रोहित-विराट से भी एग्रेसिव कप्तान जसप्रीत बुमराह? 3 पॉइंट्स में समझें क्या है खासियत

रोहित-विराट से भी एग्रेसिव कप्तान जसप्रीत बुमराह? 3 पॉइंट्स में समझें क्या है खासियत


Jasprit Bumrah Captain After Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के इन दो महान खिलाड़ियों के टेस्ट मैच से रिटायर होने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आगे सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि अब टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आ रहा है. यहां जानिए वो कौन सी 3 वजह हैं, जिस वजह से बुमराह को भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी मिल सकती है.

जसप्रीत बुमराह का खौफ

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों में खौफ डाल देती है. बुमराह केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश धरती पर भी बेहतर गेंदबाजी करते हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से लेकर साउथ अफ्रीका तक बुमराह अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. बुमराह विकेट चटकाने के साथ ही रन देने में काफी कंजूसी करते हैं. विपक्षी टीम के लिए उनकी गेंदों को खेलना आसान नहीं रहता. बुमराह केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं.

बुमराह ने कप्तान रहते हुए दिलाई जीत

जसप्रीत बुमराह को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान बनाने की बड़ी वजह उनकी मानसिकता है. बुमराह कप्तान रहते हुए भी टीम को बेहतर तरीके से मैनेज करते हैं. बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में भारतीय टीम के लिए कप्तानी की थी. ऑस्ट्रेलिया में पर्थ के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत को 295 रनों से जीत हासिल हुई थी. इस मैच में बुमराह ने कप्तान रहते हुए 8 विकेट झटके थे. वहीं पहली पारी में 5 विकेट लेकर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी छाप छोड़ी थी.

विराट-रोहित जैसा एग्रेशन

जसप्रीत बुमराह ज्यादातर कूल पर्सनेलिटी के नजर आते हैं, लेकिन विपक्षी टीम से बराबरी की टक्कर वाले मुकाबलों में बुमराह का एग्रेशन भी देखने को मिलता है. विराट और रोहित की कप्तानी में जो एग्रेशन नजर आत है, वो बुमराह की कप्तानी में भी देखने को मिल सकता है. लेकिन अभी बुमराह के कप्तान बनने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. टेस्ट टीम के कप्तान की रेस में शुभगन गिल का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा



Source link

दिल्ली कैपिटल्स से बाहर हुआ खूंखार ओपनर, रिप्लेसमेंट में आया बांग्लादेशी खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स से बाहर हुआ खूंखार ओपनर, रिप्लेसमेंट में आया बांग्लादेशी खिलाड़ी


Delhi Capitals Jake Fraser-McGurk Replacement: दिल्ली कैपिल्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. आईपीएल 2025 की फिर दोबारा शुरुआत होने से पहले दिल्ली की टीम से ओपनर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क बाहर हो गए हैं. टीम को ये झटका ऐसे समय में लगा है, जब टीम प्लेऑफ की रेस में पहुंचने से बस कुछ ही कदम की दूरी पर खड़ी है. दिल्ली के लिए आने वाले सभी मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है.

बांग्लादेशी खिलाड़ी की टीम में वापसी

दिल्ली कैपिल्स की टीम से ओपनर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क के बाहर जाने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ने उन्हें रिप्लेस किया है. मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली की टीम में 2 साल बाद वापस लौट रहे हैं. इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर की गई है. दिल्ली की टीम अब बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

IPL पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर DC?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. दिल्ली अब तक 11 मैच खेल चुकी है, जिनमें टीम को 6 मैचों में जीत हासिल हुई है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दिल्ली का एक मैच ड्रॉ भी हुआ है. इन 11 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने 13 अंक हासिल कर लिए हैं. दिल्ली की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में बेहतर परफॉर्म कर रही थी, लेकिन आखिरी पांच मुकाबलों में टीम को केवल एक ही जीत हासिल हुई है.

दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अक्षर पटेल की कप्तानी में DC को अभी तीन मैच खेलने बाकी हैं, जिनमें से दो मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है. अगर दिल्ली इन 3 में से 2 मुकाबले हार जाती है तो टीम के लिए प्लेऑफ में जाना मुश्किल हो जाएगा. दिल्ली 18 मई को गुजरात के खिलाफ अपना 12वां मैच खेलने उतरेगी. इसके बाद DC का मुबंई और पंजाब से भी मैच होना बाकी है.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा





Source link

पाकिस्तान की दुनियाभर में भारी बेइज्ज्ती, खिलाड़ियों ने PSL खेलने से किया मना?

पाकिस्तान की दुनियाभर में भारी बेइज्ज्ती, खिलाड़ियों ने PSL खेलने से किया मना?


Pakistan Super League: भारत में जिस तरह इंडियन प्रीमियन लीग (IPL) का आयोजन किया जाता है, ठीक उसी तरह पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) होती है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों ही टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए रद्द किया गया था. पाकिस्तान ने तो PSL रद्द करने के बाद इसे यूएई में कराने का फैसला लिया था. लेकिन इस मुस्लिम देश की सरकार ने पाकिस्तान को अपने मुल्क में टूर्नामेंट कराने से मना कर दिया. इसके बाद दुनियाभर में पाकिस्तान की खूब बेइज्जती हुई थी.

पाकिस्तान के पास खिलाड़ियों की किल्लत

पाकिस्तान की PSL की वजह से फिर एक बार भारी बेइज्जती हुई है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते खिलाड़ी पाकिस्तान की जमीन पर वापस लौटना नहीं चाहते. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्लेयर्स से काफी मिन्नतें की जा रही हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान न लौटने का मन बना लिया है. पीएसएल की टीम मुल्तान सुल्तांस को छोड़कर सभी टीमें इस बात के चलते टेंशन में हैं.

PSL के प्लेऑफ में पहुंचेगी ये टीमें

पीएसएल की फिर से शुरुआत 17 मई, 2025 से होने जा रही है. कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, क्वेटा और पेशावर की टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं. अगर इन टीमों को विदेशी खिलाड़ी नहीं मिले तो ये भी हो सकता है कि टूर्नामेंट में मिनी ड्राफ्ट करवाया जाए, जिसमें पाकिस्तान के ही बाकी खिलाड़ियों को PSL में खिलवाया जा सकता है. वहीं कराची किंग्स के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर पाकिस्तान वापस आने के लिए तैयार हो गए हैं.

रावलपिंडी स्टेडियम में हुआ था ड्रोन अटैक

पाकिस्तान में रावलपिंडी स्टेडियम के पास ड्रोन अटैक हुआ था, जिसके बाद से ही पाकिस्तान सुपर लीग को रद्द कर दिया गया. इसके बाद पीएसएल खेलने पहुंचे कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए और अब पाकिस्तान के हालात को देखते हुए वापस आने से मना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा



Source link

MI, RCB, GT समेत 6 टीमों को लगा झटका, साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेयर्स को वापस बुलाया!

MI, RCB, GT समेत 6 टीमों को लगा झटका, साउथ अफ्रीका ने अपने प्लेयर्स को वापस बुलाया!


इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 एक बार फिर शुरू हो रहा है, 17 मई को आरसीबी बनाम केकेआर मैच से इसकी शुरुआत हो जाएगी. फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने झटका दिया है. CSA ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल प्लेयर्स को 26 मई तक वापस आने के लिए कहा है, इससे मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स समेत 6 टीमों को नुकसान होगा जो प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने स्क्वॉड में शामिल अपने प्लेयर्स को 26 मई तक वापस आने का निर्देश दिया है. ऐसा इसलिए ताकि खिलाड़ियों को डेब्यूटीसी फाइनल की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके. 

इन IPL टीमों को लगेगा झटका

वैसे तो कुल 20 साउथ अफ़्रीकी प्लेयर्स हैं, जो आईपीएल 2025 में अलग अलग टीमों के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन इनमें से 8 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इनमें 2 प्लेयर्स मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हैं.

कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), मार्को जानसेन (पंजाब किंग्स), एडन मार्क्रम (लखनऊ सुपरजाइंट्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कागिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स) को डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम में शामिल किया गया है. इनमें सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद है, जो अभी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

हम अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक यहां चाहते हैं- हेड कोच

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डन में खेला जाना था, लेकिन भारत पाकिस्तान तनाव की स्थिति के बीच इसे 57 मैचों के बाद रोक दिया गया था. अब इसके फाइनल की तारीख 3 जून तय की गई है, जबकि इसके एक हफ्ते बाद ही डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू हो जाएगा. साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स को 26 तारीख तक टीम के साथ जुड़ने के लिए कहा गया था, ताकि 30 मई को इंग्लैंड रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके.

साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, “यह बातचीत मुझसे उच्च वेतन वाले लोगों के बीच चल रही है, यानी क्रिकेट निदेशक (हनोक एनक्वे) और फोलेत्सी मोसेकी (सीएसए सीईओ), इसलिए वे इससे निपट रहे हैं. लेकिन जैसा कि यह है, मुझे नहीं लगता कि हम इस पर पीछे हटने वाले हैं. हम अपने खिलाड़ियों को 26 तारीख को वापस चाहते हैं, और उम्मीद है कि ऐसा होगा.”



Source link

‘मुझे नशा हो गया था…’, विराट कोहली का खुलासा, रिटायरमेंट के बाद वायरल हुआ वीडियो

‘मुझे नशा हो गया था…’, विराट कोहली का खुलासा, रिटायरमेंट के बाद वायरल हुआ वीडियो


Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली ने 12 मई 2025 को एक भावुक पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. फैंस इससे मायूस भी हुए लेकिन इसके बाद दुनिया भर से उन्हें उनके सफल करियर के लिए बधाई आने लगी. उन्हें इसलिए भी याद किया जाता है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा. वह पहले ही टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे. विराट दुनिया में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 82 शतक हैं.

रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली के इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है. उससे पता चलता है कि उन्होंने वो कर दिखाया, जो उन्होंने कहा था. इसी क्लिप में वह बता रहे हैं कि उन्हें किस चीज का नशा हो गया था, जिसने उन्हें मदद की.

विराट कोहली एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं एक साधारण से खिलाड़ी के तौर पर याद नहीं किया जाना चाहता. जब मैं अपने करियर खत्म करूं या खेलना छोडूं तो ये नहीं चाहता कि लोग बोलें हां यार विराट नाम का प्लेयर खेला था इंडिया के लिए. मेरा हमेशा से ये लक्ष्य रहा है कि जब भी मैं खेलना छोडूं तो उस समय जो उभरते हुए खिलाड़ी हों, वो बोलें कि हां मुझे उसके जैसा बनना है.”

मुझे सेंचुरी बनाने का नशा सा हो गया है – विराट कोहली

विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अब शतक बनाने आदात हो गई है, जो एक नशे की तरह है. उन्होंने कहा, “अगर मैं किसी को देखकर इंस्पायर हो रहा हूं तो मैं चाहूंगा कि लोग मुझे देखकर इंस्पायर हों. मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं. इसलिए मुझे सेंचुरी बनाने का एक नशा सा हो गया है. एक बार मैं 60-70 पर पहुंच जाता हूं तो एक अलग ही जोन में चला जाता हूं कि अब तो मुझे सेंचुरी बनाके ही रहनी है. तो जो ये एक आदात बनाई है मैंने, वो मेरे लिए पिछले 2-3 साल में काम की रही है और कोशिश करता रहूंगा कि करता रहूं.”

कोहली के इंटरव्यू का ये क्लिप तब का है, जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थे. अब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बनकर अपने टेस्ट करियर का अंत कर रहे हैं.

विराट कोहली टेस्ट करियर

36 वर्षीय कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की एवरेज से 9230 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में कोहली ने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी20) में 550 मैचों में 82 शतक लगाए हैं. वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, इस फॉर्मेट में उनके नाम 51 शतक हैं.



Source link

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी नहीं लौटेंगे वापस,चार विदेशी प्लेयर्स को लेकर सस्पेंस

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी नहीं लौटेंगे वापस,चार विदेशी प्लेयर्स को लेकर सस्पेंस


IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के संघर्षविराम के बाद आईपीएल 2025 एकबार फिर शुरू होने जा रहा है लेकिन इस नई शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टीम के चार अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ये चार खिलाड़ी अभी तक भारत नही लौटे हैं.

IPL प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अबतक 11 में से 7 मैच जीतकर खुद को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया है. टीम के खाते में 15 अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है. उनके अभी 3 मैच बाकी हैं और इनमें से एक भी जीत प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की कर देगी. श्रेयर अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक बढ़ियां प्रदर्शन किया है, लेकिन अब टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतने का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा.

विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी उनके चार विदेशी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर है. दरअसल,भारत-पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. अब इनमें से कई खिलाड़ी तो वापस लौट आए हैं, लेकिन कई अब भी नहीं आए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब किंग्स की टीम में देखनें को मिला है क्योकि उसके चार अहम विदेशी खिलाड़ी अब तक भारत नहीं लौटें हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस, जोश इंग्लिस और एरॉन हार्डी की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 24 मई को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. पंजाब का आखिरी लीग मुकाबला 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ से पहले उसके लिए निर्णायक हो सकता है. ऐसे में प्रीती जिंटा की टीम को न सिर्फ विदेशी खिलाड़ियो की वापसी की उम्मीद करनी होगी, बल्कि घरेलू खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की दरकार भी होगी.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसेन, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्युसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत ब्रार, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp