IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर आया अपडेट, जानिए कौन लौटेगा भारत और कौन बाहर

IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर आया अपडेट, जानिए कौन लौटेगा भारत और कौन बाहर


Will Australian players return to India for IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन एहतियातन रोक दिया गया था लेकिन बहुत जल्दी इसे वापस शुरू करने का प्लान तैयार किया जा रहा है. 15 या 16 मई से इसे शुरू किया जा सकता है, इस बीच कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर खबर आई कि वह अब भारत नहीं लौटेंगे. जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ी अपडेट आई है. चलिए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के कौन से प्लेयर्स इस लीग का हिस्सा हैं और कौन से प्लेयर्स अब वापस भारत नहीं लौट सकते.

जोश हेजलवुड की इंजरी अपडेट

अपने पहले खिताब के लिए इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी जोश हेजलवुड ने इसमें महत्वपूर्ण रोल निभाया है लेकिन अब उनका भारत लौटना मुश्किल है. उनके कंधे में निगल है, जिस कारण वह अपना पिछला मैच भी नहीं खेले थे. वह आईपीएल शुरू होने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहे थे. हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना तय हैं, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनको लेकर चिंतित नहीं है. अगर अभी आईपीएल शुरू होता है तो हेजलवुड बाहर हो सकते हैं, जो आरसीबी के लिए बड़ा झटका होगा.

क्या IPL 2025 के लिए भारत नहीं लौटेंगे मिचेल स्टार्क?

मिचेल स्टार्क जब आईपीएल स्थगित होने के बाद अपने देश लौटे तो उन्होंने किसी मीडिया से बात नहीं की, उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी. नाइन न्यूज ने अपनी न्यूज में स्टार्क के मैनेजर के हवाले से बताया है कि वह भारत नहीं लौटेंगे यानी दिल्ली कैपिटल्स को भी झटका लगना तय हैं, जो अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

कौन से ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स नहीं लौटेंगे भारत?

ऑस्ट्रेलिया के कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनका अब भारत लौटना मुश्किल है. हालांकि ये चोट के कारण नहीं है. पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, जो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में उनके लौटने का कोई मतलब बचा नहीं है. ऐसे ही ट्रैविस हेड भी हैं, वो भी हैदराबाद फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा हैं. नैथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हैं, उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी.

IPL 2025 में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स

इसके आलावा कई ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं, जो उन फ्रेंचाइजी में शामिल हैं जिनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत है. आपको बता दें कि अभी तक कोई ऐसी टीम नहीं है, जिसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की हो.

प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में अभी भी शामिल खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (DC), स्पेंसर जॉनसन (KKR), मिशेल मार्श (LSG), जोश हेजलवुड, टिम डेविड (RCB), मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट (PBKS) शामिल हैं.

आईपीएल 2025 को लेकर अभी ताजा अपडेट क्या है?

59वें मैच से IPL 2025 स्थगित हुआ था जबकि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच बीच में रोका गया था जो वापस खेला जा सकता है. लीग स्टेज के अभी 13 मैच बचे हुए हैं. बीसीसीआई ने रविवार को मीटिंग की और इसे जल्द से जल्द शुरू करने पर विचार किया गया लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है. फाइनल ज्यादा दूर ना जाए, इसलिए इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्लान बीसीसीआई बना रही है और जल्द इसके नए शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है.



Source link

भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान में मौजूद ये खिलाड़ी, कहा- नहीं आऊंगा अब

भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान में मौजूद ये खिलाड़ी, कहा- नहीं आऊंगा अब


Operation Sindoor:  भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग पर आठ मई को रोक लगा दिया गया. कई विदेशी खिलाड़ी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरे हुए थे. इसको लेकर अब PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के लिए खेलने वाले बांग्लादेशी लेग स्पिनर रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) ने बड़ा खुलासा किया है. 

10 मई को पाकिस्तान प्रीमियर लीग खेल रहे सभी खिलाड़ी दुबई पहुंचे जहां अब पीएसएल के बाकी मैच होंगे. रिशाद हुसैन ने दुबई पहुंचने के बाद इस बात का खुलासा किया कि सभी खिलाड़ी बहुत डरे हुए थे. खासकर विदेशी क्रि‍केटर खौफ में थे. हर कोई जल्द से जल्द पाकिस्तान से बाहर निकलना चाहता था.  रिशाद हुसैन ने दावा किया कि टॉम करन तो इस कदर डर गए कि वो बच्चे की तरह रोने लगे.

क्या कहा रिशाद हुसैन ने

रिशाद हुसैन ने कहा, ”टीम में मौजूद अन्य विदेशी खिलाड़ी जैसे कि सैम बिलिंग्स, डेरल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीज, टॉम करन बहुत डर गए थे. दुबई में लैंड करने के बाद डेरल मिचेल ने कहा कि अब मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा. खासकर ऐसी परिस्थिति में. ऑवरऑल सभी डरे हुए थे. टॉम करन एयरपोर्ट पर गए. वहां उन्हें पता चला कि एयरपोर्ट बंद है. इसके बाद वह बच्चों की तरह रोने लगे. उन्हें हैंडल करने में दो-तीन लोग लगे.”

PSL दुबई में किया गया शिफ्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एचबीएल पीएसएल एक्स के शेष मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट करने का फैसला किया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष के बीच पीसीबी ने बीते शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया था कि टूर्नामेंट के शेष आठ मैच अब यूएई में होंगे. पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे. बोर्ड ने कहा है कि मैचों की तारीख और आयोजन स्थलों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी.

पीसीबी के चेयरमैन मोहसीन नकवी ने कहा कि बोर्ड हमेशा से इस बात का समर्थक रहा है कि “राजनीति और खेल को अलग रखना चाहिए.” उन्होंने कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर पीसीबी ने बाकी के मैच यूएई में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link

शोएब अख्तर, अफरीदी जो भारत के खिलाफ उगल रहे जहर वो खेल चुके हैं IPL, देखिए

शोएब अख्तर, अफरीदी जो भारत के खिलाफ उगल रहे जहर वो खेल चुके हैं IPL, देखिए


Pakistani Cricketers Played in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण (IPL 2025) अभी स्थगित है, जिसकी शुरुआत बहुत जल्दी होने की संभावना है. आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर है कि 15 या 16 मई से इसे वापस शुरू किया जा सकता है, जो भारत पाकिस्तान तनाव (India Pakistan Tensions) के कारण रोका गया था. इस लीग में पाकिस्तान के क्रिकेटर्स नहीं खेलते, हालांकि पहले सीजन में शाहिद अफरीदी से लेकर शोएब अख्तर तक इस लीग में खेले थे. लेकिन 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके बारे में लोग अधिक नहीं जानते कि वह भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं.

आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी, इसके बाद से अभी तक 17 सीजन सफलतापूर्व खत्म हो चुके हैं जबकि 18वां संस्करण खेला जा रहा है. इन सालों में इस लीग में सचिन तेंदुलकर से लेकर रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली से लेकर सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज खेल चुके हैं.

जब आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था, तो इस लीग में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. पाकिस्तान के भी कई खिलाड़ियों, जैसे शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, कामरान अकमल ने हिस्सा लिया था. लेकिन इसी वर्ष मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर लीग में खेलने पर बैन लगा दिया गया. क्योंकि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी, और ये सभी आतंकवादी वहीं से आए थे.

IPL के पहले सीजन खेले थे 11 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

पाकिस्तान के 11 क्रिकेटर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हिस्सा लिया था. सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में सबसे अधिक पाकिस्तानी क्रिकेटर्स थे. शोएब अख्तर, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे क्रिकेटर्स के बारे में तो फैंस जानते हैं लेकिन 3 ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनके बारे में अधिक फैंस नहीं जानते.

आईपीएल का पहला ख़िताब जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे यूनिस खान के बारे में फैंस अधिक नहीं जानते कि वह भी भारत में खेली जाने वाली इस लीग का हिस्सा रहे. उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था.

मोहम्मद आसिफ के बारे में भी लोग अधिक नहीं जानते. वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम में शामिल थे. उन्होंने कुल 8 मैच खेले थे, जिनमें उनके नाम 8 विकेट रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी, वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों के विकेट चटकाए.

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट भी आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे, वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे थे. उन्होंने कुल 7 मैच खेले थे, जिनमें 193 रन बनाए थे. उन्होंने सबसे बड़ी पारी (73) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली थी.



Source link

शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कहा- ‘PM मोदी को अब…’

शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कहा- ‘PM मोदी को अब…’


Operation Sindoor Shahid Afridi: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया लेकिन फिर भी पाक को अपनी हार हजम नहीं हो रही है. एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक के बाद एक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम शुरू कर दिया है.  रविवार को पाकिस्तान की सेना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय आक्रामकता के प्रति यह एक निर्णायक प्रतिक्रिया री. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को कम आंका था.

कराची के सी व्यू में आयोजित “यौम-ए-तशकूर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युद्ध जुनून” ने भारत को एक मुसीबत में धकेल दिया है.” अफरीदी ने कहा, ”PM मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा है.”

बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें घर के ऊपर पाकिस्तान का झण्डा लहरा रहा था. तेज हवाओं के बीच शाहिद अफरीदी अपने घर की छत पर टहलते नजर आए और बोतल से कुछ पीते भी दिखे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी उम्मीद, मेरा विश्वास, मेरी वीरता, मेरी ताकत और मेरा भविष्य.”

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी. उसके 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor India) के जरिए भारत ने अपना बदला (Pahalgam Attack Revenge) ले लिया है. भारतीय सेना की कार्यवाई में 90 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया. 

पहलगाम में आतंकियों के कायराना हरकत के बाद से ही शाहिद अफरीदी जहर उगल रहे हैं. उन्होंने इस हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. जिसके बाद शिखबर धवन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स ने उनकी बोलती बंद कर दी थी.

(एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link

Pro Wrestling Legend Sabu Dies At 60: Report

Pro Wrestling Legend Sabu Dies At 60: Report


In a tragic development, professional wrestling legend Sabu is no more. The former ECW and WWE star reportedly died at the age of 60.

As per PWInsider report, ECW legend Sabu passed away on May 11. It comes just weeks after he competed in his ‘retirement match’ against Joey Janela during the WrestleMania 41 weekend in Las Vegas.

He made what appears to have been his final public appearance this past weekend at the Tri-State Wrestling Alliance reunion convention held at the historic 2300 Arena in Philadelphia.

Sabu, real name Terry Brunk, is regarded as one of the true pioneers of the extreme style of wrestling in the 1990s. He became one of the torchbearers for the rebellious attitude of ECW. He was a former ECW World Heavyweight Champion and a two-time NWA World Heavyweight Champion.

Tributes Pour In For Sabu

Francine, a fellow ECW alumnus, paid a heartfelt tribute to Sabu.

“My heart is broken. Rest in peace to my friend Sabu. I love you always,” wrote Francine on X.

The Blue Meanie, also known as Brian Heffron wrote: “Rest In Peace Sabu… Thank you, I love you, I’ll miss you… I’m totally devastated.”

 





Source link

Will RCB Skipper Rajat Patidar Miss Game Against LSG When IPL 2025 Resumes? Heres Latest Update

Will RCB Skipper Rajat Patidar Miss Game Against LSG When IPL 2025 Resumes? Heres Latest Update


The Indian Premier League (IPL) 2025 is likely to resume soon after the announcement of a ceasefire agreement between India and Pakistan. 

According to media reports, the BCCI is contemplating to host the remaining IPL 2025 matches in the three venues – Chennai, Bengaluru and Hyderabad from May 16. The new schedule is likely released to the IPL franchise by Sunday night. 

IPL 2025 was suspended on Friday, May 9, when Lucknow Super Giants (LSG) were scheduled to take on Royal Challengers Bengaluru (RCB) at home. Had the game gone ahead as scheduled, Jitesh Sharma would have led RCB in absence of regular skipper Rajat Patidar, who is currently recovering from a finger injury. 

“I was very grateful for the opportunity given to me. They were giving me an opportunity to captain RCB and it’s a very big thing for me and my family. I was thinking of what the right combination would be because both Devdutt [Padikkal] and Rajat were not available, and it was a big responsibility to replace them,” Jitesh said on RCB Bold Diaries. 

“And as per the position we were on the points table, we would have won this game. All of this was going on in my head and all the meetings with coaches and players in those two-three days, batting order, discussions with bowlers. I had good fun,” he added. 

According to an ESPNcricinfo report, the 31-year-old Patidar suffered the injury while fielding during RCB’s home game against Chennai Super Kings (CSK) on May 3. He was advised to wear a splint to protect the finger and refrain from training for at least 10 days before the injury could be assessed. 

The temporary suspension of IPL 2025 due to cross-border tensions between India and Pakistan has given Patidar at least a week’s time to recover without missing matches. In normal circumstances, Patidar would have missed at least two matches. 

The report further mentioned that RCB is being cautious with Patidar’s recovery, keeping in mind his availability for the IPL playoffs and as well as his possible selection for the upcoming India A tour of England. The squad for the England tour is likely to be announced in the coming days.

RCB skipper Patidar returned to Bengaluru from Lucknow with the rest of the squad. Despite the setback, he was optimistic about playing the remainder of the IPL season if it resumes in the next week.

Patidar-led RCB were second on the points table in the IPL 2025 points table with eight wins and three defeats from 11 games. Their remaining three group matches are against Lucknow Super Giants (LSG), Sunrisers Hyderabad (SRH) and Kolkata Knight Riders (KKR). 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp