‘I had 2 Chicks at Home’: Dwayne Bravo’s ‘Mic slip’ goes viral at KKR presser; Rahane warns ‘Mics On’ – Bravo Mortified! – WATCH

‘I had 2 Chicks at Home’: Dwayne Bravo’s ‘Mic slip’ goes viral at KKR presser; Rahane warns ‘Mics On’ – Bravo Mortified! – WATCH


Kolkata Knight Riders (KKR) mentor Dwayne Bravo has found himself at the center of a social media storm following an embarrassing hot mic moment ahead of the 19th season of the Indian Premier League (IPL). The former West Indies star was caught making personal remarks during a media gathering, unaware that his audio was being recorded and broadcast.

The Incident in the Briefing Room

The incident occurred as Bravo was joined by KKR head coach Abhishek Nayar, assistant coach Shane Watson, and captain Ajinkya Rahane. In a video clip that has since gone viral, the group is seen greeting one another when Bravo, speaking to Watson and gesturing toward Nayar, was overheard saying: “When these guys called me, I had two chicks at my home.”


Add Zee News as a Preferred Source



The casual remark was abruptly cut short when captain Ajinkya Rahane leaned in to inform Bravo that the microphones were already live. The mentor appeared visibly mortified, reacting with a brief, “Shit,” before the rest of the management staff became noticeably more guarded in their conduct.

 

Public Backlash and Comparisons

The remarks have drawn significant criticism online, with fans and analysts questioning the professionalism of the KKR mentor. One prominent user on X, @93yorker, lambasted the mindset displayed at the high profile event.

“KKR full management was attending a press conference, including their coach and captain. Bravo didn’t know Mics were on when he said I had 2 chicks (girlfriends) at my house. When Rahane told him mic was on his face was completely off. Such a shame that he is part of IPL with this mindset,” the user posted.

Another reaction from the account QueryWithme emphasized the need for accountability: “This is disappointing if true. Professional environments demand respect especially on a mic, whether you think it’s live or not. Players represent more than just themselves. Hope there’s accountability.”

The situation has drawn parallels to the 2019 controversy involving Hardik Pandya on a popular talk show. At that time, Pandya faced a suspension and widespread condemnation for derogatory remarks about women. He eventually issued an apology, stating: “After reflecting on my comments on Koffee with Karan, I would like to apologise to everyone concerned who I may have hurt in any way. Honestly, I got a bit carried away with the nature of the show. In no way did I mean to disrespect or hurt anyone’s sentiments.”

KKR’s Growing List of Pre-Season Hurdles

This PR blunder adds to a difficult week for the Kolkata franchise. Earlier, reports confirmed that KKR suffered a major blow as Harshit Rana was ruled out of IPL 2026 due to injury. Additionally, the team is currently monitoring the fitness of several key players as they prepare to face the players like Abhishek Sharma who, according to some experts, “walk into the fire” during high pressure games.

While it remains unclear who the women mentioned in Bravo’s story were, the incident serves as a stark reminder of the constant scrutiny faced by IPL personnel. In an era of viral clips and instant feedback, even a private anecdote can jeopardize a professional reputation.

KKR SQUAD

Ajinkya Rahane (captain), Angkrish Raghuvanshi, Anukul Roy, Harshit Rana, Manish Pandey, Ramandeep Singh, Rinku Singh, Umran Malik, Vaibhav Arora, Varun Chakaravarthy, Tejasvi Singh, Akash Deep, Rahul Tripathi, Daksh Kamra, Sarthak Ranjan, Prashant Solanki, Kartik Tyagi Rovman Powell, Sunil Narine, Cameron Green, Matheesha Pathirana, Blessing Muzarabani,* Rachin Ravindra, Finn Allen, Tim Seifert 25 (17 Indian; 8 overseas)





Source link

KKR के 20 साल के बल्लेबाज का तूफानी शतक, रिंकू सिंह ने भी मचाई तबाही, प्लेइंग XI को लेकर टेंशन

KKR के 20 साल के बल्लेबाज का तूफानी शतक, रिंकू सिंह ने भी मचाई तबाही, प्लेइंग XI को लेकर टेंशन


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से एक ऐसी खबर आई है, जिसने टीम मैनेजमेंट की खुशी भी बढ़ा दी है और माथे पर चिंता भी ला दी है. ईडन गार्डन्स में खेले गए टीम के पहले इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को 200 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

रिंकू की टीम ने पहले बनाया बड़ा स्कोर

इस अभ्यास मैच में रिंकू सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. रिंकू ने खुद भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और 25 गेंदों पर 45 रन बनाए. उनके अलावा टिम सीफर्ट ने भी 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, जबकि सार्थक रंजन ने 37 रन की छोटी लेकिन असरदार पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी. एक समय ऐसा लग रहा था कि 200 रन का यह लक्ष्य दूसरी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा.

अंगकृष रघुवंशी ने बदल दिया मैच

रन चेज में कप्तान अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद फिन एलन (23) ने तेजी से रन बनाकर पारी को गति दी, लेकिन मैच का असली मोड़ अंगकृष रघुवंशी की बल्लेबाजी से आया. उन्होंने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया और गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. अंगकृष ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि टीम को जीत तक भी पहुंचाया.

अब प्लेइंग इलेवन पर बढ़ी माथापच्ची

इस पारी के बाद केकेआर के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर खड़ा हो गया है. अंगकृष की फॉर्म इतनी शानदार है कि उन्हें बाहर बैठाना आसान नहीं होगा. हालांकि टीम संयोजन को देखें तो टॉप ऑर्डर में पहले से कई दावेदार मौजूद हैं. अजिंक्य रहाणे कप्तान हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. फिन एलन, टिम सीफर्ट और कैमरून ग्रीन जैसे विदेशी विकल्प भी टीम में हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अंगकृष को ऊपर मौका मिलता है या फिर उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजा जाता है.

गेंदबाजी में भी मिली राहत

गेंदबाजी विभाग में भी केकेआर को कुछ राहत मिली है. हर्षित राणा की चोट के बीच कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 3 विकेट लेकर अपनी दावेदारी मजबूत की. उमरान मलिक का गेंदबाजी करना भी टीम के लिए अच्छी खबर है. हालांकि इस मैच ने एक बात साफ कर दी कि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार नजर आ रही है. यहां 200 रन का स्कोर भी पूरी तरह सेफ नहीं कहा जा सकता है. 



Source link

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ घरेलू सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने उतरेगी. इस इकलौते टेस्ट के लिए सभी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे और किसी को आराम नहीं दिया जाएगा. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के करंट साइकल में अब सेलेक्शन को लेकर किसी तरह का इस्तेमाल भी नहीं किया जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इकलौते टेस्ट को 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने जारी की निर्देश

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस इकलौते टेस्ट के लिए कोई समझौता नहीं करने वाली है. भले ही ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, फिर भी सभी तेज गेंदबाजों के साथ सारे खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन तेज गेंदबाज लिए जाएंगे. चयनकर्ताओं ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा है कि टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों में अगर कोई चोटिल होता है, तब ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर रहेगा. इसके अलावा बीसीसीआई द्वारा कोई छूट नहीं रहेगी.

भारतीय टीम को अगले एक साल में खेलने हैं कितने टेस्ट?

भारतीय टीम को अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक कुल नौ टेस्ट मैच खेलने हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते मुकाबले के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फिर न्यूजीलैंड के दौरे पर भारत जाएगी और वहां भी दो ही टेस्ट मैच होंगे. अगले साल यानी 2027 के शुरुआत के महीनों में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएगी और इस घरेलू सीरीज में पांच टेस्ट मैच होंगे.



Source link

IPL 2025 में इन 5 गेंदबाजों ने लुटाए सबसे ज्यादा रन, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे

IPL 2025 में इन 5 गेंदबाजों ने लुटाए सबसे ज्यादा रन, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पिछले सीजन के कुछ ऐसे रिकॉर्ड चर्चा में हैं, जिन्हें कोई गेंदबाज शायद याद भी नहीं रखना चाहेगा. आईपीएल 2025 में कई बड़े नाम ऐसे रहे, जिनकी गेंदों पर बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे.  यहां हम बात कर रहे हैं उन 5 गेंदबाजों की, जिन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाए. इस लिस्ट में कुछ बड़े और हैरान करने वाले नाम शामिल हैं.

जोफ्रा आर्चर – राजस्थान रॉयल्स 

इस लिस्ट में सबसे ऊपर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम है. 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आर्चर ने 4 ओवर में 76 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बनाए और उन्हें पूरे मैच में कोई राहत नहीं मिली.

मोहम्मद शमी – सनराइजर्स हैदराबाद 

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शमी ने 4 ओवर में 75 रन दे डाले. इस मुकाबले में भी वह विकेट लेने में नाकाम रहे. शमी जैसे बड़े गेंदबाज का इतना महंगा स्पेल फैंस के लिए भी हैरानी भरा रहा.

विलियम ओ’रॉर्के – लखनऊ सुपर जायंट्स 

तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के विलियम ओ’रॉर्के हैं. 27 मई 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 74 रन लुटा दिए थे. हालांकि, उन्होंने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई. बल्लेबाजों ने उनके हर ओवर में बड़े शॉट लगाए और रन गति को तेजी से बढ़ाया.

खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स 

चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद हैं. 3 मई 2025 को आरसीबी के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 3 ओवर में 65 रन खर्च कर दिए थे. खास बात यह रही कि वह एक भी विकेट नहीं ले सके. इतने कम ओवर में इतने ज्यादा रन देना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक माना जाता है.

पैट कमिंस – सनराइजर्स हैदराबाद 

पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं. 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 60 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. कमिंस आमतौर पर किफायती और असरदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उस दिन बल्लेबाज उन पर भारी पड़ गए थे. 



Source link

आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच ‘बुजुर्ग खिलाड़ी’, जानें किस टीम में किसका नाम?

आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच ‘बुजुर्ग खिलाड़ी’, जानें किस टीम में किसका नाम?


Five Oldest Players Will Play In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को युवा खिलाड़ियों का करियर लॉन्चर कहा जाता है, क्योंकि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है और सीधे टीम इंडिया में एंट्री मिल जाती है. अगर भारतीय टीम में सिलेक्शन न भी हो तो आईपीएल से इतना पैसा मिलता है कि उन खिलाड़ियों की जिंदगी बदल जाती है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले जहां युवा खिलाड़ी अपनी फिटनेस और आक्रामक खेल से सुर्खियां बटोर रहे हैं तो दूसरी ओर अनुभवी दिग्गजों की एक ऐसी लिस्ट भी तैयार होती दिख रही है, जो बता रही है कि उम्र बस नंबर है और कुछ नहीं. ये वो बुजुर्ग खिलाड़ी हैं, जो आज भी अकेले मैच का रुख पलटने का दम-खम रखते हैं.

आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच बुजुर्ग खिलाड़ी

1. महेंद्र सिंग धोनी (44 साल 255 दिन): आईपीएल 2026 में खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं. वे लगभग 45 साल के हो चुके हैं. इस बार धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और विकेट के पीछे से गेम चलते नजर आएंगे. सीएसके और धोनी एक-दूसरे पर्याय है और कहीं न कहीं यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स आज भी माही का रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाई है.

2. रोहित शर्मा (38 साल 323 दिन): आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. रोहित कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीती है. वे मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. अब भले ही कप्तानी युवा हार्दिक पंड्या संभाल रहे हो, लेकिन रोहित इस सीजन अपने बल्ले से जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

3. अजिंक्य रहाणे (37 साल 284 दिन): आईपीएल 2026 में खेलने वाले तीसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हैं और वे इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. इस अनुभवी बल्लेबाज की उम्र भले ही 38 साल के करीब हो गया हो, लेकिन टीम में उनका योगदान अनमोल है.

4. विराट कोहली (37 साल 134 दिन): आईपीएल 2026 में खेलने वाले चौथे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी विराट कोहली हैं. इस सीजन में भी विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और उनका सपना आईपीएल 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के साथ पूरा हुआ था. विराट आज भी फिटनेस और फॉर्म के मामले में किसी भी युवा खिलाड़ी पर भारी पड़ते नजर आएंगे.

5. जोस बटलर (35 साल 192 दिन): आईपीएल 2026 में खेलने वाले पांचवें सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी जोस बटलर हैं. वे उम्र को गलत साबित करते हुए इस सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. एक जबरदस्त विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ कैप्टन मटेरियल वाले बटलर आज भी किसी भी युवा खिलाड़ी को पछाड़ने की ताकत रखते हैं.



Source link

IPL 2026: 146 रन से जीता मैच…. IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी धमाकेदार जीत, किन टीमों के नाम है रि

IPL 2026: 146 रन से जीता मैच…. IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी धमाकेदार जीत, किन टीमों के नाम है रि


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. नए सीजन से पहले फैंस के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की भी खूब चर्चा हो रही है. आईपीएल में कई ऐसे मैच हुए हैं, जहां एक टीम ने दूसरी टीम को इतने बड़े अंतर से हराया कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा बन गया. रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इस सूची में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस – 146 रन

आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है. मुंबई ने 6 मई 2017 को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रन से हराया था. उस मैच में मुंबई ने 213 रन का मजबूत लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली की टीम सिर्फ 13.4 ओवर में ही सिमट गई. यह जीत आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 144 रन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में गुजरात लायंस को 144 रन से पटखनी दी थी. उस मुकाबले में आरसीबी ने 249 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था. जवाब में गुजरात की टीम 18.4 ओवर तक ही टिक सकी. यह मैच आरसीबी की सबसे यादगार जीतों में गिना जाता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स – 140 रन 

तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है. केकेआर ने 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु में आरसीबी को 140 रन से हराया था. आईपीएल के शुरुआती सीजन में मिली यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि इसी मैच से लीग के इतिहास में बड़े स्कोर और बड़े अंतर की जीत का सिलसिला शुरू हुआ था. केकेआर ने 223 रन का लक्ष्य रखा था और आरसीबी की टीम दबाव में पूरी तरह टूट गई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 138 रन

चौथे नंबर पर फिर आरसीबी का नाम आता है. बेंगलुरु ने 6 मई 2015 को अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रन से हराया था. उस मैच में आरसीबी ने 227 रन बनाए थे और पंजाब की टीम सिर्फ 13.4 ओवर में ही ढेर हो गई थी. यह मुकाबला आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का शानदार उदाहरण बना था

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 130 रन 

पांचवें नंबर पर भी आरसीबी का कब्जा है। 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स को 130 रन से हराया था. इस मुकाबले में आरसीबी ने 263 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जो लंबे समय तक चर्चा में रहा. जवाब में पुणे वॉरियर्स 20 ओवर खेलकर भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी थी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp