक ही दिन शुरू होने वाले हैं. दोनों लीगों का बचा हुआ टूर्नामेंट 17 मई से शुरू होने वाला है. बॉर्डर पर जब दोनों देश आमने-सामने थे तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया था. अब क्रिकेट में उनकी टक्कर होने जा रही है.

दोनों टूर्नामेंट 17 मई से शुरू होंगे. एक तरफ आईपीएल 2025 में अभी कुल 17 मैच बचे हुए हैं, दूसरी ओर पीएसएल 2025 में आठ मुकाबले खेले जाने बाकी हैं. दरअसल ऑरिजिनल शेड्यूल अनुसार 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के मुताबिक PSL 2025 के फाइनल के लिए 25 मई की तारीख चुनी है है.

पाकिस्तान को हो सकता है नुकसान

साल 2025 में ऐसी स्थिति बनी थी कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण PCB को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था. चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी, ऐसे में PSL 2025 का आयोजन उसी समय शुरू हुआ जब भारत में IPL का रोमांच चरम पर था. आईपीएल से टक्कर के कारण PSL की व्यूवरशिप में गिरावट का अनुमान है, जिसके कारण PCB को करोड़ों का लॉस होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना…



Source link

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो, फिर भारत पर लगाया आरोप; कहा- हमारी सेना


Shahid Afridi Victory Rally: शाहिद अफरीदी का भारत विरोधी बयान देना कोई नई बात नहीं है. उनका क्रिकेट करियर काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन उनकी जुबान से भारत के विरोध में बयान आने बंद ही नहीं होते हैं. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था, इस बीच अफरीदी का एक और जहरीला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारत पर आरोप लगाते दिख रहे हैं.

भारत पर लगाए आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद अफरीदी कहते दिख रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ी को शहीद किया है. अफरीदी ने कहा, “भारत ने पाकिस्तानी निर्दोष नागरिकों को मारा है. एक भी सबूत दिखा दो कि हमने भारत के लोगों को मारा है. हमने नहीं मारा है”

शाहिद अफरीदी ने जहर उगलते हुए यह भी कहा कि भारत जब पाकिस्तानी सेना से लड़ेगा तब उसे पता चल जाएगा कि भारतीय सेना कितनी तगड़ी या कमजोर है. अफरीदी के ऐसा कहते ही पीछे से लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे. अफरीदी ने कहा, “हमारा ये मुल्क कुर्बानियों से बना है.”


शाहिद अफरीदी ने निकाली विक्ट्री रैली

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद बॉर्डर पर तनाव कम हो गया है. पाकिस्तान को इस ‘मिनी युद्ध’ में काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है, इसके बावजूद शाहिद अफरीदी यह दावा करते दिखे कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना के पसीने छुड़ा दिया. पाकिस्तान का यह दिग्गज क्रिकेटर यहां तक कि पाकिस्तान की जीत का दावा कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने कराची में विक्ट्री रैली भी निकाली थी.

शाहिद अफरीदी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी अपने देश के लोगों को दिलासा देने के लिए पाकिस्तान की जीत का दावा ठोक चुके हैं. याद दिला दें कि अफरीदी इससे पहले पाक अधिकृत कश्मीर में भी रैलियां करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI विदेशी बोर्ड पर बना रहा है दबाव? लौट आएंगे सभी ओवरसीज खिलाड़ी! IPL पर आई अहम रिपोर्ट





Source link

BCCI विदेशी बोर्ड पर बना रहा है दबाव? लौट आएंगे सभी ओवरसीज खिलाड़ी! IPL पर आई अहम रिपोर्ट

BCCI विदेशी बोर्ड पर बना रहा है दबाव? लौट आएंगे सभी ओवरसीज खिलाड़ी! IPL पर आई अहम रिपोर्ट


IPL 2025 Foreign Players Update: आईपीएल 2025 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी हो चुकी है. भारत-पाक टेंशन की वजह से आईपीएल रोक दिया गया था, लेकिन अब 17 मई से यह लीग फिर से खेली जाएगी. हालांकि, खबर है कि कई विदेशी खिलाड़ी अब दोबारा भारत नहीं आ पाएंगे, इससे काफी टीमें परेशान हैं. इस बीच विदेशी खिलाड़ियों की वापसी से जुड़ी एक अहम और हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड विदेशी बोर्ड पर अपने खिलाड़ी वापस भेजने का दबाव बना रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है, बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं. हालांकि भारत और पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण अभी भी सुरक्षा को लेकर चिंतायें हैं. 

बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करें. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण 9 मई को लीग स्थगित कर दी गई थी. इसके एक दिन बाद ही युद्धविराम की घोषणा के बाद आईपीएल की बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ. 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, हम विदेशी बोर्ड से निजी तौर पर बात कर रहे हैं जबकि टीम सीधे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में हैं. हमें उम्मीद है कि अधिकांश प्लेयर्स लौट आयेंगे. बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है. 

टीम अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ी वापसी को लेकर अभी भी आशंकित हैं लेकिन अधिकांश के लौट आने की संभावना है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा, संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कल रात हुआ है. हम अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं. इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी. हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है. 

पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस के लौटने की उम्मीद कम है. हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं.

चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं जबकि पंजाब प्लेआफ में पहुंच सकता है. सनराइजर्स को कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के लौटने की उम्मीद है.

(इस खबर में ज्यादातर इनपुट पीटीआई का लिया गया है)



Source link

भारत के धुर विरोधी शाहिद अफरीदी की फैमिली में कौन-कौन? शाहीन अफरीदी से क्या है रिश्ता

भारत के धुर विरोधी शाहिद अफरीदी की फैमिली में कौन-कौन? शाहीन अफरीदी से क्या है रिश्ता


Shahid Afridi Family Members: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है. वैसे तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से हुए अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया था, लेकिन शाहिद अफरीदी पर न जाने कौन सा भूत सवार है. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की सड़कों पर रैली निकाली थी, उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना को रोक पाना किसी के बस में नहीं है. वो यह भी दावा कर चुके हैं कि पाकिस्तान से भिड़ना भारत को बहुत महंगा पड़ा है.

शाहिद अफरीदी पहले भी भड़काऊ बयान देकर भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं. उनके क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो अफरीदी सबसे बड़े ‘पलटू’ भी रहे हैं क्योंकि वो कई बार रिटायरमेंट और कई बार पाक टीम में वापसी कर चुके हैं. मगर 2018 के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है. खैर यहां आपको उनके परिवार के बारे में जानकारी मिलने वाली है, साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि शाहीन अफरीदी से उनका क्या रिश्ता है?

शाहिद अफरीदी का परिवार

शाहिद अफरीदी का जन्म पाकिस्तान में 1977 में हुआ था, उनके पिता का नाम साहेबजादा फजल-उर रहमान था, जिनका 2011 में कैंसर के कारण 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. अफरीदी ने साल 2000 में नादिया अफरीदी से शादी रचाई थी, इस रिश्ते से उनकी 5 बेटियां हैं. उनकी पांच बेटियों के नाम अक्सा, अनशा, आजवा, अस्मारा और आरवा है.

शाहीन अफरीदी से क्या है रिश्ता?

शाहिद अफरीदी क्रिकेट इतिहास के सबसे घातक ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहे. अक्सर उनका नाम मौजूदा पाक टीम में खेल रहे तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से जोड़ा जाता है. शाहीन अफरीदी ने फरवरी 2023 में शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा अफरीदी से शादी रचाई थी. इस रिश्ते से शाहिद अफरीदी, शाहीन के ससुर हैं.

यह भी पढ़ें:

सबसे बड़े प्रतिद्वंदी स्मिथ-विलियमसन का ‘किंग कोहली’ को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात

IPL 2025: इस मैदान पर खेला जा सकता है IPL 2025 का फाइनल, फैंस को खुश कर देगा यह अपडेट



Source link

विराट और रोहित को फेयरवेल न मिलने से हैरान हैं अनिल कुंबले, बोले- विदाई मैदान से…

विराट और रोहित को फेयरवेल न मिलने से हैरान हैं अनिल कुंबले, बोले- विदाई मैदान से…


Anil Kumble on Virat Kohli And Rohit Sharma Retirement: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गजों ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. पहले हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और फिर विराट कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. अब इन दोनों के संन्यास पर पूर्व भारतीय कप्तान और अपने समय के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले का बयान आया है. 

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के खामोशी से टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने पर भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले को हैरानी हुई है. कुंबले का मानना है कि इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों को मैदान पर विदाई मिलनी चाहिए थी. 

कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. इसमें 30 शतक और सात दोहरे शतक शामिल रहे. किंग कोहली टेस्ट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. 
इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था.

अनिल कुंबले ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, “यह बड़ी हैरानी की बात है. दो महान खिलाड़ी कुछ दिन के अंतर पर ही विदा हो गए. मुझे ऐसा लगा नहीं था. मैं हैरान रह गया हूं. मुझे लगा था कि वह अभी कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है. अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलेगा. कोई खिलाड़ी खेद के साथ नहीं जाता और मुझे यकीन है कि उसने इस पर काफी विचार किया होगा. आखिर में यह उसका फैसला है.”

भारत के लिए सर्वाधिक 619 टेस्ट विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा कि इस दर्जे के खिलाड़ियों को फैंस के सामने विदा लेने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “ये काफी खामोशी से चले गए. हर खिलाड़ी को अपने हिसाब से विदा लेनी चाहिये, लेकिन मैदान पर से. आर अश्विन के संन्यास के समय भी हमने यह बात कही थी. सीरीज के बीच में उसने संन्यास का एलान किया और ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट आया.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इन तीनों (रोहित, विराट और अश्विन) को मैदान से विदाई देनी चाहिये थी. मेरा मानना है कि अधिकारियों को इस पर सोचना चाहिये. मुझे पता है कि यह सोशल मीडिया का जमाना है और प्रशंसक अपने सामने उन्हें विदा होते देखना चाहते होंगे.”

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड का पांच टेस्ट का दौरा करना है. कुंबले ने कहा कि कोहली इस चुनौतीपूर्ण दौरे पर अहम भूमिका निभा सकते थे. उन्होंने कहा, “रोहित संन्यास ले चुका है और काफी समय कप्तान रहा. विराट भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहा है. इन दोनों में से एक को उस दौरे पर रहना चाहिये था. इंग्लैंड दौरा कठिन होगा.”



Source link

IPL 2025 Final Update: THIS Stadium Could Most Likely Host The Indian Premier League Final

IPL 2025 Final Update: THIS Stadium Could Most Likely Host The Indian Premier League Final


IPL 2025: The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has officially announced the revised schedule for the remainder of the Indian Premier League (IPL) 2025. The 18th edition of the cash-rich T20 league, which had been paused, is now set to resume on May 17. A total of 17 matches will be played, culminating in the final on June 3, with Ahmedabad emerging as the likely venue for the title clash, though the final decision is pending.

IPL 2025 Revised Schedule: 17 Matches, 6 Venues

In its official statement released on Monday, May 12, the IPL confirmed that 17 remaining matches will be played across six designated venues:

– Mumbai

– Lucknow

– Ahmedabad

– Delhi

– Jaipur

(One more yet to be officially confirmed)

The new schedule also includes two double-headers on Sundays, adding to the excitement as the tournament heads toward its conclusion.

IPL Final 2025 Likely in Ahmedabad, Subject to Weather

While the final is scheduled for June 3, the venue is yet to be finalised. According to sources, Ahmedabad is currently the frontrunner, as early forecasts indicate minimal chances of rainfall in early June. However, the BCCI is carefully monitoring the movement of the monsoon before making a final decision.

Mumbai, another potential host for the playoffs, has seen recent heavy rainfall and overcast conditions, making the weather situation in Western India uncertain. North Indian cities like Delhi, Jaipur, and Lucknow are also under consideration for playoff matches, depending on how weather patterns evolve.

Logistics Driving Venue Decisions

One of the key factors influencing the BCCI’s scheduling decisions is logistics. Setting up broadcast equipment and other infrastructure at new venues was deemed impractical, especially for franchises left with just one home game.

CSK (vs RR) and SRH (vs KKR) will play their remaining home games in Delhi.

Punjab Kings have shifted their base to Jaipur due to recent border-related issues near Mohali and Dharamsala.

Mumbai retained matches at Wankhede, aided by the fact that broadcast equipment had already been stationed there since their last home game on May 6.

Team Home Games Adjusted for Practicality

Rajasthan Royals (RR), despite having just one home game left, will play at Sawai Mansingh Stadium in Jaipur, which now hosts three post-resumption matches, including two home games of Punjab Kings.

KKR, who had already completed their home fixtures at Eden Gardens, will not host any more games in Kolkata, partly due to unpredictable weather.

IPL 2025 Last Phase

As the tournament enters its final stretch, the battle for playoffs intensifies, with teams gearing up to secure their spots. Fans can expect thrilling action across six cities, with the grand finale most likely set for Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, subject to weather clearance.

The BCCI is expected to officially confirm the playoff and final venues in the coming days, but operational feasibility and clear weather in Ahmedabad currently make it the most probable venue for the IPL 2025 Final on June 3.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp