किस भारतीय क्रिकेटर का घर है सबसे महंगा? जानें विराट, रोहित और सूर्या के बंगले की कीमत

किस भारतीय क्रिकेटर का घर है सबसे महंगा? जानें विराट, रोहित और सूर्या के बंगले की कीमत



किस भारतीय क्रिकेटर का घर है सबसे महंगा? जानें विराट, रोहित और सूर्या के बंगले की कीमत



Source link

रबाडा की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव, कांबली-अख्तर समेत ड्रग्स मामले में पकड़े जा चुके हैं ये क्रिकेटर

रबाडा की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव, कांबली-अख्तर समेत ड्रग्स मामले में पकड़े जा चुके हैं ये क्रिकेटर


Kagiso Rabada Doping Ban: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा IPL 2025 को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए थे. अब खुलासा हुआ है कि उन्हें कोकेन का सेवन करने की जांच में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. एक दक्षिण अफ्रीकी मीडिया संस्थान ने खुलासा किया कि रबाडा ने SA20 लीग की शुरुआत से पहले कोकेन का सेवन किया था. बता दें कि रबाडा 3 अप्रैल को IPL 2025 छोड़कर अपने देश लौट गए थे. 5 मई को घोषणा हुई थी कि रबाडा डोपिंग बैन झेलने के बाद IPL में वापसी करने वाले हैं. रबाडा ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें ड्रग्स मामलों में दोषी पाया जा चुका है.

विनोद कांबली

भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के करियर ने 1990 के दशक में काफी तेज उछाल मारा था. वो विश्व क्रिकेट में जाना-पहचाना नाम बनते जा रहे थे. कांबली खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वो कोकेन, ड्रग्स, शराब का सेवन करने के आदी हो चुके थे. कांबली ने अपने करियर में 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे. बताया जाता है कि ड्रग्स का आदी होने के कारण कांबली का करियर जल्दी समाप्त हो गया था.

शोएब अख्तर

यह साल 2006 की बात है जब शोएब अख्तर को प्रतिबंधित स्टेरॉयड नेंड्रोलोन का सेवन करते पकड़ा गया था. इस कारण उन्हें क्रिकेट खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. उन्होंने किसी ड्रग्स का सेवन करने से इनकार किया था, लेकिन साथ ही उन्होंने जांच पॉज़िटिव आने के डर से दोबारा जांच करवाने से भी मना कर दिया था.

वसीम अकरम

पाकिस्तान के एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में स्वीकार किया कि रिटायरमेंट के बाद वो ड्रग्स के आदी हो गए थे. अकरम की ड्रग्स की लत तब छूटी जब साल 2009 में उनकी पहली पत्नी हुमा का निधन हो गया था.

इनके अलावा शेन वॉर्न, हर्षल गिब्स, स्टीफन फ्लेमिंग और एंड्रयू सइमंड्स भी ड्रग्स या शराब के अत्यधिक सेवन के शिकार रहे.

यह भी पढ़ें:

27 की उम्र में संन्यास लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर का निधन, टेस्ट क्रिकेट में वो किया जो ब्रैडमैन भी नहीं कर सके



Source link

27 की उम्र में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर का निधन, टेस्ट में वो किया जो ब्रैडमैन भी नहीं कर सके

27 की उम्र में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर का निधन, टेस्ट में वो किया जो ब्रैडमैन भी नहीं कर सके


Former Australian Cricketer Bob Cowper dies at the age of 84: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉब काउपर का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे. काउपर शनिवार की सुबह कैंसर से जंग हार गए और मेलबर्न में उन्होंने अंतिम सांस ली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 27 की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन छोटे से करियर में ही वह इतिहास रच गए. इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया था जो महान डॉन ब्रैडमैन भी नहीं कर सके थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉब काउपर के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के मौत का शोक मना रहा है. बॉब एक बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टेस्ट शतक बनाए, जिसमें 1966 में एशेज में एमसीजी पर एक शानदार तिहरा शतक भी शामिल है. हमारे विचार बॉब के परिवार, दोस्त और टीममेट्स के साथ है.”

काउपर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 46.84 की औसत से 2061 रन बनाए हैं. काउपर ने विक्टोरिया के लिए अपना ज्यादातर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने 147 मैचों में 10,595 रन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने 183 विकेट भी झटके हैं. काउपर ने अपने छोटे से क्रिकेट करियर में वो कर दिखाया था जो दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक ब्रैडमैन भी नहीं कर पाए थे.

काउपर ने किया वो, जो ब्रैडमैन भी नहीं कर सके

काउपर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे. ये कारनामा दिग्गज बल्लेबाज ब्रैडमैन भी नहीं कर पाए. ब्रैडमैन ने करियर में दो तिहरा शतक लगाए हैं. लेकिन वो दोनों ही विदेशी जमीन पर आए हैं. काउपर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त था. ऑस्ट्रेलिया में उनका औसत 75.78 का था. काउपर ब्रैडमैन के बाद घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज हैं. काउपर ने बिजनेस पर फोकस करने के लिए सिर्फ 27 साल की उम्र में 1968 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. 

यह भी पढ़ें-

 INDW VS SLW: फाइनल में स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य





Source link

रोहित की रिटायरमेंट पर क्या कह गए सौरव गांगुली? आखिर खुश क्यों हैं ‘दादा’; दिया बड़ा बयान

रोहित की रिटायरमेंट पर क्या कह गए सौरव गांगुली? आखिर खुश क्यों हैं ‘दादा’; दिया बड़ा बयान


Sourav Ganguly on Rohit Sharma Test Retirement: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (India Tour of England 2025) करीब एक महीने दूर रह गया है. उससे पहले ही रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित द्वारा रिटायरमेंट लेने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने रोहित की लीडरशिप स्किल्स की जमकर तारीफ की, जिनके अंडर भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट जीता.

इंडिया टुडे के मुताबिक सौरव गांगुली ने कहा, “रिटायरमेंट एक खिलाड़ी का व्यक्तिगत फैसला होता है. मैं मानता हूं कि यह उनकी रिटायरमेंट के लिए सही समय था. उन्होंने भारत के लिए बहुत सारा क्रिकेट खेला है और मैं भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”

एक बेहतरीन लीडर रोहित शर्मा

सौरव गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन लीडर रहे हैं, इसी लिए वो टीम इंडिया के कप्तान बन पाए. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह चौंकाने वाली बात नहीं कि उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती. उनका करियर शानदार रहा, जिसके लिए उन्हें खुद पर गर्व महसूस होना चाहिए.”

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2023 ODI वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था. दोनों मौकों पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. रोहित के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 67 मुकाबलों में 4,301 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनका औसत 40.57 का रहा, इस बीच उनके बल्ले से 12 शतक और 18 फिफ्टी भी निकलीं.

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का एक मुख्य कारण उनकी खराब फॉर्म भी रही. उनके अंडर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी करारी शिकस्त मिली थी. नतीजन भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना पाया था. पिछली 3 टेस्ट सीरीज की 15 पारियों में रोहित ने सिर्फ 164 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Test Retirement: कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले पर क्या सोचते हैं पूर्व क्रिकेटर्स, देखें किसने क्या कहा



Source link

फाइनल में स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य

फाइनल में स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य


India Women Vs Srilanka Women Tri-Nation Series Final: भारत और श्रीलंका के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मैच रविवार को कोलंबो में खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 343 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेली. मंधाना ने वनडे क्रिकेट का 11वां शतक जड़ा है. इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया है. 

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित किया. उन्होंने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. इसके बाद हरलीन देओल के साथ मंधाना ने दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई. मंधाना ने 101 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा हरलीन ने 47, हरमनप्रीत कौर ने 41, जेमाइमा रोड्रिग्स ने 44 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 342 रन बना दिए.

स्मृति ने 11वां वनडे शतक जड़ रचा इतिहास

स्मृति का ये 11वां वनडे शतक था. वो भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज हैं. वहीं वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं हैं. उन्होंने इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 शतक जड़े हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 15 शतक लगाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं. उन्होंने कुल 13 शतक लगाए हैं. मंधान जल्द ही सूजी को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ सकती हैं. इसके लिए उन्हें तीन शतक लगाने की जरुरत है. वहीं दो शतक लगाते ही वो सूजी की बराबरी कर लेंगी. जबकि इस लिस्ट में नंबर एक पर आने के लिए 5 शतकों की जरुरत है.

यह भी पढ़ें-

 IPL 2025 पर आया ताजा अपडेट, BCCI ने 9 टीमों को वेन्यू पर पहुंचने का दिया निर्देश; जानें कब होगा शुरू



Source link

विराट और रोहित की जगह लेंगे IPL के स्टार बल्लेबाज? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मचा सकते हैं धमाल

विराट और रोहित की जगह लेंगे IPL के स्टार बल्लेबाज? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मचा सकते हैं धमाल


Who Will Replace Virat Kohli And Rohit Sharma in England Test Series: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब खबर है कि विराट कोहली ने भी बीसीसीआई को टेस्ट से संन्यास के बारे में बोल दिया है. हालांकि, बीसीसीआई ने विराट से संन्यास के बारे में दोबारा विचार करने को कहा है. यहां जानें कि भारत की टेस्ट टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन ले सकता है. 

बता दें कि भारत को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इंग्लैंड में टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. रोहित पहले ही संन्यास ले चुके हैं. अब अगर विराट ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया तो जानें कौन इन दोनों दिग्गजों की जगह लेगा. 

रोहित शर्मा की जगह साई सुदर्शन 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में युवा साई सुदर्शन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं. साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल 2025 के 11 मैचों में सुदर्शन के बल्ले से 509 रन निकले हैं. वह ऑरेंज कैप से महज दो रन पीछे हैं. ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने 510 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन भारत के लिए 3 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. तीन वनडे में सुदर्शन ने दो अर्धशतक जड़े. 

विराट की जगह ले सकता है यह दिग्गज 

भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाले श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की जगह चार नंबर पर खेल सकते हैं. अय्यर भी शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल 2025 में अय्यर के बल्ले से अब तक 405 रन निकले हैं. अय्यर भारत के लिए 70 वनडे, 51 टी20 इंटरनेशनल और 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वह चार नंबर पर वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हैं. अब टेस्ट में भी उन्हें इस पोजीशन पर आज़माया जा सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp