एक युग का समापन ,जानें क्या कहा विराट कोहली के कोच राजकुमार और उनकी एकेडमी के बच्चों ने

एक युग का समापन ,जानें क्या कहा विराट कोहली के कोच राजकुमार और उनकी एकेडमी के बच्चों ने


भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया, क्योंकि कोहली की फिटनेस और फॉर्म अभी भी शानदार थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है… जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है। लेकिन यह सही लगता है।”  

कोच राजकुमार शर्मा की प्रतिक्रिया

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनके संन्यास पर कहा, “विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर मिसाल कायम की है। हमने अक्सर देखा है कि हमारे क्रिकेटरों का संन्यास अच्छा नहीं होता, लेकिन हर कोई इस तरह संन्यास लेना चाहेगा। वह काफी क्रिकेट खेल सकते थे, उसके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। लेकिन विराट का अंदाज हमेशा ही ऐसा रहा है।”  

विराट कोहली का टेस्ट करियर

  • मैच खेले: 123
  • रन बनाए: 9230 (औसत 46.85)
  • शतक: 30
  • अर्धशतक: 31
  • कप्तानी में जीत: 68 में से 40 मैच 

कोहली का टेस्ट डेब्यू जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। उनका आखिरी टेस्ट जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में था। दिल्ली की जिस एकेडमी में विराट कोहली ने क्रिकेट सीखा और पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया उस ‘ वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ‘ के बच्चों से एबीपी न्यूज ने बात की। 

रियान कहते हैं कि “मैं बहुत शॉक्ड था विराट कोहली के रिटायरमेंट की खबर सुनकर। मैं एक्सपेक्ट कर रहा था कि अभी बहुत कई साल क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि उनकी फिटनेस बहुत अच्छी है।” 
मल्लिका कहती हैं कि “ऑनलाइन होने के नाते यह लम्हा हमारे लिए डिसएप्वाइंटिंग है। चाहते थे उन्हें और टेस्ट मैचेज खेलते हुए देखना।” 
कृष कहते हैं कि “मुझे पर्सनली लगता है कि विराट कोहली के पास अभी कुछ और साल थे अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए। मेरा मानना है कि उन्होंने संन्यास थोड़ा जल्दी ले लिया।” 

आर्यवीर कोहली (विराट का भतीजा) कहते हैं कि “मैं भी बाकियों की तरह निराश हूं कि अपने टेस्ट क्रिकेट मैच में देखने को नहीं मिलेगा अब तक उन्हें बचपन से देखते आ रहे हैं।” 
गुनमय मनचंदा कहते हैं कि “मैं उनके डिसीजन को लेकर भावुक हूं, उनकी प्रसेंस को बहुत मिस करेंगे।” 

ऋद्धि मिश्रा कहती हैं कि “एकदम से उन्होंने बता दिया कि संन्यास ले रहे हैं, पहले ऐसा नहीं बताया था जिस वजह से मैं शॉक्ड हूं।” 

अधूरे रह गए सपने

विराट कोहली का लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का था, लेकिन वह 9230 रन पर ही रुक गए। इसके अलावा, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका भी उनके पास था, लेकिन संन्यास के कारण यह सपना अधूरा रह गया।  

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत है। उनकी उपलब्धियां और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। हालांकि उनके संन्यास से फैंस और कोच निराश हैं, लेकिन कोहली ने अपने फैसले से एक मिसाल कायम की है कि कैसे एक खिलाड़ी अपने करियर के चरम पर भी संन्यास लेकर नई राह चुन सकता है। 
उनका यह निर्णय आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।



Source link

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, देखें IPL 2025 के कितने प्लेयर्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, देखें IPL 2025 के कितने प्लेयर्स


WTC Final 2025 Squad: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पैट कमिंस की कप्तानी में कुल 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, इसमें जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क भी हैं. इनका IPL 2025 के लिए भारत लौटना मुश्किल है.

जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल स्क्वॉड में कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जो IPL 2025 के लिए अभी भारत में थे और टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद अपने देश लौटे. इनमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी शामिल थे, जिनकी टीम (SRH) प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी. अब जब टूर्नामेंट 17 मई से शुरू हो रहा है, पैट कमिंस का भारत लौटने का कोई मतलब नहीं बचा है.

WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, बीयू वेबस्टर. ब्रेंडन डोगेट (ट्रेवलिंग रिजर्व).


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल स्क्वॉड में वो प्लेयर्स को IPL 2025 का हिस्सा हैं

पैट कमिंस (SRH), ट्रेविस हेड (SRH), जोश हेजलवुड (RCB), जोश इंग्लिस (PBKS), मिचेल स्टार्क (DC).

किन टीमों के बीच होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल?

ICC WTC Final मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा.

WTC Final 2025 तारीख और वेन्यू?

आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 11 से 15 जून के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा.

IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर CA ने जारी किया बयान

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेयर्स के IPL 2025 में लौटने को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था. उन्होंने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के व्यक्तिगत निर्णय में उनका समर्थन करेगा कि वे भारत लौटना चाहते हैं या नहीं. टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं. हम सुरक्षा व्यवस्था और संरक्षा के संबंध में आस्ट्रेलियाई सरकार और BCCI के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.”





Source link

IPL 2025 के लिए भारत वापस आएंगे कंगारू खिलाड़ी या नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जारी किया बयान

IPL 2025 के लिए भारत वापस आएंगे कंगारू खिलाड़ी या नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जारी किया बयान


IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोके गए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 की फिर से शुरुआत 17 मई से हो रही है. पहला मैच बेंगलूर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. एक बड़ा सवाल ये था कि क्या ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स बचे हुए मैचों के लिए भारत लौटेंगे? क्योंकि 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाना है. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के व्यक्तिगत निर्णय में उनका समर्थन करेगा कि वे भारत लौटना चाहते हैं या नहीं.” पंजाब किंग्स में अभी सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं. पंजाब के साथ दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. उनका लौटना या ना लौटना टीम की जीत हार पर असर डाल सकता है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा, “टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं. हम सुरक्षा व्यवस्था और संरक्षा के संबंध में आस्ट्रेलियाई सरकार और बीसीसीआई के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.”

प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में अभी भी शामिल खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (DC), स्पेंसर जॉनसन (KKR), मिशेल मार्श (LSG), जोश हेजलवुड, टिम डेविड (RCB), मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट (PBKS) शामिल हैं.

जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए खेलते हैं, लेकिन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और उनका भारत लौटना मुश्किल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट हो जाएंगे. स्टार्क को लेकर भी खबर है कि वह वापस भारत नहीं लौटेंगे.

IPL 2025 बचे हुए मैचों का शेड्यूल

  • 17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु)
  • 18 मई: RR vs PBKS (जयपुर)
  • 18 मई: DC vs GT (दिल्ली)
  • 19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ) 
  • 20 मई: CSK vs RR (दिल्ली)
  • 21 मई: MI vs DC (मुंबई)
  • 22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद)  
  • 23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु)
  • 24 मई: PBKS vs DC (जयपुर)
  • 25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद)
  • 25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली)
  • 26 मई: PBKS vs MI (जयपुर)
  • 27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ)

IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल

  • 29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं)
  • 30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं)
  • 1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं)
  • 3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं)



Source link

BCCI ने प्रीति जिंटा को दिया बड़ा झटका, PBKS vs DC मैच पर लिया ये फैसला

BCCI ने प्रीति जिंटा को दिया बड़ा झटका, PBKS vs DC मैच पर लिया ये फैसला


PBKS vs DC Rematch: IPL 2025 स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला रोक दिया गया था. इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी और जब मैच रोका गया तो उनका स्कोर 10.1 ओवरों में 122 रन था. पंजाब अगर इस मैच को जीतती तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाती. अब बीसीसीआई ने जब नए शेड्यूल का ऐलान किया है तो श्रेयस अय्यर एंड टीम को बड़ा झटका लगा है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 11 मैच खेले हैं, इसमें से 7 जीते हैं और 3 हारे, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा था. 15 अंकों के साथ पंजाब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है, ये टीम भी मजबूत नजर आई है लेकिन धर्मशाला में दिल्ली के गेंदबाज पंजाब के सामने घुटने टेकते नजर आए थे. अब इस मैच को लेकर आधिकारिक अपडेट आ गया है, जो पंजाब के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

फिर शुरू होगा PBKS बनाम DC मैच

फैंस के मन में सवाल थे कि क्या पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच वहीं से शुरू होगा, जहाँ पर रोका गया था या इसे फिर से शुरू किया जाएगा. बीसीसीआई ने नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, इसमें ये मैच भी शामिल है. ये मैच पहली गेंद से शुरू होगा, यानी फिर से खेला जाएगा.

कब और कहां खेला जाएगा पंजाब बनाम दिल्ली मैच?

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच शनिवार, 24 मई को खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

3 जून को खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों की शुरुआत 17 मई से हो रही है, पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर होगा जो बेंगलुरु में खेला जाएगा. लीग स्टेज के 13 मैचों का आयोजन 6 वेन्यू पर होगा जबकि इसमें 2 डबल हेडर हैं. प्लेऑफ मैचों के वेन्यू की तारीख बता दी गई है लेकिन अभी इसके वेन्यू पर निर्णय नहीं लिया गया है.





Source link

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडिया वायरल, भारतीय सेना ने सिखाया सबक लेकिन फैला रहा झूठ

शाहिद अफरीदी का एक और जहरीला वीडिया वायरल, भारतीय सेना ने सिखाया सबक लेकिन फैला रहा झूठ


Shahid Afridi Video: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने सोमवार को कराची में आयोजित “विजय रैली” में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल हमेशा अपनी झूठ के लिए दुनियाभर में बेनकाब होने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक और झूठा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध जीत लिया है.” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने युद्ध विराम का अनुरोध नहीं किया था. इसके बाद पाकिस्तान ने “विजय रैली” आयोजित की.

शाहिद अफरीदी पहले भी भारत सरकार और सशस्त्र बलों के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं, खासकर पहलगाम आतंकवादी हमले के समय, उन्होंने भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार ठहराया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी. 

इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया था. एक के बाद एक 9 एयर स्ट्राइक में आतंकियों को मौत के घाट उतारा था. 

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया लेकिन फिर भी पाक को अपनी हार हजम नहीं हुई. शाहिद अफरीदी एक के बाद एक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम शुरू कर दिया.  रविवार को पाकिस्तान की सेना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय आक्रामकता के प्रति यह एक निर्णायक प्रतिक्रिया रही. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को कम आंका था.

कराची के सी व्यू में आयोजित “यौम-ए-तशकूर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युद्ध जुनून” ने भारत को एक मुसीबत में धकेल दिया है.” अफरीदी ने कहा, ”PM मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा है.”

(एजेंसी इनपुट के साथ)





Source link

IPL 2025 To Resume On This Date With RCB vs KKR Clash: Check New Schedule With Venues, Timings

IPL 2025 To Resume On This Date With RCB vs KKR Clash: Check New Schedule With Venues, Timings


The Indian Premier League (IPL) 2025 will resume on Saturday, May 17 with a clash between Royal Challengers Bengaluru (RCB) and Kolkata Knight Riders (KKR) as the Board of Control for Cricket in India (BCCI) announced the revised schedule for the tournament.

As per the revised schedule, a total of 17 matches will be played across six venues and the final of the IPL 2025 will be played on June 3.

The venues for the playoff matches will be revealed later but they will be played on the following dates: Qualifier 1 on May 29, the Eliminator on May 30, Qualifier 2 on June 1 and the final on June 3. The revised schedule includes two double-headers, which will be played on two Sundays.

The revised schedule features 13 league games and the four playoffs. . Two days later, PBKS will play against Mumbai Indians (MI), a match they were originally meant to play in their second home base of Dharamsala on May 11.  

The board has zeroed in on Delhi, Lucknow, Jaipur, Mumbai, Bengaluru and Ahmedabad in the new schedule.

As per revised schedule, the likes of Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings will not get to play their remaining home games at their designated home venues. Delhi will host the final home match of CSK against RR on May 20 as well as SRH’s last home game against KKR on May 25.

Meanwhile, the Punjab Kings (PBKS) vs Delhi Capitals (DC) IPL 2025 match that was called off midway in the first innings on May 8 in Dharamsala, will be played again, on May 24 in Jaipur. 

Revised Schedule For IPL 2025 

Date            Time              Match                  Venue

May 17     7:30 PM      RCB vs KKR        Bengaluru

May 18     3:30 PM      RR vs PBKS         Jaipur

May 18     7:30 PM      DC vs GT              Delhi

May 19     7:30 PM      LSG vs SRH        Lucknow

May 20     7:30 PM      CSK vs RR          Delhi

May 21     7:30 PM       MI vs DC          Mumbai

May 22     7:30 PM      GT vs LSG       Ahmedabad

May 23     7:30 PM      RCB vs SRH    Bengaluru

May 24     7:30 PM      PBKS vs DC     Jaipur

May 25     3:30 PM      GT vs CSK       Ahmedabad

May 25     7:30 PM      SRH vs KKR     Delhi

May 26     7:30 PM      PBKS vs MI      Jaipur

May 27     7:30 PM      LSG vs RCB     Lucknow

May 29    7:30 PM       Qualifier 1        TBC

May 30     7:30 PM     Eliminator        TBC

June 1       7:30 PM     Qualifier 2        TBC

June 3       7:30 PM       Final               TBC

 

Earlier, the Indian Premier League (IPL) 2025 was suspended on Friday, May 9, a day after the Punjab Kings vs Delhi Capitals match in Dharamsala was called off after just 10.1 overs of play in the first innings, due to escalating tension between India and Pakistan. 

Once that game in Dharamsala got called off, the BCCI opted to suspend the tournament for a week. On Monday, the BCCI confirmed that  the BCCI held “extensive consultations with government and security agencies, and with all the key stakeholders,” before finalising the resumption of the tournament.

“The Board of Control for Cricket in India (BCCI) is pleased to announce the resumption of the TATA IPL 2025. After extensive consultations with government and security agencies, and with all the key stakeholders, the Board has decided to proceed with the remainder of the season,” the BCCI said in a statement. 

The Indian cricket board also hailed India’s armed forces for their bravery and resilience. 

“The BCCI takes this opportunity to once again salute the bravery and resilience of India’s armed forces, whose efforts have enabled the safe return of cricket. The Board reaffirms its commitment to national interest while ensuring the successful completion of the league,” it said. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp