विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…

भारत के चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचकों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे दौर पर विराम लग गया.

छत्तीस वर्षीय कोहली ने पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था. अब वह सिर्फ एक दिवसीय क्रिकेट खेलेंगे. उनके इस ऐलान पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री आईपी सिंह ने भावुक अपील की है. सपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने लिखा- लीजेंड भारत की शान विराट कोहली ने टेस्ट मैच से सन्यास लिया. बिरले ही विराट होते हैं. अब भी हम सब उम्मीद करते हैं कि दो वर्ष वे टेस्ट मैच और खेलें और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करें.

बता दें विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं. जब टी20 क्रिकेट वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में था, तब वह टेस्ट प्रारूप को बचाने की मुहिम में सबसे आगे थे.

कोहली ने स्वीकार किया कि यह फैसला करना आसान नहीं था जिससे खेल के लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया. अटकलों का दौर साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा की, ‘मैं खेल के लिए, जिन लोगों के साथ मैदान में खेला और हर उस व्यक्ति के लिए दिल में आभार लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस खेल के दौरान खेलते हुए देखा है.’

वर्ष 2011 में पदार्पण करने के बाद से कोहली ने भारत को इस प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बनाया और 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत दिलाई.

पिछले साल कैरेबियाई देश में भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था जिससे अब वह सिर्फ वनडे में खेलेंगे.

Source link

14 साल का टेस्ट करियर समाप्त, किंग कोहली ने लिया संन्यास; रेड बॉल में उनके 5 ‘विराट’ रिकॉर्ड

14 साल का टेस्ट करियर समाप्त, किंग कोहली ने लिया संन्यास; रेड बॉल में उनके 5 ‘विराट’ रिकॉर्ड

Virat Kohli Test Record: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Virat Kohli Test Retirement) ले लिया है. रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने भी रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. अब ऐसा दौर आ गया है जब टी20 और टेस्ट, इन दोनों फॉर्मेट में रोहित और विराट की जोड़ी दिखाई नहीं देगी. 36 वर्षीय कोहली का टेस्ट करियर जून 2011 में हुआ था और अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर में उन्होंने ढेरों रिकॉर्ड तोड़े हैं. तो आइए विराट के रेड बॉल क्रिकेट में कुछ शानदार रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक – टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी रहे. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, जिनमें से उन्होंने 20 पारियों में शतक लगाया. बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने कप्तान रहते 11 शतक लगाए थे.

किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा दोहरे शतक – विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने 14 साल के रेड बॉल करियर में 7 डबल सेंचुरी लगाईं. उनका आखिरी दोहरा शतक 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग, दोनों टेस्ट में 6-6 दोहरे शतक लगा चुके हैं.

टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान – विराट कोहली ने सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तानों को परास्त किया है. विराट टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे. उनके अंडर टीम इंडिया ने 68 टेस्ट मैचों में 40 जीत दर्ज की थीं. उनकी कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 58.82 का रहा. 10 से ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में विराट का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

विदेशी टेस्ट दौरे पर चार शतक लगाने वाले पहले भारतीय – विराट कोहली किसी विदेशी दौरे पर चार शतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2014-15 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 4 शतक लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने 2016-17 इंग्लैंड सीरीज में भी चार शतकीय पारी खेली थीं.

टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय – टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे. उन्होंने अपने 123 टेस्ट मैचों के करियर में 9,230 रन बनाए. इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर रहे.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम कितने छक्के, जानकार रह जाएंगे हैरान; जानिए उनसे आगे कौन

Source link

टेस्ट क्रिकेट से विराट ने लिया संन्यास, जानें कितने खिलाड़ी शतक लगाने में ‘किंग’ कोहली से आगे?

टेस्ट क्रिकेट से विराट ने लिया संन्यास, जानें कितने खिलाड़ी शतक लगाने में ‘किंग’ कोहली से आगे?

Virat Kohli Test Retirement: टेस्ट क्रिकेट से विराट ने लिया संन्यास, जानें कितने खिलाड़ी शतक लगाने में ‘किंग’ कोहली से आगे?

Source link

रैना, शिखर धवन, दिलशान जैसे क्रिकेटर्स इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा, जानिए कब होगा शुरू

रैना, शिखर धवन, दिलशान जैसे क्रिकेटर्स इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा, जानिए कब होगा शुरू

Intercontinental Legends Championship: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना, शिखर धवन और श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान सहित कई बड़े खिलाड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (आईएलसी) में खेलते नजर आएंगे. यह टूर्नामेंट 27 मई से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा. इसका फाइनल मैच 5 जून को होगा.

इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान भी शामिल हैं.

भारतीय टीम "इंडियन वॉरियर्स" की ओर से पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी खेलेंगे. दोनों ही खिलाड़ी पेसर हैं. इसके अलावा पांच और टीमें होंगी, जिसमें अफ्रीकन लॉयंस, ट्रांस टाइटन्स (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स और एशियन एवेंजर्स शामिल हैं. टूर्नामेंट के नाम के अनुरूप ये छह टीमें छह अलग-अलग महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करेंगी.

आईएलसी के निदेशक गौरव कमल ने कहा, "ये महान खिलाड़ी वर्षों से हमें रोमांचित करते आए हैं, और अब फिर से मैदान पर जलवा दिखाने लौट रहे हैं. यह टूर्नामेंट उनके योगदान को सम्मान देने और क्रिकेट के जश्न का माध्यम है, जो पूरी दुनिया को जोड़ता है. इस प्रतियोगिता में छह महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती टीमें आपस में खेलेंगी जो इसको वास्तव में वैश्विक क्रिकेट प्रतियोगिता के तौर पर स्थापित करती हैं."

आईएलसी के एक और निदेशक मनीष भट्ट ने कहा, "हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब शिखर धवन की आकर्षक बल्लेबाजी और सुरेश रैना के तेज तर्रार शॉट्स एक साथ मैदान में दिखाई देंगे. उनकी जोड़ी हर मैच को रोमांचक बनाएगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी."

इस प्रतियोगिता में 6 महाद्वीपों की 6 टीमें, और कुल 18 मुकाबले होंगे. इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप क्रिकेट के रोमांच को एक नए स्तर तक ले जाने का वादा करती है.

एएस/

Source link

IPL इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल, मलिंगा की वो आखिरी गेंद, जिसने MI को दिलाया था चौथा खिताब

IPL इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल, मलिंगा की वो आखिरी गेंद, जिसने MI को दिलाया था चौथा खिताब

Mumbai Indians 4th IPL Title IPL 2019: 12 मई 2019 को आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल मैच खेला गया था, इसमें अंतिम गेंद तक लड़ाई जारी रही थी. चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे, लेकिन लसिथ मलिंगा ने शानदार यॉर्कर गेंद डालकर बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर को एलबीडबल्यू आउट कर दिया और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली एमआई ने अपना चौथा खिताब जीता. लेकिन इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने महत्वपूर्ण ओवर डाला था, जिससे हारी हुई बाजी में मुंबई ने वापसी की. इस मैच में शेन वॉटसन 80 रनों की शानदार पारी खेली थी.

150 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने शानदार पारी खेली लेकिन उनके आलावा दूसरा कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया. फाफ डुप्लेसिस (26), सुरेश रैना (8), अम्बाती रायडू (1) और एमएस धोनी (2) जैसे दिग्गज सस्ते में आउट हो गए थे. डुप्लेसिस इस पारी में चोटिल हो गए थे, उनके घुटने से खून भी निकल रहा था लेकिन वह रुके नहीं और लगातार खेलते रहे. वह अंतिम ओवर में आउट हुए जब सीएसके जीत के बहुत करीब थी.

लसिथ मलिंगा का आखिरी ओवर

मलिंगा से पहले जसप्रीत बुमराह ने 19वां ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए थे और ड्वेन ब्रावो का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया था. इससे पहले सीएसके को 12 गेंदों में 18 रन चाहिए थे, फिर अंतिम ओवर में एमआई को 9 रन डिफेंड करने थे और रोहित शर्मा ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा के हाथों में गेंद थमा दी.

पहली, दूसरी गेंद पर सिंगल आने के बाद तीसरी गेंद पर वॉटसन ने 2 रन दौड़कर लिए. चौथी गेंद पर भी शेन वॉटसन 2 रन लेना चाहते थे लेकिन अच्छे थ्रो और अच्छी विकेट कीपिंग के कारण वॉटसन 80 रन बनाकर रन आउट हो गए, 59 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जड़े थे.

पांचवी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने 2 रन लिए और अब अंतिम गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे, एक रन पर स्कोर बराबर हो जाता. लसिथ मलिंगा ने अंतिम गेंद सीधा यॉर्कर डाली, जो ठाकुर के पैड पर जाकर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली उठाकर करार दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में एमआई ने चौथा खिताब जीत लिया था.

किरॉन पोलार्ड ने बनाए थे MI के लिए सबसे अधिक रन

हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शार्दुल ठाकुर ने क्विंटन डिकॉक (29) और दीपक चाहर ने रोहित शर्मा (15) को पॉवरप्ले में ही आउट कर दिया था. इसके बाद सूर्यकुमार यादव 15 और ईशान किशन 23 रन बनाकर आउट हो गए. किरॉन पोलार्ड ने मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाए, उन्होंने 25 गेंदों में 41 रन बनाए. हार्दिक पांड्या (10) समेत दीपक चाहर ने कुल 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. शार्दुल और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए थे.

MI ने किन सालों में IPL खिताब जीते हैं?

2013, 2015, 2017, 2019 और 2020.

Source link

IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर आया अपडेट, जानिए कौन लौटेगा भारत और कौन बाहर

IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर आया अपडेट, जानिए कौन लौटेगा भारत और कौन बाहर

Will Australian players return to India for IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन एहतियातन रोक दिया गया था लेकिन बहुत जल्दी इसे वापस शुरू करने का प्लान तैयार किया जा रहा है. 15 या 16 मई से इसे शुरू किया जा सकता है, इस बीच कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर खबर आई कि वह अब भारत नहीं लौटेंगे. जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ी अपडेट आई है. चलिए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के कौन से प्लेयर्स इस लीग का हिस्सा हैं और कौन से प्लेयर्स अब वापस भारत नहीं लौट सकते.

जोश हेजलवुड की इंजरी अपडेट

अपने पहले खिताब के लिए इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी जोश हेजलवुड ने इसमें महत्वपूर्ण रोल निभाया है लेकिन अब उनका भारत लौटना मुश्किल है. उनके कंधे में निगल है, जिस कारण वह अपना पिछला मैच भी नहीं खेले थे. वह आईपीएल शुरू होने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहे थे. हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना तय हैं, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनको लेकर चिंतित नहीं है. अगर अभी आईपीएल शुरू होता है तो हेजलवुड बाहर हो सकते हैं, जो आरसीबी के लिए बड़ा झटका होगा.

क्या IPL 2025 के लिए भारत नहीं लौटेंगे मिचेल स्टार्क?

मिचेल स्टार्क जब आईपीएल स्थगित होने के बाद अपने देश लौटे तो उन्होंने किसी मीडिया से बात नहीं की, उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी. नाइन न्यूज ने अपनी न्यूज में स्टार्क के मैनेजर के हवाले से बताया है कि वह भारत नहीं लौटेंगे यानी दिल्ली कैपिटल्स को भी झटका लगना तय हैं, जो अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

कौन से ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स नहीं लौटेंगे भारत?

ऑस्ट्रेलिया के कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनका अब भारत लौटना मुश्किल है. हालांकि ये चोट के कारण नहीं है. पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, जो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में उनके लौटने का कोई मतलब बचा नहीं है. ऐसे ही ट्रैविस हेड भी हैं, वो भी हैदराबाद फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा हैं. नैथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हैं, उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी.

IPL 2025 में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स

इसके आलावा कई ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं, जो उन फ्रेंचाइजी में शामिल हैं जिनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत है. आपको बता दें कि अभी तक कोई ऐसी टीम नहीं है, जिसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की हो.

प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में अभी भी शामिल खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (DC), स्पेंसर जॉनसन (KKR), मिशेल मार्श (LSG), जोश हेजलवुड, टिम डेविड (RCB), मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट (PBKS) शामिल हैं.

आईपीएल 2025 को लेकर अभी ताजा अपडेट क्या है?

59वें मैच से IPL 2025 स्थगित हुआ था जबकि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच बीच में रोका गया था जो वापस खेला जा सकता है. लीग स्टेज के अभी 13 मैच बचे हुए हैं. बीसीसीआई ने रविवार को मीटिंग की और इसे जल्द से जल्द शुरू करने पर विचार किया गया लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है. फाइनल ज्यादा दूर ना जाए, इसलिए इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्लान बीसीसीआई बना रही है और जल्द इसके नए शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp