हार्दिक के बाद सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस से बाहर? जानें अब RCB से मैच में कौन होगा MI का कप्तान

हार्दिक के बाद सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस से बाहर? जानें अब RCB से मैच में कौन होगा MI का कप्तान


Mumbai Indians, Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मई (रविवार) को खेलना है. मुकाबले से पहले खबर आई कि इस मैच में भी नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे. लखनऊ के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार्दिक पूरी तरह से ठीक नहीं होने के कारण नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी. अब बताया जा रहा है कि सूर्या भी अगले मैच में एमआई से बाहर हो सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव क्यों मिस कर सकते हैं मैच?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सूर्या इस हफ्ते पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते वह आरसीबी के खिलाफ अगला मुकाबला मिस कर सकते हैं. हार्दिक और सूर्या के बाहर होने की खबर आने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर टीम की कमान कौन संभालेगा?

लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार कप्तानी करते हुए नजर आए थे. सूर्या ने हार्दिक को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं है, जिसके चलते वह बतौर कप्तान खेल रहे हैं. 

हार्दिक और सूर्या बाहर, अब कौन संभालेगा मुंबई की कमान?

गौर करने वाली बात यह है कि लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच के जरिए रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जिन्होंने इंजरी के चलते सीजन के बीच में कुछ मुकाबले मिस किए थे. अगर हार्दिक और सूर्या दोनों ही अगले मैच में नहीं खेलते हैं, तो उम्मीद है कि रोहित एक बार फिर मुंबई के कप्तान के रूप में दिख सकते हैं. बताते चलें कि रोहित वह कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं. 

हालांकि रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह भी टीम के लिए कप्तान के रूप में अच्छे विकल्प होंगे. बुमराह टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं. गौर करने वाली बात यह है कि फ्रेंचाइजी की तरफ से हार्दिक और सूर्या के नहीं खेलने पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…

CM शिवकुमार राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज कराएंगे FIR, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला; ‘बाल मजदूरी’ का किया जिक्र



Source link

दिल्ली के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर संजू सैमसन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

दिल्ली के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर संजू सैमसन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज


चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में तबाही मचाए हुए हैं. वह इस सीजन दो शतक लगा चुके हैं, और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने एक खास दोहरा शतक भी लगा दिया है. मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ सैमसन ने 87 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. 

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में संजू सैमसन ने शतक जड़ा था. तब उन्होंने 115 रनों की पारी खेली थी. अब मंगलवार के अरुण जेटली स्टेडियम में सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाए. इस तरह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के 202 रन हो गए. इस तरह सैमसन ने एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की. उनसे पहले आईपीएल में यह उपलब्धि विराट कोहली और केएल राहुल ने हासिल की है. 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली. दिल्ली के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया था. उस मैच में सैमसन ने नाबाद 115 रन बनाए थे. दोनों मैचों को मिलाकर उन्होंने इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ 202 रन बनाए. आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ दोनों मैचों को मिलाकर 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले सैमसन तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

विराट ने आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों मैचों में शतक लगाया था. तब उन्होंने नाबाद 100 और 109 रन की पारी खेलते हुए कुल 209 रन बनाए थे. कोहली एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं. 

केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों मैचों में नाबाद 103-103 रन की पारी खेली थी और कुल 206 रन बनाए थे. उस समय राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते थे और कप्तान थे. एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल दूसरे नंबर पर हैं. अब इस रिकॉर्ड लिस्ट में सैमसन तीसरे नंबर पर हैं. क्रिस गेल चौथे नंबर पर हैं. गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 और 21 रन की पारी सहित कुल 196 रन बनाए थे.



Source link

इस कारण BCCI ने बैंगलुरु से शिफ्ट किया IPL 2026 का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे RCB फैंस

इस कारण BCCI ने बैंगलुरु से शिफ्ट किया IPL 2026 का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे RCB फैंस


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के फाइनल मैच का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया है. फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. परन्तु नियम तो कहते हैं कि फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर खेला जाता है. इसका मतलब आईपीएल 2026 की खिताबी भिड़ंत बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी चाहिए थी. मगर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से BCCI को फाइनल मैच का वेन्यू बेंगलुरू से अहमदाबाद शिफ्ट करना पड़ा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

BCCI ने क्या कहा?

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक्स कारणों से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण को एक विशेष मामला माना जा रहा है. ऐसे में प्लेऑफ के मैचों का आयोजन तीन अलग-अलग मैदानों पर करवाया जा रहा है.

बीसीसीआई ने भी माना कि फाइनल की मेजबानी बेंगलुरू को मिलनी चाहिए थी, लेकिन कुछ अधिकारियों की मांगें बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के बाहर थीं. इसलिए फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया है.

क्या असली वजह कुछ और?

न्यूज एजेंसी ANI की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कर्नाटक में कुछ विधायकों ने सुझाव दिया था कि उन्हें वीआईपी और वीवीआईपी की कैटेगरी में रखा जाना चाहिए और चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए उन्हें टिकट आवंटित किए जाने चाहिए. रिपोर्ट अनुसार यही मांग फाइनल के वेन्यू को लेकर समस्याएं पैदा कर रही थी. एक सूत्र ने तो यह तक कहा था कि समस्या का समाधान ना निकलने पर फाइनल किसी और शहर में करवाया जाएगा. अब असलियत में ऐसा ही हुआ है, क्योंकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…

IPL 2026 का प्लेऑफ शेड्यूल

26 मई – पहला क्वालीफायर – धर्मशाला

27 मई – एलिमिनेटर – न्यू चंडीगढ़

29 मई – दूसरा क्वालीफायर – न्यू चंडीगढ़

31 मई – फाइनल – अहमदाबाद

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला



Source link

CM शिवकुमार RR पर दर्ज कराएंगे FIR, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला; बाल मजदूरी…

CM शिवकुमार RR पर दर्ज कराएंगे FIR, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला; बाल मजदूरी…


Rajasthan Royals FIR Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की वजह से FIR की धमकी मिल गई है. कथित तौर पर यह धमकी सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने दी है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है और टीम को एफआईआर की धमकी क्यों मिली. 

दरअसल शिवकुमार नायक ने ‘बाल मजदूरी’ का जिक्र करते हुए टीम पर FIR करने की धमकी दी है. बता दें कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं. खिलाड़ी की उम्र के चलते सामाजिक कार्यकर्ता का मानना है कि टीम वैभव से बाल मजदूरी करवा रही है. 15 साल के लड़के से कैसे इतनी बड़ी लीग खिलवा सकता है. वैभव को उस उम्र में पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. 

एक कन्नड न्यूज चैनल पर डिबेट करते हुए शिवकुमार नायक ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का शोषण किया जा रहा है. वह सिर्फ एक बच्चा है, सिर्फ 15 साल का और उसे पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए आईपीएल में लाया गया है. यह बाल मजदूरी के अलावा और कुछ नहीं है. वे एक नाबालिग लड़के को इतनी बड़ी लीग में कैसे खिला सकते हैं? उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, स्कूल जाना चाहिए और अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए, न कि इस कम उम्र में क्रिकेट खेलना चाहिए.”

शिवकुमार नायक ने आगे कहा, “मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और बाल अधिकारों और बाल मजदूरी कानूनों के उल्लंघन के लिए राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस शिकायत या कानूनी मामला दर्ज करूंगा. इस लड़के को आईपीएल क्रिकेट मत खेलने दो, यह बाल मजदूरी है, इसे पढ़ाई करनी चाहिए.”

आईपीएल खेलने के लिए वैभव को मिल रहे 1.1 करोड़

राजस्थान रॉयल्स वैभव को आईपीएल में खेलने के लिए 1.1 करोड़ रुपये की सैलरी हर सीजन दे रही है. फ्रेंचाइजी ने वैभव के पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में अपना हिस्सा बनाया था. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…

IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…



Source link

IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…

IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन…


भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर प्रतिबंध जारी रहने वाला है. बुधवार को खेल मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही भारत यदि किसी बहुपक्षीय इवेंट की मेजबानी करता है, तो पाकिस्तानी एथलीटों को भारत आने की अनुमति मिलेगी. भारत की टीम और खिलाड़ी उन सभी इवेंट्स में भाग ले पाएंगे, जिनमें पाकिस्तानी टीम या खिलाड़ी भाग ले रहे होंगे.

खेल मंत्रालय ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जहां तक द्विपक्षीय इवेंट की बात है, भारतीय एथलीट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएंगे और ना ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत आने दिया जाएगा.

भारत ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय खेल दिशा-निर्देशों का पालन करना जारी रखेगा और वह ओलंपिक्स 2036 और साल 2030 में होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों की मेजबानी प्राप्त करने को प्रयासरत है. मंत्रालय ने कहा कि भारत या विदेश में आयोजित होने वाले बहुपक्षीय आयोजनों के संबंध में भारत अंतर्राष्ट्रीय खेल दिशा-निर्देशों का पालन करेगा. इसलिए भारत की कोई टीम या खिलाड़ी उन सभी आयोजनों में भाग लेंगे, जिनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भाग ले रहे होंगे.

यह भी पढ़ें: ‘ब्राह्मणों को डर लगता है…’, थलापति विजय की जीत पर रविचंद्रन अश्विन ने क्यों बोला ऐसा?

भारत ने पाकिस्तान के साथ खेल द्विपक्षीय खेल संबंधों पर पहली बार रोक पिछले साल अगस्त में लगाई थी. उस समय भी खेल मंत्रालय ने अपना रुख स्पष्ट किया था कि भारत किसी भी बहुपक्षीय खेल आयोजन में तब तक हस्तक्षेप नहीं करेगा जब तक कि पाकिस्तान उसका मेजबान न हो.

यह नीति क्रिकेट पर भी लागू होती है. बताते चलें कि टीम इंडिया ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान जाकर किसी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में भाग लिया था, उसके बाद भारतीय टीम कभी पाकिस्तान नहीं गई है.

यह भी पढ़ें:

CM शिवकुमार राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज कराएंगे FIR, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला; ‘बाल मजदूरी’ का किया जिक्र





Source link

BCCI accused of controlling ICC as this Cricketer makes explosive claim

BCCI accused of controlling ICC as this Cricketer makes explosive claim


South African off spinner Simon Harmer has offered a sharp critique regarding the escalating influence of India in global cricket and the resulting systemic imbalance, even as South Africa celebrates recent milestones. Last year, the South African squad secured their first major ICC trophy in 27 years by defeating Australia by five wickets in the World Test Championship final at Lord’s.

Allegations of Financial and Administrative Dominance

Harmer argues that India’s significant commercial leverage and administrative reach provide them with the ability to dictate the trajectory of the sport. While speaking to The Guardian, he expressed his views on the current hierarchy:

“Because of their commercial power, they have all of the power. The BCCI controls the ICC. But what can we do? As a player, you just control the controllables. The only thing that changes the narrative is winning trophies.”


Add Zee News as a Preferred Source



Triumphs in India and Team Dynamics

The off spinner was a vital contributor to South Africa’s historic 2-0 Test series sweep in India last year, marking their first such victory in 25 years. During that series, Harmer dominated by taking 17 wickets across four innings with an average of 8.94.

Reflecting on the current national setup led by head coach Shukri Conrad and captain Temba Bavuma, Harmer praised the team for its unity. He described the squad as one founded on collective effort rather than a reliance on individual celebrities:

“That team is more than the sum of its parts, with only a couple of superstars.”

Harmer specifically noted his respect for Conrad’s blunt and transparent coaching style:

“If he thinks you’re not good enough, he’ll tell you straight. I rate that. I’ve not always had that.”

Perspectives on Spin Bowling in English Conditions

Harmer has seen substantial success in English county cricket with Essex, notably claiming 72 wickets at an average of 19.19 during his debut season and helping the club end a 25 year championship drought. Despite his personal success as a leading wicket taker, he noted that spin bowlers are often undervalued in the English system:

“In England, generally your spinners are a bit of an afterthought.”

While he acknowledged the talents of bowlers such as Jack Leach and Liam Dawson, he suggested that the existing structures frequently relegate spinners to secondary roles. He pointed out a lack of specialized guidance within the county circuit:

“It’s not a lack of resources, you’ve got 18 counties. But how many have a spin-bowling coach? Probably two or three.”

Harmer concluded that these organizational frameworks often restrict the impact of spinners, forcing them into supporting positions instead of allowing them to take on leadership responsibilities within the bowling attack.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp