IPL 2025 पर फिर मंडराया खतरा! 6 दिन में तीसरी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

IPL 2025 पर फिर मंडराया खतरा! 6 दिन में तीसरी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी


Sawai ManSingh Stadium Bomb Threat Jaipur: भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर फिलहाल शांति का माहौल बना है. दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है, लेकिन भारत के क्रिकेट मैदानों को बम से उड़ाने की धमकियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को 6 दिन के भीतर तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का बदला लेने के इरादे से यह धमकी दी गई है. बताते चलें कि IPL 2025 के नए शेड्यूल अनुसार अभी यहां 3 मैच और खेले जाने बाकी हैं.

पहले भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ये दोनों धमकियां 8 मई और 12 मई को आई थीं. धमकी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और स्टेडियम को फिर से खंगाला जा रहा है. 12 मई को आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी किया गया था, बचे हुए 17 मैचों में से तीन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेले जाने हैं.

जब 8 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को पहली बार धमकी मिली थी, तभी से स्टेडियम के आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई और साथ ही तलाशी अभियान पिछले कई दिनों से जारी है. बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद साइबर क्राइम टीम सक्रिय हो गई है.

यहां खेले जाने हैं 3 मैच

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नए शेड्यूल अनुसार पहला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा 24 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को यहीं पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

कितनी संपत्ति के मालिक हैं शाहिद अफरीदी? जानें कमाई और नेटवर्थ समेत सबकुछ

ड्रग्स मामले के बाद कैगिसो रबाडा की वापसी, बावुमा करेंगे कप्तानी; WTC फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीकी स्क्वाड घोषित



Source link

ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final के लिए घोषित की टीम, IPL स्टार को नहीं मिली जगह; देखें कौन-कौन शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final के लिए घोषित की टीम, IPL स्टार को नहीं मिली जगह; देखें कौन-कौन शामिल


Australia Squad For 2025 WTC Final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह खिताबी मैच 11 जून से खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. आक्रामक सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और फिट होकर लौटे हरफनमौला कैमरून ग्रीन को इस टीम में शामिल किया गया है. वहीं आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे मिशेल मार्श को जगह नहीं मिली है. 

11 जून को लंदन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है. गत विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में लगभग वही सदस्य हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका से खेला था. इन दोनों सीरीज में कंगारू टीम जीती थी. 

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, “टीम ने श्रीलंका को सीरीज में हराकर डब्ल्यूटीसी चक्र का शानदार समापन किया. इससे पहले भारत को एक दशक में पहली बार टेस्ट सीरीज में परास्त किया. पिछले दो साल में टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और अब हमारे पास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखने का मौका है.”

WTC फाइनल लॉडर्स पर 11 से 15 जून तक खेला जाएगा. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास को श्रीलंका दौरे से स्वदेश भेज दिया गया था, चूंकि वह टीम में जगह नहीं बना सके थे. कैमरून ग्रीन ने कमर की तकलीफ के कारण पिछले साल सर्जरी कराई है. ऑस्ट्रेलिया की यही टीम वेस्टइंडीज में 25 जून से होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. 

WTC फाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर.

ट्रेवेल रिजर्व- ब्रेंडन डोगेट



Source link

IPL के दोबारा शुरू होने से पहले देखिए प्लेऑफ का समीकरण, किन टीमों की अभी उम्मीद बाकी

IPL के दोबारा शुरू होने से पहले देखिए प्लेऑफ का समीकरण, किन टीमों की अभी उम्मीद बाकी


पाकिस्तान को वॉर्निंग देने के बाद अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, वायुसेना के जवानों से मिले, तस्वीरें



Source link

कोहली और रोहित नहीं खेल पाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप, इस क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

कोहली और रोहित नहीं खेल पाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप, इस क्रिकेटर के बयान से मची खलबली


भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधरों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लगभग एक ही समय पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने फैंस को मायूस कर दिया है. अब दोनों अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ ODI फॉर्मेट खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने एक साथ टी20 से भी रिटायरमेंट ले लिया था. सुनील गावस्कर के अनुसार 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक शायद दोनों खिलाड़ी ना खेले.

रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था. इसके 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया. दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलेंगे. सभी को उम्मीद है कि ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप तक खेले. हालांकि भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर को ऐसा मुश्किल लगता है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर क्या बोले गावस्कर?

स्पोर्ट्स टुडे को दिए इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे.” गावस्कर को लगता है कि बेशक दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन शायद अपनी उम्र के कारण वह तक ना खेले. रोहित की उम्र तब तक 40 की होगी और कोहली 38 साल के हो जाएंगे. 

गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एकदिवसीय फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ता उनके भविष्य का फैसला करेंगे. सिलेक्शन समिति देखगी कि क्या वह उस टीम का हिस्सा होंगे, जो 2027 वर्ल्ड कप खेलेगी? क्या वह उस तरह का योगदान दे पाएंगे जो वो दे रहे हैं?

गावस्कर ने आगे कहा कि अगर चयनकर्ता सोचते हैं कि रोहित-कोहली टीम में रहकर कुछ कर पा रहे हैं, तभी उन्हें चुनेंगे. हालांकि उनके अनुसार वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. हालांकि गावस्कर ने माना कि आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि क्या पता एक साल में क्या हो जाए. हो सकता है दोनों शानदार फॉर्म में आ जाएं. अगर वो लगातार शतक बनाते रहे तो भगवान भी उन्हें बाहर नहीं कर पाएंगे.

वनडे में रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के एकदिवसीय करियर की बात करें तो उन्होंने 273 मैचों में खेली 265 पारियों में 11168 रन बनाए हैं. इसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे.

विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों की 290 पारियों में 14181 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का है. कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 51 शतक और 74 अर्धशतक जड़े हैं.



Source link

IPL 2025 फाइनल वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट, 3 जून को इस स्टेडियम में हो सकती है खिताबी भिड़ंत

IPL 2025 फाइनल वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट, 3 जून को इस स्टेडियम में हो सकती है खिताबी भिड़ंत


IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था, जिसकी एक बार फिर शुरुआत 17 मई से होने जा रही है. बीसीसीआई ने शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. लीग स्टेज के 13 मैचों की तारीख और वेन्यू का ऐलान हुआ है लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू कहां खेला जाएगा? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. हालांकि अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट आया है.

आईपीएल 2025 फिर से 17 मई से शुरू होगा, पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और केकेआर के बीच होगा. लीग के 13 मैच 6 स्टेडियम में आयोजित होंगे. रविवार 18 मई और 25 मई को डबल हेडर होंगे.

कब खेले जाएंगे IPL 2025 के प्लेऑफ मैच

लीग स्टेज का आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला क्वालीफायर मैच 29 और एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा. दूसरा क्वालीफायर 1 जून और आईपीएल फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा.

कहां होगा IPL 2025 फाइनल मैच?

शेड्यूल के अनुसार पहले 25 मई को फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था. अब फाइनल 3 जून को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फाइनल का वेन्यू बदल दिया जाएगा, लीग स्टेज के बचे हुए मैच भी वहां नहीं हो रहे हैं. अब फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है. 

आईपीएल फाइनल शेड्यूल के बदलने के पीछे का कारण जो सामने आ रहा है वो खराब मौसम है. दरअसल जून की शुरुआत में शहर में तेज बारिश के आसार है. बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेऑफ के वेन्यू को लेकर फैसला कुछ दिनों में लिया जाएगा.

IPL 2025 का नया शेड्यूल

  • 17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु)
  • 18 मई: RR vs PBKS (जयपुर)
  • 18 मई: DC vs GT (दिल्ली)
  • 19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ) 
  • 20 मई: CSK vs RR (दिल्ली)
  • 21 मई: MI vs DC (मुंबई)
  • 22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद)  
  • 23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु)
  • 24 मई: PBKS vs DC (जयपुर)
  • 25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद)
  • 25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली)
  • 26 मई: PBKS vs MI (जयपुर)
  • 27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ)

IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल

  • 29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं)
  • 30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं)
  • 1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं)
  • 3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं)

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार

अभी कोई टीम नहीं है, जिसने आईपीएल प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का किया है. 57 मैचों के बाद अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस हैं, जिन्होंने 11 में से 8 मैच जीते हैं. गुजरात की तरफ आरसीबी के भी 16 अंक हैं, वह दूसरे स्थान पर है. आरसीबी ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं. अगर वह 17 मई को कोलकाता को हरा देगी तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी और कोलकाता दौड़ से बाहर हो जाएगी. 

तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (15 अंक) और चौथे नंबर पर 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस है. दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हैं, वह पांचवे स्थान पर है. दिल्ली, पंजाब के 3-3 और मुंबई के 2 मैच बचे हुए हैं. 

कोलकाता (11 अंक) और लखनऊ (10 अंक) की उम्मीदें भी प्लेऑफ में जाने की जिन्दा है. ये अंक तालिका में क्रमश छठे और सातवें स्थान पर है. लखनऊ के 3 और कोलकाता के 2 मैच बचे हुए हैं.



Source link

एक युग का समापन ,जानें क्या कहा विराट कोहली के कोच राजकुमार और उनकी एकेडमी के बच्चों ने

एक युग का समापन ,जानें क्या कहा विराट कोहली के कोच राजकुमार और उनकी एकेडमी के बच्चों ने


भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया, क्योंकि कोहली की फिटनेस और फॉर्म अभी भी शानदार थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है… जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है। लेकिन यह सही लगता है।”  

कोच राजकुमार शर्मा की प्रतिक्रिया

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनके संन्यास पर कहा, “विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर मिसाल कायम की है। हमने अक्सर देखा है कि हमारे क्रिकेटरों का संन्यास अच्छा नहीं होता, लेकिन हर कोई इस तरह संन्यास लेना चाहेगा। वह काफी क्रिकेट खेल सकते थे, उसके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। लेकिन विराट का अंदाज हमेशा ही ऐसा रहा है।”  

विराट कोहली का टेस्ट करियर

  • मैच खेले: 123
  • रन बनाए: 9230 (औसत 46.85)
  • शतक: 30
  • अर्धशतक: 31
  • कप्तानी में जीत: 68 में से 40 मैच 

कोहली का टेस्ट डेब्यू जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। उनका आखिरी टेस्ट जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में था। दिल्ली की जिस एकेडमी में विराट कोहली ने क्रिकेट सीखा और पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया उस ‘ वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ‘ के बच्चों से एबीपी न्यूज ने बात की। 

रियान कहते हैं कि “मैं बहुत शॉक्ड था विराट कोहली के रिटायरमेंट की खबर सुनकर। मैं एक्सपेक्ट कर रहा था कि अभी बहुत कई साल क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि उनकी फिटनेस बहुत अच्छी है।” 
मल्लिका कहती हैं कि “ऑनलाइन होने के नाते यह लम्हा हमारे लिए डिसएप्वाइंटिंग है। चाहते थे उन्हें और टेस्ट मैचेज खेलते हुए देखना।” 
कृष कहते हैं कि “मुझे पर्सनली लगता है कि विराट कोहली के पास अभी कुछ और साल थे अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए। मेरा मानना है कि उन्होंने संन्यास थोड़ा जल्दी ले लिया।” 

आर्यवीर कोहली (विराट का भतीजा) कहते हैं कि “मैं भी बाकियों की तरह निराश हूं कि अपने टेस्ट क्रिकेट मैच में देखने को नहीं मिलेगा अब तक उन्हें बचपन से देखते आ रहे हैं।” 
गुनमय मनचंदा कहते हैं कि “मैं उनके डिसीजन को लेकर भावुक हूं, उनकी प्रसेंस को बहुत मिस करेंगे।” 

ऋद्धि मिश्रा कहती हैं कि “एकदम से उन्होंने बता दिया कि संन्यास ले रहे हैं, पहले ऐसा नहीं बताया था जिस वजह से मैं शॉक्ड हूं।” 

अधूरे रह गए सपने

विराट कोहली का लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का था, लेकिन वह 9230 रन पर ही रुक गए। इसके अलावा, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका भी उनके पास था, लेकिन संन्यास के कारण यह सपना अधूरा रह गया।  

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत है। उनकी उपलब्धियां और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। हालांकि उनके संन्यास से फैंस और कोच निराश हैं, लेकिन कोहली ने अपने फैसले से एक मिसाल कायम की है कि कैसे एक खिलाड़ी अपने करियर के चरम पर भी संन्यास लेकर नई राह चुन सकता है। 
उनका यह निर्णय आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp