इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया अलग चेंजिंग रूम, जानिए

इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया अलग चेंजिंग रूम, जानिए


भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में अंडर-16 सुरक्षा नियमों के कारण सीनियर खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा. वह अभी 15 साल के ही हैं इसलिए ये निर्णय लिया गया है. दरअसल ये फैसला 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों पर लागू होने वाले सेफगार्डिंग नियमों के तहत लिया गया है. आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में आयोजित इस सीरीज में लागू सेफगार्डिंग नियमों के अनुसार, जो खिलाड़ी 16 साल से कम उम्र के हैं, उन खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में डेब्यू कर भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनने के दहलीज पर हैं. बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. फिलहाल, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि आयरलैंड में होने वाले दो मैचों के दौरान ऐसी व्यवस्था होगी भी या नहीं. यह इसलिए क्योंकि वे मैच आईसीसी के बजाय क्रिकेट आयरलैंड के नियमों के तहत खेले जाएंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इंग्लैंड में होने वाली सीरीज एक आईसीसी इवेंट की तरह है, जहां आईसीसी के सेफगार्डिंग नियमों के साथ-साथ ईसीबी की ‘सेफ हैंड्स’ पॉलिसी भी पूरी तरह प्रभावी रहेगी.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

इन्हीं कड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ईसीबी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे यूके दौरे में उनके साथ रहेंगे और उन्हीं के साथ यात्रा भी करेंगे. वैभव की उम्र को देखते हुए, बोर्ड ने बताया कि इस बार सामान्य टीम प्रोटोकॉल से हटकर एक विशेष छूट दी गई है. इसके तहत उनके माता-पिता को उसी होटल में ठहरने की अनुमति दी गई है जहां भारतीय टीम रुकेगी.

ईसीबी के अनुसार, इस अतिरिक्त उपाय से बोर्ड और टीम मैनेजमेंट को यह भरोसा रहेगा कि वैभव को उनके परिवार का पूरा सहयोग और देखभाल मिल सकेगी, जो इस उम्र में एक खिलाड़ी के मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल



Source link

Sachin’s record-breaker has a 10-Year-old brother, and he just smashed a brutal 168 | Cricket News | Zee News

Sachin’s record-breaker has a 10-Year-old brother, and he just smashed a brutal 168 | Cricket News | Zee News


Cricket may already be reeling from the historic rise of 15 year old international prodigy Vaibhav Sooryavanshi, but a new chapter is officially unfolding in Bihar. Aashirvad Sooryavanshi, the 10 year old younger sibling of the Indian batting sensation, has sent a clear message to the junior cricket ecosystem.

Image Credit: Credits – XSource: Bureau



Source link

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच ‘लड़ाई’ का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच ‘लड़ाई’ का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए


मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

मैदान पर बड़े से बड़े गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित अपनी पत्नी रितिका के आगे क्लीन बोल्ड होते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित पहले से जाकर कार के अंदर बैठ गए. उनकी पत्नी वहां पर बैठना चाहती थी, जहां रोहित बैठ गए. उस सीट पर बैठने के लिए रितिका ने उनसे कुछ कहा और प्यार से बैठने के लिए जिद की.

पत्नी द्वारा की गई इस ख्वाहिश को रोहित शर्मा टाल नहीं पाए. वह अपनी कार की सीट से उठकर बाहर आए और अपनी पत्नी को बैठने के लिए कहा. इसके बाद रोहित की पत्नी रितिका खुश होकर कार के अंदर उसी सीट पर जा कर बैठ गईं. फैंस ने इस पल का खूब आनंद उठाया. उन सभी को रोहित-रितिका के बीच प्यार भरी नोक-झोंक काफी पंसद आई.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Ire: वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

कार के सीट वाले वीडियो से पहले दोनों की एक और खूबसूरत झलक राष्ट्रपति भवन के अंदर भी देखने को मिली थी. रोहित शर्मा को राष्ट्रपति भवन के अंदर सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको इस पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था. जैसे ही भवन के अंदर रोहित का नाम पुकारा गया और जब वे पुरस्कार लेने के लिए आगे बढ़े तो दर्शकों के बीच बैठी उनकी पत्नी रितिका के चहरे पर भावुक और गर्व से मिले-जुले भाव साफ नज़र आ रहे थे. रितिका तुरंत अपनी सीट से खड़ी हो गईं और अपने पति रोहित के लिए तालियां बजाने लगीं. रितिका का इस इमोशनल और प्राउड रिएक्शन मोमेंट ने सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोरी हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Womens T20 World Cup 2026: ‘मैंने उन परिस्थितियों की…’ शफाली वर्मा ने अपने बेहतरीन फॉर्म को लेकर क्या-क्या कहा, पढ़िए





Source link

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू


भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर के रूप में नए कप्तान के साथ टी20 सफर की नई शुरुआत करने जा रही है. शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 2 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर पूरा देश उत्साहित है, वजह हैं वैभव सूर्यवंशी! वह इस सीरीज में खेलकर इतिहास रच सकते हैं, क्योंकि अभी भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. वैभव इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. हालांकि सिर्फ वो नहीं, इस सीरीज में 2 और खिलाड़ी हैं जिनका टी20 डेब्यू हो सकता है.

भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज होगी. पहला मैच शुक्रवार, 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. दोनों मैच लोकल समय पर दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 6 बजे से शुरू होंगे. वैभव सूर्यवंशी ने पिछला मैच इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेला था, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया था. वह शानदार फॉर्म में है, यही फॉर्म फैंस अब इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को उत्सुक हैं.

किसकी जगह खेलेंगे वैभव?

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन के रूप में भारत के पास 3 टॉप क्लास ओपनर्स हैं, जो काफी समय से खेल रहे हैं. श्रेयस अय्यर के सामने दुविधा होगी कि वैभव सूर्यवंशी को किसकी जगह खिलाएं. हालांकि जिस तरह का वैभव प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको किसी की जगह रिप्लेस करने पर आलोचना नहीं होगी. वैभव ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप के साथ MVP, सबसे ज्यादा छक्के के लिए अवार्ड्स जीते थे. 

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल

प्रिंस यादव भी कर सकते हैं आगाज

वैभव सूर्यवंशी के आलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का इस सीरीज में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर लिया है. गेंदबाजी कोच ने प्रिंस को लेकर कहा था कि वह टीम सेटअप में फिट हो गए हैं, उनके साथ ऐसा नहीं लगा कि ये उनका नेशनल टीम के साथ पहला कैंप है.

प्रिंस यादव ने IPL 2026 में LSG के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, वह पॉवरप्ले में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे थे. उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

इस खिलाड़ी का भी हो सकता है डेब्यू

सूर्यांश शेडगे भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. 23 वर्षीय ऑलराउंडर को नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण बाहर हो गए थे. उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में चुना. श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने इंडिया ए के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था.



Source link

FIFA World Cup 2026: Bosnia beat Qatar 3-1, edge closer to historic knockout stage | Other Sports News | Zee News

FIFA World Cup 2026: Bosnia beat Qatar 3-1, edge closer to historic knockout stage | Other Sports News | Zee News


The bureau represents a collective of experienced journalists, editors, and correspondents who work across television, digital, and social platforms to deliver timely, accurate, and wide-ranging news coverage. Zee Media Bureau’s coverage spans politics, business, economy, technology, health, entertainment, and global affairs. The bureau follows a collaborative newsroom model, where stories are researched, verified, and published by a team. This ensures speed, editorial consistency, and adherence to journalistic standards, particularly for breaking news and developing stories.



Source link

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा है. बोर्ड तीन टीमें बनाने के बारे में विचार कर रहा. बात सिर्फ तीन टीमों तक ही महदूद नहीं है बल्कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी कैटेगरी में बांटा जाएगा. तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान की 3 टीमों का पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल, अलग-अलग फॉर्मेट के लिए पाकिस्तान की 3 टीमें बनाई जाएंगी. सीनियर चयनकर्ता और पीसीबी हाई परफॉर्मेंस के हेड आकिब जावेद ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि अलग-अलग टीमों का फॉर्मूला कैसे काम करेगा. 

उन्होंने बताया कि मॉर्डन क्रिकेट में फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है, खासकर टी20 और टेस्ट क्रिकेट को बिल्कुल अलग रखा जाएगा. दोनों का कोई मेल नहीं है. दोनों फॉर्मेट बिल्कुल अलग तरह से खेले जाते हैं. 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की भी होगी कैटेगरी

आकिब जावेद ने कहा, “फॉर्मेट के आधार पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमें बनाने की दिशा में पहला कदम होगा. यह तो बस शुरुआत है. आगे चलकर हर फॉर्मेट के लिए अपनी अलग टीम हो सकती है. हमें यह करना होगा और तुरंत ही टेस्ट और टी20 टीमों को अलग करना होगा क्योंकि दोनों फॉर्मट एक तरीके से नहीं खेले जा सकते.”

हालांकि अभी पाकिस्तान बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई एलान नहीं किया है. किन खिलाड़ियों को नया कॉन्ट्रैक्ट को मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. 

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलता है, तो उसका मूल्यांकन दूसरे टेस्ट खिलाड़ियों के आधार पर किया जाएगा और उसे उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे. टेस्ट कैटेगरी में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को हर महीने 40 लाख PKR तक मिलेंगे, जबकि कम अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 30 लाख से 35 लाख PKR के बीच मिलेंगे. इसी तरह परफॉर्मेंस के आधार पर वनडे और टी20 प्लेयर को भी रकम मिलेगी.”

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp